आज की टॉप 10 खबर 20 नवंबर 2025 गुरूवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
  20  नवंबर  2025 गुरूवार 

✍️मनोज जायसवाल

————————–

संपादकीय—

 कहीं चारामा में हाराडुला के बाद‚ आगे अरौद की बारी ना हो !

-महानदी में अवैध तरीके से रेत उत्खनन के चलते हाराडुला के बाद अन्य पुलों पर मंडराता खतरा।

– जिले के चारामा से होकर बहती पुण्यसलिला महानदी के कई घाट रेत उत्खनन के नाम सुर्खियों में रहा है। कई बार तनाव देखने मिला है। रेत जितनी भुरभुरी यहां के सियासी फिजां को भी भुरभुरी करने कसर नहीं छोडी। निजी फायदो की लालसा में जितनी कमाई होती होगी उसे कहीं अधिक क्षेत्र में महानदी के पुल को ध्वस्त होकर कीमत चुकानी पड रही है। हाराडुला जैसे महानदी पुल जिसके भु-भाग पर अवैध तरीके से रेत उत्खनन के चलते नींव कमजोर होने का आगाह हमने लगातार अपने खबरों में किया था,लेकिन रेत में सेटिंग का खेल नहीं रूका। अंततः पुल टूट गई और अब क्षेत्र के लोग इसका दंश झेल रहे हैं। इसके बाद भी सुधार नहीं आया। भिरौद पुल से वजनी ट्रकें पार हो रही है। यहां भी खतरा मंडरा रहा है। इसी लिस्ट में अब तो महानदी का वो इस क्षेत्र का प्रथम अरौद पुल भी शिकार होने जा रहा है,जहां इसके नींव के पास माननीय न्यायालय के नियम 500 मीटर की दुरी का पालन नहीं किया जा रहा है। यह पुल नीचे चट्टान से नींव डाली गई है,लेकिन यदि यहां भी क्षमता से अधिक वजनी ट्रकों का इसी तरह परिचालन किया जाता रहा,तो वह दिन दूर नहीं जब यह भी कमजोर हो जायेगा। तब पुनः याद आयेगा उस दौर की बातें जहां इस क्षेत्र के 52 से भी अधिक गावों के वाशिंदों ने कांकेर जिला मुख्यालय मे ंप्रथम ऐतिहासिक रैली निकाली थी। इस क्षेत्र से शिव नेताम जीत कर आये जो आज हमारे बीच नहीं है, कांग्रेस शासनकाल में यह पुल बना। जहां इस क्षेत्र में आवागमन क्रांति के बाद क्षेत्र विकास की दौड में आगे बढा। आज निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर विचार करने का दिन आ गया है,अब भी गंभीर चिंतन नहीं किये तो पुल के पहले दौर जैसा जीने तैयार रहियेगा। तल्ख निजी फायदों के लिए जो उपेक्षा की जा रही है,वह आगे काफी दर्दभरा जीवन होने वाला है। तब ना कहना कि  किसी  पत्रकार ने  आगाह नहीं किया ! हमारी कलम तब भी  चली‚अब भी चल रही है। बडे मंत्री जनप्रतिनिधी  के नाम झुठ बोलकर वर्चस्व स्थापित कर संशय पैदा ना करें…लोग जानते हैं‚ कि  कोई  प्रतिनिधी  विधि के विरूद्व गलत कार्यों को अंजाम देने नहीं कहेगा।

✍️मनोज जायसवाल

———————— 

01. निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं के लिए जारी की महत्वपूर्ण सूचना, कहा- ओटीपी साझा न करें ।

— भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ ने सभी मतदाताओं को सतर्क करते हुए स्पष्ट किया है कि विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर से संबंधित किसी भी कार्य के लिए आयोग या उसका कोई भी कार्यालय मोबाइल फोन पर ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) नहीं मांगता। जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि हाल ही में कुछ मामलों में अनजान व्यक्तियों द्वारा मतदाताओं से ओटीपी और निजी जानकारी मांगने की शिकायतें मिली हैं। आयोग ने इसे गंभीरता से लेते हुए मतदाताओं से अपील की है कि वे किसी भी परिस्थिति में ओटीपीए व्यक्तिगत जानकारी या दस्तावेज किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ साझा न करें।आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि एसआईआर से संबंधित सभी सेवाएं केवल मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के अधिकृत व आधिकारिक माध्यमों जैसे वेबसाइट, मोबाइल एप या निर्धारित कार्यालयों के माध्यम से ही उपलब्ध हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ ने कहा कि मतदाता सावधानी बरतें और किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश या लिंक पर विश्वास न करें। साथ ही किसी प्रकार की शंका होने पर तुरंत संबंधित कार्यालय से संपर्क करें।
  ——————–

02.वीरांगना दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

— कलेक्टर  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार चारामा परियोजना अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पण्डरीपानी में ’’बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’’ योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रानी लक्ष्मीबाई, सावित्रीबाई फुले, मिनीमाता एवं रानी दुर्गावती जैसी वीरांगनाओं से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ती बेटियों के बारे में जानकारी दी तथा हर क्षेत्र में सशक्त बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। जिला महिला एवं बाल विकास के कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाएं सखी वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन 181, घरेलू हिंसा, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, महतारी वंदन योजना, सक्षम योजना, सायबर सुरक्षा, नोनी सुरक्षा योजना, पॉक्सो एक्ट 2012, बच्चों के अधिकारों, मानसिक स्वास्थ्य, बाल विवाह, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 आदि योजनाओं की जानकारी दी गई।

 ———————

03.कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम की जानकारी कार्यशाला में दी गई।आंतरिक शिकायत समिति को अधिनियम की जानकारी होना बेहद जरूरी: कलेक्टर ।

—कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 के तहत् आज एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन कलेक्टर  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर की उपस्थिति में जिला पंचायत के सभाकक्ष में किया गया, जिसमें कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न के विरुद्ध संरक्षण और लैंगिक उत्पीड़न की शिकायतों के निवारण और प्रतितोष की जानकारी दी गई।प्रशिक्षण सह कार्यशाला को संबोधित करते हुए कलेक्टर  क्षीरसागर ने इस अधिनियम के अंतर्गत सभी शासकीय/गैरशासकीय तथा निजी संस्थानों में कार्यरत सभी महिलाओं को उक्त समिति की जानकारी के लिए गठित आंतरिक शिकायत समिति को स्पष्ट प्रदर्शित करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही कार्यालयों में इस संबंध में समय-समय पर बैठक आयोजित करने के लिए कहा, ताकि कार्य स्थल में कार्यरत सभी महिलाओं को उक्त अधिनियम की जानकारी मिल सके। इसके पहले, जिला कार्यक्रम अधिकारी   विपिन जैन ने कार्यशाला आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित आंतरिक शिकायत समिति के अध्यक्ष व सदस्यों से जिले में 224 शासकीय कार्यालयों एवं 58 निजी संस्थाओं में आंतरिक शिकायत समिति गठित होने एवं कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 अन्तर्गत सभी शासकीय /गैरशासकीय तथा निजी संस्थानों में अनिवार्यतः आंतरिक शिकायत समिति गठित करने के बारे में बताया। समिति गठित नहीं करने पर 50 हजार रु. तक का जुर्माने के प्रावधान के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। जिला महिला बाल विकास अधिकारी   अनुकूल पाण्डेय ने गठित आंतरिक शिकायत समिति का विवरण को एस.एच.ई बॉक्स पोर्टल में एंट्री करने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में आए रिसोर्स पर्सन श्रीमती रचना यादव के द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 के नियमों तथा उपनियमों, अधिनियम के तहत प्राप्त अधिकारों की जानकारी गठित समिति के अध्यक्षों व सदस्यो को दी। इस अवसर पर पुलिस विभाग, सभी शासकीय कार्यालय, एन.जी.ओ., स्व सहायता समूहाें, सभी परियोजनाओं के परियोजना अधिकारी, कांकेर चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

———————–

04. मछली पालन हेतु तकनीकी उन्नयन प्रशिक्षण दिया गया ।

— जिले के मत्स्य कृषकों को मछली पालन हेतु मछुआरों के लिए तकनीकी उन्नयन प्रशिक्षण कार्यक्रम कृषि विज्ञान केन्द्र सिंगारभाट में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कांकेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक  आशाराम नेताम तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी उपस्थित थीं। कार्यक्रम में विकासखण्ड कांकेर, नरहरपुर, चारामा एवं भानुप्रतापपुर के लगभग 350 कृषकों को झींगा पालन, तिलापिया कल्चर तथा पंगेसियस पालन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदाय की गई। साथ ही इस कार्यक्रम में कृषकों को आदान सामाग्री अन्तर्गत महाजाल, ऑइस बॉक्स, झींगा बीज का वितरण जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रा मारकोले सहित संबंधित विभाग के अधिकारीगण मौजूद थे।

———————–

05.जिले में अब तक 7183 क्विंटल धान की खरीदी।

—खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत जिले के सभी 149़ उपार्जन केन्द्रों में धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जा रही है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक कुल 7183.20 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। जिसमें 5769.20 क्विंटल मोटा धान तथा 1414 क्विंटल पतली वैरायटी का धान सम्मिलित है। उन्होंने जिले के सभी किसानों से ऑनलाइन माध्यम से तथा उपार्जन केन्द्र में पहुंचकर टोकन प्राप्त करने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि कांकेर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए 149 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं तथा धान खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए खरीदी केन्द्र प्रभारी तथा पर्यवेक्षण व निगरानी के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है। जिले के सभी खरीदी केंद्रों में कम्प्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति कर ली गई है तथा बारदाने भी उपलब्ध करा दिए गए हैं।

———————

06.निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं के लिए जारी की महत्वपूर्ण सूचना, कहा- ओटीपी साझा न करें।

— भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ ने सभी मतदाताओं को सतर्क करते हुए स्पष्ट किया है कि विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर से संबंधित किसी भी कार्य के लिए आयोग या उसका कोई भी कार्यालय मोबाइल फोन पर ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) नहीं मांगता। जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि हाल ही में कुछ मामलों में अनजान व्यक्तियों द्वारा मतदाताओं से ओटीपी और निजी जानकारी मांगने की शिकायतें मिली हैं। आयोग ने इसे गंभीरता से लेते हुए मतदाताओं से अपील की है कि वे किसी भी परिस्थिति में ओटीपीए व्यक्तिगत जानकारी या दस्तावेज किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ साझा न करें।आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि एसआईआर से संबंधित सभी सेवाएं केवल मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के अधिकृत व आधिकारिक माध्यमों जैसे वेबसाइट, मोबाइल एप या निर्धारित कार्यालयों के माध्यम से ही उपलब्ध हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ ने कहा कि मतदाता सावधानी बरतें और किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश या लिंक पर विश्वास न करें। साथ ही किसी प्रकार की शंका होने पर तुरंत संबंधित कार्यालय से संपर्क करें।———————

07. दक्षिण क्षेत्रीय अंतर महाविद्यालयीन खेलकूद प्रतियोगिता का समागम रामप्रसाद पोटाई कृषि महाविद्यालय कांकेर में ।

— इंदिरा गांधी कृषि विश्व विद्यालय रायपुर के मार्गदर्शन व भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के नियामक अनुसार रामप्रसाद पोटाई कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र कांकेर में 26 से 29 नवम्बर तक दक्षिण क्षेत्रीय अंतर महाविद्यालयीन खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र जगदलपुर, लिंगोमुदियाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र नारायणपुर, कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र कुरूद, कृषि अनुसंधान केन्द्र पखांजूर, महामाया कृषि अनुसंधान केन्द्र धमतरी तथा रामप्रसाद पोटाई कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र कांकेर से 228 खिलाड़ी अपने-अपने दलों के साथ भाग लेंगे। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका कबड्डी, खो-खो, बॉलीबाल, टेबल-टेनिस, बैडमिंटन महाविद्यालय परिसर कांकेर में तथा एथेलेटिक्स प्रतियोगिता- दौड़, लंबीकूद, ऊंचीकूद, तवाफेक, गोलाफेक एवं भालाफेक बालक बालिका वर्ग की प्रतियोगिता नगर सैनिक परिसर खेल मैदान सिंगारभाट में आयोजित किया जाएगा।कृषि महाविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ. गिरीश चंदेल कुलपति इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर तथा कलेक्टर  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के आतिथ्य में किया जाएगा। समापन समारोह सह पुरस्कार वितरण विधायक विधानसभा क्षेत्र कांकेर  आशाराम नेताम, अध्यक्ष छ.ग. मछुआ कल्याण बोर्ड   भरत मटियारा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर डॉ. संजय शर्मा, अधिष्ठाता लिंगोमुदियाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र नारायणपुर डॉ. रत्ना नशीने, अधिष्ठाता शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र जगदलपुर डॉ. रघुनाथ नेताम, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र कुरूद डॉ. नवनीत राणा, अध्यक्ष सह अधिष्ठाता रामप्रसाद पोटाई कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र कांकेर डॉ. एन.के. रस्तोगी, खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन सचिव डॉ. जीवन लाल सलाम, व्यायाम शिक्षक, प्राध्यापक, कृषि वैज्ञानिक एवं जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित होंगे।
———————

08. नगर से सटे सिंगारभाट विद्यालय के बच्चों का खो-खो में उत्कृष्ट प्रदर्शन।

—खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला उत्तर बस्तर कांकेर द्वारा आयोजित बस्तर ओलंपिक 2025 मे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगारभाट के बच्चों ने खो खो मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। प्राचार्य एवं शाला के समस्त स्टॉफ द्वारा बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बच्चों का हौसला बढाया एवं शुभकानाएं दी गयी।

———————–

09. दुर्गकोंदल में राज्य स्तरीय रिकॉर्डिंग डांस प्रतियोगिता 22 नवम्बर को।

—नवयुवक युवती समिति दुर्गकोंदल द्वारा वर्ष 2025 सीजन-02 के तहत आयोजित राज्य स्तरीय रिकॉर्डिंग डांस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 22 नवंबर 2025, शनिवार को उन्मुक्त खेल मैदान दुर्गकोंदल (खुटगांव) में किया जा रहा है। आयोजन समिति ने अत्यंत हर्ष के साथ समस्त क्षेत्रवासियों एवं अतिथियों को इस सांस्कृतिक महोत्सव में सादर आमंत्रित किया है। रात्रि 8:00 बजे से प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। आयोजन समिति ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से प्रतिभाशाली कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे, जिससे क्षेत्र में सांस्कृतिक माहौल और समृद्ध होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती सावित्री मनोज मण्डावी (विधायक, विधानसभा भानुप्रतापपुर) उपस्थित रहेंगी।विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय श्रीमती किरण नरेटी   (अध्यक्ष, जिला पंचायत कांकेर) शामिल होंगी।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती शकुंतला नरेटी (सरपंच, ग्राम पंचायत दुर्गकोंदल) द्वारा की जाएगी।इसके साथ ही बड़ी संख्या में विशेष अतिथिगण समारोह की शोभा बढ़ाएंगे, जिनमें, देवलाल नरेटी (सदस्य, जिला पंचायत कांकेर), देवेन्द्र टेकाम (सदस्य, जिला पंचायत कांकेर), गोपी बढ़ाई (अध्यक्ष, जनपद पंचायत दुर्गकोंदल), आनंद तेता (उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत दुर्गकोंदल), निखिल राठौर (अध्यक्ष, नगर पंचायत वायत भानुप्रतापपुर), मुकेश नरेटी (सरपंच, ग्राम पंचायत खुटगांव), लालजी दुग्गा (ग्राम पटेल दुर्गकोंदल), मानुराम दुग्गा (ग्राम गायता दुर्गकोंदल), बैजनाथ नरेटी   (ग्राम गायता दुर्गकोंदल), जगत नरेटी (ग्राम पटेल खुटगांव), चैनुराम नरेटी एवं मानुराम नरेटी (ग्राम गायता खुटगांव), मुन्ना सिन्हा (अध्यक्ष, व्यापारी संघ दुर्गकोंदल), बिदेसिंह कल्लो (मंडल अध्यक्ष, भाजपा दुर्गकोंदल), सोपसिंह आचला (ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, दुर्गकोंदल), रामचंद्र कल्लो (मंडल महामंत्री, भाजपा दुर्गकोंदल), जगत दुग्गा (अध्यक्ष, परिवहन संघ दुर्गकोंदल), शिवचरण सिन्हा   एवं आनंद माहवे शामिल हैं।नवयुवक युवती समिति एवं समस्त ग्रामवासी दुर्गकोंदल ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी नागरिकों से भारी उपस्थिति की अपील की है। यह आयोजन क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और युवा प्रतिभाओं के प्रोत्साहन का एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।

   ———————–

10.खरीफ सत्र में किसानों को हो रही समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आज ब्लॉक दुर्गूकोदल के प्रतिनिधियों व ग्रामीण किसानों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री एवं जिला कलेक्टर कांकेर के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। इस ज्ञापन कार्यक्रम का नेतृत्व जनपद अध्यक्ष गोपी बढ़ाई, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शोपसिंह आचला, जनपद सदस्य एवं कृषि सभापति सुलोचना सोमदेव कोरेटी, सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष नंदकिशोर नेताम, गोंडवाना समाज के ब्लॉक अध्यक्ष झाड़ूराम उयका एवं सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक जगतराम दुगा ने किया। इस अवसर पर बाबूलाल कोला, तोरण दुग्गा, धनीराम पददा, पुनाऊराम दुग्गा, चंदन सिंह कोरेटी, परमानंद राणा, तुकाराम गावार, रूप सिंह कोमरे, फूल सिंह नरेटी, रामेश्वर भुवाय, नुरेश खड्डे, सोमू कोरोटी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। 

  ———————–

 

शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

 ———————-
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
———————–

 

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 1 फरवरी 2026 बुधवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   11  फरवरी  2026 बुधवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”मंच पर थोथी वाहवाही से अधिक दुवाएं” —यही समय होता है, मानवता दिखाने का!…

आज की टॉप 10 खबर 10 फरवरी 2026 मंगलवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   10  फरवरी  2026 मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”युरिया खाद के नाम किसानों को हताशा” —जिले का चारामा विकासखंड जो स्वावलंबी और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *