
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
24 जुलाई 2025 गुरूवार
✍️मनोज जायसवाल
——————-
01.‘‘पूना मारगेमः पुनर्वास से पुनर्जीवन’’-बदलाव की एक सशक्त पहल। मिलिट्री कंपनी नम्बर-01 कमांडर सहित 13 ईनामी नक्सलियो ने किया आत्मसमर्पण। उत्तर बस्तर डिवीजन के रावघाट/परतापुर एरिया कमेटी एवं माड़ डिवीजन में सक्रिय थे। आत्मसमर्पित नक्सलियो पर शासन द्वारा कुल 62 लाख रूपये का ईनाम घोषित है। शासन की “आत्मसमर्पण एंव पुनर्वास नीति’’ से प्रभावित होकर किया आत्मसमर्पण।
— सुन्दरराज पी. (भा.पु.से.) IG BASTAR, अमित तुकाराम कांबले (भा.पु.से.) DIG KANKER, विपुल मोहन बाला DIG BSF Sector Bhanupratappur के मार्गदर्शन, आई. के. एलिसेला (भा.पु.से.) DIG/SSP KANKER के निर्देशन में पुलिस/बीएसएफ द्वारा नक्सलियों के विरूद्ध चलाये जा रहे नक्सल उन्मुलन अभियान के तहत् महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुआ है।
वीडियो— कांकेर पुलिस द्वारा प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए।
“पूना मारगेमः पुनर्वास से पुनर्जीवन’’- बदलाव की एक सशक्त पहल एवं शासन की आत्मसमर्पण एंव पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर तथा नक्सलियों के खोखली विचारधारा, उनके शोषण, अत्याचार, हिंसा से तंग आकर सी.पी.आई. माओवादी संगठन उत्तर बस्तर डिवीजन के अंतर्गत परतापुर, रावघाट एरिया कमेटी/माड़ डिवीजन में सक्रिय नक्सल जिन पर शासन की ईनाम पालिसी के तहत् उक्त 01 माओवादी सदस्य पर 10 लाख, 04 माओवादी सदस्य पर 08 लाख, 03 माओवादी सदस्या पर 05 लाख एवं 05 माओवादी सदस्यों पर 01-01 लाख रुपये कुल-62 लाख का ईनाम घोषित है। 24.07.2025 को आत्मसमपर्ण किया गया। आत्मसमर्पण करने पर प्रोत्साहन राशि 50-50 हजार रुपये प्रदान किया गया। इस अवसर पर राघवेन्द्र सिंग कमाणडेंट 94 B.N.BSF, आकाश श्रीमाल (भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर, दिनेश सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर, हरि प्रकाश 2आईसी 40 B.N.BSF, गिरिजाशंकर साव उप पुलिस अधीक्षक नक्सल आप्स कांकेर, डाॅ. मेखलेन्द्र प्रताप सिह उप पुलिस अधीक्षक बस्तर फाईटर्स कांकेर, अविनाश ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी कांकेर एवं पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
चित्र—नक्सली विचारधारा को अलविदा करते पुलिस के समक्ष महिला नक्सलियों ने भी आत्मसमर्पण किया।
——————-
02. छत्तीसगढ का प्रमुख एवं पहला लोकपर्व हरेली आज गांव—गांव में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
— इस अवसर पर किसानों ने अपने कृषि औजारों की पानी से धोकर छत्तीसगढ के पारंपरिक व्यंजनों के साथ पूजा अर्चना कर त्यौहार मनाया। गावों में आज कामकाज बंद रखा जाता है‚अलबत्ता महानदी के अरौद‚शाहवाडा‚नारा‚भिरौद‚हाराडुला घाट पुल पर युवा अपने मित्रों के साथ दिखे। जबकि किसान भेलवा‚नीम की डंगाली खेतों में डालते दिखे।
——————-
03. आज कांकेर विधायक आशाराम नेताम के गृहग्राम में हरेली का त्यौहार ग्रामीणों‚पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम प्रबुद्वजनों के साथ पूरे रस्म परंपराओं के बीच मनाया गया।
चित्र—हल के सामने हरेली त्यौहार मनाते कांकेर विधायक।
——————-
04. कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम आयोजन 26 जुलाई को पीएम नरहरदेव स्कूल में।
—अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला कांकेर के द्वारा 22 जुलाई 2025 को बैठक में समस्त पदाधिकारी और सदस्यों के द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष का कारगिल विजय दिवस का कार्यक्रम 26 जुलाई 2025 को दोपहर 2 बजे से पीएम श्री नरहरदेव हायर सेकंडरी स्कूल में मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में आशाराम नेताम विधायक विधानसभा क्षेत्र, कांकेर को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलन, कारगिल युद्ध के वीर योद्धाओं को श्रद्धांजलि, शहीद परिवार को शॉल, श्रीफल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा । तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा।
चित्र—कारगिल दिवस मनाये जाने के संबंध में बैठक में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवाा परिषद।
——————-
05. तकनीकी शिक्षा के प्रति उत्साह: शासकीय पॉलिटेक्निक कांकेर में प्रवेश प्रक्रिया सम्पन्न।
—शासकीय पॉलिटेक्निक कांकेर में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण हो गई है। इस वर्ष जिले के विद्यार्थियों में तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला, जिसके परिणामस्वरूप संस्थान की लगभग सभी सीटें भर गई हैं। पॉलिटेक्निक के प्राचार्य डॉ शैलेंद्र सिंह ने बताया कि संस्थान में वर्तमान में सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की तीन प्रमुख शाखाएँ संचालित की जा रही हैं। इन ब्रांचों के माध्यम से छात्रों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा प्रदान की जाती है, जिससे वे आधुनिक उद्योगों में रोजगार पाने के योग्य बनते हैं। उन्होंने होने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब शीघ्र ही विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा, जिसमें उन्हें संस्थान के नियमों, अनुशासन, पाठ्यक्रम की जानकारी सहित उनके आगामी शैक्षणिक जीवन के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा। तकनीकी शिक्षा वर्तमान समय में न केवल रोजगार की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह छात्रों को आत्मनिर्भर बनाते हुए देश के विकास में भागीदारी का अवसर भी प्रदान करती है। हमें पूर्ण विश्वास है कि हमारे छात्र न केवल व्यक्तिगत सफलता अर्जित करेंगे, बल्कि संस्था और जिले का नाम भी रोशन करेंगे। शासकीय पॉलिटेक्निक कांकेर जिले के तकनीकी शिक्षा क्षेत्र में एक सशक्त विकल्प बनकर उभरा है, जहाँ छात्र व्यावसायिक दक्षता और तकनीकी ज्ञान अर्जित कर अपने भविष्य को सशक्त बना रहे हैं।
——————-
06.“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत बालगृह (बालिका) सिंगारभाट में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न।
—महिला एवं बाल विकास विभाग कांकेर द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत गुरुवार को बालगृह (बालिका) सिंगारभाट कांकेर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आम, जामुन, पपीता, चीकू सहित विभिन्न प्रकार के फलदार पौधे रोपे गए। जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन जैन ने बालगृह में निवासरत बालिकाओं और स्टाफ को वृक्षारोपण के महत्व को समझाते हुए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया। उन्होंने सभी को पौधों की नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी सौंपी। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और मातृ-सम्मान की भावना को एक साथ जोड़ते हुए सभी ने संकल्प लिया कि लगाए गए प्रत्येक पौधे को अपनी माँ के नाम समर्पित कर उसकी तरह उसकी देखभाल की जाएगी। इस अवसर पर जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री अनुकूल पाण्डेय, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष श्रीमती बुलबुल वैद, सदस्य सोमदत्त पटेल, किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य श्रीमती हेमलता वैष्णव, जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमती रीना लारिया, बालगृह का स्टाफ एवं बालिकाएं उपस्थित रहीं।
चित्र—कांकेर नगर से सटे सिंगारभाट में एक पेंड माँ के नाम वृक्षारोपण के बाद।
——————-
07.पशु शक्ति चलित बियासी हल पर प्रशिक्षण सह प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित।
—कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने ग्राम मरकाटोला में अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना एवं कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर के संयुक्त तत्वाधान में पशु शक्ति चलित बियासी यंत्र (हल) पर प्रशिक्षण सह प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के प्रधान वैज्ञानिक प्रक्षेत्र यंत्र एवं शक्ति अभियांत्रिकी विभाग डॉ. व्ही.एम. विक्टर ने बताया गया कि धान की छिडकाव पद्धति से खेती में धान की लगभग 14-15 से.मी. ऊंचाई होने पर देशी हल द्वारा खरपतवार की निंदाई की जाती है। इस प्रक्रिया में मानव एवं पशुश्रम ऊर्जा एवं समय अधिक लगता है इस समस्या को दूर करने के लिये बियासी यंत्र का उपयोग कर परम्परागत बियासी की तुलना में श्रम, ऊर्जा एवं समय की बचत होती है। वैज्ञानिक (कृषि अभियांत्रिकी) कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर डॉ नरेन्द्र हरिदास तायड़े ने बताया कि बियासी यंत्र का उपयपोग करने से परम्परागत विधि की तुलना में पौधों को कम हानि पहुंचती है एवं इस यंत्र से बियासी करने से जड़ों व पौधों का विकास अच्छा होता है। इस कार्यक्रम में वैज्ञानिक डॉ आशीष श्रीवास्तव, डॉ अखिलेश चन्द्राकरण इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय एवं ग्राम के सरपंच श्री ठाकुर सहित ग्राम मरकाटोला के कृषकगण सम्मिलित हुए।
चित्र—पशु शक्ति चलित बियासी हल पर प्रशिक्षण सह प्रदर्शन कार्यक्रम।
——————-
08. लखनपुरी में मेडिकल कालेज भवन निर्माण के चलते अभी भी लोग यहां जमीन की तलाश में है। लखनपुरी में जमीन का रेट सातवें आसमान पर है‚खासकर राजमार्ग 30 में। आज से पांच वर्ष पूर्व जमीन की उपलब्धता रही लेकिन जब से मेडिकल कालेज तय हुआ तब से बची जमीनें बिक गई। अभी कुछ जमीनें यदि है भी तो जमीन मालिक या तो नहीं बेचना चाहते या अधिकाधिक दरों पर बेच सकते हैं।
——————-
09. मेडिकल कालेज निर्माण पूर्ण होने के बाद ओपीडी‚अस्पताल का निर्माण त्वरित प्रारंभ हो जायेगा। लेकिन चर्चा है कि इसके और भी गेट होंगे जो कि अभी बाउंड्रीवाल बना है‚जहां से कोई पार नहीं कर सकता। पीछे कभी हेलीकाप्टर के लिए भी पेड बनेंगे और संभवतया राजमार्ग से उडकुडा रोड भी जुडेगा ऐसी संभावना है। जो तारसगांव कटिन पूर्व में सुना—सुना हुआ करता था वहां अभी मेडिकल कालेज प्रारंभ होने से पूर्व ही रौनकता तेज होती जा रही है। तारसगांव रोड में भी बिक्री वाली जमीन की उपलब्धता नहीं है। मेडिकल कालेज का प्रभाव कि तारसगांव भी जुडने बेताब है।
——————-
10. इसी मेडिकल कालेज से आगे लगा है कांकेर जिले का औद्योगिक क्षेत्र जहां भी संभवतया खाली प्लाट नाम का ही होगा। कई युनिट यहां लगाई जा चुकी जो कि शुरू भी हो चुकी है। नान पाल्युटेड युनिट ही लगाये जाने की बातें प्रारंभिक रूप से कही गई थी लेकिन पाल्युटेड इकाई लगाये जाने के चलते लोग विरोध कर रहे हैं।
——————-
टीप — खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏
——————-