आज की टॉप 10 खबर 25 जनवरी 2026 रविवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
  25  जनवरी  2026 रविवार

✍️मनोज जायसवाल

 ————————

संपादकीय

‘ये खुशियों की जिंदगी‚बड़ों के पास भी नहीं’

-किस तरह बड़े बड़े घरों के अंदर से घरेलू कलह की घटनाएं आती रहती है। आम मध्यमवर्गीय परिवार सोचता है कि हम ही तनातनी होते हैं। वारदातों की तह देखिये कि किस तरह जिनके पास तमाम भौतिक सुख सुविधाएं हैं,किसी तरह की कोई कमी नहीं है, नौकर चाकर सेवा में लगे हैं,वहां से कई वारदातें सामने आती है। सबसे गौर करने वाली बात कि ये ही वो परिवार होते हैं,जहां बातों बातों पर स्नेह,प्यार की बातें की जाती है। आधुनिकता से लेस ऐसे परिवारों में आधुनिक जीवन शैली और अंग्रेजीयत के आई लव यु डैड,माम जैसे शब्द गुंजते रहते हैं। इनके बंगलों पर हरी भरी हरियाली भरी चादरें इनकी आम स्नेह भरी लाईफ की गवाही मानी जाती है,देखने वालों के लिए। लेकिन…लेकिन किस कदर कभी बड़े व्यवसायी तो उच्च अधिकारी और कभी-कभी तो बड़े नेता के यहां की घरेलु कलह घटनाओं से सार्वजनिक होते देखे जा सकते हैं। नगरों में सड़कों के किनारों पर गुपचुप और अन्य खाद्य चीजों के ठेले लगाए पति-पत्नी को देख सकते हैं कि किस तरह जिंदगी की दौड़ में हंसी मजाक के साथ काम करते अपनी रोजमर्रा पूरे खुशियों के साथ बिताते हैं,जहां इनकी हंसी में कभी अभावग्रस्तता परीलक्षित नहीं होता। दूसरी ओर पैसे वाले होने के नाम वाले लोग रोना रोते रहते हैं। समाज में जिस तरह अंतिम सिरे पर अपनी जीवनचर्या बिता रहे पति पत्नी खुशियों के साथ काम करते चल रहे होते हैं,निश्चित रूप से यह खुशियों की जिंदगी बड़े बड़ों के नसीबों में नहीं होती।
✍️मनोज जायसवाल
 ————————
1 .मेरा भारत, मेरा वोट’ के थीम पर 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस आयोजित। राष्ट्रीय मतदाता दिवस युवाओं एवं नागरिकों को चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने प्रेरित करता है -प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री टामक।
— भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इस वर्ष 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस ‘मेरा भारत, मेरा वोट’ के थीम पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त  ज्ञानेश कुमार द्वारा मतदाताओं के नाम संदेश प्रसारित की गई। राष्ट्रीय मतदाता दिवस का जिला स्तरीय आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कांकेर  संजीव कुमार टामक के मुख्य आतिथ्य में किया गया।
जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश   संजीव कुमार टामक ने कहा कि 25 जनवरी का बहुत महत्व है, इस दिन 1950 को भारत निर्वाचन आयोग का गठन किया गया था तथा इसी दिन 25 जनवरी 2011 को पहला राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। यह दिन युवाओं एवं सभी नागरिकां को चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित करता है। मतदान के प्रति युवाओं को जागरूक करने के लिए प्रतिवर्ष यह आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के आंकड़ां के अनुसार पूरे देश में 10 लाख से अधिक मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन मतदान केंद्रों पर मतदाता, पोलिंग अधिकारी, पर्यवेक्षक और आवश्यक चुनाव कर्मी तैनात रहते हैं ताकि मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संचालित हो। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सभी पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए एसआईआर की प्रक्रिया शुरू की गई है। जिस तरह बिहार में एसआईआर की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा किया गया, उसी प्रकार छत्तीसगढ़ में भी एसआईआर की प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए कार्य करें।
प्रधान एवं जिला सत्र न्यायाधीश श्री टामक ने कहा कि जहां किसी व्यक्ति के पास अधिकार होता है, वहीं उसके दायित्व भी होते हैं। सभी बीएलओ सावधानीपूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करें, हमारा लोकतंत्र तभी मजबूत होगा, जब 18 वर्ष की आयु पूरा कर चुके युवाओं का नाम मतदाता सूची में जुड़ा हो तथा सभी मतदाता निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लें। मुख्य अतिथि श्री टामक ने राष्टीय मतदाता दिवस के अवसर पर उपस्थित नए मतदाताओं, बीएलओ एवं अधिकारी-कर्मचारियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर नए मतदाताओं को मतदाता कार्ड और एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के जिला स्तरीय आयोजन को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने संबोधित करते हुए बताया कि मतदान प्रक्रिया में कांकेर जिला का राज्य में अव्वल स्थान रहा है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के तहत वर्ष 2003 के मतदाता सूची को आधार माना गया है। वर्ष 2003 की सूची में जिन निर्वाचक, निर्वाचकों के माता-पिता का नाम शामिल नहीं है, ऐसे निर्वाचकों को 23 दिसम्बर 2025 से 14 फरवरी 2026 तक सुनवाई हेतु नोटिस जारी किया गया है। आयोग के निर्देशानुसार 23 दिसम्बर 2025 को प्रारंभिक प्रकाशन किया जाकर 22 जनवरी 2026 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने एवं विलोपन के लिए दावा-आपत्ति प्राप्त किये गये, जिनके निराकरण पश्चात आगामी 21 फरवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने बताया कि प्रारंभिक प्रकाशन दिनांक 23 दिसम्बर 2025 की स्थिति में कांकेर जिले के 767 मतदान केन्द्रों में कुल मतदाताओं की संख्या 5,35,364 है, जिसमें पुरुष मतदाता 2,63,037 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 2,72,318 और तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 09 है। उन्हांने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर विशेष गहन पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से तीन-तीन बी.एल.ओ. को प्रशस्ति पत्र एवं 05 हजार रूपए नगद राशि से पुरस्कृत किया जा रहा है।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर नए मतदाता मांझापारा कांकेर निवासी भूषण कुमार केशरवानी एवं संयम चोपड़ा, जवाहर वार्ड के यशोदा यादव, माहुरबंदपारा के मोनिका धनेलिया एवं पार्वती सलाम और ग्राम कोकपुर के मतदाता रूद्रकांत जैन एवं छगेन्द्र कुमार सिन्हा को मतदाता कार्ड प्रदान किया गया। एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र से रविदास कवलिया, लोकेश मिश्रा एवं कपिल साहू, भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र से पुरूषोत्तम सोनवंशी, किशोर कुमार साहू, मनोज कुमार देवांगन तथा कांकेर विधानसभा क्षेत्र से निरंजन सिंह ठाकुर, घसिया राम साहू और नंदलाल साहू को 05 हजार रूपए का नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती विभा पाण्डे, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट  भास्कर मिश्रा, प्रथम वर्ग न्यायाधीश श्री निखिल साहू, न्यायाधीश सुश्री आयुषि शुक्ला, न्यायाधीश श्री हिमांशु चंद्राकर एवं मयंक धु्रव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी   हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर एवं एसडीएम कांकेर  अरूण वर्मा सहित बीएलओ, नए मतदाता और विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

———————— 

02. “सम” की क्षणिकाएँ विमोचित हुई

—नया रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित तीन दिवसीय रायपुर साहित्य उत्सव के आयोजन में कांकेर जिले के साहित्यकार डा. संतोष श्रीवास्तव “सम” की पुस्तक “सम” की क्षणिकाएँ का विमोचन  ओमप्रकाश शिक्षा मंत्रालय, चित्तरंजन कर जैसे वरिष्ठ साहित्यकारों के करकमलों से संपन्न हुआ।  साथ ही इस अवसर पर डा.स्वामी राम बंजारे की पुस्तक भी विमोचित हुई।  रायपुर साहित्य उत्सव में कांकेर जिले से वरिष्ठ साहित्यकार शिव सिंह भदौरिया, डॉ गीता शर्मा, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, अनुपम जोफर, संतोष श्रीवास्तव “सम”, प्रदीप पांडे, अभिषेक मानिकपुरी, नलिनी बाजपेई, डॉ अशोक यादव, रिजेन्द्र गंजीर आदि शामिल हुए थे।

  ———————

03.आज 225 आम नागरिकों का ड्रायविंग लाईसेंस 37 वां सडक सुरक्षा माह अंतर्गत बनाया गया। अभी तक कुल 1175 लोगों का बनाया गया है,लाईसेंस। 

— आज 37 वां सड़क सुरक्षा माह 2026 के क्रम में आज 25 जनवरी को निखिल राखेचा पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशानुसार आकाश श्री श्रीमाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर तथा दिनेश सिन्हा ,अतिरिक्त पुलिस कांकेर के मार्गदर्शन में दीपक साव रक्षित निरीक्षक यातायात प्रभारी कांकेर व यातायात परिवहन विभाग के संयुक्त टीम के द्वारा यातायात जागरूकता अभियान के तहत 21 जनवरी से ड्राइविंग लाइसेंस बनाने हेतु थाना के सामने शिविर लगा कर आम नागरिकों का ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया जा रहा है। आज 25जनवरी को लगभग 225 आम नागरिकों का ड्राइविंग लाइसेंस बनाया गया है। इसी प्रकार लगातार थाना के सामने शिविर लगा कर कुल 1,175 लोगों ने ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का लाभ ले चुके है।

 ———————

04.बसंत पंचमी के अवसर पर विद्यारंभ संस्कार व मातृ सम्मेलन कार्यक्रम संपन्न।

—सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय लखनपुरी कानापोड़ में   23जनवरी शुक्रवार को बसंत पंचमी के अवसर पर मातृ सम्मेलन व विद्यारंभ संस्कार हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि  टिकेंद्र प्रताप देव दुग्गा(अध्यक्ष सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति जिला कांकेर)अध्यक्षता  निर्मल दास मेश्राम संयोजक, विशेष अतिथि  राजेंद्र ठाकुर महामंत्री   तुलसी मानस प्रतिष्ठान छत्तीसगढ़  रूपलाल साहू , सुरेश यादव , प्रहलाद जैन , धनंजय साहू ,  शंकरलाल साहू   कुंदन साह वर्षा ,   पुनीत नेताम ,  संजय नेताम गायत्री प्रज्ञा पीठ चारामा की टोली  भूपेश सिंहसार  संयोजक हिन्दू जागरण कांकेर, एच आर देवांगन ‚ राधेश्याम कोड़प्पा ,  श्री संतोष ओझा  ,श्रीमती कमला शांडिल्य  सहित शांतिनगर के समस्त माताओं एवं बड़ी संख्या मे अभिभावक गण शामिल हुए।
विद्यालय परिवार आचार्य   नरेंद्र जैन और  लाल कृष्ण नरेटी के द्वारा सभी अतिथि का गमछा ,पुष्पहार एवं श्रीफल से स्वागत किया गया।  विशिष्ट अतिथियों द्वारा शिशु मंदिर के बच्चों को अपने विचार रख मार्गदर्शन और प्रोत्साहित किया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री प्रज्ञा पीठ चारामा के प्रज्ञा पुत्रो द्वारा तीन यज्ञ कुंडों में यज्ञ का आयोजन किया गया । जिसमें नवीन प्रवेश हेतु आए बच्चों को उनके पालकों द्वारा पेंसिल व कॉपी से विद्यारंभ संस्कार सम्पन्न कराया गया।जिसमे 18भैया बहनो का विद्यारम्भ संस्कार किया गया  तपश्चात प्रसादी वितरण किया गया।  साथ ही बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई जो मनमोहक थी।  अतिथियों द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तुति देखकर स्वेच्छा से राशि प्रोत्साहन के रूप में बच्चों को दिया गया।

अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य व जिला गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष  सोनसाय साहू के द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में आचार्य   नरेंद्र जैन,  लाल कृष्ण नरेटी, श्रीमती नंदिनी यादव,श्रीमती रोशनी कोमरे,श्रीमती ज्योति सिंह, कु.क्षमा जुर्री,कु.आरती मंडावी,कु.शोभांति सिन्हा,  रिकेश मंडावी का विशेष योगदान रहा ।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक ,माताओं व बच्चों की उपस्थिति रही ।भोजन व्यवस्था को सम्भलने मे श्री धंनंजय साहू जी एवं शंकर लाल साहू जी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ l

 ———————

05. आज चारामा नगर का वार्षिक देव मेला शांतिपूर्वक सम्पन्न। आने वाले तीन दिनों तक रहेगा मेला। यहां से सटे कई गावों में रात्रि मे सांस्कृतिक नाचा का कार्यक्रम।  चारामा मेला के पावन अवसर पर नगर व क्षेत्र से पधारे देवी – देवताओं का भानुप्रतापपुर विधायक ने आशीर्वाद लेकर संग में मेला के ढाई परिक्रमा में सम्मिलित हुई।

———————–

06. लखनपुरी राजमार्ग 30 उडकुडा रोड कटिन पर इस तरह धान से भरी ट्रकें जो बमुश्किल मुड पाती है‚ इससे यातायात तो बाधित होती ही है‚ हादसों की आशंका भी बनी रहती है। इस वक्त यातायात पुलिस की अनुस्थिति के बीच जद्दोजहद देखने मिलती है।

 ———————–

07. प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 130वें एपिसोड का आज कांकेर अलबेलापारा, वार्ड क्रमांक 01 में सामूहिक रूप से श्रवण किया गया। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष श्रीमती उगेश्वरी उइके जी सहित वार्डवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कांकेर नगरपालिकाध्यक्ष अरूण कौशिक  130 वें एपिसोड का श्रवण किया जा रहा है।

———————

08. राजधानी रायपुर में चल रहे साहित्य उत्सव में कांकेर नगर की ज्योतिषाचार्य डॉ. गीता शर्मा ने भी सहभागिता दर्ज करायी। इस मौके पर कांकेर के साहित्यकार श्रीबंजारे की साहित्यिक कृति का विमोचन भी किया गया। डॉ. गीता शर्मा ने संस्कार भारती के आध्यात्मिक बुक स्टाल में  छत्तीसगढ मातृ शक्ति प्रमुख श्रीमती शैल सार्वा से मुखातिब हुई।

———————

09.कलेक्टर इलेवन एवं नागरिक इलेवन के मध्य खेला गया सद्भभावना मैच 

—गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आज सिंगारभाट कांकेर के खेल मैदान में कलेक्टर इलेवन और नागरिक इलेवन के बीच सद्भभावना मैच का आयोजन किया गया जिसमें कलेक्टर इलेवन विजयी हुआ। कलेक्टर इलेवन के कप्तान कलेक्टर  निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर थे और नागरिक इलेवन की ओर से विधायक कांकेर  आशाराम नेताम के द्वारा की गई।
कलेक्टर इलेवन के कप्तान कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया तथा निर्धारित 10 ओवर में टीम ने 95 रन बनाए। कलेक्टर इलेवन की ओर से सर्वाधिक के.के. ठाकुर ने 04 चौंके और एक छक्का की मदद से 26 रन बनाए तथा डी एस पी मिथिलेन्द्र प्रताप सिंह ने दूसरा सबसे अधिक 18 रन बनाए। कलेक्टर  निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने 01 विकेट एवं यातायात प्रभारी दीपक साव ने 03 विकेट तथा एस डी एम अरुण वर्मा ने 02 विकेट लिए। नागरिक इलेवन की ओर से युवराज एवं राजेश शर्मा ने दो-दो विकेट लिए जबकि समरेश चौहान तथा राजा देवनानी ने एक -एक विकेट लिए। नागरिक इलेवन अपनी पूरी पारी में मात्र 31 रन बना पाई। इस टीम में कोई बल्लेबाज दहाई अंक को नहीं छू पाया तथा पूरी टीम 31 रन में सिमट गई। इस प्रकार सद्भभावना मैच में कलेक्टर इलेवन विजयी हुआ। इस मैच के एम्पायर यशवंत राव एवं संदीप कोर्डे थे। मैच की कामेंट्री सीईओ  अनुराग उपाध्याय के द्वारा किया गया। मैच के स्कोर संजीत श्रीवास्तव और योगेन्द्र धनकर थे।

  ———————

10. कल 26 जनवरी को सुबह 7:30 बजे ध्वजारोहण, छात्र-छात्राएं प्रस्तुत करेंगे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम।

—दुर्गूकोंदल में देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय दुर्गूकोंदल में भव्य और गरिमामय समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 26 जनवरी की पूर्व संध्या पर विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है।

  ———————-

शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

 

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
———————–

 

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 28 मार्च 2026 शनिवार

———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….  28 मार्च 2026 शनिवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- संपादकीय प्रिया राजवंश(अभिनेत्री) — 64-80 दशक की खुबसूरत अभिनेत्री रही। कुदरत,साहेब बहादुर,हँसते जख्म,चन्दा,हिन्दुस्तान की…

आज की टॉप 10 खबर 27 मार्च 2026 शुक्रवार

———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….  27 मार्च 2026 शुक्रवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- संपादकीय प्रिया राजवंश(अभिनेत्री) — 64-80 दशक की खुबसूरत अभिनेत्री रही। कुदरत,साहेब बहादुर,हँसते जख्म,चन्दा,हिन्दुस्तान की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *