कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
20 अगस्त 2025 बुधवार
✍️मनोज जायसवाल
——————-
संपादकीय—
प्रदर्शन छवि धुमिल करेगी,उज्जवल नहीं
मनोज जायसवाल
——————-
01. 305 बोरी 121 क्विंटल धान को ट्रक सहित लेकर भागने केे मामले में 04 आरोपी गिरफ्तार । आरोपियों से 305 बोरी 121 क्विंटल धान को ट्रक सहित किया गया जप्त।
—मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 18.08.2025 को प्रार्थी प्रदीप कुमार साहू पिता स्व. सुकचंद साहू निवासी ग्राम पुसवाड़ा के लिखित आवेदन पर कि प्रार्थी ग्राम पुसवाड़ा क्षेत्र के आस-पास के लोगो से धान खरीदी का काम करता है दिनांक 16.08.2025 को प्रार्थी वाहन ट्रक 1109 क्र. सीजी 19 एच 1050 में 305 बोरी वजनी 121 किवटल को ट्रक 1109 क्र. सीजी 19 एच 1050 में पाम पुसवाड़ा में लोड करवा और ड्रायवर रामप्रसाद निषाद निवासी बिल्हा जिला बिलासपुर को बोला इसे राजिम के रुद्रा राईस मिल लेकर चलो कांकेर के कोठारी पेट्रोल पम्प में रहना मैं इसका मंडी विल्टी बनवा कर कांकेर मंडी से आ रहा हूँ तब ड्रायवर ने ट्रक 1109 क्र. सीजी 19 एच 1050 को लेकर ग्राम पुसवाडा से लगभग 5.00 बजे लेकर निकला मैं पुसबाडा से कोठारी पेट्रोल पम्प के पास आकर देखा तो प्रार्थी का ड्रायवर ट्रक 1109 क्र. सीजी 19 एच 1050 में लोड माल धान 305 बोरी वजनी 121 क्विटल को लेकर प्रार्थी के ट्रक सहित भाग गया है तब प्रार्थी उसके मोबाईल नम्बर से काल किया तो चालक द्वारा प्रार्थी और प्रार्थी के परिवार वालो के सभी नम्बर को ब्लेक लिस्ट में डाल दिया है दिनाक 17.08.2025 के लगभग 10.30 बजे उसके मोबाइल नम्बर में बात हुआ तो बताया मै राजिम मे हूँ तब प्रार्थी राजिम के रूद्रा राईस मिल में गया तो वहां पर नहीं मिला उसके बाद प्रार्थी राजिम क्षेत्र के आसपास के राईस मिल में पता किया कहीं पता नहीं चला प्रार्थी का ट्रक ड्रायवर रामप्रसाद निषाद निवासी बिल्हा ट्रक 1109 और ट्रक में लोड माल 305 बोरी 121 क्विटल दोनो को लेकर भाग गया है जिन्होंने प्रार्थी के साथ बेईमानी पूर्वक आपराधिक विश्वासघात किया है कि रिपोर्ट पर थाना कंाकेर में अपराध क्रमांक 296/2025 धारा 316(3) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान श्रीमान उ.म.नि./वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आई.के.एलिसेला (भा.पु.से.) उ.ब.कंाकेर के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर श्री मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में टीम गठित कर आरोपी वाहन चालक का पता तलाश किया गया आरोपी राम प्रसाद निषाद खपरी बिल्हा में होना पता चलने पर टीम द्वारा खपरी पहुंच आरोपी राम प्रसाद को अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पुछताछ किया गया। आरोपी रामप्रसाद द्वारा अन्य आरोपीगणों का होना मेमोरेण्डम में बताने से अन्य आरोपी वेद कुमार साहू, नेमचंद साहू एवं कामता प्रसाद का पता तलाश हेतु टीम रवाना किया गया। आरोपीगणों का उनके निवास स्थान खपरी, श्यामतरई जिला धमतरी, कोचवाही जिला बालोद में होना पता चलने पर टीम द्वारा हिरासत में लेकर थाना लाकर घटना के संबंध में पुछताछ किया गया । आरोपीगणों द्वारा घटना कारित करना स्वीकार करने पर वजह सबूत दिनांक 20.08.2025 को 1. रामप्रसाद निषाद पिता शत्रुघन निषाद उम्र 28 वर्ष पता खपरी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर 2. वेद कुमार साहू पिता विक्रम साहू उम्र 31 वर्ष पता खपरी थाना अर्जुनी 3.नेमचंद साहू पिता घसीयाराम साहू उम्र 38 वर्ष पता श्यामतरई थाना अर्जुनी जिला धमतरी एवं 4. कामता प्रसाद पिता स्व. लोचन प्रसाद उम्र 27 वर्ष पता कोचवाही थाना गुरूर जिला बालोद को गिरफ्तार किया गया है। मामला अजमानतीय होने से रिमाण्ड तैयार कर 04 गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय कांकेर पेश किया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर के नेतृत्व में सउनि चेतन साहू, प्रआर शिव कुमार बेसरे,आरक्षक श्रवण ठाकुर,आरक्षक राकेश बघेल,आरक्षक वयंत सरोज एवं थाना पेट्रोलिंग टीम का अहम भूमिका रहा है।
——————-
02. आगामी 13 सितंबर को प्रस्तावित नेशनल लोक अदालत की तैयारियों को लेकर प्रधान जिला न्यायाधीश ने ली अधिवक्ता संघ की बैठक।
— छत्तीसगढ़ राज्य में तृतीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन आगामी 13 सितम्बर को प्रस्तावित है। उक्त नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण एवं तैयारियों को लेकर प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांकेर श्री आनंद कुमार ध्रुव ने आज अधिवक्ता संघ कांकेर की बैठक लेकर अधिवक्ताओं से विशेष चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि न्यायालय में लंबित प्रकरणों को अधिक से अधिक संख्या में राजीनामा के माध्यम से लोक अदालत में निराकृत किए जाने का प्रयास किए जाएं। साथ ही अधिवक्ताओं को सुझाव दिया गया कि वे अपने पक्षकारों को प्रकरणों पर राजीनामा के आधार पर निराकृत कराए जाने के संबंध में समझाइश दें तथा उन्हें राजीनामा हेतु चर्चा करने के लिए न्यायालय समक्ष लेकर आएं। इसके अलावा नेशनल लोक अदालत की तैयारियों को लेकर अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों से आवश्यक चर्चा की। बैठक में कुटुम्ब न्यायालय के न्यायाधीश श्री रमाशंकर प्रसाद, अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश श्रीमती विभा पांडे, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भास्कर मिश्र, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती शांति प्रभु जैन, अधिवक्ता संघ कांकेर के अध्यक्ष नरेंद्र देव दवे सहित अन्य वरिष्ठ अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
——————-
03. रजत महोत्सव अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित।
—छत्तीसगढ़ स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश भर में रजत महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार नरहरदेव शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल कांकेर में रजत महोत्सव के अंतर्गत ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना‘ व ‘बालिका सुरक्षा माह‘ अंतर्गत वाद-विवाद तथा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके साथ ही बालिकाओं को बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ की शपथ दिलाते हुए विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा साइबर पुलिस की सहायता से साइबर अवेयरनेस की कार्यशाला भी आयोजित कराई गई। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया।
——————-
04.जिले में अब तक 10004 मिलीमीटर वर्षा दर्ज।
— जिले में 01 जून से अब तक कुल 10004.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक सर्वाधिक वर्षा दुर्गूकांदल तहसील में 1202.1 मिलीमीटर तथा सबसे कम सरोना तहसील में 609.7 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गई है। इसी प्रकार भानुप्रतापपुर तहसील में 627.3 मिलीमीटर, चारामा़ में 820.2 मिमी., अंतागढ़ में 1041.5, पखांजूर में 761, नरहरपुर में 664.4, आमाबेड़ा में 1105.1, कोयलीबेड़ा में 1091 और बांदे में 940 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में कोयलीबेड़ा तहसील में सबसे अधिक 84.2 मिलीमीटर और अंतागढ़ तहसील में सबसे कम 12.1 मिलीमीटर वर्षा आंकी गई है।
——————-
05.‘‘आदि कर्मयोगी अभियान’’ के संबंध में मीडिया को दी जानकारी।
—कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज प्रेसवार्ता लेकर शासन द्वारा शुरू की गई ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के अंतर्गत जिले के 552 जनजातीय बाहुल्य ग्राम शामिल हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 02 अक्टूबर 2024 को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ किया था, इसका प्रमुख उद्देश्य अनुसूचित जनजातियों के विकास एवं कल्याण से जुड़े विभिन्न योजनाओं की संतृप्ति सुनिश्चित करना है। इसी क्रम में भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा 10 जुलाई 2025 को ’आदि कर्मयोगी अभियान का शुभारंभ किया गया है। जिसकी परिकल्पना विश्व के सबसे बड़े जनजाति नेतृत्व आंदोलन के रूप में की गई है। यह अभियान बहु-विभागीय समन्वय और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से लागू किया जा रहा है। कलेक्टर ने बताया कि आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत कांकेर जिले के 552 जनजातीय बाहुल्य ग्राम शामिल किए गए हैं। अभियान के तहत् जिला स्तर एवं ब्लॉक स्तर पर ट्रेनर तथा ग्राम स्तर पर कैडर जैसे- अशासकीय संस्थाएं, स्व-सहायता समूह, पंचायत सचिव, युवा, पंच, फ्रंटलाईन कर्मचारी एवं सेवाभावी संगठन एवं स्वयंसेवक तैयार किए जाएंगे। ये सभी जिले के आदिवासी बाहुल्य ग्रामों में विभिन्न योजनाओं जैसे- धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, पीएम जनमन योजना, मूलभूत सुविधाएं जैसे- आवास, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार आदि के क्रियान्वयन, उपलब्धता एवं संतृप्तिकरण तथा भविष्य में आदिवासी ग्रामों के विकास हेतु ग्राम स्तर पर योजना तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। इस अभियान के तहत् लाइन विभागों- वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्कूल शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग इत्यादि के साथ आदि कर्मयोगी अभियान पर उन्मुखीकरण एवं क्रियान्वयन हेतु आवश्यक पहल की जा रही है। अभियान अंतर्गत चिन्हांकित प्रत्येक ग्राम में ’आदि सेवा केन्द्र’ की स्थापना किया जाना है, इस सेवा केन्द्र से विभिन्न शासकीय सेवाओं को प्रदान किया जाएगा एवं विचार-विमर्श हेतु ग्राम सभा की बैठक भी आयोजित की जाएगी। अभियान के अंतर्गत ’सेवा पर्व एवं आदि कर्मयोगी सेवा अभियान का आयोजन 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक किया जाएगा, जिसका उद्देश्य ’सेवा, समर्पण एवं सुशासन’ की भावना के साथ जमीनी स्तर के अधिकारियों-कर्मचारियों को सशक्त कर नेतृत्व क्षमता को बढ़ाना तथा ग्राम स्तर पर शासकीय सेवाओं की प्रदायगी को सशक्त करना है। इस सोलह दिवसीय अभियान के अंतर्गत प्रत्येक चयनित ग्राम के लिए 02 अक्टूबर के पूर्व ट्रायबल विलेज विजन-2030 का निर्माण, जनभागीदारी के तहत विशेष जागरूकता अभियान, शिकायत निवारण एवं सेवा प्रदाय हेतु शिविरों का आयोजन, प्रत्येक पखवाड़े में ‘आदिवासी सेवा दिवस’ एवं प्रत्येक सप्ताह (सोमवार) ’आदिवासी सेवा हेतु निश्चय समय’ का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान “Whole of Government Approach” पर आधारित है। इस अभियान के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी बनाया गया है तथा प्रशिक्षण के लिए प्रभारी मंडल संयोजक कपिल भट्ट, सहायक वन संरक्षक किशोरीलाल साहू, जेंडर विशेषज्ञ खुलेश साहू, व्याख्याता संजय वस्त्राकार, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से संकाय सदस्य पंकज कुमार सिन्हा और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से राजेश हिरकने को जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स बनाया गया है। कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने कहा कि हम सबकी सक्रिय भागीदारी, नेतृत्व एवं समन्वय से ही इस अभियान का ध्येय ’सेवा, समर्पण एवं संकल्प प्राप्त किया जा सकेगा।
——————-
06.
07.
08.
09
10.
——————-
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏
———————-






