आज की टॉप 10 खबर 22 सितंबर 2025 सोमवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
22  सितंबर  2025 सोमवार

✍️मनोज जायसवाल

——————— 
संपादकीय—

शोध छात्रों को सदैव पुकारती रही‚ बस्तर
— कांकेर जिले के लखनपुरी में औद्‍योगिक क्षेत्र विकास एवं मेडिकल कालेज के बाद पृथक विद्‍युत सब स्टेशन जरूरी।
देश में छत्तीसगढ़ का बस्तर संभाग ऐसा क्षेत्र है,जहां आने देश विदेश के सैलानियों को आकर्षित करता है। बस्तर की संस्कृति,सभ्यता,पुरातात्विक महत्व की मुर्तियां,ऐतिहासिक धरोहर,वन,खनिज संपदा से पटी पड़ी धरती की इस स्वर्ग धरा पर हर कोई चौन की दो वक्त बिताना चाहता है। बस्तर का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले कांकेर जिले के चारामा जो बस्तर का प्रवेश द्वार मानी जाती है,इसी विकासखंड के लखनपुरी परिक्षेत्र की उड़कुड़ा पहाड़ियों पर धर्मराज की नगरी जहां महाभारत जैसे ग्रंथ लिखे जाने की बात बतायी जाती है,तो यहां से लगी चंदेली,गांड़ागौरी,कांकेर की गढ़िया पहाड वो स्थान है,जहां की शांत वादियों पर यदि आप बैठें तो काफी कुछ आपे में सृजन करें। दक्षिण बस्तर कांगेर घाटी स्थित कुटुंबसर गुफा में स्थित अंधी मछलिया जो शोध का विषय है। तो दण्डक गुफा में भगवान श्रीराम के समय त्रेता युग में 14 साल वनवास काल में यहां समय बिताये जाने की बातें भी कि यह तब दण्डकारण्य क्षेत्र कहलाता था। क्षेत्र से लगी बैलाडिला बचेली की पहाड़ियों का लोहा पूरा विश्व मानता है,यहां से अयस्क जापान को जाती है। यहां ट्रायबल कल्चर पर काफी शोध का विषय है। यहां किन-किन विषयों पर पीएचडी की गई इसकी विस्तृत जानकारी तो नहीं पर संभावनाएं अपार है।रायपुर से जगदलपूर तकरीबन 300किमी का सफर वादियों से गुजरती है तो पता ही नहीं चलेगा। जहां हर दस मिनट में जैसी सुविधावाली बसें चाहें उपलब्ध है। बस्तर में परिवहन सुविधाओं के लिए वन वे सड़क था,जिसे केंद्र सरकार द्वारा यहां यात्री परिवहन की अधिकता को देखते हुए सिंगल लेन के चौड़ीकरण व उन्नयन की स्वीकृति दी थी,लेकिन आज के हालात को देख ऐसा लगता है कि रायपुर से बस्तर जगदलपूर तक फोरलेन जरूरी हो गया है। धमतरी से जगदलपुर तक फोरलेन बजट में भी आ गया पर अभी तक कार्य शुरू नहीं हो पाया है। केशकाल घाट बायपास जो बडा रोडा है,लेकिन इस पर भी बजट के बावजूद कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। आशा की जा सकती है कि इस बारिश के बाद धमतरी से जगदलपुर तक काम शुरू हो,जिसकी लोग राह तक रहे हैं। छत्तीसगढ़ के ही दुर्ग से भानुप्रतापपुर अंतागढ़ होते जगदलपूर का जुड़ाव हो रहा है,पर यह कांकेर जिला मुख्यालय का यह क्षेत्र रेल सुविधा से महरूम रहेगा। हर पंचवर्षीय चुनाव में यहां मुद्दे रेल को लेकर ही उठाये जाते रहे हैं। तात्कालीन कांकेर सांसद सोहन पोटाई के कार्यकाल में कांकेर तक रेललाईन के सर्वे हेतु बजट भी पास हो गया था। सर्वे से लेकर क्या बात नहीं चली लेकिन यह मांग का सफर अभी तक सिफर है।ज्यादा सुगम नहीं होने के बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग 30 ही देश विदेश के सैलानियों की आवाजाही का मुख्य मार्ग है। देश में मुंबई जरूर सपनों की नगरी है,लेकिन मुंबई जैसे जगहों से सिने सेलेब्रिटियों का आगमन इसी मार्ग से ही होता आया है। आम सैलानी यहां की वादियों को निहारते बस या अपनी स्वयं की सुविधा से भ्रमण में आनंद अनुभव करते हैं। औद्योगिक इकाईयां देखी जाए तो कुछ लौट गई और कुछ कार्यारंभ सी जान पड़ रही है। कांकेर जिले के ही चारामा विकासखंड के राजमार्ग 30 स्थित लखनपुरी में औद्योगिक क्षेत्र में अधोसंरचना विकास कार्य पूर्ण होने के बाद बहुत कुछ इकाईयों ने काम कर दिया है, पर यहां सबसे महत्वपूर्ण समस्या बिजली का है,जहां अभी तक इन सबके लिए सब स्टेशन जो स्वीकृत है, का निर्माण नहीं हुआ। यहीं से लगा मेडिकल कालेज जो तेलगरा में निर्माणाधीन है,संभवतया 2026 में   पूर्ण हो   । त्वरित गति से यहां काम हुआ है। इसके बाद यहां ओपीडी अस्पताल का काम भी शुरू हो जायेगा,जैसा डीपीआर में वर्णित है। इस लिहाज से अब लखनपुरी में पृथक से औद्वोगिक क्षेत्र में सब स्टेशन जरूरी हो गया है। सब स्टेशन लगाये जाने के बाद  औद्‍योगिक इकाईयों को पर्याप्त बिजली मिलेगी तभी वो काम कर पायेंगे।
—मनोज जायसवाल

——————— 

01.आज से नवरात्रि पर्व प्रारंभ हो गया है। क्षेत्र की करूणामयी माता मॉं अंगारमोती मंदिर में देर शाम 5.30 बजे गोधुली बेला में ज्योति जलाई गई। धमतरी पुराना बस स्टैण्ड स्थित श्रीहनुमान मंदिर के पुजारी द्वारा पूजा अर्चना कराई गई। इस बार स्वागत द्वार विशेष रूप से सजायी गई है। गंगरेल तट पर विराजी मॉं के दर्शन के साथ श्रद्वालु जलाशय का भी आनंद लेते हैं। पीछे सीढी से गंगरेल जलाशय इस बार आने वालो को बेहद आकर्षित करेगा क्योंकि बांध लबालब है।

चित्र—अंगारमोती मंदिर में  आस्था की ज्योति प्रज्जवलित  किये जाने पूर्व पूजा करते भक्तजन।

——————— 

02.बाढ़ आपदा से निपटने मॉक ड्रिल 25 सितम्बर को। सिंगारभाट नगर सेना कार्यालय एवं नंदनमारा में होगा मॉक ड्रिल।

—राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गृह मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में 25 सितम्बर दिन गुरूवार को प्रातः 10 बजे सिंगारभाट नगर सेना कार्यालय एवं ग्राम नंदनमारा स्थित पुराना पुल में बाढ़ आपदा पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। यह मॉक ड्रिल आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने तथा जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

—————– 

03. जिला चिकित्सालय को मिली एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस की सौगात।श्रीमती कौशल्या साय ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

—सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान‘ के तहत आज कोमलदेव शासकीय जिला चिकित्सालय को आधुनिकीकृत एम्बुलेंस की सुविधा प्रदाय की गई। एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट टेक्नालॉजी से सुसज्जित उक्त एम्बुलेंस को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। इस अवसर पर कांकेर विधायक आशाराम नेताम भी उपस्थित थे। शहर के एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में श्रीमती कौशल्या ने जिले में उक्त आधुनिक एम्बुलेंस की सुविधा के उपलब्ध होने पर उन्होंने जिलावासियों को बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ‘एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट’ टेक्नालॉजी से युक्त एम्बुलेंस मिलने से आपातकालीन चिकित्सा सेवा में निश्चित तौर पर विस्तार होगा तथा इससे अनेक लोगों की जानें बचाई जा सकेंगी। श्रीमती साय ने आगे कहा कि आदिवासी बाहुल्य बस्तर क्षेत्र में चिकित्सा सेवाओं में विस्तार एवं वृद्धि की महती आवश्यकता है, इसे दृष्टिगत रखते हुए यह एम्बुलेंस मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने सभी उपस्थितजनों को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अधिकतर सड़क दुर्घटनाएं नशे के कारण तथा लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने की वजह से होती हैं। यदि व्यक्ति को अपने परिवार, समाज तथा देश के प्रति जिम्मेदारियों का एहसास हो तो अनेक हादसों को टाला जा सकता है। इसके पहले, कांकेर विधायक श्री नेताम ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आदिवासियों के सच्चे हितचिंतक हैं। उन्होंने बताया कि गत सप्ताह मुख्यमंत्री श्री साय ने नरहरपुर प्रवास के दौरान जिले को 75 करोड़ से अधिक की सौगातें दी। सेवा पखवाड़ा के तहत जिला चिकित्सालय को आधुनिक तकनीकी युक्त एम्बुलेंस मिलना गर्व का विषय है। कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने बताया कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक अनेक स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि कांकेर जिले में चिकित्सीय सुविधाओं को आगे बढ़ाते हुए डीएमएफ मद से लगभग 44 लाख रूपए की एएलएस एम्बुलेंस प्रदाय की गई। जिले में मेडिकल कॉलेज के अलावा नर्सिंग कॉलेज की भी स्वीकृति शासन द्वारा दी गई है, जिसके लिए मेडिकल कॉलेज के समीप ही भूमि का चिन्हांकन किया गया है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा, नगरपालिका कांकेर के अध्यक्ष  अरूण कुमार कौशिक, पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रा मारकोले,   के अलावा एसडीएम कांकेर श्री अरूण वर्मा, सीएमएचओ डॉ. आर.सी. ठाकुर सहित वरिष्ठ नागरिकगण और चिकित्सा महाविद्यालय कांकेर के विद्यार्थी काफी संख्या में उपस्थित थे।

—————– 

04.एकलव्य विद्यालय अंतागढ़ में 11वीं में लैटरल एंट्री के माध्यम से नामांकन 25 सितम्बर तक।

—जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय अंतागढ़ में शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु कक्षा 11वीं में रिक्त सीटों पर लैटरल एंट्री के माध्यम से नामांकन का अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इसके तहत नामांकन 25 सितम्बर तक जाएगा।
विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय लामकन्हार (अंतागढ़) में कक्षा 11वीं गणित,जीव विज्ञान, वाणिज्य संकाय की कुल 09 सीटें रिक्त हैं, जिन पर अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 01 अप्रैल 2025 की स्थिति में विद्यार्थी की अधिकतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। अभ्यर्थी कक्षा 10वीं उत्तीर्ण हो, छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी हो तथा छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा घोषित अनुसूचित जनजाति वर्ग का सदस्य हो। इच्छुक विद्यार्थी आवश्यक दस्तावेज़ जैसे- कक्षा 10वीं की अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, 02 पासपोर्ट साईज फोटो एवं आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय अंतागढ़ में 25 सितम्बर तक उपस्थित होकर नामांकन प्रक्रिया पूर्ण करा सकते हैं।

—————– 

05.श्री सत्य साई सेवा समिति कांकेर, गोविन्दपुर, ठेलकबोड़ एवं गोद ग्राम अर्जुनी के संयुक्त तत्वाधान में श्री सत्य साई बाबा जी के 100वें जन्मोत्सव वर्ष के उपलक्ष्य में आज दिनांक 22-09-2025 दिन सोमवार को नवरात्रि के पावन पर्व पर 100 घरों में भजनों की श्रृंखला का 46वाँ विशेष आमंत्रित भजन संजय नगर कांकेर निवासी  चिरंजीव (कृष्णा)फेकर जी के निवेदन पर स्व निवास संजय नगर कांकेर में उत्साह एवं भक्ति भाव पूर्वक सम्पन्न हुआ. कांकेर समिति के भक्त गण भगवान के दिव्य भजनों का आनन्द ग्रहण किया। भजन के उपरान्त स्वामी जी का दिव्य सन्देश सहित संगठन की आवश्यक सूचना के पश्चात महामंगल आरती एवं विभूति प्रसाद वितरण के साथ *विशेष अनुरोध भजन का समापन हुआ।

—————– 

06.

07.

08.

09.

10.

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏

———————-

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 11 फरवरी 2026 बुधवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   11  फरवरी  2026 बुधवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”मंच पर थोथी वाहवाही से अधिक दुवाएं” —यही समय होता है, मानवता दिखाने का!…

आज की टॉप 10 खबर 10 फरवरी 2026 मंगलवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   10  फरवरी  2026 मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”युरिया खाद के नाम किसानों को हताशा” —जिले का चारामा विकासखंड जो स्वावलंबी और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *