आज की टॉप 10 खबर 24 सितंबर 2025 बुधवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
24  सितंबर  2025 बुधवार

✍️मनोज जायसवाल

——————— 
संपादकीय—

 –बस्तर के होकर ‘बस्तर’ नहीं देखा
-बस्तर जो आज भी अबूझ पहेली बना हुआ है, जो बस्तर आज समूचे विश्व को आकर्षित करता है,जो बस्तर की ख्याति का गुणगान सात समंदर पार से याद किया जाता है। देश का हर कोई जन बस्तर देख लेना चाहता है। सच कहें तो आज भी स्वयं बस्तर में रहने वाला भी बस्तर नहीं देख पाया है। कुछ लोग तो कांकेर पार कर केशकाल और राष्ट्रीय राजमार्ग से चित्रकोट,तीरथगढ जैसे जलप्रपात,कुटुमसर जैसी घाटी और बैलाडिला बचेली शहर चला गया वो कहता है कि मैंने बस्तर देख लिया तो यह कुछ कमी होगी।  सच तो यह कि आज भी राष्ट्रीय मीडिया में अंदरूनी बस्तर की तस्वीर नहीं आ पाई। जो राष्ट्रीय पत्रकार आज तक पहूंचे वो भी उन बीहड़ जंगल को पार नहीं कर सके जहां की वस्तु स्थिति भी बता सकें। राजमार्ग और यहां से ज्यादा से ज्यादा आप स्टेट हाईवे तक जाकर बस्तर देख लिये जाने की बात कहना उचित नहीं होगा। असली बस्तर तो स्टेट हाईवे के बाद से शुरू होता है,जहां दिन के 2 बजे मुर्गे की बांग सुनायी दे। कुछ मद्विम सुर्य का प्रकाश दिखायी दे। समझ लें कि आप बस्तर में है।बेहद घने,ऊंची ऊंची पेड़ों से सुर्य का प्रकाश नहीं पहूंच पाता तब आप अपने को पहूंचे मानना उचित नहीं होगा। सोचिए पूरी गंभीरता से सोचिए। इसीलिए बस्तर आज भी अबूझ है। नारायणपुर क्षेत्र में पहूंचने पर आप जब कल्पनाओं में खो जाएंगे तब अंदरूनी जंगलों में रहने वाले वाशिंदो की खबर सुनेंगे तो आप आभासी कल्पनाओं में बस्तर देख सकते हैं। भौतिक रूप से इतना सहज नहीं है। क्योंकि आप अपने वाहन से स्टेट हाईवे तक जा सकते हैं,जहां से पैदल चलना शुरू करेंगेे वहीं से आपकी बोलती बंद होने लगेगी। लेकिन अब बस्तर की तस्वीर काफी साफ हो चुकी है। बस्तर में नक्सली सफाई की दिशा में लगातार मुठभेड चल रही है‚जहां अब  यहां शांति बहाली हो गई है। सरकार द्वारा मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलियों के खात्मे को लेकर प्रतिबद्व है‚यही कारण है कि प्रतिदिन  सुरक्षा बल के जवान  लगे हैं।

 —मनोज जायसवाल

——————— 

01.  जोरों पर चल रही है‚ अरौद ऐतिहासिक दशहरा उत्सव 2025 की तैयारी। सुरक्षा व्यवस्था  हेतु मुस्तैद रही कांकेर  हल्बा पुलिस व्यवस्था  पर ग्रामीणों के साथ विचार—विमर्श की।

-कांकेर जिले का अरौद ऐतिहासिक दशहरा उत्सव इस बार 04 अक्टूबर को आयोजित है। अरौद ऐतिहासिक दशहरा पर्व पर यहां विशिष्ट तरीके से इलेक्ट्रानिक पद्वति से रावण का दहन होता है,जिसे देखने दूर-दूर से लोग आते हैं। क्षेत्रीय विधायक सहित तमाम जनप्रतिनिधियों का आगमन होता रहा है। भारी भीड पुलिस व्यवस्था चाक चौबद रखा जाता है। पिछले एक महीने से तैयारी चल रही है। कल 23 सितंबर को अरौद में दशहरा मीटिंग में हल्बा चौकी के चौकी प्रभारी जायजा लेने एवं तैयारियों पर अपनी बात रखने शामिल हुए। भीड को देखते हुए आयोजन स्थल दूसरी जगह किये जाने की बात उठी,क्योंकि यहां पार्किंग की समस्या मुख्य वजह है। इस वर्ष की तैयारी हो चुकी है,आने वाले साल में इस पर विचार की बात ग्रामवासियों ने कही। दशहरा उत्सव पर रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है।  भीड के चलते पार्किंग मुख्य समस्या है‚जिसके लिए ग्रामवासी अपने अनुसार व्यवस्था कर रहे हैं। बारिश ना हो तब यह व्यवस्था उपर्युक्त होगा। लेकिन यदि बारिश होती है तो नवीन अरौद में वाहन खडी कर  आयोजन स्थल तक आ  सकते हैं। बहरहाल बारिश ने  अभी से चिंता बढा दी है।

चित्र—हल्बा(नरहरपुर) चौकी प्रभारी दशहरा समिति के साथ संवाद करते हुए।

——————— 

02.लखनपुरी  एवं दुर्गुकोंदल मे  25 सितंबर को   होगी भव्य रिकार्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन।

—नवरात्रि पर्व के अवसर पर लखनपुरी(चारामा) में रिकार्डिंग डॉंस प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है। लखनपुरी में यह प्रतियोगिता गणेश उत्सव पर आयोजित किया गया था, लेकिन बारिश के चलते इसे स्थगित किया गया था। लेकिन अब यह प्रतियोगिता कल 25 सितंबर को आयोजित है। इसी तरह जिले में कई जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, इस तारतम्य दुर्गूकोंदल मे भव्य रिकार्डिंग डांस प्रतियोगिता का आयोजन 25 सितंबर 2025 को संध्या 8 बजे से शुरू होगी। आयोजन नव ज्योत मॉं दुर्गा उत्सव समिति दुर्गूकोंदल के तत्वावधान में होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति ने आकर्षक पुरस्कारों की घोषणा की है। एकल, युगल और सामूहिक नृत्य श्रेणियों में प्रतियोगिताएं होंगी। एकल नृत्य में प्रथम पुरस्कार 5001 रुपये ( जनपद अध्यक्ष गोपी बढाई ), द्वितीय पुरस्कार 3001 रुपये ( जनपद उपाध्यक्ष आनंद तेता) और तृतीय पुरस्कार 1501 रुपये रखा गया है। आयोजन समिति को क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश ने चिंता बढा दी है। आज अलसुबह से बारिश की झडी लगी है। कल के  लिए बारिश थम जाय तभी आयोजन  में लोगाें को आनंद आयेगा।

——————— 

03.घुड़सवारी प्रशिक्षण हेतु पंजीयन प्रारंभ।

—जिला प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में वृहद खेल परिसर सिंगारभाट स्थित मैदान पर हार्स राईडिंग प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसके लिए पंजीयन प्रारंभ है, जो पूर्णतः निःशुल्क है। उक्त प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए निर्धारित लिंक https://forms.gle/tyTVcpvTbvWNmh4C9 पर जाकर पंजीयन कराया जा सकता है। प्रशिक्षण उपरांत राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली विभिन्न हार्स राईडिंग (घुड़सवारी प्रशिक्षण) प्रतियोगिताओं में भी भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे बच्चों के लिए यह सुनहरा अवसर है, इसमें शासकीय एवं निजी विद्यालय के छात्र भाग ले सकते हैं। स्वीकृत सीट सर्वप्रथम शासकीय विद्यालय के छात्रों से भरी जाएगी तथा सीट रिक्त होने पर निजी विद्यालय के छात्र-छात्राओं को लिया जाएगा। प्रशिक्षण का समय प्रत्येक सोमवार से शुक्रवार प्रातः 06 बजे से 8.30 तक प्रथम पाली तथा दोपहर 3.30 बजे से सायं 5.30 बजे तक द्वितीय पाली का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी प्रकार प्रत्येक शनिवार दोपहर 02 बजे से सायं 5.30 बजे और प्रत्येक रविवार प्रातः 08 बजे से 12.30 बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी हेतु सहायक क्रीड़ा अधिकारी अनिल कुमार दहिवले का मोबाइल नंबर 90090-66991 तथा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के मोबाइल नम्बर 73895-62231 पर संपर्क किया जा सकता है।

——————— 

04.रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान करने 06 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित।

—समग्र शिक्षा के तहत् बालिकाओं के लिए रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जाना है। उक्त प्रशिक्षण एक माह के लिए होगा। जिले के 232 शासकीय हाई, हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए 06 अक्टूबर तक कार्यालय जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा सह जिला शिक्षा अधिकारी में आवेदन आमंत्रित किया गया है। चयनित प्रशिक्षक को 05 हजार रूपए मानदेय दिया जाएगा।
प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षकों द्वारा जुडो, कराटे, ताइक्वांडों, किक बांक्सिग, मॉर्शल आर्ट इत्यादि विधावों में दक्ष होना अनिवार्य है। प्रशिक्षक को कांकेर जिले का मूल निवासी होना आवश्यक है। प्रशिक्षक अपने साथ शैक्षणिक योग्यता, प्रशिक्षण देने का अनुभव मोबाइल नम्बर, विशेष उपलब्धि (राज्य स्तर, राष्ट्रीय स्तर) प्रशिक्षक का बैंक खाता क्रमांक, आई.एफ.एस.सी. कोड, बैंक शाखा का नाम अनिवार्यत प्रस्तुत करना होगा।

——————— 

05.स्वच्छता पखवाड़ा : ’’स्वच्छता ही सेवा-स्वच्छोत्सव’’ अभियान के तहत शपथ ग्रहण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित।

—जिले में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत ’’स्वच्छता ही सेवा-स्वच्छोत्सव’’ 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर में अधिकारियों-कर्मचारियों, महिला कृषकों तथा छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छता की शपथ ली गई। स्वच्छता शपथ लेते हुए प्रक्षेत्र की साफ सफाई की गई तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही प्रक्षेत्र तथा आसपास के क्षेत्र में फलदार पौधों का वृक्षारोपण भी किया गया। इसके अलावा घरेलू एवं प्रक्षेत्र के अपशिष्ट पदार्थ फल एवं सब्जियों के छिलके, खराब कागज, खरपतवार इत्यादि से जैविक खाद जैसे केचुआ खाद, कम्पोस्ट खाद इत्यादि बनाकर पोषण वाटिका किचन गार्डन में रसायन रहित उच्च गुणवत्तायुक्त सब्जी एवं औषधीय फसलों का उत्पादन के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

——————— 

06.मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना हेतु 25 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित।

—छत्तीसगढ़ राज्य के प्रतिभावान निम्न आय वर्ग के विद्यार्थी जो शिक्षण सत्र-2025-26 में राष्ट्रीय स्तर के उच्च व्यवसायिक संस्थानों जैसे-आईईटी, एनआईटी, एमबीबीएस, आईआईएम, एएलएलएमएस, एनएलयू में चयन उपरांत प्रवेश के लिए तत्कालीन सहायता प्रदान करने के उदद्ेश्य से मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना संचालित की जा रही है। इस योजनांतर्गत जिले के पात्र विद्यार्थियों से 25 अक्टूबर तक पंजीकृत डाक अथवा कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कांकेर में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि पश्चात आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे। आवेदन का प्रारूप सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कांकेर से कार्यालयीन समय में प्राप्त किया जा सकता है।आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति हेतु विद्यार्थी को छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना चाहिए तथा अधिसूचित अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग की सूची में शामिल होना चाहिए। विद्यार्थी को उल्लेखित शैक्षणिक संस्थान में चयन की पात्रता के साथ ही चयनित होने का प्रमाण पत्र एवं प्रवेश लेने हेतु संस्था द्वारा जारी सूचना पत्र प्रस्तुत करना होगा। योजना का लाभ लेने के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पालक की वार्षिक आय 2 लाख 50 हजार रूपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। शासकीय सेवकों के आश्रित इस योजना के पात्र नहीं होगें, किन्तु चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बच्चे इस योजना का लाभ ले सकेंगे।

———————

07.आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन।

—आदि कर्मयोगी अभियान जिले के सभी सातों विकासखंडों के 552 जनजातीय बाहुल्य ग्रामों में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित किया जा रहा है। अभियान के तहत् लाईन विभागों वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के साथ आदि कर्मयोगी अभियान के क्रियान्वयन हेतु आवश्यक पहल की जा रही है।  आदि सेवा पर्व, सेवा पखवाड़ा जिले के सभी धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत् चिन्हांकित 552 ग्रामों में मनाया जा रहा है। इस दौरान ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स, आदि सहयोगी, आदि साथी स्वयंसेवी संस्थान के प्रतिनिधि तथा ग्रामवासियों की सहभागिता से ग्राम का भ्रमण कर समस्याओं की जानकारी ले रहे हैं। ग्राम की जरूरतों पर चर्चा कर विलेज विजनिंग एक्सरसाइज के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में क्रिटिकल गैप की पहचान कर सहमति के आधार पर सहभागी रूप से विलेज एक्शन प्लान तथा सामाजिक संसाधन मानचित्र ‘आज की स्थिति में व भविष्य के लिये’ तैयार करने की कार्यवाही की जाएगी, जिसमें ग्राम के युवाओं एवं महिलाओं की भी सक्रिय भूमिका होगी। यह कार्यवाही 26 सितंबर तक पूर्ण की जावेगी। गांधी जयंती के अवसर पर 02 अक्टूबर को आयोजित विशेष ग्राम सभा में प्रत्येक ग्राम में तैयार किये गये विलेज एक्शन प्लान पर चर्चा एवं अनुमोदन की कार्यवाही किया जाएगा। इस दिन आयोजित विशेष ग्राम सभा में मुख्यमंत्री द्वारा आदि कर्मयोगी अभियान पर ग्रामों को प्रेषित की जाने वाली पाती का वाचन भी किया जाएगा। साथ ही आदि सहयोगी, आदि साथी एवं ग्राम सभा के सभी सदस्यों एवं अन्य सहभागियों को अपने ग्राम को विकसित करने हेतु शपथ दिलाई जाएगी। आदि सेवा पर्व के दौरान जिले के सभी 552 ग्रामों में आदि सेवा केन्द्र की स्थापना की जा रही है। सभी छात्रावास-आश्रमों में स्वच्छता पखवाड़ा भी मनाया जा रहा है। साथ ही विकसित भारत एवं आदि कर्मयोगी अभियान पर चित्रकला, निबंध लेखन आदि कार्यक्रम का आयेजन किया जा रहा है। आदि सेवा केन्द्रों में सभी विभागों की शासकीय योजनाओं को दर्शाया जायेगा तथा समस्याओं का निदान, शिकायत निवारण एवं सेवाओं का प्रदाय जैसे-आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, वन अधिकार पत्र, भू-अभिलेख आदि भी सुनिश्चित किया जाएगा।

———————

08. जिले में अब तक 1179 मिलीमीटर वर्षा दर्ज किया गया।

— जिले में 01 जून से अब तक कुल 1179.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक सर्वाधिक वर्षा दुर्गूकोंदल तहसील में 1553.7 मिलीमीटर तथा सबसे कम कांकेर तहसील में 857.4 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गई है। इसी प्रकार भानुप्रतापपुर तहसील में 1470.8 मिलीमीटर, चारामा तहसील में 1057.1 मिलीमीटर, अंतागढ़ में 1264, पखांजूर में 1038.8 नरहरपुर में 884.7, सरोना में 878.7 मिलीमीटर, आमाबेड़ा में 1387.9 मिलीमीटर, कोयलीबेड़ा तहसीली में 1456.8 और बांदे तहसील में 1193.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में सरोना तहसील में सबसे अधिक 11.7 मिलीमीटर और कांकेर तहसील में सबसे कम 2.8 मिलीमीटर वर्षा आंकी गई है।

———————

09 .नवरात्रि  के  पावन पर्व  पर नये  कम्युनिटी हॉल कांकेर  में आयोजित गरबा महोत्सव का शुभारंभ कांकेर विधायक आशा राम नेताम  द्वारा पुजाअर्चना कर शुभारंभ किया गया।

———————

10.आज  कांकेर विधायक आशा राम नेताम सहित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने    कांकेर सिटी सेंटर मॉल में  प्रधानमंत्री माननीय  नरेंद्र मोदी   के प्रेरणादायक जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म देखी। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

——————–

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏

———————-

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 1 फरवरी 2026 बुधवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   11  फरवरी  2026 बुधवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”मंच पर थोथी वाहवाही से अधिक दुवाएं” —यही समय होता है, मानवता दिखाने का!…

आज की टॉप 10 खबर 10 फरवरी 2026 मंगलवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   10  फरवरी  2026 मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”युरिया खाद के नाम किसानों को हताशा” —जिले का चारामा विकासखंड जो स्वावलंबी और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *