आज की टॉप 10 खबर 25 अप्रेल 2025 शुक्रवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
24 अप्रेल 2025 शुक्रवार

✍️मनोज जायसवाल

—————
– आज चारामा वि.खं. सरपंच संघ का गठन किा गया जहां सरपंच संघ चारामा के नये पदाधिकारियों का विधायक निवास चारामा में स्वागत सम्मान किया गया। श्रीमती मैना ध्रुव अध्यक्ष जयप्रकाश गावड़े उपाध्यक्ष नूतन भोयर सचिव सर्व सम्मति से बनाये गये। इस तरह कांग्रेस सरपंच संघ के गठन में सफलता अर्जित की। लोगों ने इस पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

चित्र-भानुप्रतापपुर विधायक के निवास में सर्वसम्मति से गठित सरपंच संघ चारामा के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
—————

 

 

01. जिले में ग्रीष्म ऋतु के शुरू होते ही तापमान में वृद्धि होने के कारण (हीट स्ट्रोक) की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लू से बचाव व उसके प्रबंधन संबंधी जागरूकता फैलाने हेतु कलेक्टर  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार आवश्यक समसामयिक सलाह जारी की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेश सांडिया ने जिलावासियों को लू से बचने एवं लू लगने पर सावधानी बरतने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी है।

 

02. बुखार पीड़ित व्यक्ति के सर पर ठण्डे पानी की पट्टी लगायें, अधिक पानी व पेय पदार्थ पिलायें जैसे कच्चे आम का पना, जलजीरा आदि। पीड़ित व्यक्ति को पंखे के नीचे हवा में लिटा दें, शरीर पर ठण्डे पानी का छिड़काव करते रहें, पीड़ित व्यक्ति को यथाशीघ्र किसी नजदीकी चिकित्सा केन्द्र में उपचार हेतु ले जावें। मितानिन, ए.एन.एम. से ओ.आर.एस. के पैकेट हेतु संपर्क करें। संबंधित किसी भी प्रकार के सूचना व जानकारी हेतु जिला सर्वेंलेंस इकाई एवं टोल नं-104 पर संपर्क करें।

03. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार नवीन नक्सल पुनर्वास नीति-2025 के तकलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार आज विकासखण्ड मुख्यालय भानुप्रतापपुर में विशेष शिविर हत जिले में निवासरत माओवादी पीड़ित एवं प्रभावित परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से का आयोजन किया गया, जिसमें नक्सल प्रभावित एवं पीड़ित परिवारों से आवेदन प्राप्त कर मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष आवेदनों का निराकरण नियमानुसार किए जाने हेतु संबंधित विभाग के उच्च कार्यालय को अग्रेषित किया गया।

04.भानुप्रतापपुर के पीएमश्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित विशेष शिविर में उक्त पुनर्वास नीति के तहत आवेदन करने काफी संख्या में भानुप्रतापपुर एवं दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के नक्सल प्रभावित एवं पीड़ित ग्रामीणजन पहुंचे तथा निर्धारित प्रपत्र में जानकारी भरकर संबंधित स्टॉल में जमा किया। अनुविभागीय अधिकारी भानुप्रतापपुर जी.डी. वाहिले ने बताया कि मौके पर ग्रामीणों का आधार संबंधी निराकरण किया गया, जिसमें 26 का आधार अपडेट किया गया तथा 03 का नवीन आधार कार्ड बनाया गया। इसी तरह प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 08 ग्रामीणों का पंजीयन किया गया एवं 12 का श्रम विभाग द्वारा श्रमिक पंजीयन किया गया। इसके अलावा 01 ग्रामीण का राशन कार्ड और 02 का पंजीयन प्रधानमंत्री कृषक सम्मान निधि के लिए किया गया। साथ ही 01 ग्रामीण का मौके पर बैंक खाता खोला गया।

—————
– जिले के महानदी तट पर बसे कुरना एवं नारा के किसान धान फसल उत्पादन में अग्रणी बने हुए हैं। इस रबी फसल में धान की कटाई प्रारंभ हो गई है। चित्र में देखी जा सकती है कि कैसे ये किसान रबी ही नहीं खरीफ फसल भी पहले पहल ले ली जाती है। नारा महानदी पुल से अंतहीन फसलों की क्रम देखी जा सकती है, यहां का वातावरण इस प्रकार मनभावन है कि लोग पुल में खडे होकर महानदी एवं यहां लगाई फसलों को देख कर प्रसन्न होते हैं।

चित्र- ग्राम कुरना में पहले पहल इस रबी फसल में धान की कटाई प्रारंभ हो गई।
—————

 

05. जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. डी.के. रामटेके के मार्गदर्शन में विश्व मलेरिया दिवस पर जिला स्तर पर शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंग्रेजी मीडियम कांकेर में मलेरिया की संगोष्ठी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विजयी प्रतिभगियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम के उपायों के बारे में विद्यार्थियों को बताया गया।

 

06. छत्तीसगढ़ राज्य में 05 मई 2025 को द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन होगा। उक्त नेशनल लोक अदालत में अधिक-से-अधिक प्रकरणों के निराकरण एवं तैयारी के संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांकेर के अध्यक्ष और प्रधान जिला न्यायाधीश श्री आनंद कुमार धु्रव द्वारा जिला न्यायालय कांकेर के सभाकक्ष में अधिवक्ता संघ की बैठक ली गई। बैठक में न्यायालय में लंबित प्रकरणों को अधिक से अधिक संख्या में राजीनामा के माध्यम से लोक अदालत में निराकृत किए जाने पर विशेष चर्चा की गई। अधिवक्ताओं को सुझाव दिया गया कि वे अपने पक्षकारों को प्रकरणों को राजीनामा के आधार पर निराकृत कराएं और उसे राजीनामा हेतु चर्चा करने के लिए न्यायालय समक्ष लेकर आए। बैठक में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती विभा पांडे, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भास्कर मिश्र, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्रीमती शांति प्रभु जैन, अध्यक्ष नरेंद्र दवे, अधिवक्ता संघ कांकेर एवं समस्त अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

 

07.कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा नक्सली पीड़ित व्यक्तियों की सुरक्षा एवं पुनर्वास हेतु स्वीकृत कार्ययोजना के तहत् अज्ञात माओवादियों द्वारा वाहन जलाये जाने के प्रकरण में वाहन मालिकों को क्षतिपूर्ति राशि स्वीकृत की गई है। इसके अलावा नक्सली हिंसा में मारे गए मृतक के आश्रित को भी राहत सहायता राशि स्वीकृति की गई है।

 

08.कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए गड्ढे में गिरने से मृत्यु होने के एक प्रकरण में चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। तहसील कांकेर के ग्राम माटवाडालाल निवासी 04 वर्षीय हर्ष नाग की गढ्ढ़े में गिरने से मृत्यु हो जाने पर उनके निकटतम आश्रित किशन और सारिका को चार लाख रुपये की सहायता राशि कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई है।

 

09. आतुरगांव हायर सेकेण्डरी स्कूल में आनलाइन चित्रकला सीख रही व छात्राओं से मिलने आई नेटली बीयर्ड मैम का दोपहर में डुमाली स्कूल में आगमन हुआ। प्राथमिक शाला डुमाली के नन्हें बच्चों ने नृत्य के माध्यम से , ग्रामीणों ने कौड़ी व महुए की माला से व शाला परिवार ने मोंगरे के पुष्प हार व पुष्प गुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया। डुमाली के सरपंच हृदयराम शोरी, शिक्षिका देविका कोहरे व ग्रामीणों ने बस्तर के व्यंजन मड़िया पेज व आम, इमली की चटनी, बस्तर के जीरा गुंडा का शर्बत पिला कर पारंपरिक व्यंजन खिलाया ,जिसकी मैडम ने जम कर तारीफ की। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि महिलाएं एक समय में कई कार्य सहजता से कर लेती हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना काल से विभिन्न देशों में आनलाइन पेंटिंग के अलावा छात्राओं को हाइजिन, पियानो व कुकिंग के टिप्स देती हैं। ग्रामीण महिलाओं और बच्चों ने बहुत से सवाल पूछे, यथा पेंटिंग के माध्यम से आप क्या संदेश देना चाहती हैं, कांकेर आने का उद्देश्य व तुर्की की संस्कृति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सभी प्रश्नों का सहजता से जवाब दिया और बताया कि वहां भी अधिकांश लोग शिक्षित नहीं हैं। महिलाओं को लड़को को भी घरेलू काम सिखाने हेतु आग्रह किया।सब उत्साहित थे। सबके साथ छायाचित्र लिए व पुनः आने का वादा कर विदा हुई।इस अवसर पर वाटर हेड इंडिया के राज्य प्रोग्राम डायरेक्टर मानस विश्वाल भी उपस्थित थे, जिन्होंने मैम के संदेश का हिन्दी अनुवाद किया। प्राचार्य अर्चना शुक्ला, हृदय राम शोरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।मंच संचालन व्याख्याता मीरा आर्ची चौहान ने किया।इस अवसर पर शाला परिवार प्राथमिक, मिडिल व हायर सेकंडरी, ग्रामीण जन,युवा, महिलाओं के अलावा बस्तर आर्ट के चित्रकार व्याख्याता मोरारी देवांगन, शेखर महलवार, पुष्पांजलि ठाकुर , जिला समन्वयक अजहर कुरैशी,अरुण जैन, तिलक जैन, नरेन्द्र सहारे, रोशन साहू, रोशन नागवंशी, शाला परिवार व ग्राम वासी उपस्थित थे।

 

10. आतंकियों ने धर्म के आधार पर 28 हिंदुओं की जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हत्या कर दी। इसे लेकर पूरे देश में आक्रोश है। जिला मुख्यालय में आज मुस्लिम समाज ने आज अपरान्ह आतंकवाद के विरोध में नारेबाजी करते रैली निकाली वहीं चारामा नगर में कल 26 अप्रेल को नगर बंद एवं आतंकवाद के विरोध में रैली का आयोजन की खबर है।

 


————————-
टीप- 1. खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏
————————

Related Posts

”राखी विथ खाकी” कांकेर के जे.पी. इंटरनेशनल स्कूल में अद्भुत आयोजन।

(मनोज जायसवाल) —जेपी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने सदैव की तरह स्वागतम् की सांगीतिक प्रस्तुती से सबका मन मोहा। कांकेर (सशक्त पथ संवाद)।रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्रेम और सुरक्षा…

आज की टॉप 10 खबर 07 अगस्त 2025 गुरूवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से…. 07  अगस्त  2025 गुरूवार ✍️मनोज जायसवाल संपादकीय— —आज ‘सरोगेसी’ जैसे आधुनिक युग में स्तनपान के प्रति आधुनिक महिलाओं द्वारा स्तनपान से उनकी शारीरिक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *