आज की टॉप 10 खबर 22 नवंबर 2025 शनिवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
  22  नवंबर  2025  शनिवार

✍️मनोज जायसवाल

————————–

संपादकीय—

”एनजीटी” के नियम बता कर पूछिये कि महानदी से रेत खनन कितना लीगल हो रहा है!

—हाराडुला के बाद अब महानदी के अरौद‚ भिरौद‚शाहवाडा‚नारा या अन्य पुलों की ध्वस्त होने की बारी तो नहींॽ

—चारामा विकासखंड से बहने वाली महानदी से रेत उत्खनन हमेशा सुर्खियों में रहा है,अब तो खनन प्रारंभ होने के बाद इसकी ही चर्चाएं व्याप्त है। इस बार शासन द्वारा रेत रायल्टी पहले पहल जमा कराये जाने के बाद खनन शुरू किया जा रहा है, लेकिन कुछ रेत उत्खनन करने वाले लोग आम लोगों के सामने सब कुछ लीगल का दावा करते ऐसे बात कर रहे हैं कि उन्हें सभी ओर से हरी झंडी मिल गयी है। लोगों के सामने लीगल के नाम तो कभी ऊंचे राजनीतिक पहूंच के नाम धौंस दिया जा रहा है। सेटिंग का जबर्दस्त खेल भी हो रहा है,जो पूर्व से होता आ रहा है। आम जनता को भी पता है,जिन्हें ये रेत उत्खनन करने वाले नासमझ समझ रहे हैं। उन जागरूकों के पास समझाने की गलती कर रहे हैं जिन्हें तमाम नियम पहले से पता है। यदि आप लीगल उत्खनन कर रहे हैं तो क्या इसका नियम यही है कि बडी चैन माउंटेन मशीनों से उत्खनन करें? रात्रि में खनन एवं परिवहन करें? प्रधानमंत्री सडकों पर क्षमता से अधिक वजनी ट्रकों का परिवहन करें? कितना लीगल और कितना खनन में उत्खनन के अवैध तरीके हैं,इसे यहां की जनता अच्छी तरह जानती है। रेत उत्खनन के लिए नदी तट पर अस्थायी पुल बनाने के लिए मानक दिशा निर्देशों के विकास पर एनजीटी ने ने राष्ट्रव्यापी अध्ययन का आदेश दिया है,लेकिन कई टन वजनी ट्रकों को जलमग्न पुलों से ले जाया जा रहा है,जिसके चलते पुल टूट रहे हैं। जो पुल अभी नहीं टूटे निरंतर उपयोग से वो भी कमजोर होने की कगार पर है! सेटिंग के खेल में यह देखा जा रहा है कि यदा कदा रेत भरी ओवरलोडेड हाईवा रोकी जाती है,फिर अंततः तल्ख पैसों से सेटिंग कर ली जाती है,फिर होता रहता है,परिवहन। कब तक…आखिर कब तक कुछ पैसों के लिए आप समझौता करते रहेंगे? शायद अभी विचार नहीं है कि आपके भविष्य की पीढी अदद रेत के लिए कितना परेशान होगी? अभी भी समय है,लीगल  के नाम आपके पास धौंस बताने वालों को आप नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल(एनजीटी) का नियम बताइये और पूछिये कि आप कितने लीगल हैं? उन आपके तथाकथित प्रबुद्वजीवियों से पूछिये कि आप तो मंचों पर पर्यावरण की शपथ लेते भाषणबााजी करते हैं‚ फिर खुद क्यों उन कार्यों में संलग्न है‚जिससे पर्यावरणीय क्षति हो रही है

✍️मनोज जायसवाल

———————— 

01.   सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर यूनिटी मार्च 23 नवम्बर को । सांसद भोजराज नाग होंगे मुख्य अतिथि।

—लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर युवाओं में राष्ट्रीय एकता, सम्मान और गौरव की भावना जागृत करने के उद्देश्य से रविवार 23 नवंबर को जिला प्रशासन द्वारा युनिटी मार्च पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा।पदयात्रा प्रातः 8 बजे गोविंदपुर खेल मैदान कांकेर से आरंभ होकर ग्राम अर्जुनी– भीरावाही– खपरापारा– अलबेलापारा से घड़ी चौक होते हुए नरहरदेव पीएम श्री शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल प्रांगण में समाप्त होगी। इसके पश्चात् नरहरदेव स्कूल के डोम में सभा का आयोजन किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद  भोजराज नाग शामिल होंगे, जबकी विशिष्ट अतिथियों में कांकेर विधायक  आशाराम नेताम, भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी, अंतागढ़ विधायक   विक्रम उसेण्डी, छत्तीसगढ़ राज्य मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष  भरत मटियारा, हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी, उपाध्यक्ष श्रीमती तारा ठाकुर नगर पालिका अध्यक्ष  अरुण कौशिक, जनपद अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा कावड़े, नगर पालिका उपाध्यक्ष  उत्तम यादव सहित जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।

  ——————–

02 जिला साहू समाज का निर्वाचन कल 23 नवंबर को। अपरान्ह तक तय हो जायेगा जिला साहू समाज का अध्यक्ष की कुर्सी पर कौन विराजमान होगा।

 —कांकेर जिला साहू समाज का निर्वाचन कल 23 नवंबर को कांकेर नगर के साहू सदन में सम्पन्न होने जा रहा है,जहां नये जिलाध्यक्ष का चुनाव समाज के विधि के अनुसार होगा। जैसा कि विदित हो निर्वाचन के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूर्व में ही सम्पन्न हो चुका है, अब सामाजिक सत्ता के मैदान में जिलाध्यक्ष के लिए 02 प्रत्याशी मैदान में है। और ये दानों प्रत्याशी के प्रमुख सामाजिक गुट सक्रिय है। बताया जाता है कि तहसील के नवनिर्वाचित पदाधिकारी वोटर हैं,जिनकी संख्या तकरीबन 463 है, वहीं निर्वाचित पदाधिकारी 175 हैं। इस तरह 598 सामाजिक जन जो वोटर हैं,वे वोट डालेंगे। कल निर्वाचन के बाद जिला साहू समाज को नया अध्यक्ष मिलने वाला है,अपरान्ह तक जहां पटाखे फुटेंगे वहीं मिठाईयां भी बंटेंगी।
 ———————

03  मौसम में बदलाव की वजह से  बीते दो दिनों से गर्माहट ।

— पिछले दो दिनों से बादल आ जाने के चलते ठंडी कम हुई है। बादल छंटने के बाद फिर से ठंडी बढ सकती है। बारिश से परेशान किसान दुआ कर रहे हैं कि  मौसम खराब ना हो। ताकि उनकी उपज खेत से घर तक आ सके।

———————–

04. शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन से मिली सफलता, लंबे समय से अनुपस्थित छात्र-छात्राएँ लौटे विद्यालय की ओर ।

—जिला प्रशासन द्वारा संचालित अनुरोध कार्यक्रम लगातार उल्लेखनीय सफलताएँ दर्ज कर रहा है। शिक्षा से दूर होते बच्चों को पुनः विद्यालय से जोड़ने की इस पहल का सकारात्मक परिणाम अब जमीनी स्तर पर साफ दिखाई देने लगा है। इसी कड़ी में कन्या माध्यमिक शाला दुर्गूकोंदल के अंतर्गत ग्राम पलाचुर की छात्रा चंद्रिका (कक्षा 8वीं), माखन (कक्षा 7वीं), हाहालददी के अजय कुमार (कक्षा 8वीं) एवं भुरका गुदुम की छात्रा जमुना (कक्षा 7वीं), जो शिक्षा सत्र से लगातार स्कूल नहीं आ रहे थे, अब पुनः नियमित रूप से विद्यालय पहुंचने लगे हैं।

———————–

05. विश्व के जानेमाने आध्यात्मिक गुरू श्रीसत्य साई  जयंती कल 23 नवंबर को।

—विश्व के जानेमाने आध्यात्मिक गुरू भक्तों के भगवान श्रीसत्य साई की 100 वीं जयंती कल पूरे धुमधाम से मनायी जायेगी। गौर तलब है कि विश्व के तकरीबन 140 देशों में  श्रीसत्य साई बाबा के अनुयासी वास करते हैं। इस बार  पृट्टपर्ती‚आध्रप्रदेश में जन्म शताब्दी समारोह चल रहा है। जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आगमन हुआ। इस वक्त वहां काफी भीड चल रही है। छत्तीसगढ में भी काफी संख्या में श्रीसत्य साई बाबा को मानने वाले भक्त हैं। नवा रायपुर में श्रीसत्य साई ट्रस्ट की ओर से  ऐसा अस्पताल संचालित है‚जहां बच्चों के हार्ट का निःशुल्क आपरेशन किया जाता है। इस अस्पताल में केश काउंटर ही नहीं है। छत्तीसगढ के अमुमन शहरों नगरों गावों में श्रीसत्य साई सेवा समिति संगठन है।

———————

06. हेल्दी सीजन में टमाटर ने बिगाडा कीचन में स्वाद‚टमाटर दिनों दिन मंहगी होती जा रही है।

— मंडी सुत्रों की मानें तो टमाटर की भरपुर स्थानीय आवक नहीं होने से बाहर से टमाटर मंगाना पड रहा है‚जिसके चलते वर्तमान में 1200 रूपये कैरेट बिक रहा है। चिल्हर में आज टमाटर की कीमत 60 रूपये प्रतिकिलो बिक रही है।
———————

07.

— 

———————

08.

—  

———————–

09.  

   

 ———————–

10. 

— 

————————-

 

  ———————–

 

शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

 ———————-
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
———————–

 

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 10 फरवरी 2026 मंगलवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   10  फरवरी  2026 मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”युरिया खाद के नाम किसानों को हताशा” —जिले का चारामा विकासखंड जो स्वावलंबी और…

आज की टॉप 10 खबर 09 फरवरी 2026 सोमवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   09  फरवरी  2026 सोमवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  ”जीवन को कैसे स्मार्ट बनायेगी ये स्मार्ट मीटर” लगातार महंगाई से त्रस्त लोगों के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *