कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
23 जनवरी 2026 शुक्रवार
✍️मनोज जायसवाल
————————
संपादकीय
‘ फिल्म अभिनेता देवानंद का तब छत्तीसगढ प्रवास ‘

-देवानंद जी के आगमन की यादें आज भी ताजा है।
जिसके लिए प्राप्त आवेदन पत्रों में से पात्र एवं अपात्र आवेदको की सूची का प्रकाशन किया गया है, जिसे जिला पंचायत कांकेर के सूचनापटल पर चस्पा की गई हैं, साथ ही कांकेर जिले के वेबसाइट www.kanker.gov.in में अपलोड किया गया हैं, जिसका अवलोकन किया जा सकता हैं। पात्र, अपात्र सूची के संबंध में यदि किसी आवेदक को दावा – आपत्ति प्रस्तुत करना हो तो वे 23 जनवरी से 07 फरवरी तक कार्यालय समय में मुख्य कार्यापालन अधिकारी जिला पंचायत कांकेर में दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है।
————————
02. राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को दिलाई जाएगी शपथ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीशआयुष्मान वय वंदना कार्ड के पंजीयन हेतु वरिष्ठ नागरिकों को दोबारा करवाना होगा ई-केवाईसी। कलेक्टर ने किया केवाईसी किये जाने की अपील ।
— प्रतिवर्ष की भांति 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कांकेर के मुख्य आतिथ्य में प्रातः 10 बजे से जिला पंचायत कांकेर के सभाकक्ष में आयोजित किया जायेगा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सभी अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा मतदाता शपथ ली जाएगी।
———————
03.आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत।
—कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 में दिए गए अधिकारों का प्रयोग करते हुए तालाब में डूबने एवं गड्ढा में गिरकर डूबने और सर्प काटने से मृत्यु होने के तीन प्रकरण में मृतक के आश्रितों लिए चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। पाखंजूर तहसील अंतर्गत ग्राम पित्तेभोड़िया निवासी 03 वर्षीय मनोज राम नरेटी की तालाब में डूबने के प्रकरण में उनके निकटतम आश्रित रनीला उसेंडी के लिए चार लाख रूपए तथा ग्राम पी व्ही 09 सत्यानंदपुर निवासी 32 वर्षीय सचिन मंडल की सर्प काटने से मृत्यु होने के प्रकरण में उसके निकटतम आश्रित श्रीमती अर्पणा मंडल और बांदे तहसील के ग्राम छोटे पाखंजूर निवासी 07 वर्षीय रानिवीर कोवाची की गड्ढा में गिरकर डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उसके माता-पिता श्री सोमा कोवाची एवं श्रीमती कमलीबाई कोवाची के लिए चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई है।
———————
04. जिला पंचायत के सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 03 फरवरी को।
— जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी की अध्यक्षता में 03 फरवरी को जिला पंचायत के सभाकक्ष में दोपहर 12 बजे से सामान्य प्रशासन समिति की बैठक आयोजित की गई हैं जिसमे सभी सम्बंधितों को उपस्थित होने कहा गया है।
–———————
05.कलेक्टर ने किया स्कूलों एवं निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण ।
—कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मंडावी ने गुरुवार को अंतागढ़ विकासखंड के विभिन्न स्कूलों और निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया तथा सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने तुमसनार पोटा केबिन हायर सेकेंडरी स्कूल, नागरबेड़ा पोटा केबिन हाई स्कूल, आमाबेड़ा का आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल, बड़े पिंजोड़ी हाई स्कूल का निरिक्षण किया तथा बड़े पिंजोड़ी में दो अतिरिक्त कक्ष और दो शौचालय का निर्माण कराने के लिए निर्देशित किया।तुमसनार में हायर सेकेंडरी स्कूल के लिए भवन निर्माण का प्रस्ताव भेजनें के निर्देश भी दिए गए।
कलेक्टर श्री क्षीरसागर एवं जिला पंचायत के सीईओ श्री मंडावी नें ग्राम सेमरगांव में प्रत्येक चार वर्ष में आयोजित होने वाले पेन करसाड़ स्थल का भी अवलोकन किया तथा समाज के लोगों से चर्चा कर इस पेन करसाड़ के सम्बन्ध में जानकारी ली । उन्होंने करसाड़ स्थल में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश अधिकारीयों को दिये। उल्लेखनीय हैं की इस पेन करसाड़ में कई राज्यों से गोंडवाना समाज के लोग पहुंचते हैं। कलेक्टर नें सेमरगांव में संचालित गोंडी पाठशाला का भी अवलोकन किया और वहां पढ़ने वाले बच्चों से प्रश्न पूछे , बच्चों नें गोंडी में अपना परिचय देते हुए प्रश्नों का उत्तर दिया।
कलेक्टर श्री क्षीरसागर नें अंतागढ़ में निर्माणाधीन मावा मोदोल लाइब्रेरी, अपर कलेक्टर कार्यालय के लिए निर्माणाधीन भवन व तहसील कार्यालय का निरीक्षण करने के पश्चात गरदा से धनेली मार्ग का निरीक्षण किया। यह मार्ग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्मित किया गया था, किंतु लगभग 7 किलोमीटर का पैच स्वीकृति के अभाव में अपूर्ण था। जिले के समग्र विकास एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए उक्त शेष 7 किलोमीटर मार्ग को जिला खनिज न्यास मद से स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसके तहत अब शेष निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इस मार्ग के पूर्ण होने से अंतागढ़ से कांकेर आने-जाने वाले नागरिकों को लगभग 30 किलोमीटर दूरी की बचत होगी। साथ ही यात्री सीधे पीड़ापाल मार्ग से आवागमन कर सकेंगे, जिससे समय, ईंधन और संसाधनों की भी बचत होगी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम अंतागढ़ राहुल रजक भी मौजूद थे।
06. शिक्षक पात्रता परीक्षा 01 फरवरी को, अभ्यर्थियों के लिए दिशा-निर्देश जारी। जिले में प्रथम पाली में 4674 अभ्यर्थी और द्वितीय पाली में 7361 परीक्षार्थी होंगे शामिल।
—छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा 01 फरवरी को शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। शिक्षक पात्रता परीक्षा में प्रथम पाली में प्राथमिक कक्षाओं के अध्यापन के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें राज्य के लगभग 01 लाख 19 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसी प्रकार द्वितीय पाली में माध्यमिक कक्षाओं में अध्यापन के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लगभग 02 लाख 05 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। यह परीक्षा 20 जिलों में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें राज्य के सभी 33 जिलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे। व्यापम द्वारा अभ्यर्थियों के लिए विस्तृत दिशा निर्देश जारी किया गया है, जिसके अनुसार परीक्षार्थियों को परीक्षा के एक दिन पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र का अनिवार्य रूप से अवलोकन कर लेने की सलाह दी गई है, ताकि उन्हें परीक्षा दिवस को कोई असुविधा न हो। परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 02 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र में पहुंचने के लिए कहा गया है, ताकि उनका फ्रिस्किंग एवं फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र से सत्यापन किया जा सके। परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जायेगा। प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 9.30 बजे से प्रारंभ होगी, इसलिए मुख्य द्वार प्रातः 09 बजे बंद कर दिया जावेगा। इसी प्रकार द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 03 बजे से प्रारंभ होगा, अतः मुख्य द्वार दोपहर 2.30 बजे बंद कर दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपडे़ पहनकर परीक्षा देने आने कहा गया है। काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैंगनी रंग व गहरे चॉकलेटी रंग का कपड़े पहनना वर्जित होगा। केवल साधारण स्वेटर, बिना पॉकेट की अनुमति होगी। सुरक्षा जांच के समय स्वेटर को उतारकर सुरक्षा कर्मी से जांच कराना होगा। स्वेटर हेतु हल्के रंग एवं आधे बांह का बंधन नहीं होगा। धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा, उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरने के उपरांत ही ऐसे पोशाक की अनुमति होगी। फुटवियर के रूप में चप्पल पहनने के निर्देश है, कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है। परीक्षा केंद्र में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित किया गया है। परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी तथा अभ्यर्थिता समाप्त की जाएगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में केवल काले या नीले बॉल पाइंट पेन लेकर आने के निर्देश है। व्यापम द्वारा मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए कांकेर जिले में प्रथम पाली में 19 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे, जिसमें 04 हजार 674 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इसी प्रकार द्वितीय पाली के लिए 32 परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा, जिसमें 07 हजार 361 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
———————–
07. मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत अपने प्रभार वाले भानुप्रतापपुर ब्लॉक के ग्राम जामडी करमोती में मनरेगा स्थल पर जाकर किसान एवं मजदूर साथियों के साथ केंद्र की मोदी सरकार द्वारा मनरेगा कानून मे किए जा रहे अनावश्यक बदलाव से किसान एवं मजदूर साथियों को होने वाले नुकसान के संबंध में उन्हें जानकारी दिए। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील बबला पाढ़ी,पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह ठाकुर,जनपद अध्यक्ष सुना राम तेता, मनीष टेम्पा योगी,कृष्णा टेकाम, चेतन मरकाम,गजेश पोटाई जी एवं अन्य कांग्रेस के साथी गण उपस्थित थे ।

———————
08. ग्राम सभा का आयोजन 23 से 28 जनवरी तक।
—कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 में दिए गए प्रावधानों के तहत जिले के सभी ग्राम पंचायत मुख्यालय तथा उनके आश्रित ग्रामों में 23 से 28 जनवरी तक ग्राम सभा आयोजन के लिए सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया है। जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि अपने स्तर से पीठासीन अधिकारी नियुक्त कर तथा समय-सारणी बनाकर ग्राम सभा का आयोजन किया जावे, एक ही तिथि में ग्राम पंचायत के एक से अधिक ग्राम में ग्राम सभा का आयोजन न किया जाए। उन्हांने कहा कि इस प्रकार की व्यवस्था से सरपंच, सचिव सभी ग्राम सभाओं में अपनी उपस्थिति दे सकेंगे एवं ग्राम सभा का आयोजन सही ढंग से हो सकेगा। कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने सभी जनपद पंचायत सीईओ को निर्देशित करते हुए कहा है कि जिले के सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा आयोजन कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए ग्राम सभा आयोजन की जानकारी ग्राम पंचायत के प्रत्येक पदधारी सरपंच तथा पंचों को दी जाए, जो अपने क्षेत्र के सदस्यों को ग्राम सभा में उपस्थित कराने के लिए उत्तरदायी होंगे। ग्राम पंचायतों के द्वारा ग्राम सभा सम्मेलन की सूचना सार्वजनिक स्थल, सहगोचर स्थानों पर चस्पा व मुनादी कराने के लिए भी निर्देशित किया गया है। ग्रामसभा की कार्यवाही सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के बाद लिए गए निर्णयों की अधिकतम 15 मिनट की वीडियो रिकार्डिंग कर वीडियो को ‘‘ग्रामसभा निर्णय’’ (GS NIRNAY) मोबाईल एप में अपलोड कर ग्रामसभा के गतिविधियों को वाइब्रेंट ग्राम सभा पोर्टल https://meetingonline.gov.in एवं GPDP पोर्टल में शत-प्रतिशत अपलोड कराकर निर्धारित प्रपत्र में प्रतिवेदन जिला कार्यालय को 30 जनवरी 2026 तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
———————
09. गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को शुष्क दिवस घोषित।
—कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने 26 जनवरी को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया है। उक्त दिवस को जिले में स्थित समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकान से संलग्न आहातों एवं एफ.एल. 4(क) व्यावसायिक क्लब व एफ.एल.7, सैनिक कैन्टीन को पूर्णतः बंद रखे जाने आदेशित किया गया है। कलेक्टर ने शुष्क दिवस के दौरान जिले में अवैध मदिरा संग्रहण, विनिर्माण, परिवहन एवं विक्रय पर पूर्णतः प्रतिबंध रखने के लिए जिला आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया है।
———————
10.चारामा विकासखंड के ग्राम बरकछार, चावड़ी में शिवलिंग स्थापना एवं प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम में भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी शामिल होकर भगवान शिवजी का आशीर्वाद लेकर क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

———————-
शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
———————–







