आज की टॉप 10 खबर 23 अगस्त 2025 शनिवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
23  अगस्त  2025 शनिवार

✍️मनोज जायसवाल

——————-
संपादकीय—

”पत्रकारिता” एक मुहीम

—पत्रकारिता सिर्फ खबर लिखने का नाम या व्यवसाय नहीं अपितु एक मिशन है। हमेशा अपने से वरिष्ठ पत्रकारों,संपादकों का सम्मान करते हुए उनसे अनुभव सीखे जाने की जरूरत नये पत्रकारों को है। पत्रकारिता बिरादरी में शामिल होने वाले नये पत्रकार आर्थिक अभावों से जब संघर्ष करते हैं,तो वे इनसे दूर चले जाते हैं। वो शब्द सुनने मिलता है कि पत्रकारिता से कुछ फायदा नहीं है! ऐसे शब्द से ही दूर होना चाहिए। चाहे प्रिंट हो या इलेक्ट्रानिक मीडिया। पत्रकारिता एक जज्बा भी है। कलम आपकी ताकत है,इससे अपने को कभी दूर ना करें। निश्चित रूप से सच लिखे जाने पर आपके विरूद्व विरोध की आवाजें आती है। लेकिन सच के साथ रह कर ऐसे विरोध का डट कर मुकाबला किये जाने की जरूरत है। सोशल मीडिया भी पत्रकारिता का ही अंग है,जिसका सहारा आज सरकारें भी ले रही है। लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहलाने वाली पत्रकारिता को हल्के में लेकर सियासी पार्टियां कई दफा वो सलूक करती है,जो नहीं किया जाना चाहिए। कई खबरों पर दमन की नीति अपनायी जाती रही है। बडे संस्थान इसका विरोध नहीं करते,उल्टे वे कई दफा अपने ही प्रतिनिधी का सर्पोट नहीं करते। सर्पोट करते हैं, तो पत्रकार संगठन! कभी ऐसे संगठनों से दूर रहने वाले प्रेस प्रतिनिधी पर जुल्म होता है,तब संगठन याद आता है। देश में पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए जब भी चुनाव हुआ,सरकारें वादा करती रही और सरकार के सत्ता में आते ही पत्रकार सुरक्षा कानुन लागू करने की दिशा में बात करना भी उचित नहीं समझा गया। यही सत्ताधीश जब मंच पर प्रेस विषयक बातें आती है,तो चौथा स्तंभ के नाम बडी बडी बातें किया करते हैं,लेकिन पत्रकारों की सुरक्षा के नाम पर इनकी जुबां पर शब्द भी नहीं निकलते।

✍️ मनोज जायसवाल

———————

01.हाथ में लोहे का तलवार लहराते हुये गदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार।

—पुलिस जानकारी मुताबिक मामले संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि   23 अगस्त की  रात्रि जरिये मोवाईल फोन से कुलभूषण यादव पिता धनेश यादव निवासी जवाहर वार्ड कांकेर ने सूचना दिया कि मोहल्ला गली में मोहन ठाकुर निवासी जवाहर वार्ड कांकेर अपने हाथ में लोहे का तलवार लहराते हुये गदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दे रहा है कि सूचना पर हमराह पेट्रोलिंग स्टाफ.प्र. आर.773 आर 1055, 213 के रवाना होकर मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़े जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम- मोहन सिंह राजपूत पिता विसन सिंह राजपूत उम्र 55 वर्ष निवासी संजय नगर कांकेर थाना जिला कांकेर का होना बताया जो अपने हाथ में एक लोहे का तलवार के साथ हिरासत में लेकर आरोपी के कब्जे से एक नग लोहे का धारदार तलवार मिला उक्त आरोपी मोहन सिंह राजपूत का कृत्य धारा 296,351(2), बीएनएस 25.27 आर्म्स एक्ट का पाये जाने से आरोपी के विरूध अपराध के 306/2025 धारा-296, 351(2), बीएनएस,25, 27 आम्र्स एक्ट, कायम का विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान त्वारित कार्यवाही करते हुऐ कांकेर पुलिस ने आरोपी मोहन सिंह राजपूत पिता विसन सिंह राजपूत उम्र 55 वर्ष निवासी संजय नगर कांकेर थाना जिला कांकेर को जवाहर वार्ड कांकेर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कांकेर में न्यायिक अभिरक्षा हेतु पेश कर जेल दाखिल किया गया सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर के नेतृत्व में प्रआर.सुरेश भुआर्य आर.गजेन्द्र नागवंशी,अमर लाल नेताम एवं थाना कांकेर पेट्रोलिंग पार्टी का अहम भूमिका रहा है।

——————-

02.सायबर धोखाधडी केे 02 आरोपी गिरफ्तार ।  9000000.00 रूपये का अन्य बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाना पाया गया।

—मामले का संक्षिप्त विवरण पुलिस द्वारा बताया गया है‚  कि पुलिस मुख्यालय द्वारा भारत सरकार, गृह मंत्रालय द्वारा संचालित भारतीय साइबर अपराध पोर्टल के माध्यम से प्राप्त म्युल एकाउंट के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु सूची पुलिस मुख्यालय के माध्यम से सदर्भित पत्र इस कार्यालय को प्राप्त हुआ है। जिसमें से थाना कांकेर क्षेत्रातर्गत आईडीएफसी फर्स्ट बैंक शाखा कांकेर के खाता क्र. 10181380466 में आरोपी द्वारा अवैध धन जो सायबर धोखाधडी से प्राप्त धन राशि को यह जानते हुए कि वह संपत्ति बेईमानी व किन्ही प्रबंचनापूर्ण उपायो द्वारा प्राप्त की गयी है। ऐसे संपत्ति को अभ्यासतः प्राप्त करते हुए और छिपाने में या व्यवनित करने में यह विश्वास करने का कारण रखते हुए संपत्ति का संवर्धन करना पाया गया है। खाता खुलवाना एवं सायबर वितीय धोखाधड़ी में संलिप्त होना पाया गया। अतः प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया अपराध की पुष्टि होने पर थाना कांकेर में अपराध क्रमांकः-305/2025 धारा:-317(2),317(4),317(5),318(4),111,बीएनएस का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। विवेचना कार्यवाही के दौरान श्रीमान उ.म.नि./वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आई.के.एलिसेला (भा.पु.से.) उ.ब.कंाकेर के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  दिनेश कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल (भापुसे) भानुप्रतापपुर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर मोहसीन खान के मार्गदर्शन में कांकेर पुलिस से विशेष टीम गठित कर संदिग्ध के पता तलाश हेतु रवाना किया गया आरोपीगण 1.अमन पासवान पिता श्रीराम पासवान उम्र 30 वर्ष निवासी पंखाजुर थाना पंखाजुर 2. सुजित मजुमदार पिता सुधीर मजुमदार उम्र 38 वर्ष निवासी गड़चिरौली थाना गड़चिरौली महारष्ट्र को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कांकेर में न्यायिक अभिरक्षा हेतु पेश कर किया गया सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर, के नेतृत्व में, उप निरीक्षक मनोरथ जोशी प्रआर.सुरेश भुआर्य, आर.शाक्ति सिंह एवं सायबर सेल प्रआर.मनीराम भोई आर.अशिष कुजांम,दिनेश ध्रुव व थाना कांकेर पेट्रोलिंग पार्टी का अहम भूमिका रहा है।

——————-

03.आज किसान भाईयों का प्रमुख आस्था का पर्व पोला धूमधाम से मनाया गया। भाद्रपद मास की अमावस्या को पडने वाले इस पर्व का विशेष महत्व है। यह पर्व संस्कृति परंपरा से तो जुडा ही है, इसके साथ पशुओं पूजा होती है। आज के दिन पशुओं को विशेष रूप से सजाया जाता है,उसकी आरती उतार कर पूजन किया जाता है। मीठे पकवान बना कर पशुओं को खिला कर किसान खुद भी ग्रहण करता है। आधुनिकता के साथ जरूर इस पर्व पर भी फर्क पडा है,क्योंकि पशुधन दिनों दिन ग्राम लोकजीवन में कम हो रहा है।

——————-

04.शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमकसा, विकासखंड दुर्गूकोंदल में सरस्वती सायकल योजना के तहत 38 छात्राओं को साइकिल का वितरण किया गया| सरस्वती सायकल योजना का मुख्य उद्देश्य दूर-दराज से आने वाले छात्राओं की सुविधाओं और उनके शिक्षा में निरंतर को बढ़ावा देना है। आज यहां सरस्वती सायकल पाकर छात्राओं ने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किए। संस्था के प्राचार्य कुमुद ध्रुव ने बताया कि सरस्वती सायकल योजना छत्तीसगढ़ सरकार कि एक महत्वपूर्ण योजना है इस योजना ने न केवल छात्राओं को स्कूल तक पहुंचने में मदद की है, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाया है। 

——————-

05.सरस्वती शिशु मंदिर सुरही(नरहरपुर) में भैया बहन ने पोला तिहार के अवसर में बनाई मिट्टी की मूर्तियां व खिलौने।

—सरस्वती शिशु मंदिर के भैया बहन पढ़ाई के साथ-साथ स्कूल की अन्य गतिविधियों में भी भाग ले रहे हैं। स्कूली भैया बहन ने मिट्टी से खिलौने बनाकर प्रतिभा दिखाई हैं। कक्षा अरुण से पंचम कक्षा की तेजस्वी शोरी‚ षष्टम कक्षा की दीपांशी मरकाम व सप्तम कक्षा का चिंकी मरकाम और दीपक साहू,नमन मरकाम ने मिट्टी को आकार देकर विभिन्न आकृतियां बनाई हैं। इसमें दुर्गा माता , गणपित, कृष्ण भगवान की मूर्तियां व बर्तन अन्य खिलौने , नादिया बैल शामिल हैं। सभी आचार्य दीदी की देखरेख में यह खूबसूरत मिट्टी के खिलौने बनाए गए हैं। भैया, बहन कागज की जगह अब इन मिट्टी की मूर्तियों में रंग भरने लगे हैं।पोला तिहार के अवसर पर भैया , बहन ने मिट्टी से खिलौने व छोटी-छोटी मूर्तियां बनाना सीखा है। इसका श्रेय विद्यालय के प्रधानाचार्य तिहारूराम मरकाम व आचार्य ,दीदी को जाता है। आचार्य दीदी भैया ,बहन को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियां करवा रहे हैं। पढ़ाई के साथ भैया , बहन को खिलौने व अन्य खेलों के प्रति जागरूक किया जा रहा हैं, बचपन से मिट्टी में खेलने और उससे कुछ बनाने का शौक सबका रहा है। आज बच्चे अपने सपनों को पूरा कर रहे हैं। इस कार्य में स्कूल स्टाफ का काफी सहयोग रहा । भैया बहन ने मिट्टी से मूर्ति व खिलौने बनाने का हुनर सीख लिया है। विद्यालय की प्रभारी तिहारूराम मरकाम ने बताया कि बच्चे खाली समय का सदुपयोग करे और अपनी प्रतिभा को आगे लाए । आचार्य दीदी ने बताया कि भैया बहन अपना समय टी.वी, मोबाइल देखने में व्यर्थ नहीं करना चाहिए। उसे पढ़ाई करने एवं अपनी हॉबी को विकसित करने में खर्च करना चाहिए। मौके पर प्रधानाचार्य तिहारुराम मरकाम, उमेश मांडवी, पवन नेताम ,लीना देहारी, रामभरोस कोड़ोपी ,अनिता मरकाम, छबिलाल कुंजाम, रेखा नेताम,लोकेश्वरी कुंजाम,टेश्वर निषाद‚  व समस्त भैया बहन की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

——————-

06.रजत महोत्सव के तहत महिला बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित की जा रहीं विभिन्न गतिविधियां। कार्यक्रमों के माध्यम से लाई जा रही जागरूकता।

— छत्तीसगढ़ राज्य के गठन की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर रजत महोत्सव के तहत जिला कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार ज़िले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन 20 अगस्त से 28 अगस्त के बीच किया जा रहा है। इसके तहत रैलियां निकालना, दीवार लेखन, महिला समूहों की बैठकें, विभिन्न स्कूलों में बालिकाओं एवं महिलाओं के संबंधित कानूनों की जानकारियां दिए जाने, साइबर फ्रॉड की जानकारी, महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य परीक्षण किए जाने आदि संबंधी गतिविधियां निरंतर आयोजित की जा रही है। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल मेलों का भी आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा परियोजना स्तर तथा जिला स्तर पर भी विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाने की योजना है।जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि इन कार्यक्रमों में आंगनबाड़ी केन्द्रों के हितग्राहियों, महिला समूहों की महिलाओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों का भी विशेष सहयोग एवं उपस्थिति प्राप्त हो रही है। उन्होंने कहा कि रजत महोत्सव के दौरान आयोजित किए जाने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम में विकासखंड स्तर पर कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त बालिकाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह जिला स्तर पर कक्षा 10वीं एवं 12वीं में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं का सम्मान राज्य स्तर पर रायपुर में किया जाना है। रजत महोत्सव के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत 950 से अधिक महिलाओं को विशेष अभियान चलाकर लाभान्वित किया जा चुका है। इसी प्रकार नियद नेल्लानार योजनांतर्गत क्षेत्र के तहत आने वाले ग्रामों में पात्र महिला हितग्राहियों को महतारी वंदन योजना के तहत लाभान्वित करने के लिए भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अब तक लगभग 256 महिलाओं को चिन्हित किया जाकर उनके आवेदन पत्र लिए जा रहे हैं। इन आवेदन पत्रों को राज्य स्तर पर प्रेषित करते हुए पोर्टल पर इसकी एंट्री राज्य स्तर से की जावेगी। इन समस्त कार्यक्रमों में महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारियों, पर्यवेक्षकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही विभाग द्वारा विगत 25 वर्षों में अर्जित उपलब्धियों की जानकारी भी जनसामान्य को दी जा रही है।

07.सरस्वती साइकिल योजना के तहत़ कन्याश्रम सिंगारभाट में साइकिल वितरण किया गया।

—शासकीय आदर्श आदिवासी कन्या आश्रम सिंगारभाट में साइकिल वितरण का कार्यक्रम  संपन्न हुआ। इसके अंतर्गत 09 वीं कक्षा के 49 छात्रों को साइकिल वितरित किया गया। मुख्य अतिथि कांकेर जनपद अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा ईश्वर कावड़े, उपाध्यक्ष श्रीमती तारिणी रूपेश्वर ठाकुर, ग्राम सिंगारभाट सरपंच श्रीमती कौशल्या बाई नेताम, जन भागीदारी अध्यक्ष   ईश्वर कावड़े, शाला प्रबंधन समिति  अशोक कुमार नेताम, उपाध्यक्ष   ईश्वर वट्टी, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री कमलेश उसेंडी, पूर्व सरपंच   पन्नालाल ठाकुर, पूर्व जनपद सदस्य  राम नेताम, सदस्य   ईश्वर मंडावी,   रूपेश्वर ठाकुर व अनेकों पालकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। प्रभारी प्राचार्य श्रीमती काकोली देवनाथ, व्याख्याता श्रीमती उर्मिला कावडे, अन्नपूर्णा साहू, सुश्री आकांक्षा यादव,  श्रीमतीअर्चना थापा, श्रीमती सुमन पंझारे , प्राइमरी एच एम श्रीमती पुष्पा नागवंशी, संतोषी महाजन खापर्डे , भोज साहू, चंद्रशिला बोरकर एवं शाला के सभी छात्राएं उपस्थित थे।संकुल समन्वयक शीतला प्रसाद पांडेय के द्वारा मंच संचालन किया गया। अतिथियों का स्वागत सभी शिक्षकों ने किया गुललवा गुलदस्ते से किया एवं पालकों का स्वागत छात्राओं ने किया।बारी-बारी से मुख्य अतिथियों ने अपने सुविचार व्यक्त किये। श्रीमती तारिणी ठाकुर   ने कहा की लड़कियों को सायकल मिलने से जैसे उनके दो पंख मिल गये।  रिबन काट करके उद्घाटन किया गया। टीका लगाकर अतिथियों ने सभी छात्राओं का स्वागत किया और उपहार स्वरूप प्रत्यक्ष छात्र को साइकिल भेंट किये गये।

——————-

08.  कल नगर पालिका एवं यातायात टीम के द्वारा घड़ी चौक से लेकर ऊपर नीचे रोड तक लगभग 65 ,70 मवेशियों को रोड से हटाकर पुराना कम्युनिटी हॉल में रखा गया था‚  जिसे  संजय नगर गौशाला में  रखे जाने की खबर है। चारामा नगर में भी रात्रि में  थाना तथा अस्पताल के सामने राजमार्ग पर मवेशी बैठे होते हैं‚कई बार हादसे होते रहे हैं‚पर अभी तक स्थायी निदान  हेतु कार्रवाई नहीं की गई है।

——————-

09. आज चारामा‚नरहरपुर विकासखंड में दिन भर रिमझिम बारिश होती रही। अपरान्ह 4 बजे बारिश थमी। लखनपुरी साप्ताहिक बाजार नहीं होने का अंदेशा था‚लेकिन लोगों ने देर शाम तक बाजार में खरीदारी की।

——————-

10. माकडी में एक भालू हादसे का शिकार हो गया। स्पाट पर मौत हो गई। जंगली जानवरों की संवेदना दुःख देखिये कि परिवार का एक भालू  मृत भालू के पास लंबे समय तक मंडराता रहा।

——————-

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏
———————-

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 11 फरवरी 2026 बुधवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   11  फरवरी  2026 बुधवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”मंच पर थोथी वाहवाही से अधिक दुवाएं” —यही समय होता है, मानवता दिखाने का!…

आज की टॉप 10 खबर 10 फरवरी 2026 मंगलवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   10  फरवरी  2026 मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”युरिया खाद के नाम किसानों को हताशा” —जिले का चारामा विकासखंड जो स्वावलंबी और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *