
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
20 सितंबर 2025 शनिवार
✍️मनोज जायसवाल
———————
संपादकीय—

———————
शोक—समाचार
शासकीय भानुप्रतापदेव महाविद्यालय कांकेर मे बीएससी में हमारी सहपाठी रही रीनू ठाकुर अब हमारे बीच नहीं रही। अचानक यह खबर सुनकर काफी दुःख हुआ। श्रद्वांजलि……

प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दी श्रद्वांजलि…..

——————–
01.“नमो मैराथन” का आयोजन 21 सितम्बर को। विजेता प्रतिभागियों को नकद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।
— सेवा पखवाड़ा के तहत नशा मुक्त भारत अभियान में “नमो मैराथन” का आयोजन 21 सितम्बर रविवार को नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर से प्रातः 8 बजे प्रांरभ होगा। मैराथम प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सुबह 7 बजे सफेद टी-शर्ट व नीले कलर के लोवर में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी व छात्रावास के विद्यार्थियों को विशेष रूप से नमो मैराथन में शामिल किया जाएगा। मैराथन में प्रथम तीन स्थानों पर रहने वाले प्रतिभागियों को 2001 रूपए, 1001 रूपए एवं 501 रुपये तथा शेष 07 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
———————
02.कांकेर की पद्मनी साहू रायपुर में पारस शिक्षक रत्न से अलंकृत।
—समाज के विभीन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाजसेवकों को आज रायपुर में आज पारस रत्न शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। आज यह कार्यक्रम विमतारा,शंकर नगर रायपुर(छ.ग.)में आयोजित किया गया था, जिसके मुख्य अतिथि के रूप में टंकराम वर्मा,राजस्व एवं आपदा प्रबंधन पुनर्वास उच्च शिक्षा,छ.ग.शासन, अध्यक्षता श्रीमती मिनल चौबे,महापौर रायपुर नगर निगम एवं विशिष्ट अतिथि पुरंदर मिश्रा, विधायक उत्तर विधानसभा,सुनील सोनी, विधायक दक्षिण विधानसभा के साथ अतिविशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। आयोजन पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन के सौजन्य से हुआ। डॉ. कविता कुम्भज,अध्यक्ष,मूलचंद कश्यप सचिव,राहुल कुम्भज कोषाध्यक्ष है। इस आयोजन में कांकेर की समाजसेवी पद्मनी साहू को भी पारस शिक्षक रत्न से अलंकृत किया गया है। कांकेर में समाजसेवा से जुडी समस्त महिलाओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। बताते चलें पद्मनी साहू सर्व समाज के साथ ही साहू समाज में अंतिम व्यक्तियों तक जाकर अपना योगदान देती है। पदमिनी साहू विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी में रहते हुए समाज के लोगों को हिंदू धर्म के लिए जागरण करना। हर वार्ड हर मोहल्ला में हर सप्ताह के हर दिन हर मोहल्ले में एक-एक दिन हनुमान चालीसा करवाना। एकल विद्यालय के तहत पंचमुखी शिक्षा का जागरण करना संस्कार शिक्षा चलाना। जेल निरीक्षण करना। परिवार परामर्श केंद्र में जा. कर परिवार को टूटने से बचाने दोनों परिवारों के बीच काउंसलिंग करना। गौ सेवा करना गौशालय में जाकर सेवा देना गौशाला खोलना शहर में जगह-जगह गौ माता के लिए चार का व्यवस्था करना कोटना रखवाकर पानी का व्यवस्था करवाना। हर गरीब परिवार का सेवा करना राशन पानी देना कंबल देना समाज और राष्ट्र के हित में अनेक कार्य करना। समाज सेवा के रूप में शिवा पुराण कथा स्थल पंडाल पर जाकर सेवा देना राम कथा में जाकर पंडाल में सेवा करना राम कथा करवाना और अनेक कार्य हैं। शिवा पुराण कथा पंडाल पर अपने से जितने श्रद्धालु भक्त है, उनके लिए नाश्ता का व्यवस्था करवाना पूरे सातों दिन जैसी अनेकों जनहित समाजहित के कार्यों में वे लगी रहती है।

चित्र—रायपुर में पारस रत्न शिक्षक रत्न से सम्मानित होती कांकेर की पद्मनी साहू।
———————
03.”मावा मोदोल” भानुप्रतापपुर ने रचा इतिहास। मावा मोदोल की छात्रा शिल्पा नुरूटी ने आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा में पूरे प्रदेश में एसटी महिला वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया।

चित्र—पदमिनी नेताम एवं शिल्पा नुरेटी ।
———————
—जिला प्रशासन की विशेष पहल पर “मावा मोदोल” कोचिंग संस्थान संचालित किए जा रहे हैं।कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरेश मण्डावी के मार्गदर्शन में जिले मे मावा मोदोल निःशुल्क कोंचिग जिले के भानुप्रतापपुर एवं कांकेर मुख्यालय में प्रारंभ की गई है, जहां जिले के जरूरतमंद विद्यार्थी को सरकारी नौकरी हेतु आयोजित प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी निःशुल्क कराई जाती है। कलेक्टर और जिला सीईओ के सतत् मार्गदर्शन और मॉनिटरिंग के चलते अब अपेक्षित परिणाम प्राप्त हो रहे हैं। फलस्वरूप मावा मोदोल भानुप्रतापपुर में अध्ययनरत दो छात्राओं ने इतिहास रचा है। उनका चयन क्रमशः आबकारी आरक्षक और प्रयोगशाला परिचारक के तौर पर हुआ है।उक्त निःशुल्क कोचिंग संस्था का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के जरूरतमंद विद्यार्थी जो आर्थिक रूप से पिछडे हुए छात्र हुए हैं, वे आसानी से ऐसे कोचिंग का लाभ दिलाकर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें। इसी क्रम में मावा-मोदोल कोचिंग भानुप्रतापपुर में अध्ययनरत छात्रा सुश्री शिल्पा नुरेटी निवास भानुप्रतापपुर का चयन अबकारी आरक्षक में हुआ साथ ही इस छात्रा ने कैटेगरी रैंक में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार से इसी कोचिंग संस्थान में अध्ययनरत सुश्री पद्मिनी नेताम निवासी भिरागांव भानुप्रतापपुर का चयन प्रयोगशाला परिचारक में हुआ है। कलेक्टर कांकेर एवं सीईओ जिला पंचायत ने इन दोनों चयनित छात्राओं एवं उनके पालकों व पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनायें दी है। सीईओ जिला पंचायत ने बताया कि मावा मोदोल नित अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर रहा है पूर्व में भी नगर सेना चयन परिक्षा में 34 छात्रों ने उत्तीर्ण कर रोजगार प्राप्त किया है, जिससे इन छात्रों की आर्थिक रूप से सुधार के साथ साथ अपने परिवार के भरण पोषण में सहयोग भी प्राप्त होगा।आबकारी आरक्षक हेतु चयनित छात्र शिल्पा नुरूटी ने बताया कि उनके पति निधन 2022 में हो गया वह स्वयं को समाज में स्थापित करने के बीच मावा मोदोल योजना ने नया रास्ता दिखाया, फिर से पढ़ने की प्रेरणा मिली। मावा मोदोल में वह प्रारंभ से अध्ययन की है यहां निःशुल्क कक्षा के साथ साथ आधुनिक पाठ्य सामग्री भी आसानी से उपलब्धता से बहुत ही फायदा हुआ। उन्होंने बताया कि सीजीपीएससी की मैंस भी अच्छा गया है और उम्मीद है कि मैं इसमें भी सफल होउंगी। मावा मोदोल मेरे जैसी परिस्थिति से लड़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक आधार स्तंभ है। श्रीमती नुरुटी ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। इसी तरह लैब असिस्टेंट के रूप में चयनित छात्रा पद्मिनी ने बताया कि कोचिंग के अध्यापन से वह संतुष्ट है और चयन की उम्मीद थी। उन्होंने भी जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया है।राज्य शासन एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा आयोजित होने वाले प्रत्येक परीक्षा हेतु विभिन्न बैचों में कोचिंग प्रदाय किया जा रहा है। आगामी चरणों में असिस्टेंट प्रोफेसर, सीजी सेट की तैयारी हेतु नवीन बैच का पंजीयन भी प्रारंभ किया गया है तथा भानुप्रातापपुर में नई बैच का प्रारंभ भी किया जा रहा है जिसके लिए इच्छुक व जरूरतमंद छात्रों के लिए पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ किया गया है जिसकी चयन परीक्षा 28 सितम्बर दिन रविवार को भानुप्रतापपुर के उत्कृष्ट विद्यालय एवं मावा मोदोल केन्द्र में आयोजित किया जावेगा। यह भी बताया गया कि इन कोचिंग संस्थान में सीजीपीएससी के बैच के साथ ही साथ व्यापम द्वारा आयोजित होने वाली अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है।
———————
04. आज कांकेर विधायक कार्यालय ‘‘अंगना” में विधानसभा के कई गावों से अपनी समस्याओं को लेकर आये लोगों की समस्याओं का निदान विधायक आशा राम नेताम ने किया।

चित्र—विधायक कार्यालय ‘अंगना’ बेंवरती में आये लोगों की समस्या सुनते विधायक आशा राम नेताम।
———————
05.ओमप्रकाश सोनी को नहीं भूल सकते अखबार से जुडे एवं आम लोग।

चित्र—स्व. ओमप्रकाश सोनी‚ लखनपुरी।
—ये हैं, स्व. ओमप्रकाश सोनी। जिले के लखनपुरी सेंटर से समस्त अखबारों की हजारों कापियों वितरण क्षेत्र के तकरीबन 20 गावों में किया करते थे। अलसुबह तीन बजे निकलकर दोपहर तीन बजे घर पहूंच कर कुछ खाते और फिर पढाई करते। 12 वीं प्रथम स्थान प्राप्त किया था। बेरोजगारी से जुझते एनसीसी विभाग में नौकरी लगने पर जगदलपूर चले गए लेकिन अखबार का नशा उनके ऊपर हावी रहा। कुछ समय तक पुनः अखबार वितरण करने लगे थे, कि आज के दिन वर्ष 2013 में गंभीर हालत में कांकेर से मेडिकल कालेज रायपुर रिफर किया गया लेकिन उनकी मौत हो गई। तब कांकेर में पत्रिका के तात्कालीन ब्युरोचीफ रहे वरूण झा ने इनकी जान बचाने काफी प्रयास किया और उन्होंने शासन प्रशासन को अवगत करा कर गाडी की व्यवस्था भी की थी। कांकेर जिले में आज तक इनके जैसा पेपर वितरण करने वाला हमने नहीं देखा। लोगों की नजर में ये जरूर हाकर थे, पर हम इन्हें पेपर वितरक कहते थे। कांकेर से रायपुर प्रेस तक सब जगह इन्होने अपनी मेहनत की बदौलत पहचान बना ली थी। इनके समय रहे नवभारत के प्रशांत शर्मा,गोपाल शर्मा जो भी अब हमारे बीच नहीं है,ने भी इन्हें खुब सहयोग किया था। आज उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन…श्रद्वांजलि….
———————
06. इन दिनों भारी तपिश गर्मी से लोग हलाकान हैं। गावों में कृषि पंप चालू हो जाने के चलते लौ—वोल्टेज की समस्या जा रही है। आम लोगों का कहना है कि जितनी धान की फसल को जरूरत होती है‚उतनी बारिश हुई है। लेकिन लगातार बारिश नहीं होने के चलते भारी गर्मी पड रही है।
———————
07. नगर में छेडछाड के आरोपी को कांकेर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते गिरप्तार किया।
———————

———————
08.यादव ठेठवार समाज प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ के नेतृत्व में चतुर्थ सामाजिक समरसता यात्रा आगामी 4 अक्टूबर को रायपुरा स्थित सामाजिक ठेठवार भवन से प्रातः 5 बजे उड़ीसा के लिए रवाना होगी। लगभग 100 यात्रियों ने पंजीयन कराया है।
———————
09. कल पितृ विसर्जन। कईयों ने ग्रहण के चलते आज ही विसर्जन किया।
———————
10. क्षेत्र के देवी मंदिरों में नवरात्रि पर्व की तैयारी जोरों पर। नरहरपुर‚भानुप्रतापपुर‚अंतागढ‚कोरर‚लखनपुरी‚चारामा‚कांकेर‚सरोना‚बेवंरती आदि जगहों पर दुर्गा पंडाल का किया जा रहा निर्माण।
———————
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏
———————-






