कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
21 अक्टूबर 2025 मंगलवार
✍️मनोज जायसवाल
———————–
संपादकीय—

-आज 21 अक्टूबर को हिंदी सिनेमा के महान रोमांटिक कहे जाने वाले अभिनेता शम्मी कपूर का जन्मदिवस है। पूरा नाम शमशीर राजकपूर था। यह भी बता दें कि शम्मी कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री के महान अभिनेता थे । घर का माहौल कला मय होने के चलते 1953 में प्रदर्शित फिल्म जीवन ज्योति से शम्मीकपूर ने इस क्षेत्र में रूख किया। उनकी प्रमुख फिल्मों में प्रोफेसर,ब्रम्हाचारी,चार दिल चार राहें,रात के राही,चाईना टाउन,दिल तेरा दीवाना,कश्मीर की कली,ब्लफ मास्टर आदि हैं। फिल्म ब्रम्हचारी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्म फेयर पुरस्कार मिला। 1982 की फिल्म विधाता के लिए श्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिला। 1995 में लाईफ टाईम अचीवमेंट अवार्ड के साथ अन्य पुरस्कारों से अलंकृत किया गया। 14 अगस्त 2011 को मुंबई के ब्रीज केंडी अस्पताल में निधन हो गया इस तरह कला जगत सहित दुनियां को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। लेकिन आज भी उनके अभिनीत रोमांटिक फिल्में लोग चाव से देखते हैं।
—✍️मनोज जायसवाल
x—–विज्ञापन———–x




x—–विज्ञापन———–x

x—–विज्ञापन———–x

x—–विज्ञापन———–x

x—–विज्ञापन———–x

x—–विज्ञापन———–x

x—–विज्ञापन———–x

x—–विज्ञापन———–x

x—–विज्ञापन———–x

x—–विज्ञापन———–x
01. धन्वंतरी जयंती पर प्रदर्शनी एवं शिविर का आयोजन।
– धन्वंतरी जयंती पर्व पर शासकीय आयुर्वेद औषधालय लखनपुरी द्वारा दो दिवसीय प्रदर्शनी एवं स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें भगवान धन्वंतरी की पूजा अर्चना ग्राम के सरपंच सुरेश तेकाम के द्वारा, पंच गण एवं गणमान्य नागरिक की उपस्थिति में किया गया। डॉ पुष्पलता मिश्रा द्वारा हर दिन हर घर आयुर्वेद एवं दिनचर्या ऋतुचर्या पर चर्चा द्वारा जानकारी दी गई। वात जन्य रोगों ,पित्त जन्य रोगों एवं कफाज रोगों में प्रयोग उपयोगी द्रव्यों की जानकारी प्रदर्शनी के माध्यम से दिया गया हर दिन हर घर में उपयोग होने वाले आयुर्वेद पद्धति की उपयोग व महत्व बताई गई। औषधि पौधों की पहचान, गुणधर्म ,प्रदर्शनी एवं औषधि पौधों के द्वारा किया गया। उपरोक्त सभी कार्यक्रमों में प्राप्त प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला लखनपुरी के छात्र-छात्राओं शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम में एवं प्रदर्शनी के माध्यम से औषधि पौधे औषध द्रव्य की जानकारी एवं आयुर्वेद की महत्व को समझाया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में फार्मासिस्ट ओंकार प्रसाद देशमुख और औषधालय सेवक श्रीमती तृष्णा साहू भागिता जूरी ने अपनी सेवाएं दी।

–——————–
02. हार्वेस्टर संघ की आगामी 24 अक्टूबर को लखनपुरी में बैठक।
-आज चारामा विकासखंड के लखनपुरी में हार्वेस्टर संघ का मीटिंग सम्पन्न हुआ,जिसमें विस्तार से चर्चाएं हुई। सर्वसम्मति से पारित निर्णयानुसार आगामी 24 अक्टूबर को पुनः मंडी प्रांगण लखनपुरी में मीटिंग का आयोजन किया गया है,जिसमें सभी हार्वेस्टर मशीन मालिकों की उपस्थिति अनिवार्य रखी गई है,जिसमें अति आवश्यक बिंदुओं पर निर्णय ली जायेगी। आज हुई मीटिंग में प्रमुख रूप से संतु राम साहू पेटोली,धनंजय साहू पिपरौद, छन्नू राम उडकुडा, साधु राम धनकर पेटोली,प्रदीप साहू तेलगरा, श्यामलाल पिपरौद, लेख राम साहू लखनपुरी, बलदेव तारम तेलगरा, सुमन साहू तेलगरा, टार्जन कतलाम पिपरौद थे।
–——————–
03. पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिस जवानों को किया नमन।
—आज पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर में आयोजित कार्यक्रम में कांकेर विधायक आशा राम नेताम ने शामिल होकर शहीद पुलिस जवानों को नमन किया। उन्होंने कहा- पुलिस जिनके साहस, त्याग और बलिदान से समाज में शांति और सुरक्षा कायम है, ऐसे वीर सपूतों को हमारा शत शत नमन है। आयोजन में शहीद जवानों के परिजन भी उपस्थित होकर नमन किया।
–——————–
04. दीपावली के दूसरे दिन गोविंदपुर,कांकेर के पास कार हादसा।
—आज कांकेर नगर से सटे गोविंदपुर से लगे ऑक्सीवन के पास एक दर्दनाक सडक हादसा हो गया,जहां एक तेज रप्तार कार जिसमें तीन लोग सवार से अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में सडक किनारे लगी रेलिंग तक उखड गई। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई है। कार में सवार नरेंद्र यादव,अब्दुल खान, मोहम्मद अजीज मेमन घायल हुए हैं। हादसे की खबर मिलते ही तत्काल कांकेर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। वाहन को जब्त कर कारणों की जांच जारी है।
–——————–
शोक-समाचार
प्रकाशचंद गांधी
-नगर में भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व कोषाध्यक्ष ललित गांधी के बड़े भाई प्रकाशचंद गांधी, आमापारा कांकेर का सुबह 10.00 बजे आकस्मिक निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा मे आज कांकेर नगर,क्षेत्रवासी एवं प्रदेश के कई प्रबुद्वजीवी काफी संख्या में शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत को मौन श्रद्वांजलि दी।

——————–
05. कई गावों में नगरों में अमूमन लोगों ने दीपावली पर्व मनाया। कई जगह आज भी दीपावली मनायी जा रही है। दो दिनों के चलते जिन्होंने कल मना लिया वे भी आज भी मना रहे हैं। जिले में चहूंओर दीपों की जगमग उजियारे के उत्साह देखा जा सकता है।
——————–
06. गावों में कल गोवर्धन पूजा होगी।
——————–
07. बारिश थमने के बाद अब खेती किसानी लाईन में किसान धान की फसल में माईट बिमारी से परेशान। माहो का प्रकोप भी कई क्षेत्रों में।
——————–
08. अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का कार्यक्रम जो 02 नवंबर को बिलासपुर में आयोजित है‚में जिले के पत्रकार भी भाग लेंगे। अपनी एक सुत्रीय मांग प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानुन की मांग पर इस पर पुनः आंदोलित हो रहे हैं‚पत्रकार।
——————–
09. चारामा लखनपुरी हाईवे पर बाबुकोहका‚आईटीआई के पास वाहन से टकराकर एक बंदर की मौत। यहां हमेशा बंदरों की उपस्थिति रहती है‚कई दफा वे सडक पार कर रहे होते हैं‚ जिसके चलते होती है मौत।
——————–
10.दीपावली के दूसरे दिन भी कांकेर नगर बाजार में अच्छी खासी भीड। नरहरपुर‚भानुप्रतापपुर‚अंतागढ‚कोरर आदि स्थानों पर भी खरीदारी की भीड।
——————–
विशेष—
गृह निर्माण मंडल दे रहा वैध व विकसित कॉलोनी में भवन प्राप्त करने का सुनहरा अवसर।
—मनुष्य की चार मूलभूत आवश्यकताओं में एक है- सुविधायुक्त आवास। कम आय वाले परिवारों को खुद का आवास तैयार करने में काफी परेशानियों और वित्तीय लागत से संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल द्वारा जिले में अटल विहार योजना द्वारा कम लागत में सर्वसुविधायुक्त आवास तैयार कर आम लोगों के सपनों को साकार किया जा रहा है। इसके तहत कांकेर नगर के श्रीरामनगर कांकेर में मण्डल द्वारा कॉलोनी विकसित की गई है।
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल प्रक्षेत्र कोण्डागांव के संपदा अधिकारी ने बताया कि नगरपालिका सीमा क्षेत्र में प्रयास आवासीय विद्यालय के समीप मण्डल द्वारा विकसित एवं राज्य प्रवर्तित अटल विहार योजना श्रीरामनगर कांकेर में 354 नग विभिन्न श्रेणियों के भवनों का निर्माण एवं विकास कार्य किया जाना है। योजना के प्रारंभिक चरणों में 216 नग भवनों निर्माण कर विक्रय किया जा चुका है और 33 नग भवनों का निर्माण प्रगति पर है। जिले मे अटल विहार योजना के तहत कॉलोनी विकसित की गई, जो पूर्णताः की ओर है। उन्होंने बताया कि कॉलोनी का विकास कार्य भी पूर्णता की ओर है तथा निर्मित व विक्रित सभी भवनों में आबंटी निवासरत हैं। शेष 105 नग भवनों का निर्माण शीघ्र किया जाएगा, जिसका पंजीयन/बुकिंग जारी है। कांकेर शहर के भीतर विकसित कॉलोनी में भवन क्रय करने का यह अच्छा अवसर है। निर्माण हेतु प्रस्तावित भवनों जिनमें सीनियर एम.आई.जी. का ऑफसेट मूल्य 39.24 से 44.13 लाख के बीच है। इसी प्रकार जूनियर एम.आई.जी. भवनों का ऑफसेट मूल्य 30.35 लाख से 34.83 लाख रूपए है। भवनों की पंजीयन/बुकिंग भवन मूल्य का 10 प्रतिशत है।
इसी प्रकार छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल द्वारा अटल आवास योजना के तहत ग्राम कराठी भानुप्रतापपुर में कॉलोनी विकसित की गई है। योजना के प्रथम चरण में 126 नग अटल आवास भवनों का निर्माण कर विक्रय किया जा चुका है। निर्मित व विक्रित सभी भवनों में आबंटी निवासरत हैं तथा 87 नग ईडब्ल्यूएस भवनों का पंजीयन/बुकिंग जारी है। भानुप्रतापपुर में विकसित कॉलोनी में भवन क्रय करने का यह अच्छा अवसर है। ईडब्ल्यूएस भवन का ऑफसेट मूल्य 6.75 लाख रूपए तथा इसकी धरोहर राशि 25 हजार रूपए निर्धारित है। संपदा अधिकारी ने जानकारी दी है कि भवनों का आबंटन ऑनलाइन ऑफर के माध्यम से स्ववित्तीय आधार पर किया जाएगा। भवन क्रय करने हेतु किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु मण्डल की वेबसाइट www.cghb.gov.in टोल फ्री नं. 18001216313 अथवा उपसंभाग कार्यालय इमलीपारा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कांकेर में या मोबाइल नं. 8109135551, 7697192220, 9770233073 से संपर्क किया जा सकता है।
———————-
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। शुभ रात्रि… 🙏
———————–







