आज की टॉप 10 खबर 18 नवंबर 2025 मंगलवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
  1 8 नवंबर  2025 मंगलवार

✍️मनोज जायसवाल

————————–

संपादकीय—

हिंदी सिनेमा की पहली बोल्ड अदाकारा ज़ीनत अमान

आज जन्म दिवस पर सादर…..

– जीनत अमान का जन्म 19 नवंबर 1951 को मुंबई में हुआ था। ज़ीनत के पिता अमानुल्लाह खान स्क्रिप्ट राइटर थे। और बतौर सहायक उन्होंने ‘मुगल-ए-आज़म’ और ‘पाकीज़ा’ जैसी फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी। फिल्म अभिनेता रजा मुराद की आप कजिन हैं। बतौर पत्रकार फेमिना में काम किया तो मांडलिंग की दुनियां में भी रही और ताजमहज चाय के लिए काम किया। फिल्मी दुनिया की उन्हें पहली बोल्ड अभिनेत्री कहा जाता है। 70–80 के दशक में उनके चाहने वाले काफी दर्शक हुआ करते थे।1971 में प्रदर्शित हलचल पहली फिल्म मानी जाती है। वे अमान नाम से लिखते थे। जीनत अमान ने जब फिल्मों में कदम रखा था तब अमुमन अभिनेत्रियां भारतीय लुकों में ही होती थी। जबकि इन्होंने बोल्ड सीन देते हुए वेस्टर्न लुक से धुम मचायी। दम मारो दम उनके ये गीत आज भी प्रसिद्व है। 1973 में प्रदर्शित यादों की बारात के गीत चुरा लिया है तुमने ये दिल को… से भी काफी प्रसिद्व मिली।ज़ीनत अमान ने 1985 में मज़हर खान से विवाह किया । 1998 में मज़हर की मृत्यु हो गई। अज़ान और ज़हान नामक उनके दो बेटे हैं। 1972 में ज़ीनत को फिल्म ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। एवं फिल्म फेयर पुरस्कार से भी उन्हें अलंकृत किया गया है। सत्यम शिवम सुंदरम‚बुम‚ रोटी कपडा और मकान‚ लावारिस‚ सोहनी महिवाल‚भ वानी‚बात बन जाये‚जानवर‚हंगामा वारंट‚हीरा पन्ना‚यादों की बारात‚डान‚कुर्बानी‚छलियाबाबु‚कलाबाज‚ अलीबाबा और चालीस चोर‚हीरालाल पन्ना लाल‚धर्मवीर आदि उनकी प्रमुख फिल्में हैं।

✍️मनोज जायसवाल

———————— 

01.  समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ, कलेक्टर ने जिले के मेहनतकश किसानों से की उपार्जन केन्द्रों में धान बेचने की अपील। सीमावर्ती क्षेत्रों में धान का अवैध परिवहन रोकने 13 चेक पोस्ट स्थापित किया गया है।

—  खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत 15 नवम्बर से राज्य शासन द्वारा किसानों से धान की खरीदी की जा रही है। जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में भी धान-खरीदी प्रारम्भ हो चुकी है। कलेक्टर   निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने जिले के सभी किसानों से अपील करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर से की जा रही है। जिले के सभी 149 धान खरीदी केन्द्रों में धान उपार्जन कार्य सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से किया जा रहा है। उन्होंने सभी किसानों से कहा है कि राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में से धान खरीदी शामिल है, जिसके तहत गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने हेतु कम्प्यूटर ऑपरेटरों तथा धान खरीदी प्रबंधकों की नियुक्ति कर दी गई है।कलेक्टर ने अपनी अपील में कहा है कि धान उपार्जन केन्द्रों में मूलभूत सुविधाएं जैसे छाया, पेयजल, बारदाना, हमाल, आवश्यक उपकरण एवं अन्य सभी व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित कर ली गई हैं ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसी तरह जिले के उपार्जन केन्द्रों में अन्य राज्यों से कोचियों, बिचौलियों द्वारा धान लाकर खपाने को रोकने हेतु जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में 13 एवं जिला स्तर पर 05 चेक पोस्ट, यानी कुल 18 चेक पोस्ट बनाई गई है। कलेक्टर ने जिले के सभी किसानों से अनुरोध किया है कि वे अपने धान को निर्धारित धान खरीदी केंद्र में अवश्य लाएं और शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई ऑनलाइन सुविधा ‘तुंहर टोकन एप’ का भी उपयोग कर सकते हैं। उन्होंने जिले के किसानों को भरोसा दिलाया है कि धान खरीदी कार्य पूरी तरह पारदर्शी व समयबद्ध तरीके से संपन्न कराया जाएगा।

  ——————–

02. नशामुक्त भारत अभियानः कलेक्टर ने अधिकारियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ।

—नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) के पांच साल पूरा होने पर आज जिले में व्यापक स्तर पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए गए। इस अभियान के अंतर्गत जिले के शासकीय कार्यालयों, स्कलों तथा नशा मुक्ति केन्द्र में नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। कलेक्टर   निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने जिला कार्यालय में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को नशामुक्ति के संबंध में जागरूक करते हुए उन्हें व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक जीवन में नशा न करने की शपथ दिलाई। उन्होने कहा कि नशा समाज, परिवार और स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को यह संकल्प लेना आवश्यक है कि वह स्वयं नशा न करे और न ही किसी अन्य व्यक्ति को नशा करने के लिए प्रेरित करे। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में आमजन को नशामुक्ति के प्रति जागरूक करें तथा अभियान को जन-आंदोलन का रूप देने में सहयोग दें। सभी अधिकारियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सक्रिय रूप से योगदान देने का संकल्प दोहराया।

 ———————

03.जनदर्शन में 22 आवेदन मिले, कलेक्टर ने निराकरण करने अधिकारियों को दिए निर्देश।

—जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों ने अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को लेकर कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के समक्ष कुल 22 आवेदन प्रस्तुत किए। प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के लिए अग्रेषित किया। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में सीसी सड़क निर्माण, प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत करने, मानदेय की राशि दिलाने, राजस्व अभिलेख सुधारने, सीमांकन कराने, राशन कार्ड बनवाने एवं आर्थिक सहायता राशि दिलाने सहित विभिन्न प्रकार की मांगों व समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान डीएफओ   हेमचंद पहारे, जिला पंचायत के सी.ई.ओ. हरेश मण्डावी, अपर कलेक्टर   जितेन्द्र कुर्रे,  ए.एस. पैकरा, एसडीएम कांकेर  अरूण वर्मा सहित सभी अनुविभागीय अधिकारी और जिला स्तर के अधिकारीगण मौजूद थे।

———————–

04. ग्राम पंचायत डुमरपानी को मिली राष्ट्रीय स्तर पर पहचान। राष्ट्रीय जल पुरस्कार में तृतीय स्थान से किया गया सम्मानित।कलेक्टर ने ग्राम पंचायत एवं जनपद व जिला पंचायत की टीम को दी बधाई।

— कांकेर जिला एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित करने में सफल हुआ है। भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा छठें राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2024 समारोह में जिले के नरहरपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत डुमरपानी को ’सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत’ श्रेणी में तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। समारोह का आयोजन आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में हुआ, जहां केंद्रीय जल शक्ति मंत्री  सी.आर. पाटिल ने यह सम्मान प्रदान किया, जिसे ग्राम पंचायत डुमरपानी के सरपंच   कंसराम नेताम और कार्यक्रम अधिकारी  राहुल तारक (मनरेगा) ने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार ग्रहण किया।जिला पंचायत के सीईओ  हरेश मंडावी ने बताया कि ग्राम पंचायत डुमरपानी को यह सम्मान जल संरक्षण और प्रबंधन में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला है। ग्राम पंचायत ने मनरेगा और अन्य योजनाओं के सहयोग से बड़े पैमाने पर जल के विभिन्न स्त्रोतों को विकसित किया है। इसके तहत कुल 153 भूमिगत जल स्तर को बढ़ाने के लिए संरचनाओं का निर्माण किया गया है, जिनमें 103 निजी तालाब, 14 मिनी परकोलेशन टैंक, 1 नया तालाब निर्माण, 2 तालाब गहरीकरण, 20 ब्रशवुड निर्माण, 3 लूज बोल्डर और 10 गली प्लग निर्माण शामिल हैं। ये सभी संरचनाएं किसानों को सुरक्षित सिंचाई प्रदान करने के साथ-साथ उनकी आजीविका में सहयोग प्रदान कर रही हैं। जिला सीईओ ने यह भी बताया कि यह कांकेर जिले के लिए जल प्रबंधन के क्षेत्र में लगातार दूसरी राष्ट्रीय सफलता है। डुमरपानी से पहले, पिछले वर्ष (5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2023 में) कांकेर जिले की नरहरपुर विकासखण्ड की ही ग्राम पंचायत मासुलपानी को जल प्रबंधन एवं संरक्षण के लिए ’सर्वश्रेष्ठ पंचायत’ श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ था। इस पूरी प्रक्रिया में तकनीकी सहयोगी के रूप में जिला पंचायत कांकेर, जनपद पंचायत नरहरपुर, मनरेगा शाखा नरहरपुर एवं प्रदान संस्था कांकेर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के जलशक्ति मंत्रालय ने छठें पुरस्कार-2024 के लिए 09 श्रेणियों में 38 विजेताओं की घोषणा की है। राष्ट्रीय जल पुरस्कार उन प्रयासों पर केंद्रित है, जो देशभर में सरकार के ’जल समृद्ध भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद कर रहे हैं। इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उपलब्धि पर जिला प्रशासन ने हर्ष व्यक्त करते हुए कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने इस सफलता के लिए डुमरपानी ग्राम पंचायत के सभी निवासियों, सरपंच और जिला एवं जनपद पंचायत की टीम को बधाई दी है, जिन्होंने प्रत्यक्ष और परोक्ष तौर पर सुव्यवस्थित जल प्रबंधन और संरक्षण के लिए महती भूमिका निभाई है। उन्होंने जिले की सभी पंचायतों के लिए इसे प्रेरक और ज्वलंत उदाहरण निरूपित किया है।

———————–

05.अमीन भर्ती हेतु लिखित परीक्षा 07 दिसम्बर को, जिले में 44 केन्द्र स्थापित। जिले के 9554 अभ्यर्थी होंगे शामिल, व्यापमं द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील।

—छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा अमीन भर्ती परीक्षा का आयोजन आगामी 07 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे से किया जाएगा। परीक्षार्थियों के लिए जिले में कुल 44 परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए हैं, जहां 9554 पंजीकृत अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा पारदर्शिता और निष्पक्षतापूर्वक सम्पन्न हो, इसके लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा अभ्यर्थियों हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा की नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्रीमती आस्था बोरकर ने बताया कि कलेक्टर  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा जिले के परीक्षा केन्द्रों में व्यापमं द्वारा जारी निर्देश और मापदण्डानुसार सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि व्यापमं द्वारा अभ्यर्थियों के लिए जारी दिशानिर्देश के अनुरूप परीक्षार्थी, परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 2 घंटे पूर्व पहुंचें, जिससे उनकी फ्रिस्किंग गहनता से की जा सके एवं पहचान पत्र का सत्यापन किया जा सके। परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जायेगा। उदाहरण के लिए यदि कोई परीक्षा प्रातः 11 बजे से प्रारंभ हो रहा है तो मुख्य द्वार प्रातः 10.30 बजे बंद कर दिया जाएगा इसलिए सभी अभ्यर्थी समय का विशेष ध्यान रखें।व्यापमं द्वारा जारी निर्देशों का हवाला देते हुए नोडल अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षार्थी हल्के रंग की आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने आएं। काले, गहरे नीले, गहरे हरे. जामुनी, मैरून, बैगनी रंग व गहरे चॉकलेटी रंग का कपड़े पहनना वर्जित होगा। केवल साधारण स्वेटर (बिना पॉकेट) की अनुमति है। सुरक्षा जांच के समय स्वेटर को उतारकर सुरक्षा कर्मी से जांच कराना होगा। इसके अलावा फुटवियर के रूप में चप्पल पहनने के निर्देश दिए गए हैं, कानों में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है। परीक्षा प्रारंभ होने के पहले आधा घंटा में एवं परीक्षा समाप्ति के आखिरी आधा घंटा में परीक्षा कक्ष से बाहर जाना वर्जित है। परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है। प्रवेश पत्र के सभी पेज का प्रिंट आउट लें और पेज के केवल एक तरफ प्रिंट करें, क्योंकि प्रत्येक परीक्षा हेतु व्यापम की प्रति परीक्षा केंद्र में जमा हो जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि परीक्षार्थी को परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र के साथ पहचान पत्र के रूप में मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड जिसमें अभ्यर्थी का फोटो हो, उसका एक मूल पहचान पत्र परीक्षा दिवस में परीक्षा केन्द्र में लाना अनिवार्य होगा। मूल पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं करने पर परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, जिसके लिए अभ्यर्थी स्वयं जिम्मेदार होंगे। यदि इंटरनेट से प्राप्त प्रवेश पत्र पर फोटो नहीं आता है, तो अभ्यर्थी अपने साथ दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो लेकर परीक्षा केन्द्र में आये। परीक्षार्थी, परीक्षा कक्ष में केवल काले या नीले बाल पॉइंट पेन को ही उत्तर अंकित करने हेतु उपयोग में लाये। चयन एवं प्रवेश के समय प्रवेश पत्र मांगा जाता है, इसे सुरक्षित रखें। व्यापम द्वारा दोबारा प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा। परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। व्यापमं के इन निर्देशों का पालन नहीं करने पर अभ्यर्थी को परीक्षा देने से वंचित किया जा सकेगा।

———————

06. जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी अनिवार्य रूप से प्रारम्भ सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देशित कर केन्द्रों में निगाह रखने के निर्देश दिए।समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने की साप्ताहिक प्रगति की समीक्षा।

— छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले के सभी 149 उपार्जन केन्द्रों में धान की खरीदी अनिवार्यतः सुनिश्चित करते हुए इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ करें। इस कार्य को बाधित करने वालों के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही करें तथा सभी अनुविभागीय अधिकारी अपने अनुभाग के अधीनस्थ केन्द्रों में धान खरीदी कार्य पर लगातार निगाह रखते हुए किसानों को सुविधापूर्ण ढंग से धान बेचने के संबंध में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें। आज आयोजित समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक में कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने उक्ताशय के निर्देश देते हुए स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी स्थिति में धान-खरीदी प्रभावित नहीं होनी चाहिए। सभी उपार्जन केन्द्रों में नए डाटा एंट्री ऑपरेटरों की नियुक्ति कर ली गई है तथा विभाग द्वारा उन्हें नवीन यूजर आईडी और पासवर्ड प्रदाय कर धान की खरीदी सुचारू रूप से कराई जा रही है। धान-खरीदी एस्मा एक्ट के दायरे में, सहयोग नहीं करने पर की जाएगी सख्ती से कार्रवाई आज सुबह 10.30 बजे से आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि केन्द्रों में पुराने कम्प्यूटर ऑपरेटर के नहीं लौटने की स्थिति में नवनियुक्त ऑपरेटरों से कार्य कराया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने सभी उपार्जन केन्द्रों में इंटरनेट की उपलब्धता, सभी आवश्यक उपकरण, साफ-सफाई, हमालों की व्यवस्था सहित किसानों के लिए छाया, पेयजल आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही यह भी बताया कि राज्य शासन की यह सर्वोच्च प्राथमिकता वाला कार्य होने के कारण इसे आवश्यक सेवा संधारण अधिनियम-1979 (एस्मा एक्ट) के दायरे में लाया गया है तथा इसमें सहयोग नहीं करने वाले जिले के 02 समिति प्रबंधक, 02 डाटा एंट्री ऑपरेटर तथा 01 केन्द्र प्रभारी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। अतः इस कार्य में सहयोग नहीं करने अथवा बाधित करने वालों के विरूद्ध जिला प्रशासन द्वारा आगे भी सख्ती से कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने इसे सभी विभागों को गम्भीरता से लेने के लिए भी निर्देशित किया। बैठक में कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का निर्माण अब तक पूर्ण नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए कोयलीबेड़ा, दुर्गूकोंदल तथा अंतागढ़ जनपद पंचायतों के सी.ई.ओ. को शीघ्रता से पूर्ण कराने हेतु निर्देश दिए। इसके अलावा कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अप्रारम्भ निर्माण कार्यों को प्रारम्भ कराने और अपूर्ण कार्यों में तेजी लाने हेतु निर्देशित किया। इसके अलावा डीएमएफ और विशेष केन्द्रीय सहायता मद के कार्यों को भी जल्द से जल्द पूरा करने के लिए सभी जनपद पंचायत के सी.ई.ओ. को आवश्यक निर्देश दिए। शहर के भीतर सड़क निर्माण कार्यों में भी गति लाने के लिए लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता को निर्देशित किया। इसी तरह जिला एवं अधीनस्थ कार्यालयों में ई-ऑफिस के कार्यों अपेक्षित गति लाने के लिए सभी अधिकारियों को ऑनलाइन माध्यम से फाइल मूव करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही जिले में पोषण पुनर्वास केन्द्र, अंधत्व निवारण कार्यक्रम, आयुष्मान वय वंदना योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, सामाजिक अंकेक्षण आदि कार्य में तेजी लाने हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके लिए लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी कार्यों को प्राथमिकता के साथ करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक के अंत में नशामुक्त भारत अभियान के तहत कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक तौर पर जागरूक करने और प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप में नशा नहीं करने की शपथ दिलाई। इस दौरान डीएफओ  हेमचंद पहारे, जिला पंचायत के सी.ई.ओ. हरेश मण्डावी, अपर कलेक्टर  जितेन्द्र कुर्रे,  ए.एस. पैकरा, एसडीएम कांकेर  अरूण वर्मा सहित सभी अनुविभागीय अधिकारी और जिला स्तर के अधिकारीगण मौजूद थे।

———————

07.  समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26  सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज।

—धान खरीदी कार्य को गंभीरता से नहीं लेने के कारण जिले की सहकारी समितियों के 02 प्रभारी प्रबंधक एवं 02 कम्प्यूटर ऑपरेटर और 01 धान खरीदी केन्द्र प्रभारी के विरूद्ध थाना पखांजूर एवं थाना नरहरपुर में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कार्यालय उपायुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं जिला कांकेर के निर्देश पर सहकारी निरीक्षकों एवं शाखा प्रबंधक द्वारा पुलिस थाना पखांजूर एवं नरहरपुर में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।उपायुक्त सहकारिता जिला कांकेर से मिली जानकारी के अनुसार आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित पखांजूर विकासखण्ड कोयलीबेड़ा के प्रभारी प्रबंधक वासुदेव दास एवं उपार्जन केन्द्र पी.व्ही. 24 के कम्प्यूटर ऑपरेटर रविशंकर मंडल के विरूद्ध थाना पखांजूर और आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित उमरादाह विकासखण्ड नरहरपुर के प्रभारी प्रबंधक भूषण पटेल तथा उपार्जन केन्द्र नावडबरी के धान खरीदी प्रभारी शिवप्रसाद नाग एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर तेज सिन्हा के विरूद्ध थाना नरहरपुर में छत्तीसगढ़ आवश्यक सेवा संधारण एवं विच्छिन्नता निवारण अधिनियम 1979 (एस्मा एक्ट) के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विपणन वर्ष 2025-26 की संपूर्ण धान खरीदी अवधि तक धान खरीदी कार्य में संलग्न समस्त कर्मचारियों पर छत्तीसगढ़ आवश्यक सेवा संधारण एवं विच्छिन्नता निवारण अधिनियम 1979 (एस्मा एक्ट) लागू किया गया है।

———————

08. धान खरीदी केन्द्रों के लिए कम्प्यूटर ऑपरेटरों की नियुक्ति  हुई ।

—जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए सभी 149 उपार्जन केन्द्रों के लिए कम्प्यूटर ऑपरेटरों की नियुक्ति की गई है। अंतागढ़ विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र के लिए श्रद्धा, आमाबेड़ा के लिए विकीत कुमार सर्फे, उसेली दुष्यंत कुमार यादव, बण्डापाल टूमनलाल सोनवानी, मातला ब संजू कुमार, कोलर वानसिंग लेडिया, ताड़ोकी रेखराम बघेल, पोड़गांव नकुलराम पोया, भैंसासुर सोनम यादव, सरण्डी उमाशंकर बघेल तथा कांकेर विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र ईच्छापुर मनिन्दर सिंह, मर्दापोटी परमेश्वर उसेण्डी, कांकेर मलयकांत खेलन, दशपुर भानुप्रतापसिंग, नाथियानवागांव अभिषेक कुमार निषाद, सरंगपाल शुभम मंडावी, पटौद राकेश कुमार यादव, पुसवाड़ा भवानी दुर्गा साहू, बेवरती बबली, तेलावट किरणमाला, पीढ़ापाल राजकुमार पटेल, सुरेली अनिषा, बागोडार प्रीति चंदेल, सिदेसर दीक्षा, सुभियामुड़पार नंदिनी, कोदागांव मीनाक्षी, बारदेवरी महेशकुमार नेताम, कापसी दिव्या भूआर्य, तालाकुर्रा कुष्मिता कोड़ोपी, पोटगांव नोमेश, मरकाटोला संजना तथा धान खरीदी केन्द्रों मालगांव में रमनकुमार लोन्हारे को कम्प्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति की गई है। इसी प्रकार कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र के लिए एसेबेड़ा अभिजीत शील, पी.व्ही. 121 लोकेश कुमार, पी.व्ही. 15 भुनेश्वर यादव, कापसी मंजीत विश्वास, छोटेकापसी तोरण कुमार यादव, पी.व्ही. 02 आकाश दास, पी.व्ही. 08 आदित्य दास, पी.व्ही. 11 हिमांशु पटेल, पी.व्ही. 119 सहदेव गजेन्द्र, पी.व्ही. 12 नंदिनी कदम, उदनपुर कीर्तन जैन, कोयलीबेड़ा बारूराम, सिकसोड़ विनीता, ईरपानार दीपांकर देवनाथ, कोरेनार प्रणव मंडल, पी.व्ही.105 तरूणा नेताम, गोण्डाहूर सूरंजन सरकार, चारगांव देवेन्द्र कुमार नरेटी, छोटेबेठिया अंकुर यादव, चांदीपुर संगीता मंडल, पखांजूर मोहन सिन्हा, पी.व्ही. 22 चिरनजीत विश्वास, पी.व्ही.24 दियापाल, पी.व्ही. 40 स्वीटी किरतनिया, मटोली वासुदेव सिन्हा, पी.व्ही. 16 सुकदेव बिश्वास, हांकेर आदित्य भाडरा, पी.व्ही. 32 गोपी सरकार, पी.व्ही.26 रूमा राय, बड़गांव चमनलाल सिन्हा, मदले पोषण कुमार साहू, पी.व्ही. 78 राकेश धाली, पी.व्ही. 84 कुलेश्वरी उईके, पी.व्ही. 89 पूर्णिमा पटेल, पी.व्ही. 99 रंजिता निषाद, बांदे देवजीत पाल, बेलगाल शिखा दास, परतापुर निमेश कुमार, पी.व्ही. 68 मधुसूदन, बारदा वेदप्रकाश किशन, संगम सदानंद तथा चारामा विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र आंवरी में रमन, हुंकारी मोनिका नेताम, कोटतरा सगेश्वर, परसोदा वेदप्रकाश, खरथा मनीषा साहू, चारामा हेमपुष्पा सिन्हा, चांवड़ी सुधीरकुमार साहू, टांहकापार नीतू शोरी, डोकला योगेश्वर कुमार, माहुद संजना डड़सेना, पण्डरीपानी नीलम नागराज, कांटागांव डोमेन्द्र कुमार, पुरी मुकेश कुमार, मरकाटोला कुसुम यादव, उड़कुड़ा दरशवती, चिनौरी खोमेश, लखनपुरी झिलमिल रजक, लीलेझर लोकेश कुमार, पलेवा लता पोया, शाहवाड़ा प्रियंका सिन्हा, गितपहर प्रभा सिन्हा, रानीडोंगरी हरिप्रिया बघेल, हल्बा किशोर कुमार, जेपरा संतोषी साहू, हाराडूला नीरज कुमार साहू की नियुक्ति की गई है। दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र कोड़ेकुर्से अरूणा दुग्गा, गोडपाड़ बिनेश्वरी, सुरंगदोह माहेश्वरी नेताम, कोदापाखा संदीप कुमार, चिखली संदीप, पचांगी जगदीश, दमकसा नरेन्द्री, पुजारीपारा मुनेश कुमार, कोण्डे धनंजय टांडिया, दुर्गूकोंदल रीना कुलदीप, लोहत्तर नेहा दुग्गा, हाटकोंदल रेनसिंग दुग्गा और नरहरपुर विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र अभनपुर देवप्रकाश किरण, अमोड़ा हरिश कुमार, चवांड़ हुपेन्द्र कुमार साहू, उमरादाह धीरजकुमार सिन्हा, नावडबरी राजेश कुमार, कुरना लक्ष्मी यादव, चरभट्ठी जागृति साहू, हटकाचारामा ममता यादव, घोटियावाही निशा यादव, जामगांव चरणकुमार सिन्हा, दबेना देविका सिन्हा, दुधावा खेमराज नाग, मुसुरपुट्टा प्रखर साहू, सारवण्डी डिकेश्वर दर्रो, नरहरपुर संगीता, बादल मीनाक्षी तिवारी, बासनवाही नीतू पोटाई, मांडाभर्री शिवबती नागवंशी, डुमरपानी सतानन सिन्हा, थानाबोड़ी ज्योति नेताम, बिरनपुर प्रह्लाद सलाम, डंवरखार तुलेश्वर साहू, बुदेली चंद्रकांता, कुम्हानखार ओमकार नेताम, ठेमा बबली शोरी, मालगांव तिलेश्वर, सरोना राहुलकुमार सलाम और भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र आसुलखार में मोनिका जैन, केंवटी विक्की जैन, कोरर उज्वल कोर्राम, सेलेगांव लक्ष्मी, कनेचूर स्वप्नील, बैजनपुरी नीलिमा चिराम, भानबेड़ा संतोषी मंडावी, कच्चे मुकेशकुमार मरसकोले, भानुप्रतापपुर किरण नेताम, संबलपुर वेदिका, बारवी दिग्विजय सिन्हा एवं हाटकर्रा धान खरीदी केन्द्र के लिए निरंजन यदु को कम्प्यूटर ऑपेटर नियुक्त किया है।

———————–

09. धान बेचकर अपनी जरूरतों को पूरा कर रहे किसान। धनतेरस में खरीदी गई गाड़ी की किश्त का अग्रिम भुगतान करेंगे किसान   नंद कुमार।प्रदेश की साय सरकार का माना आभार।

—प्रदेश सरकार द्वारा मेहनतकश किसानों को उनकी उपज के एक एक दाने की कीमत चुकाने पिछले वर्ष की भांति इस साल भी 15 नवंबर से धान की खरीदी की जा रही है। यह किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है जिसके चलते वे अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। जिले के किसान भी खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत उपार्जन केंद्रों में धान बेचकर उससे प्राप्त राशि से अपने सपनों को पंख दे रहे हैं।नरहरपुर ब्लॉक के ग्राम रामपुर जुनवानी निवासी 54 वर्षीय नंदकुमार सिन्हा भी ऐसे किसानों में हैं, जिन्होंने चवाड़ उपार्जन केंद्र में अपना धान बेचा। किसान श्री सिन्हा ने बताया कि उनके पास 1 एकड़ 82 डिसमिल कृषि भूमि है, जहाँ वे वर्षों से मेहनत और लगन के साथ खेती करते आ रहे हैं।किसान   नन्द कुमार ने बताया कि उनके चार सदस्यीय परिवार में पत्नी गृहिणी है, जबकि बेटी की शादी हो चुकी है और बेटा सब इंस्पेक्टर की परीक्षा की तैयारी कर रहा है। परिवार की जिम्मेदारियों और खेती के खर्चों के बीच वे हर वर्ष बेहतर उत्पादन और बेहतर दाम की उम्मीद रखते हैं और प्रदेश की साय सरकार उनकी उम्मीद पर खरा उतर रही है।पिछले साल की भांति इस बार भी 3100 रुपए प्रति क्विंटल पर धान बिकने से उनके चेहरे पर संतुष्टि की मुस्कान तैर रही है। उन्होंने कहा- “अब धान बिक गया है, तो पिछले माह धनतेरस पर जो गाड़ी ली थी, उसकी अग्रिम किश्त का भुगतान हो जाएगा, वहीं कुछ राशि अपनी खेती में भी लगाऊँगा।” उन्होंने मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि मेहनतकश किसानों को उनके धान का बेहतर मूल्य अदा कर उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती दी है और दुगने उत्साह के साथ उन्हें आगे बढ़ने का आत्मविश्वास भी दृढ़ हुआ है।उल्लेखनीय है कि आज उक्त केंद्र चवाड़ में 100 क्विंटल से अधिक धान की खरीदी हुई, जिसमें किसान  नंद कुमार को उनकी मेहनत का वाजिब दाम मिला है।

   ———————–

10. दुर्गूकोदल में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू न होने पर किसानों में गहरा आक्रोश। लेंपस कर्मचारियों की हड़ताल से धान खरीदी ठप, कांग्रेस ने खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण।

 —विकासखंड दुर्गूकोदल में इस वर्ष समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर भारी अव्यवस्था देखने को मिल रही है। शासन द्वारा 15 नवंबर 2025 से धान खरीदी प्रारंभ करने की घोषणा के बावजूद, क्षेत्र में आज 18 नवंबर तक एक भी केंद्र में खरीदी शुरू नहीं हो पाई है। इसका मुख्य कारण लेंपस कर्मचारियों की हड़ताल बताई जा रही है, जिसके चलते खरीदी केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएँ पूरी नहीं हो सकी हैं।धान खरीदी शुरू न होने से पूरे क्षेत्र के किसान भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। अव्यवस्था को लेकर जनपद अध्यक्ष गोपी बढ़ाई के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों ने आज दुर्गूकोदल के धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यह साफ दिखाई दिया कि केंद्र में आवश्यक तैयारियाँ—तुलाई व्यवस्था, बारदाने, मंडी सत्यापन, स्टाफ की उपलब्धता आदि—किसी भी स्तर पर पूर्ण नहीं हैं। मौके पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस स्थिति पर कड़ी नाराजगी जताई और कहा कि शासन-प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।जनपद अध्यक्ष गोपी बढ़ाई ने कहा कि सरकार सिर्फ घोषणा करने में व्यस्त है, लेकिन जमीनी स्तर पर न तो व्यवस्थाएँ सुधारी गई हैं और न ही कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द धान खरीदी शुरू नहीं हुई तो कांग्रेस किसानों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेगी।

  ———————–

विशेष—

पूर्व मंत्री और छह बार के विधायक कवासी लखमा को ईलाज हेतु पुलिस बल उपलब्ध कराने डीजीपी से मिले पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा और विकास उपाध्याय

– पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि पूर्व मंत्री एवं छह बार के विधायक कवासी लखमा को आंखों में बहुत दिनों से दिक्कतें आ रही है जिसका उन्होंने जेल प्रशासन के अस्पताल में डॉक्टर को भी दिखाया लेकिन जेल प्रशासन के डॉक्टरों द्वारा कहा गया कि आंखों में जो प्रॉब्लम है उसका उपचार यहां संभव नहीं है इसके इलाज हेतु उन्हें बाहर जाना पड़ेगा लेकिन बाहर जाने हेतु जेल प्रशासन एवं जिला प्रशासन उन्हें पुलिस बल उपलब्ध नहीं करा रहा है आज इसी मांग को लेकर पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा एवं पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने डीजीपी अरुण गौतम से मुलाकात की और वरिष्ठ आदिवासी नेता का कवासी लखमा को ईलाज हेतु पुलिस बल उपलब्ध कराने के संबंध में पत्र दिया।उपाध्याय ने कहा कि चार दिन पूर्व जेल में वह स्वयं कवासी लखमा जी से मिलने पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं सांसद राजा बरार के साथ मिलने गए थे मिलने के दौरान उन्होंने अपनी आंखों की समस्याओं के बारे में उन्हें अवगत कराया था और कहां था कि जल्द से जल्द इसके इलाज करने की आवश्यकता है ,हो सकता है अन्यथा बीमारी बड़ा रूप ले लेगी लेकिन शासन प्रशासन एक आदिवासी नेता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है और ऐसा लगता है कि जानबूझकर उन्हें पुलिस बल उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है जबकि वह वर्तमान में अभी विधायक भी है उसके बाद भी उनके साथ ऐसा सौतेला व्यवहार भाजपा सरकार के इशारे में किया जा रहा है अगर जल्द से जल्द कवासी लखमा जी को इलाज हेतु पुलिस बल उपलब्ध नहीं कराया गया तो कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतरेगी ।

शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

 ———————-
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
———————–

 

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 10 फरवरी 2026 मंगलवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   10  फरवरी  2026 मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”युरिया खाद के नाम किसानों को हताशा” —जिले का चारामा विकासखंड जो स्वावलंबी और…

आज की टॉप 10 खबर 09 फरवरी 2026 सोमवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   09  फरवरी  2026 सोमवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  ”जीवन को कैसे स्मार्ट बनायेगी ये स्मार्ट मीटर” लगातार महंगाई से त्रस्त लोगों के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *