आज की टॉप 10 खबर 25 मई 2025 रविवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
25  मई 2025 रविवार

✍️मनोज जायसवाल

——————
-महानदी के अरौद घाट पुल के किनारे ही दो शवों को दफनाया गया है,खबर है कि किसी हादसे में मृत लोगों को यहां लाकर दफनाया गया और उपर से गोबर का लेपन किया गया है,जिससे यहां के लोगों में सनसनी है। लोगों का कहना है कि कोई क्यों इतने दूर से अरौद घाट मेें लायेगा? शव को किसने,कहां से..लाया!चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों में डर का माहौल है।
———————- 

01. कांकेर जिले के चारामा सरहदी महानदी तट गंगरेल का केचमेंट क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन परिवहन पर खबर संकलन को गये गुरूर के पत्रकार अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के बालोद जिलाध्यक्ष पर रेत माफियों द्वारा घातक हमला किया गया जिससे उनकी दोनों पैर फ्रेक्चर होने से चल नहीं पा रहे हैं। घटना में चार आरोपियों को पुलिस ने तत्काल गिरप्तार किया तो वहीं ओमु साहू जो मुख्य आरोपी बताये जा रहे हैं, उनकी शीघ्र गिरप्तारी की मांग संघ की ओर से की जा रही थी। आज पुरूर में धरना प्रदर्शन किया जाना था, कि सब देखते हुए पुलिस ने तत्काल गिरप्तार कर बालोद न्यायालय में पेश किया जहां उसे जेल भेज दिया गया।आज गुरूर में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश इकाई में अमूमन जिलों के जिलाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बालोद में संविधान बचाओ रैली में आये पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात किया गया। पत्रकार सुरक्षा कानुन संदर्भ चर्चा के लिए बुलावा भी है।

 

02. ग्राम मरकाटोला में सेना के जवान स्व. पामेन्द्र कुमार कांगे के स्मृति में निर्मित स्मारक के अनावरण समारोह मे विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मण्डावी जी के साथ शिरकत कर उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित किए।

चित्र—भानुप्रतापुर विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी ने  स्मारक का अनावरण करते श्रद्वाजलि दी।

03. इधर चारामा नगर के बीच में कुछ लोगों द्वारा वन-वे-फोरलेन मार्ग के किनारे बनाये गये नाली को जेसीबी से कुछ लोगों द्वारा जेसीबी चालक को बोल कर नाली को तुडवाया जा रहा है। अभी 8 बजे हो रही इस प्रकार के तनावी कार्य के चलते आम लोगों को ही परेशानी होगी,क्योंकि नाली बंद हो जाएगा तो नगर में गंदगी बढेगी।

फोटो— इस प्रकार राजमार्ग 30 के किनारे बनाई गई नालियों को लोगों द्वारा तुडवाए जाने से खुद की परेशानी बढेंगी।

04.छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का बस्तर प्रवेश द्वार में स्थित चारामा नगर में प्रथम आगमन 27 मई मंगलवार को प्रातः 10 बजे विश्राम गृह (रेस्ट हाउस) में होने जा रहा है, योग आयोग से प्राप्त दौरा कार्यक्रम अनुसार रूपनारायण सिन्हा प्रातः 10 बजे चारामा पहुंचेंगे भव्य स्वागत की तैयारियां चल रही है, जहां योग से जुड़े योगियों, आचार्यों, सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र के महानुभावों एवं सभी वर्गों एवं राजनैतिक दलों के स्थानीय कार्यकर्ताओं से विश्राम गृह में भेट मुलाकात कर बस्तर में योग की संभावनाओं पर गहन चर्चा एवं मंथन करेंगे एवं योग एवं आयुर्वेद से जुड़े विभिन्न प्रकल्पों की जानकारी लेंगे, सिन्हाजी पूर्व में भारतीय जनता पार्टी के संभाग संगठन मंत्री समेत अनेक दायित्वों में रहे है तथा कांकेर जिले में भी कार्य कर चुके है, चारामा में उनके आगमन को लेकर स्थानीय कार्यकर्ता एवं नागरिक उत्साहित है, भाजयुमो अध्यक्ष अंकित जैन ने क्षेत्र के समस्त योगाचार्यों, गणमान्य नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों, गायत्री परिवार, विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, ब्रम्हकुमारीज, एवं सर्व समाज से अनुरोध किया है कि इस अवसर अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करे l

चित्र—रूपनारायण सिन्हा

05.प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के सफल क्रियान्वयन एवं गर्भवती महिलाओं के गुणवत्तापूर्वक जांच हेतु विशेष दिवस जो हर माह की 9 एवं 24 तारीख को आयोजित की जाती है, जिसमें मुख्य रूप से गर्भवती महिलाओं की जांच, उच्च जोखिम महिलाआें को विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं प्रशिक्षित के द्वारा जांच की जाती है। इस अभियान के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेश सांडिया द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बगोडार, लखनपुरी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चारामा अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।

 

06.उन्होंने गर्भवती हितग्राहियों से मिलकर उनका हालचाल पूछा व योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मितानिनों से बातचीत कर हितग्राहियों को अस्पताल तक पहुंचाने में प्रोत्साहित करने हेतु उचित मार्गदर्शन दिया। साथ ही सभी प्रभारी चिकित्सकों एवं स्टॉफ को विशेष दिवस के रूप में मनाए जाने हेतु निर्देशित किया, जिसमें गर्भवती महिलाओं हेतु रिफ्रेशमेंट एवं सभी आवश्यक सुविधाएं संस्था में उपलब्ध हो। निरीक्षण के दौरान जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वंदना व्यास, जिला नोडल अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार सोनी एवं जिला सलाहकार डॉक्टर विनोद वैद्य उपस्थित थे।

 

07. कांकेर विधायक आशाराम नेताम एवं कलेक्टर   निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज कांकेर शहर के विभिन्न विकास कार्यों का सघन निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।विधायक एवं कलेक्टर ने मुआयने की शुरुआत सिंगारभाट स्थित खेल परिसर से की, जहाँ बनने वाले सिंथेटिक ट्रैक एवं जिम के लिए भवन स्थल का चयन किया गया। इस दौरान खेल अधिकारी को कार्ययोजना तैयार करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही परिसर में निर्माणाधीन स्विमिंग पूल की प्रगति की जानकारी भी ली गई तथा लोक निर्माण विभाग के सब-इंजीनियर को निर्देश दिए गए कि टाइल्स लगाने सहित अन्य आवश्यक निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण किए जाएं।

 

08.प्रतिनिधिमंडल ने दूध नदी पर बन रहे रिटेनिंग वॉल एवं लैंडस्केपिंग कार्य का निरीक्षण किया और जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता को जरूरी निर्देश दिए। तदोपरांत शहर के पुराने बस स्टैंड क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने नगर पालिका के सीएमओ को निर्देशित किया कि कचरे का संग्रहण दिन में दो बार सुनिश्चित किया जाए। साथ ही आगामी वर्षा ऋतु से पूर्व सभी नालियों की साफ-सफाई अनिवार्यतः करवाई जाए। इसके बाद आमापारा स्थित मुक्तिधाम परिसर में 7.7 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया गया। वहाँ उपस्थित कर्मचारी द्वारा विधायक श्री नेताम को प्लांट की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। विधायक ने मुक्तिधाम परिसर में नियमित साफ-सफाई एवं सतत देखरेख के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
इस दौरान नगर पालिका कांकेर के अध्यक्ष  अरुण कौशिक, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी   सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

09. आने वाले 15 जून के बाद माननीय सुप्रीम कोर्ट के नियम मुताबिक नदियों से खनिज रेत उत्खनन बंद हो जाता है‚लेकिन यहां इस अवधि में भी डाका डाला जाता है। इस बार कई बार बंद होने के चलते नियमित रेत नहीं निकाला जा सका। तनाव के साथ अवसादों ने घेरा पर खबर यह भी है कि पोंड रेत  खदान जिसका जिक्र है‚वहां दो जेसीबी मशीनें लगायी जा रही है

 

10.दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले दो दिनों में केरल पहुंचने की संभावना है. साथ ही इसके आगे बढ़ने की स्थिति अनुकूल बनी हुई है. छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से अधिक मात्रा में नमी आ रही है. मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होने के आसार नहीं है। इधर जिले में प्री मानसुनी बारिश हो रही है‚नरहरपुर में भी आज खुब बारिश हुई। 20 प्रतिशत रबी धान की कटाई अभी भी बाकी है‚जो इस बारिश के चलते पूरी तरह बर्बाद हो जायेगी। क्योंकि  धान की फसलें खेत में गिरी हुई है‚जो नमीयुक्त फसल में  हार्वेस्टर भी काम नहीं करेगा। हाथों से कटाई तो रहा।

 

———————

टीप — खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏
——————-

  • Related Posts

    आज की टॉप 10 खबर 06 अगस्त 2025 बुधवार

    कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से…. 06  अगस्त  2025  बुधवार ✍️मनोज जायसवाल ———————  संपादकीय- समय चक्र आप पर भी आयेगा…. प्राकृतिक आपदाएं कभी बता कर नहीं आती, गाज कहीं…

    आज की टॉप 10 खबर 05 अगस्त 2025 मंगलवार

    कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से…. 05  अगस्त  2025  मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल ———————  विशेष— जिले मे लगातार हो रहे सड़क दुर्घटनाओ मे कमी लाने हेतु यातायात पुलिस कांकेर द्वारा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *