कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
26 अगस्त 2025 मंगलवार
✍️मनोज जायसवाल
————
संपादकीय
-लगातार छत्तीसगढ प्रदेश में पत्रकारों के साथ उत्पीडन की घटनाएं हो रही हैं। सुदूर अंचलों में काम करने वाले ना जाने कितने मीडियाकर्मियों ने अपनी जान से हाथ धो डाला है। सबकी फिक्र करने वाले समाज में अहम स्थान रखने वाले लोकतंत्र के चौथे स्तंभ प्रहरी के खुद की सुरक्षा नहीं है। छत्तीसगढ राज्य बनने के बाद से ही कई पत्रकार संगठनों द्वारा मांग रखी जाती रही है। कांग्रेस शासनकाल में तो इसे अपने घोषणा पत्र में रख कर पूरा कराने का वादा किया। सत्ता के अस्त होने के समय यह ड्राफट तो सदन पर रखा गया,लेकिन राज्यपाल के पास जाकर रूक गया। इस प्रकार अभी तक तरह-तरह की रूकावटें खडी है। वर्तमान में विष्णुदेव सरकार से पुनः यह मांग बाबत अब प्रदेश के जानेमाने संगठन अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति अपने वार्षिक अधिवेशन जो आने वाले सितंबर में होने जा रही है,वहां पुनः अपनी आवाज बुलंद करने जा रही है। देखना यह होगा कि यह इस सरकार के दो वर्ष बीत चुके हैं,क्या आने वाले तीन साल के भीतर पत्रकारों के हित में पत्रकार सुरक्षा कानून छत्तीसगढ प्रदेश में लागू किये जाने हेतु क्या कुछ निर्णय ले पायेगी? जरूरत तो इस बात का भी है, कि राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकार सुरक्षा कानून बने और लागू हो।
-मनोज जायसवाल
————
01.बस्तर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में सडक हादसा में विधायक विनायक गोलछा हादसे का शिकार हुए, जहां तीन कारें आपस में टकराई। हादसे में विधायक विनायक गोयल एवं पूर्व विधायक बैदू कश्यप पूरी तरह स्वस्थ्य हैं। यह घटना फरसगांव थाना क्षेत्रांतर्गत एनएच 30 पाटला ढाबा के पास हुई।
————
02.दुर्गूकोंदल आदिम जाति सेवा सहकारी समिति दुर्गूकोंदल प्रबंधक जीतेन्द्र साहू, कोड़ेकुर्से, लोहत्तर और चिखली प्रबंधक संतु पांडे, कोदापाखा प्रबंधक राकेश्वरी पुजारी ने दुर्गूकोंदल के समस्त किसान साथियों से अपील करते हुए बताया कि आदिम जाति सेवा सहकारी समिति दुर्गूकोंदल, कोदापाखा, लोहत्तर, कोड़ेकुर्से, चिखली, दमकसा, हाटकोंदल के सभी किसानों को (किसान कार्ड) अर्थात एग्रीस्टैंक मे पंजीयन कराने की अपील किया है, और यह पंजीयन लेमप्स और सीएससी सेंटर में जाकर करानी होगी | आपको बतादेँ कि राज्य शासन द्वारा एग्री स्टेक परियोजना के तहत इस बार किसानों के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। अब धान बिक्री, बीमा और किसान सम्मान निधि का लाभ पाने के लिए एग्री स्टेक पोर्टल में फार्मर आईडी पंजीकृत कराना जरूरी होगा।
————
03. जिले में किसानों को अब भी युरिया खाद नहीं मिलने के चलते निराश हैं। कई किसान अभी तक एक बार ही खाद डाल पाये हैं। धान की फसल के लिए यह समय ही खाद की जरूरत का है लेकिन खाद नहीं मिलने से उत्पादन प्रभावित होने की आशंका किसान जता रहे हैं।
————
04. एक तरफ किसान खाद नहीं मिलने के चलते परेशान है‚तो दूसरी ओर खंड वर्षा के चलते भी परेशान नजर आ रहे हैं।
————
06. आज हरितालिका तीज के मौके पर क्षेत्र में भी माता—बहनों द्वारा व्रत रखकर तीज पर्व मनायी जा रही है।
————
07. कल गणेश चतुर्थी है,जहां कांकेर,लखनपुरी,चारामा,कोरर,भानुप्रतापपुर,नरहरपुर,दुर्गूकोंदल,पखांजूर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में गणेश पंडाल सज गये हैं। कल शुभ मुर्हूत में भगवान श्रीगणेश की स्थापना होगी।
————
08. सोलर तकनीशियन कोर्स में रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण के लिए काउंसलिंग 27 अगस्त को।
—कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार जिले के बेरोजगार युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने एवं उन्हें आत्मनिर्भर और रोजगार से जोड़ने के लिए लाइवलीहुड कॉलेज कांकेर में 30 सीटों में सोलर पैनल इंस्टालेशन तकनीशियन (सूर्यमित्र) में निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। केन्द्र सरकार के द्वारा ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत् 10 करोड़ परिवारों को मुफ्त बिजली प्रदाय करने की योजना है, जिससे सोलर पैनल तकनीशियन कोर्स में रोजगार एवं स्व-रोजगार की संभावना बढ़ गई है।लाइवलीहुड कॉलेज के परियोजना अधिकारी ने बताया कि रोजगार एवं स्व-रोजगार की संभावनाओं को देखते हुए जिले के अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम से जोड़ने के लिए यह प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। प्रशिक्षण के लिये 27 अगस्त को लाईवलीहुड कॉलेज गोविन्दपुर कांकेर में प्रातः 10 बजे से शाम 04 बजे तक कांउसलिंग का आयोजन किया गया है। जिले के ऐसे युवा जिनकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है जो इस प्रशिक्षण से जुड़कर अपना भविष्य संवारना चाहते हैं। वे शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, आधार कार्ड, 02 पासपोर्ट साईज फोटोग्रॉफ, निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ निर्धारित समय में कांउसलिंग में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते हैं।
————
09.जिला स्तर पर खेल दिवस का आयोजन 29 अगस्त को।
—खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला स्तर पर खेल दिवस का आयोजन 29 अगस्त को दोपहर 01 बजे से शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल परिसर में किया जाएगा। उक्त आयोजन में जिले के खेल संघ के पदाधिकारीगण, खिलाड़ियों तथा जिला मुख्यालय के सभी स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। खेल दिवस के अवसर पर हॉकी, फुटबॉल एवं बैडमिंटन इत्यादि खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
————
10.प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु तृतीय प्रतीक्षा सूची की काउंसिलिंग 29 एवं 30 अगस्त को।
—नवीन प्रयास आवासीय विद्यालय जिला राजनांदगांव एवं बलरामपुर में शिक्षण सत्र-2025-26 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों की वर्गवार मेरिट एवं प्रतीक्षा सूची आदिवासी विकास विभाग की वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in पर अपलोड की गई है। सहायक आयुक्त से प्राप्त जानकारी अनुसार तृतीय प्रतीक्षा सूची में दर्शित विद्यार्थी प्रयास बालक आवासीय विद्यालय सड्डू उरकुरा मार्ग व्ही.आई.पी. सीटी कॉलोनी के सामने रायपुर में काउसिंलिंग किया जाएगा, इसके लिए काउसिंलिंग तिथि 29 एवं 30 अगस्त को प्रातः 10 बजे से सायं 05 तक उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह (पीव्हीटीजी) और अनुसूचित जाति वर्ग की बालक एवं बालिकाएं का काउंसिंलिंग 29 अगस्त को तथा अन्य पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग की बालक-बालिकाओं की काउंसिलिग 30 अगस्त को किया जाएगा। काउंसिलिंग के दौरान विद्यार्थियों को सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आना अनिवार्य है। विद्यार्थी का प्रवेश पत्र, सक्षम राजस्व अधिकारी द्वारा जारी निवास एवं स्थायी जाति प्रमाण पत्र, वर्ष 2024-25 में कक्षा 8वीं प्रथम श्रेणी मे उत्तीर्ण प्रमाण पत्र, यदि परिवार नक्सल हिंसा से सीधे प्रभावित है तो इस आशय का संबंधित क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी प्रमाण पत्र, शाला स्थानांतरण या शाला छोड़ने का प्रमाण पत्र, विद्यार्थी का मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी चिकित्सा जांच प्रमाण पत्र, सिकल से जांच प्रमाण पत्र के साथ 02 रंगीन पासपोर्ट साईज फोटो लाना होगा। मेरिट सूची में दर्शित विद्यार्थी के साथ एक अभिभावक, पालक को काउंसिलिंग स्थल में प्रवेश की पात्रता होगी। निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित नहीं होने की स्थिति में रिक्त सीट के आधार पर संस्था आबंटित की जाएगी।
————
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏
———————-






