आज की टॉप 10 खबर 22 फरवरी 2026 रविवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार ….
  22  फरवरी  2026 रविवार

✍️मनोज जायसवाल

 ————————

संपादकीय-

‘मैंने प्यार किया’ से सम्पूर्ण दर्शकों के दिलों में राज करने वाली भाग्यश्री…
23 फरवरी को   जन्मदिवस पर सादर…..
—भाग्यश्री का पुरा नाम राजकुमारी भाग्यश्री राजे पटवर्धन है। दूरदर्शन के सीरियल’कच्ची धूप’ से पहचान बनी। ‘मैंने प्यार किया’ पहली फिल्मी थी जो जिसे अपार सफलता मिली और सुपरस्टार बन गयी। इस फिल्म के लिए उन्हें 1991 में ‘फिल्म फेअर’ पुरस्कार मिला। लेकिन इस फिल्म के बाद ऐसी सफलता नहीं दिखी। हालांकि उनके कुछ और फिल्म आये। शादी के बाद वह परिवार में व्यस्त हो गई। लेकिन उनकी सलमान खान के साथ सुपरहिट फिल्म सिने प्रेमियों को हमेशा याद रहेगी।
✍️मनोज जायसवाल
 ————————

 01. कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र में आईईडी बरामद।ग्राम कुरकुंज जंगल-पहाड़ क्षेत्र से 01 नग प्रेशर कुकर आईईडी।डीआरजी बीएसएफ बलों की संयुक्त कार्यवाही।

— पुलिस जानकारी मुताबिक  सुन्दरराज पी.(भापुसे) पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर के मार्ग दर्शन   निखिल कुमार राखेचा (भापुसे) पुलिस अधीक्षक कांकेर,  टी.मोहन प्रभारी उप महानिरीक्षक बीएसएफ सेक्टर भानुप्रतापपुर,श्री रणधीर सिंह गिल सेनानी 40 वी वाहिनी बीएसएफ कोयलीबेड़ा के निर्देशन में जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नक्सलियों के विरूद्ध लगातार नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। डीआरजी/बीएसएफ की संयुक्त टीम थाना कोयलीबेड़ा जिला कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र दिनांक 21.02.2026 को ग्राम कुरकुंज जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से 01 नग प्रेशर कुकर आईईडी लगभग 05-07 कि० ग्रा० बरामद किया गया। बीएसएफ की BDS टीम द्वारा मौके पर IED को डिफ्यूज कर नष्ट किया गया। थाना कोयलीबेड़ा में वैधानिक कार्यवाही कि जा रही है।।

  ———————— 

02. जिले में 15 स्थानों पर शिकायत पेटी स्थापित।महिलाओं, छात्राओं एवं आम नागरिकों को मिली गोपनीय शिकायत एवं अपराधी की सूचना देने की सुविधा।

-निखिल राखेचा पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशानुसार, एएसपी योगेश साहू के मार्गदर्शन में, सुश्री प्रतिभा लहरे उप पुलिस अधीक्षक( IUCAW ),सुश्री विंकेश्वरी पिन्दे उप पुलिस अधीक्षक ( मुख्यालय )के पर्यवेक्षण में, दिनांक 03.02.2026 को जिला के सुनिश्चित स्थानो पर स्कूलों और कॉलेजों व कार्य स्थल पर एक सुरक्षित शिकायत पेटी रखा गया है।शिकायत पेटी (SHe Box) का मुख्य उद्देश्य -: जनता या महिलाओं व कर्मचारी से बिना पहचान उजागर किए शिकायत अथवा सुझाव प्राप्त करना है, साथ ही गोपनीय रूप से क्षेत्र में चल रहे आपराधिक गतिविधियों अथवा अपराधियों की जानकारी प्राप्त करना है

प्रक्रिया
एक कागज पर समस्या लिखें, उसे बंद लिफाफे में डालें और पेटी में डाल दें।गोपनीयता: शिकायतकर्ता की पहचान को गोपनीय रखा जाएगा।जांच:  यह आमतौर पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा नियमित समय पर खोली जाती है।

शिकायत पेटी का स्थान 
1. कन्या आश्रम सिंगारभाट कांकेर ।
2. कन्या शाला स्कूल लट्टीपारा कांकेर।
3. बरदेभाटा चौक मेडिकल स्टोर के पास ।
4. नया बस स्टैंड कांकेर ।
5. जिला अस्पताल कोमल देव कांकेर ।
6. पुराना कचहरी मावा मोदोल कोचिंग सेंटर ।
7. पंडरीपानी चौक एटीएम के पास ।
8. पीएम श्री गवर्नमेंट हाई सेकेंडरी नहरदेव स्कूल कांकेर ।
9. घड़ी चौक यात्री प्रतीक्षालय ।
10. इंद्रु केवट गर्ल्स कॉलेज अलबेलापारा ।
11. शिशु मातृत्व अस्पताल अलबेलापारा ।
12. भानु प्रताप देव पीजी कॉलेज कांकेर ।
13. भारतीय हाई सेकेंडरी स्कूल गोविंदपुर ।
14. माकड़ी ढाबा जनरल स्टोर ।
15. एकलव्य प्रयास आवासीय परिसर इमलीपारा ।

इन 15 स्थानो पर शिकायत पेटी लगायी गई है।
महिलाओं, छात्राओं एवं आम नागरिकों से अपील करते हैं कि अपने समस्याओ को शिकायत पेटी के माध्यम से हम तक पहुंचाएं।

शिकायत पेटी एवं वॉट्सएप हेल्पलाइन के माध्यम से नियमित शिकायत एवं सूचना प्राप्त हो रही है ,वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार शिकायतों का सप्ताह के भीतर निराकरण किया जा रहा है।

———————

03.छ.ग. लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा जिले में शांतिपूर्वक सम्पन्न  82.50% अभ्यर्थियों की उपस्थिति‌ रही

—छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 आज जिले के 12 परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से दो पालियों में संपन्न हुई।
नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्रीमती आस्था बोरकर में बताया कि पहली पाली में प्रथम प्रश्न पत्र प्रातः 10 से दोपहर 12 बजे तक संपन्न हुई। आयोग द्वारा इसके लिए जिला अंतर्गत कुल 12 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा आयोजित की गई, जिसके लिए 3333 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, इनमें से 2750 अभ्यर्थी उपस्थित एवं 583 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार जिले में कुल 82.50 प्रतिशत परीक्षार्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों में आवश्यक सुरक्षा एवं गोपनीयता के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया गया। जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त प्रेक्षकों ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का सतत् जायजा लिया। कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना प्राप्त नहीं हुई। उल्लेखनीय है कि राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा परीक्षा में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से विशेष निर्देश जारी किए गए थे, जिनका जिले में स्थापित सभी 12 केंद्रों में परीक्षार्थियों से कड़ाई से पालन कराया गया।

———————— 

04. स्वच्छ जल, स्वच्छ मन मुहिम के तहत कांकेर विधायक आशा राम नेताम शामिल हुए।

—आज नगर के शीतलापारा, कांकेर स्थित शीतला मंदिर के तालाब में “स्वच्छ जल स्वच्छ मन” अभियान के तहत सफाई अभियान में शामिल होकर कांकेर विधायक आशा राम नेताम ने भी हाथ बंटाते हुए श्रमदान किया। उन्होंने स्थल का निरीक्षण कर असुविधाओं को दूर कर बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

  ———————–

 05.कोड़े कुसी में 25-26 फरवरी को   दो दिवसीय वार्षिक मेला, श्रद्धा और उत्साह का संगम।

—दुर्गूकोदल अंतर्गत ग्राम पंचायत कोड़े कुसी में आगामी 25 एवं 26 फरवरी 2026 को दो दिवसीय वार्षिक मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी मेले को श्रद्धा, उमंग और उत्साह के साथ आयोजित करने की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। थाना प्रभारी योगेश सोनी ने जानकारी दी कि मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। पुलिस बल की तैनाती, यातायात नियंत्रण तथा भीड़ प्रबंधन की विशेष व्यवस्था की जाएगी, ताकि मेला शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

  ———————–

06. कलेक्टर ने परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण। नकल-रहित परीक्षा संचालन के दिए निर्देश।

— कलेक्टर  निलेश महादेव क्षीरसागर ने आज जिले के दो परीक्षा केन्द्रों-शासकीय पीएम श्री नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कांकेर तथा शहीद रामकुमार कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इन परीक्षा केन्द्रों में कक्षा 10वीं के हिंदी विषय की परीक्षा संचालित हो रही थी। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान शासकीय पीएम श्री नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 178 परीक्षार्थियों में से 176 विद्यार्थी उपस्थित एवं 2 विद्यार्थी अनुपस्थित पाए गए। विद्यार्थियों के अनुपस्थिति के संबंध में पूछताछ करने पर एक विद्यार्थी का दुर्घटना होने तथा दूसरा विद्यार्थी का ओपन परीक्षा में सम्मिलित होने के कारण अनुपस्थित होना बताया गया। शहीद रामकुमार कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में निरीक्षण के दौरान 215 परीक्षार्थियों में से लगभग 213 विद्यार्थी उपस्थित तथा 02 अनुपस्थित पाए गए। कलेक्टर द्वारा अनुपस्थिति का कारण पूछने पर अनुपस्थित विद्यार्थियों के स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी दी गई, जिस पर कलेक्टर ने पालकों से भी विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने आकस्मिक निरीक्षण के दौरान ने परीक्षा केन्द्रों में नकल प्रकरण की जानकारी लेते हुए नकल रहित परीक्षा का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों में पेयजल, सुरक्षा गार्ड, चिकित्सा व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की जानकारी भी ली और समुचित व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान जिला मिशन समन्वयक  नवनीत पटेल भी उपस्थित रहे।

   ———————–

07. दुर्गूकोदल में वन विभाग का जन-जागरूकता अभियान तेज, ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील

   ———————–

08. जेपरा(चारामा) में कंवर समाज के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुई क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी।   

—चारामा विकासखंड के ग्राम जेपरा में आज आयोजित आदिवासी पैकरा कंवर समाज के वार्षिक सामाजिक कार्यक्रम में भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी शामिल हुई। मौके पर उन्होने कहा पूरे- छत्तीसगढ़ में आदिवासी वर्ग में सबसे शिक्षित समाज जो है वह कंवर समाज है और सबसे बड़े गर्व की बात है कि प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व में आपके ही समाज का बेटा है। समाज को हमेशा संगठित और एकत्रित रहना है,ताकि हमारा समाज का ज्यादा से ज्यादा विकास हो। आयोजन में कांग्रेस के नरेंद्र यादव,हिरवेंद्र साहू सहित समाज के प्रबुद्वजनों एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति रही।  

———————

09. रबी धान की फसल में नामी कंपनियों की कृषि दवाईयां काम नहीं कर रही है,जिसके चलते किसानों को कई खेतों में नुकसान उठाना पड रहा है।  

  ———————

10.मन की बात नये संस्करण का कांकेर विधायक के साथ भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने किया श्रवण।

 

  – आज भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री माननीय छंतमदकतं डवकप जी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के नये संस्करण का कांकेर विधायक आशा राम नेताम एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रवण किया।प्रधानमंत्री ने देशवासियों को इंडिया। एआई इम्पैक्ट समिट की जानकारी देते हुए बताया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में भारत की बढ़ती भूमिका ने विश्व भर के नेताओं और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों को प्रभावित किया है। यह भारत की तकनीकी क्षमता और नवाचार की वैश्विक पहचान का प्रतीक है। उन्होंने टी-20 क्रिकेट विश्व कप में अन्य देशों की ओर से खेल रहे भारतीय मूल के खिलाड़ियों का उल्लेख करते हुए भारत की प्रतिभा की वैश्विक उपस्थिति पर गर्व व्यक्त किया। साथ ही अंगदान के महत्व एवं डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव हेतु जागरूक रहने का आह्वान किया।

———————

 शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

 

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
———————–

 

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 21 फरवरी 2026 शनिवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार ….   21  फरवरी  2026 शनिवार ✍️मनोज जायसवाल  ———————— संपादकीय- ”लानत है, गरीबों के निवाले छीने जानेे पर…” —कितनी लाचारी और ये बेशर्म हैं…

आज की टॉप 10 खबर 20 फरवरी 2026 शुक्रवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार ….   20  फरवरी  2026 शुक्रवार  ✍️मनोज जायसवाल  ———————— संपादकीय- ”कला जगत से दिव्या जी का  असमय जाना” आज पुण्यतिथि पर सादर नमन…… —माया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *