
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
22 जून 2025 रविवार
✍️मनोज जायसवाल
——————
01. कांकेर जिले की औद्योगिक नगरी लखनपुरी एवं यहां से सटे तेलगरा में बन रहे मेडिकल कालेज जिसका निर्माण तीव्र गति से हो रहा है,इसके शुभारंभ के साथ ही यह जगह आने वाले भविष्य में लोगों की चहल पहल का मुख्य केंद्र होगा। वर्तमान में इसके निर्माण में 200 से अधिक मजदूर बिहार,उत्तरप्रदेश,झारखंड आदि जगहों से आये हैं। मेडिकल कालेज के सामने अभी से कई ठेला गुमटियां आदि लगनी शुरू हो चुकी है। अत्याधुनिक रूप से बनाये जा रहे मेडिकल कालेज परिसर से बाहर देखें तो राजमार्ग 30 में सडक में तंबु ताने सेक्सवर्धक दवाई बेचने वाले नीचे चित्र वाले दुकान जो मेडिकल साईंस को मुंह चिढाते नजर आ रहे हैं। पुलिस वेरीफिकेशन कितने मजदूरों और इस प्रकार मनमर्जी तंबु तानकर दुकान लगाने वालों का हुआ है,यह पुलिस ही बता पाएगी। लेकिन बढ रहे अपराध को देखते हुए सजगता जरूरी है। पुलिस को जरूर संज्ञान लेना चाहिए और बिना वेरीफिकेशन, शासन से पंजीकृत नहीं होने वाले दुकानों पर कार्रवाई किया जाना चाहिए।औधोगिक क्षेत्र के मजदूर लखनपुरी में किराये के मकानों में रह रहे हैं। जिनका भी पुलिस वेरीफिकेशन जरूरी है।
चित्र— मेडिकल कालेज तेलगरा‚लखनपुरी के सामने मुंह चिढाती राजमार्ग 30 में तंबु में दवाई दुकान।
——————
02. कांकेर नगर से बहने वाली दुध नदी में पूर्व में बनाये गये स्टाप डेम जिससे होकर राजापारा वासी आवाजाही करते हैं‚ से प्रवेश पूर्व ही बडे बडे पत्थरों को चैन माउंटेन मशीनों से काट कर अलग किया जा रहा है। नदी में रिटनिंग वाल का कार्य यहां पर अधुरा है। जिस तीव्र गति से कार्य हो रहा है‚उम्मीद किया जाना होगा कि नदी में बाढ ना आये ताकि आवाजाही में असुविधा ना हो। कार्य भारी बारिश से पूर्व हो जाने की आशा जता रहे हैं‚लोग।
वीडियो— दूध नदी स्टाप डेम के पास पत्थर तोडकर अलग किया जा रहा है।
——————
03.”गुंडिचा” (मौसी- घर) परि सर में “जन सहयोग” द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।
—समाजसेवी संस्था “जन सहयोग” द्वारा आने वाले “जय जगन्नाथ रथयात्रा” पर्व को ध्यान में रखते हुए आज जगन्नाथ जी की मौसी के घर (गुंडिचा मंदिर ) जनकपुर जाकर मंदिर तथा आसपास के परिसर की साफ़ सफ़ाई की गई। इस वर्ष भी भगवान जगन्नाथ 9 दिनों तक टेंट से बने हुए मंदिर में ही रहेंगे। क्योंकि पुराना गुंडिचा मंदिर अब अस्तित्व में नहीं है। कोरोना काल में भी रथ यात्रा के समय जगन्नाथ जी को प्रतीक रूप में परिक्रमा कराकर राजा पारा ही के मंदिर में एक कमरे को गुंडिचा मंदिर घोषित कर उस में प्रभु को 9 दिनों के लिए स्थापित किया गया था। इसके बाद वाले वर्षों में जनकपुर के गुंडिचा मंदिर की स्थिति जर्जर होने के कारण जगन्नाथ जी वहीं टेंट में ही विराजमान किए गए थे। इस वर्ष भी माहौल यही दिख रहा है, क्योंकि नये गुण्डिचा मंदिर के अस्तित्व में आने में अभी समय लगने वाला है। आज के इस स्वच्छता अभियान में उत्साह पूर्वक भाग लेने वालों में “जन सहयोग” के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी, सरस्वती कला मंच के अध्यक्ष मोहन सेनापति,भूतपूर्व सैनिक टेश्वर जैन , अनुराग उपाध्याय, नृपेंद्र सिंह ठाकुर, करण नेताम, बल्लू राम यादव, अजय पांडे, विनोद वाल्मीकि, दिन्नी निर्मलकर, देव कुमार नेताम तथा अलाउद्दीन ख़ान आदि सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भाग लिया। गुंडिचा मंदिर परिसर की ज़ोरदार स्वच्छता देखकर आम जनता में प्रसन्नता है।
चित्र— ‘जन सहयोग’ द्वारा स्थल की साफ सफाई की गई।
——————
04. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज से बस्तर दौरे पर हैं। 23 जुन को नारायणपुर जाएंगे। यहां वे इरकभट्टी स्थित बेस केंप में जवानों से मुलाकात करेंगे। जवानों के साथ भोजन करेंगे इसके साथ ही नियद नेल्लानार की जमीनी हकीकत जानेंगे।
05.योग विद्या साधना केन्द्र सिविल लाइन माहुर बंद पारा वार्ड कांकेर में कांकेर एवं आसपास के लोगों को स्वास्थ्य लाभ देने निःशुल्क योग क्लास लगाया जा रहा है क्लास का समय निम्नानुसार है
1 पहला क्लास प्रातः 5 से 6.30
2 दूसरा क्लास प्रातः 7 से 8.15
ये दोनों क्लास महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के लिए संचालित है
3 तीसरा क्लास (केवल महिलाओं के लिए ) शाम 5 से 6.15
हमारे योग क्लास में 15 वर्ष से 75 वर्ष के लोग आते हैं आपमें से कोई युवक युवती, लड़का लड़की, माता बहन बुजुर्ग इस क्लास में आकर विभिन्न बीमारियों जैसे मोटापा, थाइराइड, हाईपर टेंशन, डिप्रेशन, बी पी, शुगर, कैंसर, मायग्रेन,हाथ पैर घुटनो का दर्द, ऐसीडीटी, गैस नींद की कमी कमजोरी आदि बीमारियों का निःशुल्क इलाज कराना या बीमारियों को आने ही नहीं देना चाहते हैं तो आज से ही योग क्लास ज्वाइन कीजिए सम्पर्क हेतु कॉल करें 9424274853,9131177230,8103034121,9406313677,7898960600,9131414306
——————
06. रसोईयों का प्रति वर्ष माह १६ जून से तीस जून तक का मानदेय शासन स्तर से जमा नही किया जा रहा है जिसके कारण अब रसोईयों द्वारा स्कूलों में भोजन बनाने से इन्कार कर दिये हैं। अब बली का बकरा समूह एवं संस्था प्रमुख को जबर्दस्ती बनना पड़ रहा है।जबसे स्कूल खुलता है बच्चों को भोजन उपलब्ध कराना अनिवार्य कर दिया गया है।इस पर गंभीर रूप से चिन्तन करते हुए केन्द्र एवं राज्य सरकार को रसोईयों का मानदेय राशि पिछले वर्षों से लेकर आज पर्यन्त तक जमा करने हेतु आदेश प्रसारित करने की मांग की है।
——————
07. धार्मिक एवं आध्यात्मिक संगठन तुलसी मानस प्रतिष्ठान छत्तीसगढ के नव मनोनीत पदाधिकारियो एवं कार्यकारिणी का शपथ समारोह पडोसी जिले बालोद के गुंडरदेही के शारदा वाटिका में समारोह पूर्वक सम्पन्न हुआ।
——————–
08. प्रधानमंत्री आवास योजना से आ रहा ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव।
—प्रधानमंत्री आवास योजना से जिले के सुदूरवर्ती संवेदनशील क्षेत्रों में भी अब सकारात्मक बदलाव दिखने लगा है। अंदरूनी गांवों में भी ग्रामीणों के पक्के आवास का सपना सच होता दिख रहा है। विकासखंड कोयलीबेड़ा की अतिसंवेदनशील पंचायतें कंदाड़ी और सितरम में भी ग्रामीणों को पक्के आवास का लाभ मिलने लगा है।
——————–
09. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी माने जाने वाले और विवादों में घिरे तांत्रिक-व्यापारी केके श्रीवास्तव को रायपुर पुलिस ने भोपाल के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है। लगभग दस महीने पहले उन पर और उनके बेटे कंचन श्रीवास्तव पर रायपुर के तेलीबांधा थाने में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में 500 करोड़ रुपये का ठेका दिलवाने का झांसा देकर 15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और वसूली का आरोप लगा था। इस मामले में उनकी जमानत हाईकोर्ट से भी खारिज हो चुकी थी, जिसके बाद से वे फरार थे।
——————–
10. श्री शिव महापुराण जो निकुम (दुर्ग) में आयोजित है। जिले से भी शिव भक्त सेवा एवं पं. प्रदीप मिश्रा को सुनने जा रहे हैं। आज भी दिन भर बादल छाए रहे। लखनपुरी में कुछ फुहार देखने मिला। लेकिन अच्छी बारिश कहीं नहीं।
——————–
टीप — खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏
——————-