आज की टॉप 10 खबर 21 मार्च 2026 शनिवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 
21 मार्च 2026 शनिवार

✍️मनोज जायसवाल

———————-

संपादकीय
”बाल पंडवानी गायिका आराध्य साहू कल 22 मार्च को दशहरा मैदान अरौद(चारामा) में देंगी प्रस्तुति
—वैसे तो छत्तीसगढ कला जगत में बालपन से प्रतिभाओं की कमी नहीं है, छत्तीसगढ के गांव कला की उर्वरा धरा रही है। आज कल छत्तीसगढ की महती पंडवानी विधा में नन्हीं प्रतिभा अराध्य साहू का नाम लोगों की जुबां पर है। धमतरी जिले के कुरूद तहसील के सिघौरी खुर्द की स्थायी निवासी यह प्रतिभा छत्तीसगढ की लोक संस्कृति को बढावा देने वाली मुख्य कलाकारों में आराध्य साहू का नाम भी पहले पहल है,जिन्होंने महज 03 वर्ष की आयु में अपनी मधुर कंठ से महाभारत की कथा को पंडवानी के माध्यम से छत्तीसगढी बोली भाषा में अपनी अपनी परंपराओं के अनुसार सुना कर प्रस्तुति दे रही है,जिसे सुनने लोग कायल होते हैं। 11 वर्ष की आयु में तकरीबन 150 मंचों में   लाईव स्टेज शो  दे चुकी है, उन्हें गायन में उनकी दादी,मां,पापा,चाचा,मामा का पूरा सहयोग मिलता है,वे उन्हें पूरी तरह प्रोत्साहित करते हैं। इस समय छत्तीसगढ में बाल पंडवानी गायिका के रूप में  ”मोर धरोहर” के नाम   उन्हें शोहरत मिल रही है। आराध्य साहू कल 22 मार्च को कांकेर जिले के ऐतिहासिक दशहरा अरौद(चारामा)मैदान में तहसील साहू समाज, नरहरपुर द्वारा आयोजित मां कर्मा महोत्सव में प्रस्तुति देनेे आ रही है। यह आयोजन रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक होगा। इस आयोजन में दिन के कार्यक्रम के दौरान साहू समाज की ही नन्हीं बेटी बाल गायिका आरू साहू भी आ रही है।
✍️मनोज जायसवाल

————————

01.  सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में एक डिजिटल टूल विकसित कर ग्राम पंचायत विकास योजना की प्रक्रिया को डिजिटाइज किया गया । आजीविका और जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समूह की महिलाओं ने साझा किए अनुभव संकेतकों पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले हुए सम्मानित।

-ग्रामों में जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं, सामुदायिक सदस्यों, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों एवं अन्य हितधारकों के अनुभवों को साझा करने शुक्रवार 20 मार्च को जिला पंचायत एवं गैर शासकीय संगठन प्रदान के संयुक्त तत्वावधान में जिला पंचायत के सभाकक्ष में “प्रेरणा से प्रगति” नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और पंचायत स्तर पर जल संरक्षण और संवर्धन पर चर्चा की गई, साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  हरेश मंडावी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समुदाय एवं ग्राम पंचायतों को प्रेरित करने के साथ-साथ उनके कार्यों को नई दिशा मिलती है। उन्होंने पंचायत उन्नति सूचकांक (पीएआई) के महत्व, ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) की प्रभावशीलता तथा महिला स्वयं सहायता समूहों की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही यह भी बताया कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में एक डिजिटल टूल विकसित कर ग्राम पंचायत विकास योजना की प्रक्रिया को डिजिटाइज किया गया है, जिसके माध्यम से जिले की प्रगति अब ऑनलाइन रूप से देखी जा सकती है। इस डिजिटल व्यवस्था से योजनाओं की निगरानी, पारदर्शिता एवं समयवद्ध क्रियान्वयन में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों, स्व सहायता समूह की महिलाओं एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के कैडरों ने अपने अनुभव साझा किए। कई प्रतिभागियों ने बताया कि किस प्रकार जल संसाधन आधारित आजीविका गतिविधियों जैसे मत्स्य पालन, सब्जी उत्पादन एवं अन्य कृषि आधारित कार्यों के माध्यम से उनकी आय में वृद्धि हुई है तथा जीवन स्तर में सुधार आया है। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संकुल स्तरीय संघ, उच्च पंचायत उन्नति सूचकांक प्राप्त करने वाली तथा बेहतर ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने वाली ग्राम पंचायतों एवं सक्रिय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कैडरों का सम्मान किया गया। विशेष रूप से आजीविका संवर्धन हेतु जल क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली दीदियों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने जल संसाधनों के प्रभावी उपयोग से न केवल अपनी आय में वृद्धि की है, बल्कि अन्य समुदाय सदस्यों के लिए भी प्रेरणा का कार्य किया है। इस अवसर पर जिला एवं जनपद पंचायतों के अधिकारी कर्मचारी और समूह की महिलाएं उपस्थित थीं।

 ————————

02. कांकेर पुलिस द्वारा योग प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम की शुरुवात । मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य सुदृढ़ करने कांकेर पुलिस द्वारा कराया जा रहा योग प्रशिक्षण।तनावमुक्त पुलिस बल के लिए कांकेर पुलिस की पहल, योग प्रशिक्षण आयोजित।

—कांकेर पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने हेतु रक्षित केन्द्र, कांकेर (पुलिस लाइन सिंगरभाट) में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया जा रहा है ।यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन में आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों को तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने, मानसिक संतुलन बनाए रखने एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करना है ।प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को प्राणायाम, ध्यान, योगासन एवं आर्ट ऑफ लिविंग की विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवारजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए।आर्ट ऑफ लिविंग मेडिटेशन सेंटर, कांकेर से योग प्रशिक्षक भोजराज सिन्हा एवं श्रीमती रिया सिन्हा द्वारा प्रतिभागियों को मानसिक तनाव, अवसाद एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से मुक्ति हेतु प्रभावी उपायों की जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम में सुश्री विंकेश्वरी पिन्दे (उप पुलिस अधीक्षक,मुख्यालय ), श्रीमती कविता धुर्वे (उप पुलिस अधीक्षक, आजाक ), गोविन्द वर्मा (रक्षित निरीक्षक) सहित पुलिस अधिकारी/कर्मचारी एवं उनके परिवार के लगभग 162 सदस्य सम्मिलित होकर लाभान्वित हुए।इस पहल से पुलिस बल में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के साथ-साथ कार्यक्षमता एवं मनोबल में वृद्धि होने की अपेक्षा है। कांकेर पुलिस द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

 ———————

03. धोखाधड़ी कर ठगी करने वाले आरोपी को अंतागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपी साबिर अली पिता सिराजुद्दीन सैय्यद उम्र 40 वर्ष साकिन अंतागढ़ थाना अंतागढ़ को दीगर राज्य जिला चन्द्रपुर (महाराष्ट्र) से किया गया गिरफ्तार।

—पुलिस जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है- थाना अंतागढ़ में  प्रार्थी चरण कुमार (26 वर्ष), निवासी ग्राम पुजारीपारा कानागांव, जिला कोंडागांव, एक गरीब गोंड आदिवासी युवक है जिसने अपनी मेहनत की कमाई से वर्ष 2024 में अशोक लीलैंड ट्रक (रजि. नं. CG-04-MZ-3560) इंडोस्टार कैपिटल फाइनेंस लिमिटेड से फाइनेंस पर खरीदा था ताकि परिवार का भरण-पोषण कर सके। किश्तें भरने में आने वाली कठिनाई से वह मानसिक तनाव में था। दिसंबर 2024 के अंत में अंतागढ़ बस स्टैंड पर आरोपी साबिर अली सिराजुद्दीन सैय्यद से मुलाकात हुई। आरोपी ने युवक की आर्थिक मजबूरी का फायदा उठाकर बार-बार मीठी-मीठी बातें कीं और कहा कि वह परिवहन का बड़ा काम करता है। आरोपी ने ट्रक को 6 महीने के लिए किराए पर लेने का प्रस्ताव दिया और प्रतिमाह 7000 किलोमीटर के हिसाब से 1,20,000 रुपये देने का वादा किया। प्रार्थी आरोपी के प्रलोभन में आ गया और दिनांक 27.01.2025 को अंतागढ़ तहसील में नोटरी के समक्ष लिखित अनुबंध किया गया। अनुबंध के अनुसार ट्रक आरोपी को सौंप दिया गया, किंतु आरोपी ने जानबूझकर अनुबंध का उल्लंघन किया – न तो किराया दिया और न ही जुलाई 2025 में अवधि समाप्त होने के बाद ट्रक वापस किया। जब प्रार्थी ट्रक मांगता तो आरोपी उसे धमकी देता था कि “ट्रक वापस नहीं दूंगा, जो करना है कर ले, पुलिस में रिपोर्ट कर ले, मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता।” अंततः प्रार्थी ने दिनांक 03.02.2026 को थाना अंतागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई ।

 ————————

04. आज ग्राम सरंगपाल में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय त्रिदिवसीय संगीतमय मानसगान व्याख्यान प्रतियोगिता में कांग्रेस के सरजु शोरी शामिल हुए। लोगों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

————————

05. आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत।

—कलेक्टर  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 के तहत भानुप्रतापपुर तहसील के ग्राम घोठा निवासी  दुर्गूराम और दुर्गेश्वरी को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। उनके पिता श्री शर्मालाल उयके की मृत्यु नाले के पानी में डूबने से हो गई थी।

————————

06.  

————————

07. 

————————

08.

 ———————-

 09.

————————

10.

 

————————

शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

————————

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
———————–

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 20 मार्च 2026 शुक्रवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….  20 मार्च 2026 शुक्रवार ✍️मनोज जायसवाल ———————— संपादकीय ”छत्तीसगढ़ में इन दिनों बोहार भाजी की बहार” —देश में छत्तीसगढ़ ऐसा प्रदेश है,जहां…

आज की टॉप 10 खबर 19 मार्च 2026 गुरूवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….  19 मार्च 2026 गुरूवार ✍️मनोज जायसवाल ———————— संपादकीय ”झंझावातों से लड़ कर मुखर होना प्रसिद्वता तय करती है” —तनावपूर्ण रोजमर्रा में किस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *