
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
25 जुलाई 2025 शुक्रवार
✍️मनोज जायसवाल
——————–
01. आज सुबह से जिले के धुंआधार दौरे से देर शाम 5.30 को कलेक्ट्रेट आफिस पहूंचे। इंतजार कर रहे लोगों से मुखातिब होते समस्याएं दूर की।
02.प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु द्वितीय प्रतीक्षा सूची की काउंसिलिंग 28 अगस्त को रायपुर में।
—प्रयास आवासीय विद्यालयों में शिक्षण सत्र-2025-26 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों की वर्गवार मेरिट एवं प्रतीक्षा सूची विभाग की वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in पर अपलोड की गई है। आदिवासी विकास विभाग कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार द्वितीय प्रतीक्षा सूची में दर्शित विद्यार्थी 28 अगस्त प्रातः 10 से सायं 05 बजे तक प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय गुढ़ियारी रायपुर में अनिवार्य दस्तावेज के साथ उपस्थित होने कहा गया है।
आवश्यक दस्तावेज- काउंसिलिंग के दौरान विद्यार्थियों को सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आना अनिवार्य है। विद्यार्थी का प्रवेश पत्र, सक्षम राजस्व अधिकारी द्वारा जारी निवास एवं स्थायी जाति प्रमाण पत्र, वर्ष 2024-25 में कक्षा 8वीं प्रथम श्रेणी मे उत्तीर्ण प्रमाण पत्र, यदि परिवार नक्सल हिंसा से सीधे प्रभावित है तो, इस आशय का संबधित क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी प्रमाण पत्र, शाला स्थानांतरण या शाला छोड़ने का प्रमाण पत्र, विद्यार्थी का मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी चिकित्सा जांच प्रमाण पत्र, सिकल से जांच प्रमाण पत्र के साथ 02 रंगीन पासपोर्ट साईज फोटो। आवश्यक निर्देश- मेरिट सूची में दर्शित विद्यार्थी के साथ एक अभिभावक, पालक को काउंसिलिंग स्थल में प्रवेश की पात्रता होगी। निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित नहीं होने की स्थिति में रिक्त सीट के आधार पर संस्था आबंटित की जाएगी।
——————–
03. सामान्य सभा एवं सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 30 जुलाई को।
—जिला पंचायत की सामान्य सभा एवं सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 30 जुलाई को आहूत की गई है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मण्डावी ने बताया कि पदेन सभापति सामान्य प्रशासन समिति की अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी की अध्यक्षता में जिला पंचायत के सभाकक्ष में सुबह 11 बजे से आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को उक्त बैठक में निर्धारित एजेण्डा की जानकारी के साथ उपस्थित होने के लिए कहा है।
——————–
04. कांकेर से चारामा तक बारिश‚ पर बारिश में वो दम नहीं । महानदी सहित इसकी अन्य सहायक नदियों में अभी तक बाढ देखने तरस गए लोग।
——————–
05. जिला कांग्रेस के महामंत्री सुनील गोस्वामी को आज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एवं चुने हुए जनप्रतिनिधियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जिला पंचायत सदस्य मृदुला भास्कर ने उन्हें शुभकामनाएं दी।
——————–
06. आज विभीन्न समस्याओं को लेकर नरहरपुर के जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक एस.पी. शोरी से मुखातिब होकर कलेक्टर से मुलाकात की। कई शासकीय भवनों के लिए जमीन को लेकर समस्या के निदान पर बात रखी संभवतया समस्या दूर हो जाएगी।
——————–
07.इंस्टाग्राम प्रोफाईल फोटो में अश्लील कमेन्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार। प्रार्थिया द्वारा रिर्पोट पर कांकेर पुलिस की त्वरित कार्रवाई।
——————–
08.
09.
10.
——————-
टीप — खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏
——————-