आज की टॉप 10 खबर 18 अप्रेल 2025 शुक्रवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
18 अप्रेल 2025 शुक्रवार

✍️मनोज जायसवाल

———————-

-कांकेर में राजीव भवन के सामने भाजपाईयों ने नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर जम कर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करते पुतला भी दहन किया गया। जिले के पखांजूर में भी  केस में गांधी परिवार का पुतला दहन किया गया है।
———————-

01. जिले में फिर  से बिगडा मौसम का मिजाज। चारामा‚नरहरपुर विकासखंड में गरज—चमक के साथ छींटे पडे। अभी तक ज्यादा बारिश नहीं हुई। मौसम खराबी की वजह से बिजली की आवाजाही शुरू।

 

02. बी.एड. प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों की लंबे समय से चली आ रही हडताल आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात के बाद आश्वासन दिए जाने पर समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने शीघ्र ही समायोजन किए जाने का आश्वासन दिया है।

 

03. भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला कांकेर के द्वारा आज भारतीय सेना में अग्निवीर के लिए चयनित युवाओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। गौरतलब कि अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला कांकेर के द्वारा ट्रेनिंग ग्रुप कांकेर के माध्यम से प्रतिदिन सुबह 6 से 8 बजे तक मैदान में निःशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसके तहत अभी तक कई बच्चों का रक्षा क्षेत्र के लिए चयन हो चुका है।कांकेर जिले के 11 युवकों का अग्निवीर में चयन हो चुका है। 11 अग्निवीरों का तिलक लगाकर श्रीफल,पुष्पाहार से स्वागत किया गया। यह सम्मान कार्यक्रम संगठन के द्वारा रखा गया।
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला कांकेर के पदाधिकारी सदस्य एवं ट्रेनिंग कर रहे सभी युवकों के साथ ही मुख्य अतिथि और सदस्यों ने नरहरदेव मैदान से पुराने बस स्टैंड तक एक सम्मान रैली निकाली।

विडियो— अग्निवीर ट्रेनिंगरत युवाओं के साथ संगठन ने कांकेर नगर में निकाली रैली।

सम्मान समारोह में मुख्य   अतिथि  अजय पप्पू मोटवानी अध्यक्ष जन सहयोग संस्था कांकेर तथा अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिला काँकेर के अध्यक्ष कौशल सिन्हा, संरक्षक अरविंद , सचिव सोमेश यादव,कोषाध्यक्ष अनूप कुमार जैन, संगठन सचिव टी.के. जैन, व्यास साहू, संयोग साहू, मुकेश जैन, एल के पटेल, रामचन्द्र मंडावी, मिलन राम सिन्हा, उमेश कुमार सिन्हा और अमृत जवरानी सदस्य जन सहयोग संस्था आदि उपस्थित रहे ।

विडियो— जिले से चयनित 11 अग्निवीर युवाओं को मुंह मीठा कर शाल श्रीफल से संगठन की ओर से सम्मानित किया गया।

इन अग्निवीरों का किया सम्मान
चयनित युवकों में प्रकाश सिन्हा (गीतपहर), लोकेश नेताम (हल्बा), सुरेश गावड़े (पुतरवाही), हरिशंकर सिंह (करिहा), कुशल कुमार सिन्हा (तेलगुड़ा), तामेश्वर कोसरिया (तेलगुड़ा), विनय कुमार नाग (ईरागांव), गौरव सिन्हा (करिहा), टिकेश नेताम (नरहरपुर) धनी शोरी (नरहरपुर), संदीप जुर्री (नरहरपुर) कुल  11 युवक हैं। पहली बार आयोजित होने वाले इस अभिनंदन समारोह की  कांकेर शहर में   प्रशंसा की जा रही है।

 

04. चारामा में आज से डॉ. इन्द्रदेवेश्वरानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य में संगीतमय श्रीमद्भागवत ज्ञान कथा प्रारंभ हुई। कथा पूर्व नगर में भव्य कलश यात्रा नगर के मुख्य मार्ग से होते सदर बाजार होते कथा स्थल पहूची जहां 1 बजे कथा प्रारंभ हुई।

05.पखांजूर में श्रीमती काजल सरकार 55 वर्ष जो मक्का तोडने खेत गई थी। झटका मशीन के करंट में चिपक गई। जाकर देखा तो मृत अवस्था में पडी थी। प्रार्थी गणेश मंडल पीवी 57 कालीनगर की रिर्पोट पर मर्ग क्रं. 33/25 174 जाफौ नया धारा 194 बीएनएसएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

 

06. मृत्युंजय मालाकार 35 वर्ष जो अपने मोटर सायकल क्रं. सी.जी.-19-बी.आर.-1007 से शादी कार्य से वापस लौटते समय एक्सीडेंट हो जाने से उपचार हेतु धमतरी ले जा रहे थे,कि रास्ते में ही उसने दम तोड दिया और मृत्यु हो गई। मर्ग क्रं0 00/25 धारा-174 जा0फौ0 नवीन धारा-194 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

07. प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित पात्र परिवारों को जोड़ने प्रदेश भर में आवास प्लस 2.0 “मोर द्वारा साय सरकार” चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के चारामा विकासखंड की ग्राम पंचायत कहाड़गोंदी में आज जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी ने आज एक परिवार का सर्वे किया। उन्होंने आवास प्लस सर्वे एप में छूटे हुए पात्र परिवार श्रीमति सविता बाई कांगे का नाम जोड़कर सर्वे का कार्य प्रारम्भ कराया। साथ ही ग्राम पंचायत में जितने भी पात्र परिवार आवास से वंचित हैं, सभी का नाम 30 अप्रैल तक आवास प्लस सर्वे के माध्यम से जोड़ने हेतु सर्वेयर को कहा। उल्लेखनीय है कि 15 से 30 अप्रैल तक आवास प्लस अंतर्गत सर्वे का काम जारी है, जिसमें छूटे हुए पात्र परिवारों के नाम नए प्रावधानों के अनुरूप दर्ज किए जा रहे हैं।

08. विधायक निवास चारामा में नव निर्वाचित सरपंचों का सम्मान किया गया। भानुप्रतापपुर क्षेत्र के विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी ने सभी सरपंचों को शाल श्रीफल से सम्मानित करते उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

चित्र- विधायक निवास चारामा में वि.खं. के सभी सरपंचों को सम्मानित किया गया।

09. पडोसी जिले बालोद के पत्रकार सलीम चौहान  दुर्घटनाग्रस्त  धमतरी बठेना अस्पताल में आईसीयु में भर्ती। स्वाथ्य सुधार के बाद नार्मल स्थिति की मिल रही जानकारी। यह खबर मिल रही है कि वे  बालोद आ रहे हैं।

10. कांकेर जिला अस्पताल में महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा।  आरोप लगाया कि जुनियर डाक्टरों के भरोसे छोड दिया चिकित्सा को। समय पडने पर नहीं आते डाक्टर।

 

टीप- 1. खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏

  • Related Posts

    ”राखी विथ खाकी” कांकेर के जे.पी. इंटरनेशनल स्कूल में अद्भुत आयोजन।

    (मनोज जायसवाल) —जेपी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने सदैव की तरह स्वागतम् की सांगीतिक प्रस्तुती से सबका मन मोहा। कांकेर (सशक्त पथ संवाद)।रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्रेम और सुरक्षा…

    आज की टॉप 10 खबर 07 अगस्त 2025 गुरूवार

    कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से…. 07  अगस्त  2025 गुरूवार ✍️मनोज जायसवाल संपादकीय— —आज ‘सरोगेसी’ जैसे आधुनिक युग में स्तनपान के प्रति आधुनिक महिलाओं द्वारा स्तनपान से उनकी शारीरिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *