आज की टॉप 10 खबर 18 सितंबर 2025 गुरूवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
18  सितंबर  2025 गुरूवार

✍️मनोज जायसवाल

——————— 
संपादकीय—

शबाना आजमी‚ अभिनेत्री
देश-कला जगत
आज 18 सितंबर को शबाना आजमी जी के जन्मदिवस पर सादर….
—मंजी अदाकारा हिन्दी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री राष्ट्रीय पुरस्कार से अलंकृत शबाना आजमी जी के आज 18 सितंबर को जन्मदिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं। 1973 से अपने कैरियर की शुरूआत करने वाली शबाना आजमी जी ने विवादास्पद फिल्म फायर में अपने सफल अभिनय से लोहा मनवाया। इनके पिता मशहुर शायर कैफी आजमी तथा माता रंगमंच अदाकारा शौकत आजमी जी थे। फिल्मी दुनियां के साथ शबाना आजमी जी सामाजिक क्षेत्र में भी जुड़ाव रहा है। ‘अंकुर’, ‘फ़ायर’, ‘पार’, ‘अमर अकबर अंथोनी’, ‘शतरंज के खिलाड़ी’, ‘अमरदीप’, ‘अतिथि’, ‘अर्थ’, ‘मासूम’ तथा ‘स्पर्श आदि उनकी प्रमुख फिल्में है।सामाजिक क्षेत्र में एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने में महती भुमिका निभायी। 1997 में राज्यसभा सदस्य मनोनीत किया गया था।
—मनोज जायसवाल
——————— 
विशेष—
मुख्यमंत्री ने किया अंगीकार अभियान-2025 वर्चुअल शुभारम्भ। नगर पालिका परिषद कांकेर के जनप्रतिनिधि जुड़े
—मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में प्रदेशभर में “अंगीकार अभियान-2025“ का वर्चुअल शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर प्रदेश के 11 हजार लाभार्थी परिवारों का एक साथ गृहप्रवेश कराया गया, जिसका सीधा प्रसारण राज्य के सभी जिला मुख्यालयों एवं नगरीय निकायों में प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इसी कड़ी में नगर पालिका परिषद कांकेर द्वारा अपने सभागृह में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत लक्षित पूर्ण आवासों के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र एवं गृह प्रवेश की चाबियां सौंप कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही स्वच्छता शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी आयोजित हुआ जिसमें नगर की स्वच्छता और सुंदरता के प्रति सामूहिक संकल्प लिया गया। नगरपालिका के सीएमओ ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य केवल आवास उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि लाभार्थियों के जीवन में स्थायित्व, सम्मान और सुरक्षा का वातावरण तैयार करना रहा, जिसमें कांकेर नगर ने अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष  अरुण कौशिक, उपाध्यक्ष  उत्तम यादव सहित पार्षदगण उपस्थित थे।
——————– 

01.झारखंड के मानसिक व्यक्ति भटकते पहुंचे ताड़ोकी, भेजा परिजनों के पास।“कांकेर पुलिस का मानवीय पहल”

—पुलिस जानकारी के अनुसार बीता कल 17 सितंबर 2025 को थाना ताड़ोकी में सूचना मिला कि कोई अज्ञात संदिग्ध व्यक्ति हुलिया रंग सांवला, बुजुर्ग अर्धनग्न एवं विक्षिप्त स्थिति में खेत जंगल किनारे हवेचुर ग्राम के पास विगत् 2 दिनों से घुम रहा है कि सूचना मिलने पर सूचना की तस्दीक हेतु उक्त व्यक्ति को सुरक्षित पकड़ने। उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उ.ब.कांकेर आई.के. एलिसेला(भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  आशीष बंछोर (रा.पु.से.) तथा अनु.अधिकारी पुलिस  गिरिजाशंकर साव (नक्सल आपरेशन, कांकेर) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी  दिलेश्वर चन्द्रवंशी के द्वारा थाना से तत्काल टीम गठित कर रवाना किया गया। टीम द्वारा सूचना के तस्दीक करने पर बताये स्थान ग्राम हवेचुर खेत जंगल किनारे उक्त व्यक्ति अर्धनग्न स्थिति में घुम रहा था जिसे सहज सरल स्वभाव एवं कुशलता से पास जाकर नाम पता पुछने एवं भोजन के बारे में पुछने से व्यक्ति द्वारा अपना नाम नेहमिया मुण्डु जिला खुंटी राज्य झारखण्ड का होना बताया जिसे तत्काल कपड़ा पहनाकर पानी एवं नाश्ता दिया गया। गुम व्यक्ति नेहमिया मुण्डु को थाना लाकर पुछताछ कर मुलाहिजा फार्म भरकर सीएचसी अन्तागढ़ रवाना किया गया। नेहमिया मुण्डु के थाना क्षेत्र सोयको जिला खुंटी संपर्क कर परिवारजन को सूचना दिया गया। दिनांक 18.09.2025 को नेहमिया मुण्डु के रिश्तेदार थाना ताड़ोकी आने पर गुमशुदा नेहमिया मुण्डु पिता स्व. आनंद मुण्डु उम्र 33 वर्ष पता बाढ़ी डौढ़ी थाना सोयको जिला खुंटी राज्य झारखण्ड को उसके बडे़ भाई प्रभुसहाय मुण्डु को गवाहों के समक्ष सकुशल सुपुर्दनामा में दिया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी ताड़ोकी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में सउनि शिवचरण मरकाम, सउनि देवेन्द्र सहगल, प्र.आर.सन्तराम ओट्टी, प्र.आर. देवनारायण गंगासागर, आरक्षक घासीराम मंडावी, आर.महेन्द्र चनापे, आर. रवि ठाकुर, आर. बुधराम दुग्गा, आर. पंकज मरकाम की अहम भूमिका रही।

चित्र— अर्धनग्न घुम रहे व्यक्ति को थाने लाकर  कांकेर पुलिस ने परिजनों तक पहूंचाया। पुलिस की मानवीय पहल की प्रशंसा।

——————– 

02.कलेक्टर ने भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन सुरंग का किया अवलोकन। पीडीएस केंद्र बासनवाही का औचक निरीक्षण कर ग्रामीणों से चर्चा की।

— जिले में चल रहे विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों का कलेक्टर  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आकस्मिक निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने कांकेर शहर में निर्माणाधीन इनडोर स्टेडियम, सखी वन स्टॉप सेंटर, ट्रेंचिंग ग्राउंड सहित भारतमाला परियोजना अंतर्गत वृहत् सड़क निर्माण के तहत नरहरपुर ब्लॉक के दुधावा क्षेत्र में ग्राम बासनवाही के पास 2.8 किलोमीटर लंबी सुरंग का स्थल निरीक्षण और अवलोकन किया। साथ ही संबंधित निर्माण एजेंसी से सुरंग के सम्बन्ध में तकनीकी जानकारी ली।  कलेक्टर श्री क्षीरसागर आज निरीक्षण के दौरान सबसे पहले मेला भाटा के समीप लगभग 60 लाख रुपए की लागत से निर्माणाधीन सखी वन स्टॉप सेंटर के लिए प्रस्तावित स्थल का मौका मुआयना किया। उन्होंने आसपास के जर्जर हो चुके शासकीय और निष्प्रयोज्य आवासीय भवनों का डिस्मेंटल करने के निर्देश दिए। वहीं समीप में बन रहे इनडोर स्टेडियम का कलेक्टर ने निरीक्षण किया और पूरी गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य समय पर पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। तदोपरांत उन्होंने शहर के बाहर मनकेसरी ग्राम के पास नगरपालिका के ट्रेंचिंग ग्राउंड (वेस्ट डंपिंग सेंटर) का निरीक्षण किया।इसके पश्चात् कलेक्टर ने नरहरपुर ब्लॉक के दुधावा क्षेत्र में भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन सड़क और वृहत् सुरंग का अवलोकन व निरीक्षण किया। इस अवसर पर निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि ने बताया कि परियोजना के तहत जिले में 24.66 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जा रहा है, इसमें 2.8 किलोमीटर लंबी सुरंग भी शामिल है। उन्होंने बताया कि इसका निर्माण निर्धारित समय सीमा जून 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके अलावा कलेक्टर ने भारतमाला परियोजना के तहत रायपुर-विशाखपटनम निर्माणाधीन मार्ग का अवलोकन किया। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और पर्यटन केंद्र विकसित करने किया गया मुआयनाइस दौरान कलेक्टर ने दुधावा जलाशय क्षेत्र में पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए पूरे इलाके का मुआयना किया। उन्होंने इको टूरिज्म सेंटर दुधावा के 04 कॉटेज के अधूरे निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिए वन विभाग के क्षेत्रपाल को निर्देशित किया। साथ ही नई उद्योग नीति के तहत प्रस्तावित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर हेतु दुधावा जलाशय से लगे इलाके में भूमि चिन्हांकन के लिए मौके का निरीक्षण किया। ग्राम बासनवाही के पीडीएस दुकान का किया औचक निरीक्षणइसी दौरान कलेक्टर ने ग्राम बासनवाही में पीडीएस सेंटर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यहां राशन लेने आए ग्रामीण श्री गिरधारी, ग्राम कोटलभट्टी के बुजुर्ग  चरण सिंह नेताम और  गाड़ाराय से पूछा कि प्रत्येक माह राशन समय पर मिलता है अथवा नहीं, इस पर ग्रामीणों ने बताया कि चावल, नमक और शक्कर प्रतिमाह निर्धारित मात्रा में मिल जाता है। कलेक्टर ने सेल्समैन  चंद्रभान को मूल्य सूची का प्रदर्शन करने, सही दर पर ग्रामीणों को राशन देने तथा बुजुर्ग ग्रामीणों को प्राथमिकता के साथ राशन प्रदाय करने के निर्देश दिए। साथ ही खाद्य निरीक्षक को इस क्षेत्र के पीडीएस केंद्रों का सतत् और नियमित रूप से सतत जांच करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ  हरेश मंडावी और एसडीएम कांकेर अरुण कुमार वर्मा सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

——————– 

03शासकीय दृष्टि, श्रवण बाधितार्थ विद्यालय में मनाया गया सेवा पखवाड़ा दिवस। योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा हुए शामिल।

—जिले में संचालित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय कोदाभाट कांकेर में छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष   रूपनारायण सिन्हा की उपस्थिति में सेवा पखवाड़ा दिवस मनाया गया। उक्त कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण, फल वितरण कर सम्मानित किया गया। उन्होंने दिव्यांग छात्रों के बीच प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर मिष्ठान वितरण किया। अंतर्राष्ट्रीय बाधित दिवस, रजत जयंती वर्ष एवं सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे श्री सिन्हा ने दिव्यांग बच्चों को एकता की शक्ति अनुशासित जीवन एवं पढ़-लिखकर अपने देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। दिव्यांगजनों द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता पेंटिंग, गायन आदि क्रियाकलापों पर प्रसन्नता व्यक्त की। संस्था परिसर की साफ-सफाई, बच्चों को उपलब्ध सुविधाओं पर संतोष जाहिर करते हुए दिव्यांग बच्चों को आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि जो भी मदद की आवश्यकता हो इसके लिए शासन-प्रशासन तत्पर है तथा हर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम में शाला उन्नयन प्रशिक्षण केन्द्र पर चर्चा की गई और दिव्यांग छात्रों की उज्जवल भविष्य की कामना की।

——————– 

04.शामतरा के किसानों की मांग पर कलेक्टर ने त्वरित कार्रवाई करने के दिए निर्देश।

—भारतमाला परियोजना अंतर्गत निर्माणाधीन रायपुर-विशाखापटनम मार्ग का कलेक्टर   निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने अवलोकन किया। दुधावा क्षेत्र अंतर्गत सड़क निरीक्षण के दौरान ग्राम शामतरा के ग्रामीणों ने कलेक्टर से मिलकर सड़क निर्माण के बाद निस्तारी के लिए आवागमन हेतु होने वाली दिक्कतों तथा जमीन अधिग्रहण की मुआवजा राशि प्राप्त नहीं होने की समस्या से अवगत कराया। इस पर कलेक्टर ने त्वरित निराकरण कराने का भरोसा दिया तथा एसडीएम कांकेर  अरुण वर्मा को मौके पर निर्देशित करते हुए कहा कि शामतरा में शिविर लगाकर ग्रामीणों के भू अधिग्रहण संबंधी समस्याओ की जानकारी लें और शत प्रतिशत प्रभावित किसानों को मुआवजा राशि वितरण करने की आवश्यक कार्यवाही भी सुनिश्चित करें।

——————– 

05.संभाग स्तरीय काव्य-पाठ प्रतियोगिता हेतु पंजीयन 19 सितम्बर तक। प्रतियोगिता का आयोजन इंदिरा स्टेडियम जगदलपुर स्थित प्रशिक्षण हॉल में 24 सितम्बर को।

— संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण के निर्देशानुसार ‘रजत जयंती वर्ष 2025’ के उपलक्ष्य में खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग रायपुर द्वारा संभाग स्तरीय काव्य-पाठ प्रतियोगिता का आयोजन कार्यालय सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण हॉस्टल बिल्डिंग इंदिरा स्टेडियम जगदलपुर स्थित प्रशिक्षण हॉल में 24 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से 03 बजे तक किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता का पंजीयन केवल ऑनलाईन माध्यम से https://forms.gle/iAo2JLmMALENP4ee6 प्रतिभागियों का पंजीयन 19 सितम्बर तक किया जाएगा।
जिला खेल अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार काव्य-पाठ काव्य-पाठ प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए प्रतिभागियों को निर्धारित गुगल फार्म में पंजीयन किया जाना अनिवार्य होगा। प्रतिभागियों की आयु 15 से 29 वर्ष के मध्य होनी चाहिए तथा प्रस्तुति का समय अधिकतम 05 मिनट का होगा। प्रत्येक प्रतिभागी को केवल 01 कविता प्रस्तुत करने की अनुमति होगी। कविता हिन्दी अथवा छत्तीसगढ़ी भाषा में प्रस्तुत किया जाएगा। कविता हिंसात्मक, अपराधिक, आपत्तिजनक तथा जाति, धर्म नस्ल, रंग आदि का भेदभाव न हो। कविता मौलिक अथवा किसी प्रसिद्ध कवि की रचना हो सकती है, लेकिन पूर्व प्रकाशित प्रसिद्ध कविता प्रस्तुत करने पर कवि का नाम अवश्य लेना होगा। मौलिक रचना प्रस्तुत करने वालों को प्राथमिकता दिया जाएगा। उच्चारण, भाव-भंगिता, शुद्धता, प्रस्तुति कला, भावनुकूलता एवं विषय की प्रासंगिकता के आधार पर प्रतिभागियों को अंक प्रदाय किया जाएगा।  जिला खेल अधिकारी ने बताया कि अधिक संख्या में प्रतिभागी रजिस्टर्ड होने की स्थिति में जिला स्तर पर ऑनलाईन पंजीकृत प्रतिभागियों के मध्य काव्य-पाठ प्रतियोगिता आयोजित कर अच्छे प्रतिभागियों का चयन किया जा सकता है। चयनित प्रतिभागियों को जगदलपुर में निर्धारित तिथि एवं समय पर संभाग स्तरीय आयोजन में भाग लेने भेजना सुनिश्चित करेंगे।उक्त संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आने वाले को प्रतिभागी 15 हजार रूपए, द्वितीय को 10 हजार रूपए एवं तृतीय को 05 हजार रूपए नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। तीनों विजेताओं को रायपुर में 04 अक्टूबर 2025 को राज्य स्तरीय कवि सम्मेलन में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। संभाग स्तरीय आयोजन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के आने-जाने का व्यय स्वयं संबंधित जिला द्वारा किया जाएगा।

——————– 

06.कृषि महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़ा आयोजित।

—रामप्रसाद पोटाई शासकीय कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कांकेर में हिंदी पखवाड़ा का भव्य आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य हिंदी भाषा के प्रयोग एवं उपयोगिता को बढ़ावा देना और छात्रों व शिक्षकों में इसके प्रति रुचि को बढ़ाना है। इस पखवाड़े ने हिंदी के साहित्यिक और सांस्कृतिक महत्व को उजागर किया और इसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए मंच प्रदान किया गया। कार्यक्रम में हिंदी भाषण, निबंध, कविता तथा नारा लेखन जैसी प्रतियोगिताएं कराई गईं, साथ ही पखवाडे़ में भाषण तथा वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई जिसमें इस प्रतियोगिता में छात्रों ने हिंदी भाषा से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। भाषण प्रतियोगिता में छात्रों ने ’हिंदी भाषा का महत्व’, ’डिजिटल युग में हिंदी’, और ’हमारी सांस्कृतिक पहचान’ जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। विद्यार्थियों ने न केवल इन विषयों पर अपनी गहरी समझ दिखाई, बल्कि पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखी। कृषि महाविद्यालय द्वारा इस आयोजन के माध्यम से हिंदी के प्रति सम्मान और जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाया है। आयोजन को संपन्न कराने में महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एन. के. रस्तोगी सहित सभी शिक्षकों तथा कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

——————– 

07.निर्माण श्रमिकों के लिए पंजीयन, नवीनीकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव।

—छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए पंजीयन, नवीनीकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर चारामा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कुर्रूभाट में लगाया गया, जिसमें 05 श्रमिकों का नवीनीकरण व 70 श्रमिकों का नवीन पंजीयन किया गया। इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग द्वारा 168 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। उक्त शिविर में ग्राम पंचायत सरपंच, पंचगण, श्रम उप निरीक्षक सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। श्रम पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार श्रम एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 19 सितम्बर को नगर पंचायत मंगल भवन भानुप्रतापपुर में निर्माण श्रमिकों के लिए पंजीयन, नवीनीकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे।

——————– 

08. भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव रायपुर प्रवास के दौरान आज कांकेर विधायक कायालय अंगना बेंवरती पहूंचे। इस अवसर पर समस्त भाजपा के पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासियों द्वारा उनका पारंपरिक ढंग से आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया l कल उनका जन्म दिवस था‚जिसे  आज  यहां बडे धुमधाम से मनाया गया।

चित्र— भाजपा प्रदेशाध्यक्ष  के आज कांकेर विधायक कार्यालय अंगना पहूंचने पर गर्मजोशी से कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उनके जन्म दिवस पर केक काटी गई।

——————– 

09.नारायण साहू निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

—नगर साहू समाज चारामा द्वारा प्रदेश नेतृत्व के अनुसार सर्व सम्मति से नगर साहू समाज चारामा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए बता दे कि प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष भी निर्विरोध समाज के वरिष्ठ जनों द्वारा चुना गया था उसी को आत्मसात करते हुए पांचों पांघ र के प्रमुखों द्वारा सभी पांघरो से नए टीम का विस्तार किया गया व निर्विरोध सबको वरिष्ठता के आधार पर सामाजिक दायित्व प्रदान किया गया वही पर्यवेक्षक के रूप में बड़े भैया घनश्याम साहू जी जसवंत साहू   व प्रेम प्रकाश साहू जी की उपस्थिति हुई वहीं अध्यक्षीय उद्बोधन चंद्रशेखर सोनकले द्वारा दिया गया भूषण साहू विनोद‚  ओमप्रकाश साहू के बाद युवा प्रकोष्ठ बस्तर संभाग के संरक्षक उत्तम साहू ने भी समाज को संबोधित किया व समाज की एकता वा अखंडता पर जोर देते हुए समाज में रचनात्मक कार्यों को नई ऊर्जा के साथ एकजुटता से समाज हित में काम करने की बात कहते हुए सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को हाल माला पहनाकर बधाई प्रेषित किया गया जिसमें निर्विरोध अध्यक्ष के रूप में नारायण साहू उपाध्यक्ष रवि साहू श्रीमती गुंजेश्वरी साहू संगठन सचिव लोकेश साहू श्रीमती कविता साहू सचिव घनश्याम साहू कोषाध्यक्ष जगदीश साहू अंकेक्षण द्वारिका प्रसाद साहू को बनाया गया इस अवसर पर समाज के संरक्षक संतोष साहू शेखर साहु भुनेश्वर साहू टीकू साहू परमा साहू दिनेश साहू गोविंद साहू प्रतीक साहू राका साहू मनीष गुरुपंचयन सरस्वती साहू प्रकाश साहू राजेश्वर साहू मदन साहू सहित समाज के माता बहने युवा साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

चित्र—नारायण साहू निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए इस अवसर पर यादगार फोटो।

——————– 

10.जिले के ग्राम पोटगांव एवं तेलावट विश्वकर्मा पूजा में कांकेर विधायक आशा राम नेताम शामिल हुए। आज कांकेर नगर में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाओं को विसर्जन के बडे धूमधाम से नगर में रंगगुलाल,चंदन खेलते हुए डीजे की संगीत के साथ विदा किया गया। नगर घडी चौक पर अलबेलापारा की ओर विसर्जन के लिए ले जाया गया।

चित्र— कांकेर में  भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा को विसर्जन में ले जाते हुए।
——————– 
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏

———————-

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 1 फरवरी 2026 बुधवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   11  फरवरी  2026 बुधवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”मंच पर थोथी वाहवाही से अधिक दुवाएं” —यही समय होता है, मानवता दिखाने का!…

आज की टॉप 10 खबर 10 फरवरी 2026 मंगलवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   10  फरवरी  2026 मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”युरिया खाद के नाम किसानों को हताशा” —जिले का चारामा विकासखंड जो स्वावलंबी और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *