आज की टॉप 10 खबर 19 अक्टूबर 2025 रविवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
19  अक्टूबर 2025 रविवार

✍️मनोज जायसवाल

———————–
संपादकीय—

निर्मला देशपांडे
(पद्म विभुषण पुरस्कार से सम्मानित)

—गांधीवादी विचारधारा से जुड़ी सम्मानित जानीमानी सामाजिक कार्यकर्ता रही है।आज ही के दिन 19 अक्टूबर 1929 को नागपुर में जन्म हुआ था। कई उपन्यास,नाटक,यात्रा वृतांत साहित्य के साथ विनोबा भावे की जीवनी भी लिखी थी। । उन्हें पद्म विभुषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 01 मई 2009 को नई दिल्ली में दीदी जी का निधन हो गया और दुनियां को अलविदा कह दिया।

आज जन्म दिवस पर सादर प्रणाम….

✍️मनोज जायसवाल

——————— 

x—–विज्ञापन———–x
x—–विज्ञापन———–x
x—–विज्ञापन———–x

x—–विज्ञापन———–x

——————— 

हिरवेंद्र साहू
(कार्यकारी अध्यक्ष-ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चारामा)
जन्म दिवस पर बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं…

दीपावली पर्व पर हिरवेंद्र साहू की ओर से समस्त क्षेत्रवासियों‚जिलेवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं….

——————– 

01 .कांकेर के पी.बी.प्रसाद राजधानी रायपुर में सम्मानित।

– भारत सरकार डाक विभाग छत्तीसगढ़ परिमंडल रायपुर ने डाक जीवन बीमा के क्षेत्र में विशेष ‌उल्लेखनीय कार्य करने पर दीपावली पूर्व 17 अक्टूबर को सिमरन होटल पंडरी पानी ‌रायपुर में विशिष्ट अतिथियों एवं छत्तीसगढ़ परिमंडल के समस्त विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में एवं निर्देशक डाक सेवाएं वी.के. मिस्त्री एवं मुख्य महाध्यक्ष ‌डाक छत्तीसगढ़ परिमंडल रायपुर शुभेन्दु स्वामी की गरिमामयी उपस्थिती मे‌ सम्पन्न हुआ । सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ परिमंडल में ‌तृतीय स्थान प्राप्त करने ‌पर प्रशस्ति पत्र एवं विशिष्ट प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया है।

———————-

02.ज्योतिष सम्मेलन वाराणसी में कांकेर की ज्योतिषाचार्य डॉ. गीता शर्मा अलंकृत।

—ज्योतिष विज्ञान समिति वाराणसी,जिसमें कि सं.सं. विश्वविद्यालय,लाल बहादुर शास्त्री विश्वविद्यालय एवं काशी हिन्दु विश्वविद्यालय के विद्वतजन सदस्य हैं,समिति द्वारा आयोजित (आर. के. ग्रैन्ड होटल हॉल में ज्योतिष सम्मेलन में भारत के हर प्रान्त से ज्योतिर्विद पहुॅंच कर समीनार में दिय गये विषय पर अपनी गणना रखे।ज्योतिष विज्ञान समिति के अध्यक्ष जो वर्तमान में काशी विश्वनाथ ट्रष्ट के अध्यक्ष भी हैं। दो ज्योतिष विषय चर्चा हेतु रखे।
1-भारत का भविष्य एवं वैश्विक प्रभाव।
2- ज्योतिष विज्ञान के रहस्यमय पारम्परिक सूत्रों का विवेचन।
कांकेर छत्तीसगढ़ से पहुंची डॉ गीता शर्मा द्वितिय सत्र की प्रमुख वक्ता थीं।
गीता शर्मा ने कहा कि विक्रम संवत 2083(सन) 2026/2027 में वर्ष का राजा गुरू व मंत्री मंगल होंगे। दोंनो परस्पर मित्र हैं सुख भाव में दोंनो संस्थित रहेंगे, फलतरू भारत का भविष्य उज्जवल व अन्य देशों के लिए अनुकरणीय होगा।भारत की छवि बढ़ेगी, वीटो पावर भी भविष्य में मिल जावेगा। भारत अपनी विदेश नीति व व्यापारिक दृष्टिकोण से भारत का स्तर ऊंचा करेगा। किन्तु इतिहास अपने आपको दोहराता है, जैसे लगा हुआ ग्रहण भविष्य में पुनरू लगता है ।
15 अगस्त 1947 में भारत के विभाजन के समय वृष लग्न की कुण्डली में पंचग्रही योग त्रिक स्थान पर था, फलतरू निज से निज को हानि हुयी थी।
1962 में जब चीन ने भारत पर आक्रमण किया था तब अष्टग्रही योग से भारत ग्रसित था, फलतरू अकाल भुखमरी, जनधन की हानि हुयी थी।
जैसे हर ग्रहण अपने आपको दोहराता है ठीक इसी प्रकार इतिहास भी अपने को दोहराता है।
संवत् 2083 को तीन‌ ग्रहण लगेंगे। भारत देश में दिखाई नहीं देंगे किन्तु अन्य देशों में‌ इसका कुप्रभाव दिखाई देगा।
भारत की उन्नति होगी, पर सीमा पर संघर्ष, संक्षिप्त टकराव।विश्व स्तर पर भारत की अच्छी पकड़ अच्छी रहेगी किन्तु आंतरिक कलह, आगजनी का सामना।
एक माह के अन्दर दो ग्रहण पड़ना अशुभता का संकेत ही है।
2030 में पुनः पंचग्रही योग घटित होगा।
डॉ गीता शर्मा सर्वाेच सम्मान ज्योतिष पारिजात की उपाधि से सम्मानित की गयीं।
उक्त सम्मेलन में डॉ गीता शर्मा के साथ कांकेर से सुश्री दीपम स्वामी,श्रीमती विमला शर्मा गयीं थीं।

———————-

03.पटाखा दुकानों में उचित सुरक्षा का ध्यान नहीं।

– देश में हर जगह पटाखे गोदाम एवं दुकानों हेतु गाईड लाईन बनाये गये हैं। कई दफा पटाखा दुकानों द्वारा उक्त गाईड लाईन का पालन नहीं करने के चलते हादसों का शिकार होना पडता है। हर वर्ष कई गंभीर घटनाएं होती रही है। पडोसी जिले धमतरी के रिहायशी इलाकों में निजी मकान में पटाखा रखा गया था,जिसे प्रशासन द्वारा त्वरित कारवाई किया गया। आज कांकेर जिले के चारामा पटाखा दुकानों का कांकेर टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद द्वारा स्थल में पाया कि यहां भी कई अनियमितताएं व्याप्त है। रेत की व्यवस्था नहीं दिखायी दी। दुकानों में ऊपर टीन शेड की जगह टेंट लगाया गया है। दो दुकानों के बीच में अंतर का ख्याल नहीं रखा गया है। इसके साथ ही नगर पंचायत द्वारा कितने दुकानों के लिए अनुशंसा ली गई है,यह भी विचारणीय है।

———————-

04.  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्‍यालय सिंगारभाट में पालक बालक सम्मेलन का आयोजन हुआ।

—गत 18 अक्टूबर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगारभाट में पालक बालक सम्मेलन का आयोजन हुआ। साथ ही बस्तर ओलम्पिक के प्रचार-प्रसार हेतु खेलेेगा बस्तर, बढेगा बस्तर थीम पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। आयोजन में पालकों, एव शाा के समस्त शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर रंगोली  प्रतियोगिता का आयोजन किया गया‚जिसमें छात्राओं ने सुंदर रंगोली बनायी।

———————-

05. सर्व पिछडा वर्ग समाज के स्थापना दिवस उपरांत अब समीक्षा बैठक को लेकर विरोध। आरक्षण के संदर्भ कोई बात नहीं होने पर समाज के लोगों में निराशा।

—गत 17 अक्टूबर को जिले के भानुप्रतापपुर में आयोजित सर्व पिछडा वर्ग का स्थापना दिवस हुुआ। इसमें मुख्यमंत्री द्वारा यह बात कही गई कि उनकी सरकार बनाने में पिछडा वर्ग की प्रमुख भुमिका रही है। उन्होंने मंच से जिले के सभी विकासखंड मुख्यालयों पर पिछडा वर्ग भवन बनाने की बात भी कही। उप मुख्यमंत्री अरूण साव जो स्वयं पिछडा वर्ग के है, के द्वारा भी मंच से समाज के लोगों को बधाई दी लेकिन ओबीसी के आरक्षण संदर्भ कोई बात नहीं की जिस पर समाज के लोगों में निराशा व्याप्त है। इधर आयोजन के संदर्भ जिसकी समीक्षा बैठक रायपुर में करने की बात पर भी समाज के लोग खिन्न है,उनका कहना है कि भानुप्रतापपुर में आयोजन हुआ है तो समीक्षा बैठक रायपुर में क्यों? पिछडा वर्ग समाज के बीच एक वीडियो भी इन दिनों वायरल हो रहा है। नीचे देखा जा सकता है।  वीडियो में सर्व पिछडा वर्ग के जिलाध्यक्ष माधेश्वर जैन‚ ब्लाक चारामा अध्यक्ष राजकुमार साहू के साथ ही धन्नु राम साहू एवं अन्य  दिखायी दे रहे हैं।

———————-

06. अभनपुर रायपुर से  विशाखापटनम सडक पर रात्रि में चलना अभी उचित नहीं। ।

— रायपुर से विशाखापट्टनम को बन रहे भारतमाला  रोड चुंकि अभी पूरा नहीं हुआ है‚लेकिन लोग  बडे शौक से  अभनपुर से चढ कर आवाजाही करने लगे हैं।  दिन में तो ठीक है‚ लेकिन रात्रि में  खतरा है। गत दिनों ही ऐसे ही एक परिवार बमुश्किल बचा। बताया जा रहा है कि ये  30—40 लोगों का गैंग रात्रि में सक्रिय है‚जो  लोगों को रोक कर लुटपाट‚ मारपीट करते हैं। इसकी पुष्टि  हम नहीं करते पर  खुद के साथ बीती घटना का जिक्र क्षेत्र के एक परिवार द्वारा  अन्य को ना जाने की सलाह ग्रुप के माध्यम दी गई है।

———————-

07. भाईदूज 23 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश घोषित।

—राज्य शासन द्वारा 21 अक्टूबर मंगलवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के फलस्वरूप जिला प्रशासन द्वारा उक्त दिवस के घोषित स्थानीय अवकाश को परिवर्तन करते हुए उसके स्थान पर अब 23 अक्टूबर गुरूवार को भाईदूज के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। उक्त स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय, उप कोषालय पर लागू नहीं होगा।

———————-

08.

09.

10.

 ——————–

विशेष—
गृह निर्माण मंडल दे रहा वैध व विकसित कॉलोनी में भवन प्राप्त करने का सुनहरा अवसर।

—मनुष्य की चार मूलभूत आवश्यकताओं में एक है- सुविधायुक्त आवास। कम आय वाले परिवारों को खुद का आवास तैयार करने में काफी परेशानियों और वित्तीय लागत से संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल द्वारा जिले में अटल विहार योजना द्वारा कम लागत में सर्वसुविधायुक्त आवास तैयार कर आम लोगों के सपनों को साकार किया जा रहा है। इसके तहत कांकेर नगर के श्रीरामनगर कांकेर में मण्डल द्वारा कॉलोनी विकसित की गई है।
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल प्रक्षेत्र कोण्डागांव के संपदा अधिकारी ने बताया कि नगरपालिका सीमा क्षेत्र में प्रयास आवासीय विद्यालय के समीप मण्डल द्वारा विकसित एवं राज्य प्रवर्तित अटल विहार योजना श्रीरामनगर कांकेर में 354 नग विभिन्न श्रेणियों के भवनों का निर्माण एवं विकास कार्य किया जाना है। योजना के प्रारंभिक चरणों में 216 नग भवनों निर्माण कर विक्रय किया जा चुका है और 33 नग भवनों का निर्माण प्रगति पर है। जिले मे अटल विहार योजना के तहत कॉलोनी विकसित की गई, जो पूर्णताः की ओर है। उन्होंने बताया कि कॉलोनी का विकास कार्य भी पूर्णता की ओर है तथा निर्मित व विक्रित सभी भवनों में आबंटी निवासरत हैं। शेष 105 नग भवनों का निर्माण शीघ्र किया जाएगा, जिसका पंजीयन/बुकिंग जारी है। कांकेर शहर के भीतर विकसित कॉलोनी में भवन क्रय करने का यह अच्छा अवसर है। निर्माण हेतु प्रस्तावित भवनों जिनमें सीनियर एम.आई.जी. का ऑफसेट मूल्य 39.24 से 44.13 लाख के बीच है। इसी प्रकार जूनियर एम.आई.जी. भवनों का ऑफसेट मूल्य 30.35 लाख से 34.83 लाख रूपए है। भवनों की पंजीयन/बुकिंग भवन मूल्य का 10 प्रतिशत है।
इसी प्रकार छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल द्वारा अटल आवास योजना के तहत ग्राम कराठी भानुप्रतापपुर में कॉलोनी विकसित की गई है। योजना के प्रथम चरण में 126 नग अटल आवास भवनों का निर्माण कर विक्रय किया जा चुका है। निर्मित व विक्रित सभी भवनों में आबंटी निवासरत हैं तथा 87 नग ईडब्ल्यूएस भवनों का पंजीयन/बुकिंग जारी है। भानुप्रतापपुर में विकसित कॉलोनी में भवन क्रय करने का यह अच्छा अवसर है। ईडब्ल्यूएस भवन का ऑफसेट मूल्य 6.75 लाख रूपए तथा इसकी धरोहर राशि 25 हजार रूपए निर्धारित है। संपदा अधिकारी ने जानकारी दी है कि भवनों का आबंटन ऑनलाइन ऑफर के माध्यम से स्ववित्तीय आधार पर किया जाएगा। भवन क्रय करने हेतु किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु मण्डल की वेबसाइट www.cghb.gov.in टोल फ्री नं. 18001216313 अथवा उपसंभाग कार्यालय इमलीपारा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कांकेर में या मोबाइल नं. 8109135551, 7697192220, 9770233073 से संपर्क किया जा सकता है।
———————-

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। शुभ रात्रि… 🙏

———————–

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 11 फरवरी 2026 बुधवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   11  फरवरी  2026 बुधवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”जुआ,सट्टा में संलिप्त रहना कौन सा धर्म” —जुआ,सट्टा भी एक बडी सामाजिक बुराई है,और…

आज की टॉप 10 खबर 10 फरवरी 2026 मंगलवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   10  फरवरी  2026 मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”युरिया खाद के नाम किसानों को हताशा” —जिले का चारामा विकासखंड जो स्वावलंबी और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *