कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
24 अक्टूबर 2025 शुक्रवार
✍️मनोज जायसवाल
———————–
संपादकीय—
—अमूमन टूटी हुई चीजों के तारतम्य खासकर किसी मुर्ति का जरा भी खंडित होना शुभ नहीं माना जाता। कल तो दीपावली पूजन अवसर पर नियम यह भी बताया जा रहा था,कि छोटी मुर्ति बीच से खाली नहीं होना चाहिए। कांच के टूटने के संबंध में काफी बातें सुनायी देती है।कांच का टूटना शुभ नहीं माना जाता। कांच के टूटने का संबंध इंसान के दिल टूटने से जोड़ा गया और इस पर कला जगत में कई गीत भी लिखे गये। सीधे अर्थों में कहें तो टूटी हुई चीजें आज इस सभ्य समाज में वो अशुभ चीजे हैं,जिसे रखना दूर देखने भर मात्र से ही नकारात्मक ऊर्जा आने लगती है। टूटी चीजें घर क्या मंदिर में जरा भी नहीं रखने के विधान बताये जाते हैं।सवाल यह कि किस कदर यही सभ्य,साभ्रांत इंसान जो टूटी चीजों को रखने मात्र से ही शुभ नहीं मानता वही मंदिरों में कैसे टूट कर जाता है और मूर्ति के सामने भगवान से उनकी मनोकामना पूरी किये जाने की मनौती मांगता है। इन दिनों कथावाचक भी टूटी चीजों के लिए विधान बताते हैं,दूसरी ओर उन्हीं के सामने टूटे इंसान को उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए सलाह देते नजर आते हैं।जहां कोई महिला अपने पति के शराब पीने,दुर्व्यसनों से तो लड़ाई झगड़े के चलते अलग रहने विवश हैं जैसी तमाम सवालात सुनायी देते हैं। यह निश्चित है कि भौतिक चीजें ही टूटा करती है,निश्चित रूप से भी कि टूटी वस्तुएं किसी को प्रिय नहीं हो सकती। आप भी मानते हैं कि टूटी चीजें किसी को नहीं भाती तो आप भी मंदिरों में टूट कर नहीं अपितु जुड़े रह कर जाएं। तमाम आकांक्षाओं को उनके ऊपर जैसे कि आपकी आस्था है,उसके अनुरूप स्वयं की समस्या अपने तक रखे और उन्हें आशीर्वाद बनाए रखने की कामना करें। जब आप यह कहते हैं कि मंदिरों,घरों में टूटी चीजें नहीं रखनी चाहिए तो आप भी टूट कर ना जायें।
—✍️मनोज जायसवाल
x—–विज्ञापन———–x




x—–विज्ञापन———–x

x—–विज्ञापन———–x

x—–विज्ञापन———–x

x—–विज्ञापन———–x

x—–विज्ञापन———–x

x—–विज्ञापन———–x

x—–विज्ञापन———–x

x—–विज्ञापन———–x

x—–विज्ञापन———–x
01. राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शासकीय भवनों में की जाएगी रोशनी। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त।
—छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के शासकीय भवनों में आगामी 01 नवम्बर से 05 नवम्बर 2025 तक रोशनी की जाएगी। कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालयों में स्थित सभी शासकीय भवनों में रोशनी करने के लिए जिला प्रमुख अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने निजी संस्थाओं से भी अपने भवनों में राज्योत्सव के अवसर पर रोशनी करने की अपील की है। राज्य शासन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार जिला मुख्यालय में 02 नवम्बर से 04 नवम्बर तक तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिला मुख्यालय कांकेर के नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में यह कार्यक्रम आयोजित होगी। कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने उक्त कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मंडावी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही विभिन्न विभागों को दायित्व भी सौंपे गए हैं।
———————–
02. राज्योत्सव पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई जाएगी प्रदर्शनी। सीईओ ने ली अधिकारियों की बैठक।
—जिला मुख्यालय कांकेर के नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित राज्योत्सव के अवसर पर विभिन्न विभागों के द्वारा शासकीय योजनाओं एवं उपलब्धियों से संबंधित प्रदर्शनी लगाई जाएगी, साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा राज्योत्सव के नोडल अधिकारी हरेश मंडावी ने विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों की बैठक लेकर राज्योत्सव के सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राज्योत्सव के अवसर पर वन विभाग, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, आदिम जाति कल्याण, पशु चिकित्सा, जिला पंचायत, समाज सेवा, ग्रामोद्योग, राजस्व एवं भू-अभिलेख, खनिज, औषधि, मत्स्य पालन, कृषि, उद्यानिकी, कृषि विज्ञान केन्द्र, कौशल विकास, नगरपालिका परिषद, ऊर्जा (क्रेडा), ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, रेशम, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति-सहकारिता सहित विभिन्न विभागों के द्वारा विकास गतिविधियों को रेखांकित करते हुए प्रदर्शनी लगाई जाएगी। बैठक में एसडीएम कांकेर अरूण वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।
———————–
03. कृषि विज्ञान केन्द्र में कृषक संगोष्ठी का आयोजन।
—रजत जयंती के अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर में शुक्रवार को कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार किसानों की आय में वृद्धि के लिए सतत प्रयासरत है। किसानों की आय कैसे बढ़े इसके लिए उन्हें सामयिक सलाह के साथ ही खाद-बीज का उपयोग, आधुनिक खेती, फसल चक्र परिवर्तन से लाभ इत्यादि की जानकारी दी जाती है। शासन द्वारा संचालित योजनाओं से लाभ उठाने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों को खेती किसानी के लिए केसीसी के माध्यम से खाद बीज के लिए ऋण की सुविधा दी जा रही है, शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराई जाती है। किसान भाई लाभकारी फसलों की खेती करें, योजनाओं का फायदा उठाएं और फसल बेचने के बाद अपने कृषि ऋण को चुकता कर दें। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है, हमें अब धान के साथ-साथ अन्य लाभकारी फसलों की खेती को भी अपनाना चाहिए। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों से खेती किसानी की सलाह लें और स्वयं के साथ-साथ अन्य किसान भाईयों को भी इसकी जानकारी दें। कृषक संगोष्ठी को जनपद पंचायत कांकेर के अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा कावड़े, सदस्य श्रीमती राजेश्वरी नेताम और जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रामचरण कोर्राम ने भी संबोधित किया। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाते हुए आधुनिक, लाभकारी एवं फसल चक्र कृषि पद्धति को अपनाएं ताकि अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सके। कृषक संगोष्ठी में कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर के वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री बीरबल साहू, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर से पहुंचे डॉ. राममोहन साहू, रामप्रसाद पोटाई कृषि महाविद्यालय कांकेर से डॉ. जीवनलाल सलाम ने धान, दलहन, तिलहन की खेती एवं उसके प्रबंधन, फसलों को होने वाली बीमारी, कीट व्याधि तथा उससे बचाव, कीटनाशक का प्रयोग इत्यादि के संबंध में विस्तार से जानकारी दिया। उनके द्वारा बीजोत्पादन कार्यक्रम, फसल बीमा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि इत्यादि योजनाओं के संबंध में भी किसानों को जानकारी दी गई। इस अवसर पर रामप्रसाद पोटाई कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. नितिन रस्तोगी, कृषि विभाग के उप संचालक जितेन्द्र कोमरा सहित कृषि विभाग के अधिकारीगण और विभिन्न गांवों से पहुंचे किसान एवं कृषक मित्र मौजूद थे।

———————–
04.संघर्ष की जिंदगी त्यौहार भी नहीं देखती। ड्रायवर की जिंदगी का एक हिस्सा हाईवे सडकों पर भी नजर आता है। जब लोग दीपावली मना रहे थे, तब चारामा लखनपुरी के बीच हाईवे पर एक ट्रक डिवाईडर के अंदर घुस गई जिसे निकालने दूसरे दिन सुबह से मशक्कत करना पडा। मालिक की अलग सुने। पता नहीं जब से सडक चौडीकरण हुआ और बीच के गावों में वन वे फोरलेन का स्वरूप देकर डिवाईडर बनाया गया जहां अंधेरो के चलते वाहन चालकों को डिवाईडर नहीं दिखायी देता। पता नहीं चारामा से लखनपुरी के बीच अभी तक कितने ही ट्रकें हादसों का शिकार हुई है। लेकिन सडक निर्माणी कंपनी अभी तक स्ट्रीट लाईट लगाने के लिए गंभीर नही दिखायी देती।

———————–
05.आगामी 08 से 11 नवंबर तक गजानंद पोहा उद्वोग गंजपारा बालोद में आयोजित नारी सशक्तिकरण वर्ष 2025-26 शक्ति संवर्धन 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में अखिल गायत्री परिवार से डॉ. चिन्मय पंडया आ रहे हैं। भारतीय वेशभुषा में कार्यक्रम में शामिल होने का निर्देश जारी किया गया है। आयोजन में सभी संस्कार निःशुल्क होने की सुचना है। जिला स्तरीय गायत्री परिवार बालोद के द्वारा यह आयोजन की जा रही है।
———————–
06.
07.
08.
09.
10.
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। शुभ रात्रि… 🙏
———————–






