कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
19 जनवरी 2026 सोमवार
✍️मनोज जायसवाल
————————
संपादकीय
‘घरेलू हिंसा से बिखरता ‘परिवार’

————————
02. चोरी के आरोपियो पर त्वरित कार्यवाही करते हुए चारामा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार। आरोपियों के कब्जे से चोरी गये 13 कट्टा (बोरी) धान संपूर्ण माल मसरूका किया गया जप्त।

— पुलिस जानकारी अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी खिलावन सिन्हा पिता स्वर्गीय अगनू राम उम्र 60 वर्ष निवासी रतेसरा कलार पारा थाना चारामा थाना उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 17/1/2026 को उनके रतेसरा घर के पर्छी में रखें 13 कट्टा धान को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है प्रार्थी की रिपोर्ट पर से थाना चारामा में अपराध 13/2026 धारा 331(4), 305,(क), भा.न्या.सं. का पांजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया। उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल अशोक राखेचा के निर्देशन पर अति. पुलिस अधीक्षक कांकेर दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी कांकेर मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में थाना चारामा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी सूरज देवांगन के द्वारा अपने नाबालिक साथी साथ मिलकर उनके स्कूटी एक्टिवा से प्रार्थी के घर पर्छी में रखें 13 कट्टा धान को चोरी करना स्वीकार किया एवं घटना में चोरी की संपत्ति को उनके कब्जे से जप्त किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही करते हुए न्यायालय पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों में सूरज देवांगन पिता स्वर्गीय सुरेश देवांगन उम्र 25 निवासी दरगहन थाना चारामा जिला कांकेर दूसरा विधि से संघर्षरत बालक है।
———————
03. जनपद पंचायतों के लिए 154.83 करोड़ रूपये की द्वितीय किश्त जारी।
—जनपद पंचायत विकास निधि योजना’ अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु जिले की सभी जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं जनपद सदस्यों के लिए द्वितीय किश्त की राशि 01 करोड़ 54 लाख 80 हजार रूपए का आबंटन प्राप्त हुआ है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मंडावी ने बताया कि प्राप्त आबंटन की राशि जनपद पंचायत के अध्यक्ष के लिए 03 लाख रूपये, उपाध्यक्ष के लिए 01 लाख 80 हजार रूपये तथा प्रति सदस्यों हेतु 01 लाख 20 हजार रूपये के मान से कुल 01 करोड़ 54 लाख 80 हजार रूपये जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद पंचायत अंतागढ़ के लिए 18 लाख रूपये, भानुप्रतापपुर के लिए 19 लाख 20 हजार रूपये, चारामा हेतु 22 लाख 80 हजार रूपये, दुर्गूकोंदल के लिए 15 लाख 60 हजार रूपये, कांकेर हेतु 21 लाख 60 हजार रूपये, कोयलीबेड़ा के लिए 32 लाख 40 हजार और जनपद पंचायत नरहरपुर के लिए 25 लाख 20 हजार रूपये की राशि जारी की गई है।
———————
04. मेरिट सूची अनुसार चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 27 एवं 28 जनवरी को।
—राजीव युवा उत्थान योजना वर्ष 2025-26 अंतर्गत संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा नई दिल्ली में तैयारी हेतु 28 दिसम्बर 2025 को परीक्षा आयोजित की गई थी। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त द्वारा मिली जानकारी अनुसार प्राक्चयन परीक्षा के मेरिट सूची अनुसार दस्तावेज सत्यापन मुख्यालय इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर स्थित मीटिंग हॉल क्र. 04 तृतीय तल में सत्यापन करा सकेंगे। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जनजाति के लिए 27 जनवरी तथा अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 28 जनवरी को पूर्वान्ह 11 बजे से सायं 04 बजे तक दस्तावेज सत्यापन की तिथि निर्धारित की गई है। मेरिट सूची अनुसार पात्र अभ्यर्थी उपस्थित होकर दस्तावेज सत्यापन करा सकते हैं। अभ्यर्थी सूची एवं कार्यक्रम विवरण का अवलोकन विभागीय वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in पर किया जा सकता है।
–———————
05.सर्वश्रेष्ठ खेल प्रतियोगिता आयोजन के लिए कांकेर पॉलीटेक्निक सम्मानित।
—छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई द्वारा महात्मा गांधी कला मंदिर भवन सिविक सेंटर भिलाई में शासकीय पॉलिटेक्निक कांकेर को आउटडोर खेल वर्ग में उत्कृष्ट आयोजन हेतु सम्मानित किया गया। शासकीय पॉलीटेक्निक के प्राचार्य शैलेंद्र सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई द्वारा आयोजित एकीकृत राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2025-26 के अंतर्गत शासकीय पॉलिटेक्निक कांकेर द्वारा रस्साकशी खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध समस्त तकनीकी संस्थाओं के छात्र एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शासकीय पॉलिटेक्निक कांकेर की महिला टीम ने विजेता तथा पुरुष टीम ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। सफल आयोजन के लिए यह सम्मान कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के मंत्री श्री गुरू खुशवंत साहेब द्वारा संस्था के प्राचार्य एवं खेल अधिकारी को प्रदान किया गया। साथ ही संस्था के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
06. विद्या वाचस्पति मानद उपाधि से सम्मानित हुए साहित्यकार संतोष श्रीवास्तव “सम” ।

—कहानिका अखिल भारतीय कवि सम्मेलन सह सम्मान समारोह रायपुर में संपन्न हुआ। जिसमें कांकेर जिले के साहित्यकार संतोष श्रीवास्तव “सम” को उनके सुदीर्घ हिंदी सेवा, सारस्वत साधना एवं साहित्यिक सेवा के आधार पर काशी हिन्दी विद्यापीठ द्वारा विद्या वाचस्पति मानद उपाधि प्रदान की गई। यह सम्मान काशी हिन्दी विद्यापीठ वाराणसी उत्तर प्रदेश के उप कुलपति डा. ओमप्रकाश द्विवेदी, कुल सचिव इंद्रजीत तिवारी “निर्भीक”, डा. महेन्द्र कुमार ठाकुर, श्याम कुँवर भारती के कर कमलों से प्रदत्त हुआ।
उक्त अवसर पर कहानिका अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न प्रदेशों से आये कविगणों ने अपनी रचना का पाठ किया। कांकेर छत्तीसगढ़ से विद्या वाचस्पति सम्मान प्राप्त कवि संतोष श्रीवास्तव “सम” ने अपनी रचना का पाठ करते हुए देश के लोगों से आह्वान किया कि वे देश को विकसित बनाने अपना हर संभव योगदान दें।
उक्त आयोजन में रश्मिलता मिश्रा, किरण बाजपेई, सुभाष शुक्ला, कैलास चंद्र बरमेचा, सीमा निगम, श्रीमती शशी दुबे, नरेन्द्र वैष्णव, मिताली श्रीवास्तव, डा. संजय श्रीरामजी घोटे, डा. सीमा अवस्थी, शिखा गोस्वामी, मो जावेद, रवि शर्मा, नावेद रजा, गोवर्धन लाल बघेल, विजय गुप्ता आदि प्रबुद्घ साहित्यकार उपस्थित थे।
संतोष श्रीवास्तव “सम” को विद्या वाचस्पति सम्मान प्राप्त होने पर कांकेर जिले के साहित्यकार डा. गीता शर्मा, शिवसिंह भदौरिया, नवरतन साव, अशोक राठी, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, राजेश शुक्ला, गणेश यदु, मीरा आर्ची, नलिनी बाजपेई, अनुरमा, रोमित, गरिमा, उषा,प्रदीप पांडे, सत्य प्रकाश शर्मा,बीके रामा दीदी, सुमन, सरिता, काकोली बेन, कैलास तारक, सुषमा,भागवत,संगीता, रीना लारिया, प्रियंका,संजय आदि एवं कांकेर शिक्षा समिति के समस्त पदाधिकारियों व विद्यालय शिक्षक समूह ने अपनी शुभकामनाएँ दी है।
———————–
07. बस्तर पंडुम में शामिल हुए कांकेर विधायक आशा राम नेताम।

—जिले के गग्राम चोरिया (डोंगरी पारा खेल मैदान) में आयोजित विकासखंड स्तरीय बस्तर पंडुम कार्यक्रम में कांकेर विधायक आशा राम नेताम शामिल हुए। मुखातिब होकरर बस्तर की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारंपरिक कला एवं जनजातीय विरासत का नजदीक से दर्शन किया। उन्होंने इस मौके पर कहा-यह आयोजन हमारी सांस्कृतिक पहचान को सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है।इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
———————
08.भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी परसोदा में।

— चारामा विकासखंड के ग्राम परसोदा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी शामिल हुई। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी चारामा के नव नियुक्त ब्लाक अध्यक्ष हिरवेंद्र साहू, पूर्व गौ सेवा आयोग सदस्य नरेंद्र यादव ग्राम पंचायत जनप्रतिनिधी एवं काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
———————
09. यातायात पुलिस कांकेर द्वारा नेशनल हाईवे 30 पर स्वास्थ्य शिविर लगाकर वाहन चालकों का नेत्र व स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया ।

—आज 19 जनवरी को यातायात माह के क्रम में निखिल राखेचा पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशानुसार, आकाश श्रीश्री माल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर तथा दिनेश सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस कांकेर के मार्गदर्शन में, दीपक साव, रक्षित निरीक्षक यातायात प्रभारी कांकेर व यातायात बल कांकेर के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर कृषि विज्ञान केंद्र कांकेर के पास नेशनल हाईवे रोड़ 30 पर शिविर लगाकर हाईवे पर चलने वाली वाहन चालकों यातायात पुलिस द्वारा रुकवा कर उनका स्वस्थ व नेत्र परीक्षण करवाया गया. इस दौरान यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को वाहन का सम्पूर्ण दस्तावेज रखने, अपनी गाड़ियों में हेल्फर रखने, ओव्हेरलोड नहीं करने, हमेशा निर्धारित वर्दी में रहने, ओव्हर स्पीड नहीं चलने, शराब सेवन कर वाहन नहीं चलाने, माल वाहक वाहनो में सवारी नहीं बिठाने, व यातायात नियम को अच्छे से पालन करने, इन सब से होने वाली दुर्घटनाओ से रूबरू करते हुये समझाईस दिया गया. इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के डॉ. मोनिका नेताम ( नेत्र विभाग ), डॉ. प्रेरणा रावत ( नेत्र विभाग ) व टीम द्वारा लगभग 185 छोटे-बड़े वाहन चालकों का नेत्र एवं स्वस्थ परीक्षण किया गया।

———————
10. जिले में ठंड पुनः बढी‚ जबकि दिन का तापमान अधिक।
शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…
———————-
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
———————–







