आज की टॉप 10 खबर 19 अप्रेल 2025 शनिवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
19 अप्रेल 2025 शनिवार

 

01. वैवाहिक दौर में जिले में प्रतिदिन मालवाहक पिक अप गाडियों को बारात या अन्य कार्यों पर सवारी ले जाते देखा जा सकता है। आज मचांदूर नाके में धमतरी की ओर से आ रही एक पिकअप वाहन  जो स्वयं मालिक शराब पीकर चला रहा था। आरटीओ पुलिस द्वारा रोके जाने पर भाग गया  फिर पुनः आया। बाराती दूसरी पिकअप कर गंतव्य को चले गये। इन पर क्या कार्रवाई हुई इसकी जानकारी  सिफर है।

 

02. चारामा नगर में डां. इन्द्रदेवेश्वरानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य में कल ही कथा शुरू हुई थी‚ यह कि कथा के लिए लगाए गए पंडाल खराब मौसम अंधड से गिर गया। इसे देखते कथा के समय में बदलाव करते हुए शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक किया गया है।

 

चित्र— डाँ. इन्द्रदेवेश्वरानंद सरस्वती महाराज के कथा पूर्व चारामा नगर में निकाली गई कलश यात्रा की तस्वीर।

 

03.  जिले में कई जगह अल्प बारिश के छींटे पडने के चलते उमस बढी। गर्मी से लोगों का हाल बेहाल। दिन में तपिश में ठंडे पेय का चलन बढा।

 

04. श्री सत्य साई सेवा समिति कांकेर के तत्वावधान में महिला दिवस के पावन अवसर पर 100 भजनों की श्रृंखला का पञ्चम *विशेष आमंन्त्रित भजन कांकेर जिला के जिला आध्यात्मिक प्रभारी (महिला)श्रीमती शीला जैन जी के निवेदन पर *निज निवास स्थान संजय नगर कांकेर में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ.
इस अवसर पर साई परिवार की गरिमामय उपस्थिति में ॐकारम,गणेश प्रार्थना,साई गायत्री जाप , दिव्य विशेष भजन ,सर्व धर्म प्रार्थना,श्रीमती शीला जैन जी की महिला दिवस पर उद्बोधन एवं महामंगल आरती के साथ पूर्ण किया गया ।

 

05. चोरी  छिपे ही सही पर‚ महानदी की रेत पार हो रही है‚ तो माफियाओं की नजर  कई रेत खदानों पर  टिकी हुई है।

 

06. राष्ट्रीय राजमार्ग 30 लखनपुरी स्व. बलीराम तिराहे के पास यातायात द्वारा लगाया जायेगा स्टापर। सशक्त पथ संवाद द्वारा कांकेर टॉप 10 खबर में  हादसों के अंदेशे को देखते हुए चलाया   था खबर।  उच्चाधिकारी ने कहा निश्चित रूप से  इस स्थल पर बाजार दिवस पर यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिए स्टापर जरूरी है।

 

07. पंचायत चुनाव के बाद से ही पंचायत सचिवों के हडताल पर चले जाने से  ग्राम पंचायत कोई योजना नहीं बना पा रहा है। सचिवों की हडताल का असर पंचायतों पर है‚ हडताल खत्म हो तो बात बने।

 

08. महानदी के हाराडुला घाट एनीकट में चोरी हुए गेट बदले गए। किसानों  ने कहा— भविष्य में कोई गेट से छेडछाड ना कर सके चोरों के लिए कार्रवाई जरूरी।

09. क्षेत्र में चोरो के हौसले बुलंद। चारामा विकासखंड में अब चोर  कृषि पंप‚केबल पर नजर।

10.

 

 

 

टीप- 1. खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏

  • Related Posts

    आज की टॉप 10 खबर 11 फरवरी 2026 बुधवार

    कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   11  फरवरी  2026 बुधवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”जुआ,सट्टा में संलिप्त रहना कौन सा धर्म” —जुआ,सट्टा भी एक बडी सामाजिक बुराई है,और…

    आज की टॉप 10 खबर 10 फरवरी 2026 मंगलवार

    कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   10  फरवरी  2026 मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”युरिया खाद के नाम किसानों को हताशा” —जिले का चारामा विकासखंड जो स्वावलंबी और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *