आज की टॉप 10 खबर 19 मई 2025 सोमवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
19  मई 2025 सोमवार

✍️मनोज जायसवाल

————————

01. गढ़ियापारा,लखनपुरी के कक्षा तीसरी में पढने वाले हरेश कुमार विश्वकर्मा पिता अशोक विश्वकर्मा जो 17 मई शनिवार की शाम से लापता हो गया। परिजनों ने तत्काल थाना चारामा में  गुमशुदगी की रिर्पोट दर्ज करायी। चारामा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते पतासाजी में लग गई। शनिवार बाजार दिवस उनके साथ कौन था,प्रश्न पर पहले पहल ध्यान दिया और अंततः आरोपी को पुलिस ने गिरप्तार कर लिया‚ जो कि उनके ही साथ रहने वाला पडोसी  निकला।

———————
-आरोपी द्वारा गढियापारा गांव से लगे पहाडी के ऐसे वीरान जगह ले जाकर बच्चे को बेहरमी से मार दिया,जो दो पत्थरों के गुफानुमा खोह में पडा था। शव से काफी दुर्गंध आ रही थी। पुलिस सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने बात बतायी जिस पर गांववालों के समक्ष शव को बरामद किया गया। इसे पोस्टमार्टम के लिए चारामा ले जाया गया। इस वारदात से जहां लोग सकते में है‚गांव में शोक‚परिवार में मातम है। यह परिवार किसी तरह रोजी मजदूरी कर जीवनयापन करता है।

चित्र- गढिया पारा लखनपुरी घटना स्थल पहाडी‚ इंसेट मृतक बच्चे‚ गांव में पीएम आवास।

———————

02.चारामा थानांतर्गत आने वाले ग्राम गोटीटोला में गांव के ही शहीद पुत्र के स्मारक बनाये जाने पर तनाव व्याप्त हो गया है। एक पक्ष द्वारा समीप के ही पेंड गिराए जाने पर सीधा चारामा थाना जाकर गांव के कुछ सियानों के नाम रिर्पोट किया गया। स्मारक निर्माण कार्य सार्वजनिक स्तर पर निर्णय होने के चलते गांव में तनाव व्याप्त हो गया।
———————
-आज गोटीटोला के वाशिंदों ने सार्वजनिक मामले पर एक पक्ष द्वारा रिर्पोट किए जाने पर अपना पक्ष रखने वे भी रिर्पोट दर्ज कराने थाना चारामा पहूंचे। इनका पक्ष नहीं सुने जाने की बात पर ये लोग नाराज थे। अपरान्ह में जब ये थाना गेट के बाहर थे,इन्हें अंदर जाने नहीं दिया जा रहा था। किसी ने यह कह दिया कि गांव के लोग गंदे हैं। फिर क्या था इन बातों को लेकर तनाव व्याप्त हो गया।इन्होंने थाने के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी। अंत में थाना प्रभारी द्वारा इनके समक्ष आकर इनकी समस्या हेतु ग्राम गोटीटोला पहूंच कर सुनने का आश्वासन दिया जिसके बाद ये शांत हुए।

वीडियो-ग्राम गोटीटोला के ग्रामीण थाना चारामा गेट पर तनाव में नारेबाजी करते हुए।
———————

03.चारामा वि.खं. के महानदी रेत खदान से बिना पीट पास कई ट्रकों पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई किया गया था,जहां गाडियां थाना में खडी की गई थी। आज चार ट्रकों को आदेश पर छोडा गया।

वीडियो—  थाना चारामा से रेत भरी ट्रकें  आदेश के बाद निकलती हुई।

04.इन दिनों कांकेर नगर में मस्जिद चौक के पास आरसीसी नाली निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिस पर कांग्रेसी पार्षदो द्वारा विरोध के सुर उठ रहे हैं। तत्संबंध में आज कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
———————
कांग्रेसी पार्षदों का आरोप है कि मस्जिद चौक में आरसीसी नाली निर्माण किया जा रहा है,वह मुख्य सडक से सटा कर बनाये जाने के चलते गलत है। पीडब्ल्यु एवं राजमार्ग विभाग के गाईड लाईन मुताबिक सडक से 09 मीटर की दूरी पर नाली निर्माण, भवन व काम्पलेक्स की अनुज्ञा नगरपालिका के द्वारा दिये जाने वाले भवन अनुज्ञा में दी जाती है। नाली निर्माण कार्य में खोदे गये गढ्ढे में नगरवासियों को पेयजल आपूर्ति की मुख्य पाईप लाईन गुजरती है,जो टूूट जाने से पेयजल आपूर्ति बाधित हुई है। नाली निर्माण सडक से लगे शासकीय भूमि पर की जाने की मांग की गई है।
 
———————

05.महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कांकेर द्वारा जिले में निवासरत 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पात्र व्यक्तियों के लिए प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना अंतर्गत स्वरोजगार स्थापना करने 10 जून 2025 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदक की शैक्षणिक योग्यता कक्षा 8वीं उत्तीर्ण निर्धारित है, इसके लिए एक परिवार से केवल एक व्यक्ति पात्र होगा। योजना में हितग्राही प्रोजेक्ट लागत के 35 प्रतिशत अनुदान का लाभ उठा सकते हैं, अधिकतम अनुदान 10 लाख रूपए प्रति उद्यम तक हो सकती है। लाभार्थी का अंशदान न्यूनतम 10 प्रतिशत होगा और शेष राशि बैंक के ऋण के रूप में देय होगी।

——————–
– जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक ने बताया कि इस योजना अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण आधारित उद्योगों को लाभ प्रदान किया जायेगा जैसे- सीताफल से आईसक्रीम निर्माण, इमली कैण्डी, इमली पर आधारित उत्पाद, मुरमुरा निर्माण, पोहा उद्योग, आचार निर्माण, मसाला निर्माण एवं पैकेजिंग, बड़ी, पापड़, रेडी टू ईट, टमाटर पर आधारित उत्पाद जैसे टमाटर चटनी, सॉस, फलों से मुरब्बा, जूस निर्माण, मक्का प्रोसेसिंग, मक्का फ्लेक्स, पॉप कार्न, गेहूं, बाजरा, कोदो-कुटकी आधारित उत्पाद, महुआ प्रसंस्करण, महुआ लड्डू एवं बेकरी प्रोडक्ट्स जैसे- केक, बिस्किट, ब्रेड, चॉकलेट, सेवइयां, नूडल्स निर्माण, चिप्स, कुरकुरे, सेव भुजिया नमकीन, जैम, जैली, डेयरी उत्पाद जैसे दूध से पनीर, घी, दही, मिठाई, पशु आहार, मछली आहार, रिफाइन्ड तेल, सॉफ्ट ड्रिंक्स, गुड़ निर्माण इत्यादि प्रकार के उद्योग स्थापना पर लाभ प्रदान किया जायेगा। आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), पैन कार्ड, बैंक पास बुक, राशन कार्ड, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन अनिवार्य होगा। योजनांतर्गत जिले के राष्ट्रीयकृत बैंकों को लक्ष्य आबंटित किया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक युवक-युवतियां वेबसाईट www.mofpi.nic.in का अवलोकन तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र संयुक्त कलेक्ट्रेट परिसर (तृतीय तल) कांकेर में कार्यालयीन समय पर संपर्क कर योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
———————-

06.निर्धारित क्लस्टर तथा तिथि अनुसार जनपद पंचायतों में क्लस्टरवार समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें  कल  20 मई को जनपद पंचायत चारामा के क्लस्टर लखनपुरी अंतर्गत ग्राम लखनपुरी, कानापोड़, पिपरौद, तेलगरा, खैरखेड़ा, बासनवाही, चिनौरी, उड़कुड़ा, मैनपुर और गोटीटोला के ग्रामीण सम्मिलित होंगे। समाधान शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में ग्रामीणजन पहुंचकर राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अवश्य लें।

 

07.अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कांकेर द्वारा सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के प्रकरण में उनके आश्रित के लिए 25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। नरहरपुर तहसील के ग्राम डुमरपानी निवासी कुंतीबाई पटेल की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर उनके निकटतम आश्रित श्रीराम पटेल को 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किया गया है।

 

08. नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम धनेसरा में आज सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया। 

——————–
-आज धनेसरा में आयोजित शिविर में शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत ग्रामीणों को लाभ प्रदान किया गया। इस दौरान 10 हितग्राहियों को राशन कार्ड, 5 को मनरेगा जॉब कार्ड, 2 को किसान क्रेडिट कार्ड और 12 हितग्राहियों को किसान किताब वितरित की गई। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा 4 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई रस्म संपन्न की गई तथा 2 शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार किया गया। इसी तरह समाज कल्याण विभाग द्वारा 7 दिव्यांगजनों को मौके पर छड़ी एवं 01 हितग्राही को व्हीलचेयर प्रदान की गई। शिविर में एसडीएम कांकेर अरूण वर्मा, जनपद पंचायत नरहरपुर के अध्यक्ष सोमन कावड़े, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रानू मैथ्यूज एवं जनपद सदस्यगण सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
———————-

09. नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम धनेसरा में आज आयोजित सुशासन तिहार 2025 में आई श्रीमती सुखबती बाई को समाज कल्याण विभाग द्वारा उनके दिव्यांग पति  रेमन शोरी के लिए व्हील चेयर निःशुल्क प्रदाय की गई। श्रीमती सुखबती ने बताया कि उनके पति को दिव्यांगता के कारण कहीं आने-जाने में कई प्रकार की परेशानी होती है। आज शिविर में व्हील चेयर के लिए आवेदन दिया था, जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए विभाग द्वारा तत्काल व्हील चेयर प्रदाय की गई। ग्राम धनेसरा निवासी श्रीमती सुखबती ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि आवेदन देने के तुरंत बाद मौके पर व्हील चेयर मिल जाएगी। उन्होंने साय सरकार के प्रति आभार प्रकट करते हुए शासन एवं प्रशासन के लिए आभार प्रकट किया है।

चित्र-धनेसरा शिविर में निःशुल्क  व्हील चेयर मिलने के बाद प्रफुल्लित नजर आई सुखबती।

 

10.धनेसरा शिविर में  इस दौरान जनसम्पर्क विभाग की ओर से प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित मासिक पत्रिका जनमन तथा विभिन्न योजनाओं पर आधारित ब्रोशर ‘सुशासन तिहार-2025 : मोर दुआर साय सरकार’ का वितरण उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को किया गया। साथ ही मौके पर प्रस्तुति देने आए लोक नर्तक दल के सदस्यों को भी पत्रिका व ब्रोशर बांटे गए।

चित्र-धनेसरा शिविर में जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रदेश सरकार की उपब्धियों पर आधारित पत्रिका का वितरण किया गया। 

——————-

टीप — खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏
——————-

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 06 अगस्त 2025 बुधवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से…. 06  अगस्त  2025  बुधवार ✍️मनोज जायसवाल ———————  संपादकीय- समय चक्र आप पर भी आयेगा…. प्राकृतिक आपदाएं कभी बता कर नहीं आती, गाज कहीं…

आज की टॉप 10 खबर 05 अगस्त 2025 मंगलवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से…. 05  अगस्त  2025  मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल ———————  विशेष— जिले मे लगातार हो रहे सड़क दुर्घटनाओ मे कमी लाने हेतु यातायात पुलिस कांकेर द्वारा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *