आज की टॉप 10 खबर 21 जून 2025 शनिवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
21 जून 2025 शनिवार

✍️मनोज जायसवाल

  ——————

-संपादकीय-
—कांकेर जिले में कैसे शिक्षा के साथ स्वास्थ्य विभाग सुर्खियों में रहा है,बताने की जरूरत नहीं है। बावजुद गुरेज नहीं है कि इनके मुताबिक सब कुछ सही चल रहा है। निजी स्कूलों में मोटी फीस के नाम बच्चों में मानसिक अवसाद भरने की हो या पाठ्य सामग्री नर्सरी,पीपी 1 कक्षाओं की पुस्तकों की बिल राशि हजारों की हो! कैसे अभिभावक बच्चों को तकलीफों से गुजरते पढाते हैं,इससे कोई सरोकार नहीं है। सरोकार तो पैसे  की है। कितनी शालाओं में बारिश पूर्व मरम्मत किया गया है?कितने बाकी है? यदि बाकी है,तो कक्षाएं कैसे संचालित होंगी? अभी तक उजागर कारनामे तो एक बानगी बस है,आगे प्रशासन को मिलने वाली शिकायतों से पता चलेगा कि मामला तो बहुत गंभीर है। पडताल में स्वास्थ्य विभाग से नगरों में संचालित अवैध लैब्स जो आम लोगों के अनमोल जीवन के साथ खिलवाड तो है,लेकिन खुद विभागीय जानकारी होते हुए भी कार्रवाई नहीं किया जाना निश्चित ही संशय को जन्म देता है। ऐसी बात नहीं कि पूर्व में शासन से बिना मान्यता के अवैध रूप से संचालित लैब्स पर कार्रवाई नहीं किया गया हो,निजी अस्पतालों पर कार्रवाई नहीं की गई हो ! लेकिन स्वास्थ्य से जुडे मुद्दों पर सख्ती इसलिए जरूरी है कि सवाल लोगों के स्वास्थ्य का है। अब तो जिले के मुखिया कलेक्टर को लोग स्वयं कलेक्ट्रेट जाकर शिकायतों का पुलिंदा सौंप रहे हैं। जरूरी है कि बच्चों की शिक्षा जहां प्रदेश में अनिवार्य शिक्षा का कानून लागू है,वहां कोई बच्चे पर फीस के नाम इतना मानसिक दबाव ना रहे कि वो शिक्षा के नाम कमजोर होते उनका भविष्य गर्त में चली जाये। जरूरत इस बात की है कि शिक्षा,स्वास्थ्य से जुडे मुद्दो पर सियासी दखलंदाजी से दूर तत्काल कार्रवाई की जाये। 

—————— 

01.योग से शारीरिक व मानसिक क्षमता बढ़ती है, विकारहोता है-सां दूर सद श्री नाग।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी वर्ग के लोगों के किया सामूहिक योगाभ्यास।

— 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में नगरवासियों से एक साथ योगाभ्यास किया। पीएमश्री नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में लोकसभा क्षेत्र कांकेर के सांसद  भोजराज नाग ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर सामूहिक योग में हिस्सा लिए तथा विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास किया। इस दौरान कलेक्टर   निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, नगर पालिका कांकेर अध्यक्ष श्री अरूण कौशिक सहित जनप्रतिनिधियों, जिला स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों व नागरिकों, छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर योगासन एवं प्राणायाम की विभिन्न मुद्राओं का एक साथ सामूहिक अभ्यास किया।योगाभ्यास के उपरांत मुख्य अतिथि सांसद ने संबोधित करते हुए कहा कि योग एवं अध्यात्म की भारत की प्राचीन परम्परा को सम्पूर्ण विश्व ने अपनाया है। इसे वैश्विक स्तर पर अधिमान्य दिलाने का श्रेय देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को जाता है जिनके सद्प्रयासों से यह संभव हो सका। उन्होंने आगे कहा कि योग से शारीरिक व मानसिक क्षमता बढ़ती है तथा विकार दूर होता है और स्वस्थ जीवन के लिए योग बहुत ही आवश्यक है। वर्तमान परिवेश में व्यस्तता और समयाभाव के चलते लोगों की जीवन शैली विकृत हो चुकी है, जिससे वे विभिन्न बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। योग से स्वस्थ तन और मन का सकारात्मक विकास होता है तथा जिस तरह प्राचीन समय में ऋषि-मुनि अपनी आत्मशक्ति को जागृत कर अलौकिक ऊर्जा को प्राप्त करते थे, उसी तरह हम सबको उनका अनुसरण करने की आवश्यकता है। इस दौरान सांसद श्री नाग ने योग को जीवन का हिस्सा बनाने तथा नशा मुक्त भारत का निर्माण करने का संकल्प भी दिलाया।इसके पहले, नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण आज सुबह सात बजे सभी उपस्थित अतिथियों के साथ योग प्रशिक्षक श्री मोहन सेनापति के द्वारा बैठकर, खड़े होकर तथा लेटकर किए जाने वाले सूक्ष्म योग, अर्द्धचक्रासन, ताड़ासन, भुजंगासन, शशकासन, वज्रासन, त्रिकोणासन, उत्तानपाद आसन, कटिचक्रासन, अर्धकटिचक्रासन, उष्ट्रासन, अर्धउष्ट्रासन, मत्स्यासन, मार्जारासन सहित विभिन्न प्रकार योग मुद्रा का अभ्यास कराया गया, साथ ही कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी जैसे विभिन्न प्राणायामों का सामूहिक अभ्यास कराया गया। इसी तरह जिले की सभी जनपद पंचायतों, नगरीय निकायों, विद्यालयों तथा संस्थाओं में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग संगम एवं हरित योग की थीम पर आधारित सामूहिक योगाभ्यास का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत, नगर पालिका के उपाध्यक्ष  उत्तम यादव, पूर्व विधायक  शिशुपाल शोरी, एसडीएम कांकेर  अरूण वर्मा, सहित विभिन्न वार्ड के पार्षद एवं वरिष्ठ नागरिकगण तथा काफी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी व छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

चित्र—  पीएमश्री नरहरदेव उ.मा.वि. में  वृहत स्तर पर योगाभ्यास का आयोजन ।

—————— 

02.दुधावा में घर में दुबके तेंदुए का वन विभाग द्वारा 8 घंटे की मेहनत के बाद सफल रेस्क्यू।

—जिले के दुधावा में एक घर में घुसकर बैठे तेंदुए का सफल रेस्क्यू किया गया है। वन विभाग ने 8 घंटे की मेहनत के बाद तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया । तेंदुए के स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे दूर घने जंगलों में छोड़ा जा सकता है। बताते चलें सुबह दुधावा में फत्तेसिंह नेताम के घर तेंदुआ घुस आया थाऔर घर के एक सदस्य पर हमला भी कर दिया था, जिसमें युवक के पैर में चोट आई थी, सुबह से ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी, जिसके बाद रायपुर से भी विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई थी, इसी बीच वन विभाग ने जिस कमरे में तेंदुआ घुसकर बैठा था वहां पिंजरा लगा दिया और भागने के प्रयास में तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। मौके पर मौजूद भारी भीड़ के बीच तेंदुए को सुरक्षित निकालकर उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराने ले जाया गया। गौरतलब कि बीते 10दिन के भीतर दूसरा तेंदुआ दुधावा क्षेत्र में पकड़ा गया है। वन विभाग के अनुसार इस क्षेत्र में और भी तेंदुआ हो सकते हैं।

—————— 

03. दुर्गूकोंदल में आज योग दिवस के अवसर पर ब्लॉक स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन सद्भावना भवन दुर्गूकोंदल में आयोजित किया गया, साथ ही साथ दुर्गूकोंदल ब्लॉक के समस्त ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय प्रतिनिधि, स्कूली बच्चे और ग्रामीणों ने हिस्सा लिया, और योग करने के फायदे के बारे में जाना | इस वर्ष योग दिवस हेतु योगा एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य थीम निर्धारित किया गया था जिसमें मुख्य रूप से जनपद सभापति विकास राजु नायक, मुख्यकार्यपालन अधिकारी सुरेंद्र बंजारे, तहसीलदार केतन भुआर्या, खंड शिक्षा अधिकारी एस पी कोसरे खंड चिकित्सा अधिकारी चन्दन बैरागी, सरपंच शकुंतला नरेटी, बिदेसिंह कल्लो, अशोक जैन, रामचंद्र कल्लो, संजय उइके अतिथी के रूप में शामिल हुए | जिसमें शासन के प्रोटोकॉल अनुसार सर्वप्रथम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सम्बोधन सुना फिर सभी ने योग शिक्षक शंकरदास नागवंशी के नेतृत्व में योग किया और संकल्प लिया कि हम सभी योग के प्रति सजग रहेंगे और हर रोज योग करेंगें ।

चित्र—  दुर्गूकोंदल में बच्चों ने किया योगाभ्यास ।

—————— 

04.योग फॉर वन अर्थ वन हेल्थ थीम पर जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर कांकेर में योगाभ्यास कार्यक्रम आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रखा गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आनंद कुमार ध्रुव के दिशानिर्देशन में यह आयोजन  11 वें  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को समर्पित रहा।

—इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विभा पांडे, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भास्कर मिश्र, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शांति प्रभु जैन, न्यायिक मजिस्ट्रेट कनिष्ठ श्रेणी सुनीति नेताम, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष नरेंद्र देव दवे, अन्य अधिवक्तागण, न्यायालय कर्मचारीगण एवं योग शिक्षक गजानंद साहू की उपस्थिति रही।

चित्र— जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में अर्थ वन थीम पर योगाभ्यास।

—————— 

05.भानुप्रतापपुर में विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मण्डावीार्यकताओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जन नायक राहुल गांधी का जन्मदिन मिलकर मनाया। इस अवसर पर केक काटकर एवं पौधारोपण कर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

चित्र— कांग्रेसियों ने विधायक सावित्री मनोज मंडावी की उपस्थिति में  जननायक राहूल गांधी का जन्म दिवस मनाया।

—————— 

06.अस्पतालों से मीडिया कव्हरेज पर लगायी पाबंदी हटी।

—चिकित्सा शिक्षा विभाग ने आदेश लिया वापस। पत्रकारों ने किया था विरोध प्रदर्शन। रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में मीडियाकर्मियों से दुर्व्यवहार के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मीडियाकर्मियों के लिए एक प्रोटोकाल जारी किया था,जिसमें स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने सभी मेडिकल कालेजों के डीन,सभी ज्वाइंट डारेक्टर हेल्थ और अस्पताल अधीक्षकों को मीडिया प्रबंधन के लिए प्रोटोकाल के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किया गया था। इस आदेश के बाद मीडिया कर्मियों ने त्वरित आंदोलन प्रारंभ कर दिया। लेकिन विरोध को देखते आदेश निरस्त कर दिया गया जहां मीडियाकर्मियों ने अपना आंदोलन खत्म कर दिया था।

—————— 

07.आम की खेती से बना खास पिपरौद के धर्मप्रेमी धनंजय साहू।

– चारामा वि.खं. के लखनपुरी से सटे औद्योगिक क्षेत्र से लगे पिपरौद निवासी धनंजय साहू जो अखिल भारतीय गायत्री से जुडे वो किसान हैं,जिन्होंने अलग अलग वैरायटी के आमों की खेती अपने खेत की मेडों पर लगा कर कर रहे हैं,इससे उन्हें लाखों का आय अर्जित किया है। इस बार आम की फसल कम रही लेकिन इनकी बाडी मे आम की खासा पैदावार हुई। आम इतने मीठे कि कांकेर मुख्यालय सहित दूर-दूर से लोग आम लेने आते हैं। ड्रीप एरीगेशन तकनीक से टमाटर की खेती में भी वे सफल रहे हैं। यह वो सफल किसान है, जो अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।

चित्र— सफल किसान धर्मप्रेमी धनंजय साहू।

——————

08. मानसुन प्रवेश के बावजूद आज दिन भर बादल तो छाए रहे पर गर्मी एवं उमस से लोग परेशान नजर आए। बारिश नहीं होने से संशयात्मक स्थिति।

09. चारामा विकासखंड के तेलगरा‚नये बन रहे मेडिकल कालेज से तारसगांव सडक की स्थिति खस्ताहाल है। यह वो सडक है‚जो आगे तारसगांव—शाहवाडा को जोडती है। हालांकि खबर है कि इसका शीघ्र ही सर्वे कर बनायी जाना है।

10. जिले में सर्वर के चलते सोसायटी में चावल वितरण में देरी। तीन महीने का चावल किया जा रहा प्रदाय। परेशान है‚ राशन दुकान संचालक।

——————
टीप — खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏
——————-

  • Related Posts

    आज की टॉप 10 खबर 06 अगस्त 2025 बुधवार

    कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से…. 06  अगस्त  2025  बुधवार ✍️मनोज जायसवाल ———————  संपादकीय- समय चक्र आप पर भी आयेगा…. प्राकृतिक आपदाएं कभी बता कर नहीं आती, गाज कहीं…

    आज की टॉप 10 खबर 05 अगस्त 2025 मंगलवार

    कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से…. 05  अगस्त  2025  मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल ———————  विशेष— जिले मे लगातार हो रहे सड़क दुर्घटनाओ मे कमी लाने हेतु यातायात पुलिस कांकेर द्वारा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *