आज की टॉप 10 खबर 23 फरवरी 2026 सोमवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार ….
  23  फरवरी  2026 सोमवार

✍️मनोज जायसवाल

 ————————

संपादकीय-

‘छत्तीसगढ कला जगत में आल्हा उदल का आयोजन’ 
—बुंदेलखंड की वीर भूमि महोबा में जन्मे आल्हा और ऊदल दो भाई थे। आल्हा और ऊदल के पिता जच्छराज (जासर) और माता देवला थी।आल्हा और उदल परमार के सामंत थे और बनाफर शाखा के क्षत्रीय थे. आल्हा और ऊदल नाम के वीर योद्धाओं की वीर गाथाओं का वर्णन आज भी उतर भारत के गांव -गांव में किया जाता हैं. आल्हा और ऊदल को कई वीरों के समान बताया गया हैं। एक प्रसिद कवि ने आल्हा को धर्मराज युधिष्ठिर और ऊदल को भीम का साक्षात अवतार बताया हैं।कथा काफी विस्तृत है इसे हम शब्दों में इस पेज में बयां नहीं कर सकते। देश के हर प्रांतों में कलाकार अपने मुताबिक कथा बतायी जाती है। छत्तीसगढ में भी कई अवसरों पर कलाकार आल्हाउदल का आयोजन होता है। बतादूं छत्तीसगढ में आल्हा उदल की कथा बताते बताते कभी कभी तो कलाकार इतने जोश में आ जाते हैं कि ढोलक जैसे वादय यंत्र फट तक जाते हैं। कांकेर जिले के हाटकोंगेरा के रमेश महंत ऐसे ही आल्हा गायक कथाकार कलाकार हैं। जिनकी गांव के गोवर्धन सिन्हा सहित कुल 6 लोगों की टीम होती है। कलाकारों ने आज भी इसे व्यावसायिकता के रूप में कभी कार्यक्रम नहीं दी है। इनके आवाजाही का किराया और कुछ सहयोग ही इनका मुल आधार है। संक्षेप में बता दुं कि आल्हा उदल जैसे कार्यक्रम हालांकि अब बहुत ही कम हो गयी है। यह विलुप्ति की कगार पर है पर कथा इतिहास कभी पुरानी नहीं होगी। आज कथा जितनी सुनें उतनी हमारे लिए नयी है। इसके साथ ‘बांस गीत’ भी विलुप्ति की कगार पर है। आज की पीढी को हम बांस गीत के बारे में बताएं तो वह शायद ही जाने।
✍️मनोज जायसवाल
 ————————

 01. प्रतिबंधित टेबलेट एवं सीरप बेचने  वाले अन्य 01 फरार आरोपी को कांकेर  पुलिस ने किया गिरफ्तार। लाभ अर्जित करने के नियत से नशीली टेबलेट  एवं सीरप को कांकेर शहर मे  बिक्री करने  में था शामिल।थाना सिटी कोतवाली कांकेर पुलिस की कार्यवाही।

— पुलिस जानकारी के अनुसार  घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि — निखिल राखेचा (भापुसे.) पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन में  जिला में चल रहे  उजियारा अभियान के  तहत् सिटी कोतवाली थाना कांकेर के अपराध क्रमाकं 357/25 धारा 21,22,29 एन.डी.पी.एस एक्ट के फरार अन्य 01 आरोपी को दिनाकं 23.02. 2026 को मूखबीर की सूचना मिला कि नया बस स्टैण्ड कांकेर में  होना बताने पर प्राप्त सूचना पर उपनिरीक्षक मनोरथ जोशी  के नेतृत्व में  टीम गठित कर बस स्टैण्ड कांकेर में धेराबंदी   कर आरोपी निमेश मेहरा को अभिरक्षा में लेकर उक्त अपराध के सम्बन्ध में  पुछताछ करने व नशीली दवाई खरीदने /बेचने के सम्बन्ध में बातचीत करने में प्रयुक्त किया गया मोबाईल को जप्त कर आरोपी द्वारा अपराध कबूल करने पर विधिवत कार्यवाही कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड में माननीय न्यायालय पेश किया गया।
पुलिस  टीम का विवरण-
निरीक्षक जितेन्द्र कुमार साहू, उप.निरी. मनोरथ जोशी, आरक्षक 1100 श्रवण ठाकुर, 1102 शिव प्रसाद नेताम।

 कांकेर पुलिस की अपील:-
अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बड़े अपराधो को रोक सकती है, इसी उद्देश्य  से जिला-उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की  जानकारी देने के लिए अपराधिक हेल्पलाईन नंबर 94791-55125 संचालित की जा रही है। यह दी गई हर सूचना एवं  सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है।।

  ———————— 

02. हत्या के प्रकरण में नरहरपुर पुलिस को मिली सफलता। 12 घण्टे के भीतर किया गया आरोपियों को गिरफ्तार।जमीन विवाद पर हत्या करने वाले रिस्तेदारों को नरहरपुर पुलिस ने भेजा जेल।

-पुलिस जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण  इस प्रकार से है कि  दिनांक 22.02.2026 को प्रार्थिया श्रीमती मीना उईके पति स्व. दयाराम उईके निवासी कोहकाटोला थाना नरहरपुर द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज करायी कि दया राम उईके द्वारा अपने पुराना मकान को तोड़वाकर नया मकान बनाने के लिये कॉलम गढ्ढा खुदवाया गया था कि दिनांक 22.02.2026 के सुबह लगभग 06.00 बजे प्रार्थिया का छोटा देवर दयालू राम उईके अपने पुत्र पूनम उईके, राघेन्द्र उईके, दो नाबालिक बालकों के साथ अपने घर तरफ से अश्लील गाली गलौच करते हुये एवं जान से मारने की धमकी देते हुये प्रार्थिया के घर आये आवाज को सुनकर प्रार्थिया के पति दयाराम कौन हो कहकर घर से बाहर निकले तब दयालू राम उईके, पूनम उईके, राघेन्द्र उईके व दो नाबालिक बालकों द्वारा हमारे जमीन में तुम लोग अपना घर बना रहे हो कहते हुये प्रार्थिया के पति दयाराम उईके व प्रार्थिया को सभी लोग हाथ मुक्का से मारपीट करते हुये कालम गडड्रा में गिरा दिये दया राम को राघेन्द्र उईके निर्माण कार्य हेतु रखे रापा से सिर में मारा जिससे दयाराम का सिर फट गया और बहुत ज्यादा खुन निकलने लगा फिर पुनम उईके भी पास रखे जाता पत्थर के धम्मस से मारा जिससे दयाराम बेहोश होकर वही गडडे में गिर गये फिर पांचो मिलकर आज यही दफना देगे बोलते हुये गडडे में मिटूट्टी, पत्थर फेंकने लगे जिससे प्रार्थीया डरकर गडडे से बाहर निकलकर भागी लेकिन दयाराम गढ्ढे से नही निकल सका और दयाराम की मृत्यु हो गई जिस पर थाना नरहरपुर में अपराध क्रमांक 43/2026 धारा 103(1), 296, 351(3), 3(5) BNS धारा कायम कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए    निखिल अशोक कुमार राखेचा (भापुसे) पुलिस अधीक्षक  कांकेर  के निर्देशन में  श्री योगेश साहू  अति. पुलिस अधीक्षक  के  मार्गदर्शन,श्री अविनाश ठाकुर  उप. पुलिस अधीक्षक  के  पर्यवेक्षण  मे थाना प्रभारी नरहरपुर निरीक्षक सोमेश सिंह बघेल के नेतृत्व में थाना नरहरपुर हमराह स्टाप मे थाना नरहरपुर से आरोपीगण की पतासाजी व विवेचना हेतु पुलिस टीम गठित की गई। थाना नरहरपुर की गठित पुलिस टीम के द्वारा मृतक के शव का पीएम करावाकर घटना स्थल का निरीक्षण सीन ऑफ काइम मोबाईल युनिट के साथ कर घटना स्थल से पर्याप्त साक्ष्य एकत्र किये और टीम के द्वारा अथक प्रयास कर सूझबुझपूर्वक त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपीगणों को सकुनत ग्राम कोहकाटोला से दिनांक 22.02.2026 को घेराबंदी कर पकडा गया, आरोपीगणों द्वारा अपराध स्वीकार करने पर आरोपियों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त फावड़ा एवं जाता पत्थर के धम्मस को जप्त किया गया है और आरोपीगणों 1. राघेन्द्र उईके, 2. पुनम उईके, 3. दयालुराम उईके, व 02 विधि से संघर्षरत् बालकों के विरूद्ध अपराध घटित करना पाये जाने पर आरोपीगण व बालकों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।

———————

03. “सखी” वन स्टॉप सेंटर में विभिन्न पदों हेतु अंतिम चयन सूची जारी

— मिशन शक्ति अंतर्गत संचालित “सखी” वन स्टॉप सेंटर में विभिन्न रिक्त पदों की पूर्ति के लिए आमंत्रित आवेदनों के संबंध में अंतिम चयन सूची जारी कर दी गई है। महिला बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार केन्द्र प्रशासक, पैरालीगल, कार्मिक वकील तथा सुरक्षा गार्ड, नाइट गार्ड सहित कुल 5 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। जिला स्तरीय चयन समिति की अनुशंसा एवं कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के अनुमोदन उपरांत चयनित अभ्यर्थियों की अंतिम सूची जारी की गई। जारी चयन सूची का अवलोकन जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.kanker.gov.in तथा कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, कांकेर के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है। जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग ने संबंधित अभ्यर्थियों से निर्धारित समयावधि में आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है।

———————— 

04. एकलव्य आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी 01 मार्च को आयोजित होगी परीक्षा।

— कार्यालय कलेक्टर आदिवासी विकास शाखा द्वारा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में शिक्षण सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 6वीं प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली चयन परीक्षा-2026 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। चयन परीक्षा का आयोजन आगामी रविवार 01 मार्च को प्रातः 10 से 12 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा के सफल संचालन एवं परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिले के विभिन्न विकासखंडों में परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड कांकेर अंतर्गत पं. विष्णु प्रसाद शर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गोविंदपुर, कांकेर तथा पीएम श्री शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को बनाया गया है। इसी प्रकार नरहरपुर विकासखंड में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सुरही और पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरहरपुर, चारामा विकासखंड अंतर्गत शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चारामा, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चारामा, भानुप्रतापपुर विकासखंड में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भानुप्रतापपुर, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय फरसकोट, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सम्बलपुर, दुर्गूकोंदल विकासखंड में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भण्डारडिगी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्गूकोंदल निर्धारित है। अंतागढ़ विकासखंड में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अंतागढ़ और कोयलीबेड़ा विकासखंड में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय लामकन्हार, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोयलीबेड़ा और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पखांजूर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा हेतु कुल 3572 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 3553 आवेदन पत्र पात्र पाए गए जबकि 19 आवेदन अपात्र घोषित किए गए। परीक्षार्थी विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/Admit-Card-Login पर आवेदन क्रमांक एवं विद्यार्थी के पिता के मोबाइल नंबर दर्ज कर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

  ———————–

 05.जिले में संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत संकेतकों के संतृप्ति हेतु गतिविधियां जारी।

—भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा प्रारंभ किए गए संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत जिले में निर्धारित संकेतकों की संतृप्ति हेतु विभागों द्वारा सतत प्रयास किए जा रहे हैं। अभियान की शुरुआत के बाद तैयार की गई कार्ययोजना के अनुसार सभी विभाग नियमित रूप से गतिविधियाँ संचालित कर रहे हैं।इसके तहत समय सीमा की साप्ताहिक बैठक में कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के नेतृत्व और मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत  हरेश मण्डावी के मार्गदर्शन में प्रत्येक सप्ताह समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें विभिन्न विभागों की प्रगति का मूल्यांकन किया जाता है। साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, पशुपालन सहित सभी संबंधित विभागों द्वारा संकेतकों की पूर्ति हेतु कार्यों की निगरानी की जा रही है। बैठक के दौरान अभियान को जनभागीदारी के साथ से आगे बढ़ाने, प्रत्येक ग्राम तक शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने तथा मैदानी स्तर पर सतत मॉनिटरिंग करने पर विशेष जोर दिया गया। विभाग द्वारा यह विश्वास व्यक्त किया गया कि सभी के संयुक्त प्रयासों से लक्ष्य समय सीमा के भीतर अवश्य प्राप्त किया जाएगा। अभियान संकेतक में आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों का नियमित पोषण एवं वजन मापन, आंगनवाड़ी केंद्रों में शौचालय एवं पेयजल सुविधा की उपलब्धता, विद्यालयों में बालिकाओं हेतु पर्याप्त शौचालय सुविधा, पशुओं का टीकाकरण, जन्म के समय शिशुओं का वजन दर्ज करना एवं टीबी केस नोटिफिकेशन दर में सुधार करना है। इसके अलावा जनसहभागिता अंतर्गत विभागों द्वारा ग्राम स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम एवं आउटरीच गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं ताकि समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

  ———————–

06. अलबेलापारा में सांस्कृतिक भवन निर्माण के लिए पूर्व में स्वीकृति प्राप्त होने के कारण बाद में स्वीकृत कार्य निरस्त।

—अलबेलापारा कांकेर में डड़सेना कलार समाज भवन के पास सांस्कृतिक भवन निर्माण के लिए सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण मद अंतर्गत स्वीकृति मिलने तथा प्रथम किश्त की राशि 02 लाख 46 हजार 500 रूपए प्रदाय किए जाने के फलस्वरूप वर्ष 2022-23 में छत्तीसगढ़ ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा क्षेत्र विकास प्राधिकरण मद से स्वीकृत कार्य को कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा निरस्त किया गया है। चूँकि उक्त कार्य के लिए पूर्व में स्वीकृति मिल चुकी है।

   ———————–

07. दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों को किया गया प्रशिक्षित

-कलेक्टर  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार समावेशी शिक्षा अंतर्गत शालाओं में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन बी.आर.सी. भवन कांकेर में किया गया। उक्त कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर्स श्री दीपक सोनवानी एवं श्रीमती सरोज पाण्डेय द्वारा दिव्यांग बच्चों के पालक एवं अभिभावकों को समावेशी शिक्षा के महत्व और दिव्यांग बच्चों के अधिकारों के बारे में बताया गया। साथ ही उन्हें संवेदनशील बनाने और उनका मार्गदर्शन करने, पाठ्यक्रम अनुकूलन, कक्षा रणनीतियों, सहायक उपकरणों के उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया। जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों का चिन्हांकन आसानी से करना व दिव्यांग बच्चों के बीच संवेदनशीलता का विकास करना था, जिससे पालक दिव्यांग बच्चों के भावनाओं और आवश्यकताओं को समझ सकें तथा दिव्यांग बच्चों को होने वाली समस्याओं का आसानी से समाधान कर सकें। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विकासखण्ड कांकेर, चारामा, नरहरपुर के शालाओं में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों के पालक/अभिभावक शामिल थे।

   ———————–

08. सभी अधिकारी-कर्मचारियों का ‘कर्मयोगी भारत’ में 31 मार्च तक पंजीयन अनिवार्य  समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने साप्ताहिक प्रगति की समीक्षा की।   

— कलेक्टर   निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा आज समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक ली गई, जिसमें उन्होंने विभिन्न विभागों में लंबित कार्यां एवं प्रकरणों की विभागवार प्रगति की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि भारत सरकार द्वारा ‘कर्मयोगी भारत’ नामक वेबसाइट तैयार किया गया है, जिसमें सभी शासकीय सेवकों का पंजीयन किया जाएगा। उक्त पोर्टल में आगामी 31 मार्च तक सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पंजीयन कराने के निर्देश कलेक्टर ने दिए।  कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज सुबह 10.30 बजे आयोजित समय-सीमा बैठक में नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्री मनीष देव साहू ने बताया कि भारत सरकार द्वारा लांच किए गए इस वेबसाइट में सभी शासकीय सेवकों को ऑनबोर्ड पंजीयन आगामी 31 मार्च तक अनिवार्य रूप से कराना होगा तथा संविदा एवं अन्य माध्यमों से भर्ती किए गए शासकीय सेवकों का इसमें पंजीयन नहीं किया जाएगा। उक्त वेबसाइट में 25 हजार से अधिक प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिसूचित हैं, जिसमें शासकीय सेवक अपनी रुचि और कार्य-प्रवृत्ति अनुसार प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। बैठक में कलेक्टर ने जिले में जिला निर्माण समिति एवं डीएमएफ मद से स्वीकृत किंतु लंबित निर्माण कार्यों को अगले माह तक हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा आंगनबाड़ी भवन निर्माण तथा पीडीएस सेंटर भवन निर्माण के पुराने स्वीकृत प्रकरणों के अब तक निर्माण पूर्ण नहीं होने पर असंतोष प्रकट करते हुए जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को शीघ्रता से कार्य पूरा कर पूर्णता एवं उपयोगिता प्रमाण-पत्र जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही लंबी अवधि से अपूर्ण कामों को निरस्त करने के लिए भी कलेक्टर ने जिला पंचायत के सीईओ  हरेश मंडावी को निर्देशित किया। इस दौरान कलेक्टर ने जनगणना-2026 के तहत जिले से ग्राम पंचायत स्तर पर सभी प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश अपर कलेक्टर को दिए। उन्होंने नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी ब्लॉक के तहत चलाए जा रहे संपूर्णता अभियान के अंतर्गत सतत् गतिविधियां संचालित करने के निर्देश जिला पंचायत के सीईओ को दिए। बैठक में इसके अलावा नियद नेल्लानार योजना, सामाजिक अंकेक्षण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, प्रधानमंत्री आवास योजना, विशेष केन्द्रीय सहायता मद, पोषण पुनर्वास केंद्र, राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम सहित विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा कर निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में डीएफओ भानुप्रतापपुर  हेमचंद पहारे, अपर कलेक्टर  जितेन्द्र कुमार कुर्रे एवं श्री ए.एस. पैकरा सहित सभी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

 ———————

विशेष-

”होली त्यौहार को देखते समन्वय मीटिंग का आयोजन”

-नगरपालिका परिषद मे आज आगामी होली त्यौहार के लिये बाजार एवं पार्किंग के साथ ही नगर की अन्य पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था सृदृढ बनाने हेतु मीटिंग रखी गई। जिसमें नगरपालिकाध्यक्ष अरूण कौशिक के साथ ही समस्त पार्षद, व्यापारी संघ के पदाधिकारी. पुलिस विभाग से एएसपी श्रीयोगेश, एसडीएम,तहसीलदार,यातायात टीम एवं अन्य उपस्थित हुए। गौरतलब है कि नगर एवं यहां से सटे क्षेत्र में पिछले महीनों से सडक दुर्घटनाएं बढी है, तब जब यातायात टीम पुरी तरह मुस्तैद है। हादसे ना हों, लोगों की जानमाल की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसे ध्यान में रखते कार्ययोजना लागू की जायेगी।

 ———————

09. सामान्य सभा की बैठक 27 फरवरी को।  

– जिला पंचायत के सामान्य सभा की बैठक अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी की अध्यक्षता में 27 फरवरी को पूर्वान्ह 12 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। उक्त बैठक में सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को एजेण्डावार अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया है।

  ———————

10. अवैध रूप से महुआ शराब बेचने  वाले पर आबकारी एक्ट के  तहत्  की गई कार्यवाही।महुआ शराब कुल 10 लीटर किमती 1000 रूपये एवं 100 रूपये नगदी रकम बरामद किया गया।थाना सिटी कोतवाली कांकेर पुलिस ।

– घटना का संक्षिप्त विवरण-   निखिल राखेचा (भापुसे.) पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन में जिला में चल रहे  उजियारा अभियान के  तहत् सिटी कोतवाली थाना कांकेर को सूचना मिला कि श्रीमति सुधिया मंडावी के घर सामने बरदेभाठा कांकेर के पास एक व्यक्ति अपने हाथ में एक सफ़ेद नीला कलर के थैला के अंदर हाथ भट्टी से बना देशी महुआ शराब जरकीन एवं बाटलो में रखकर बिक्री हेतु ग्राहक तलाश  रहा है कि सूचना तस्दीक पर तस्दीक पर प्रधान आरक्षक  824 कौशल साहू के नेतृत्व में  टीम  गठित कर श्रीमति सुधिया मंडावी के घर सामने बरदेभाठा कांकेर में धेराबंदी कर आरोपी अक्षय कुमार मंडावी के कब्जे से थैला के अंदर  10 लीटर वाली माटमैला सफेद कलर के प्लास्टिक जरकीन में लगभग 10 लीटर महुआ शराब किमती 1,000 रुपया एवं शराब बिक्री रकम 100 रुपया कुल जुमला रकम 1100 रुपये  को जप्त कर आरोपी के  विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड  में माननीय न्यायालय पेश किया गया।

  पुलिस टीम का विवरणः-
  निरीक्षक जितेन्द्र कुमार साहू, प्रधान आरक्षक कौशल  साहु, शेलेन्द्र चतुर्वेदी, आरक्षक रोशन राठौर , ईश्वर

———————

 शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

 

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
———————–

 

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 22 फरवरी 2026 रविवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार ….   22  फरवरी  2026 रविवार ✍️मनोज जायसवाल  ———————— संपादकीय- ‘मैंने प्यार किया’ से सम्पूर्ण दर्शकों के दिलों में राज करने वाली भाग्यश्री… 23…

आज की टॉप 10 खबर 21 फरवरी 2026 शनिवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार ….   21  फरवरी  2026 शनिवार ✍️मनोज जायसवाल  ———————— संपादकीय- ”लानत है, गरीबों के निवाले छीने जानेे पर…” —कितनी लाचारी और ये बेशर्म हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *