आज की टॉप 10 खबर 17 नवंबर 2025 सोमवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
  1 7 नवंबर  2025 सोमवार

✍️मनोज जायसवाल

————————–

संपादकीय—

बहन आज क्यूं उदास है?

– विवाहोपरांत भी बहनों का स्नेह भाईयों के प्रति और भी प्रगाढ़ बना रहता है। सिर्फ खून के रिश्तों के भाई अपितु मुंहबोले वे भाई जिनके हाथों में राखियां सजाती है उनके प्रति भी वही निच्छल प्रेम की भावनाएं उस संवेदना का एहसास कराती है कि स्नेह तो स्नेह है। फिर इसमें रूहों खून के रिश्ते और मुंहबोले जैसा नाम मायने नहीं रखता। दिलों में जगी स्नेह उन्हें अपने भाई के स्वास्थ्य,सुखी होने की कामनाओं की दुआएं देता है। यह बात और कि विवाहोपरांत कभी किसी भाई के ख्याल नहीं रखने जाने और कोई कोई पति द्वारा पत्नी के मायके की जमीन संपदा द्वारा लोलुपता के चलते पत्नी के दिमाग पर जोर डाले जाने के चलते उन भावनाओं की ओर ले जाता है,जो नहीं होता। यह लालच अंततः कई परिवारों में भाई बहन के संबंधों को भी तोड़ चूका है। कई दामाद जो अपने कर्म अपनी संपदा से संतुष्ट नहीं है। ससुराल की कोई संपत्ति मिले तो वे भी अमीर बनें। बलवती विचारधारा अंधा बना देती है। एक दिन खुद का तो ससुराल से नाता टूट जाता है,बावजूद जिसका ऐसों को कोई मलाल नहीं होता। दूसरी ओर पत्नी या उस भाई का बहन के प्रति अटूट नाते में कड़ुवाहट लाते उसे भी तोड़ देता है,जिसका मलाल बहन को जिंदगी भर होता है, पर वह मजबूर उस पति और खराब आर्थिक व्यवस्था या अन्य कारण जहां संघर्ष नहीं किये जाने के चलते स्थिति निर्मित होती है के चलते बेबस होती है। प्रतिकार भी बहन के लिए उचित नहीं। बावजूद उक्त परिवार में गृहस्थी जीवन कितना संतुष्टिभरा हो सकता है यह लिखने नहीं समाज में देखने वाली बात है कि उनकी स्थिति तो अंततः लालच और इसके चलते उपजी दरिद्रता,छिछोरापन,असंतुष्टि में ही गुजर रही होती है। बहन आज उदास क्यूं है? भाईयों के भातृत्व भाव पर जहां न उनकी सुनी जा रही। महत्वहीन करार दी जा रही उनकी भावनाएं जो संवेदनाएं महसूस करने वाला ऐसे क्षणों में भाई नहीं है। ऐसे कई बातें है समाज में। यहां पर शिक्षा के मायने समझ में आते हैं। लेकिन आज कई दफा शिक्षित परिवारों में इस प्रकार की कड़ुवाहट समझ से परे है।

✍️मनोज जायसवाल

———————— 

01.प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने के चार प्रकरणों में आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत।

— कलेक्टर  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 में प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए आकाशीय बिजली गिरने तथा सर्प काटने से मृत्यु होने के 04 प्रकरणों में मृतकों के निकटतम आश्रितों को चार-चार लाख रूपए की मान से 16 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की है। नरहरपुर तहसील अंतर्गत ग्राम चंवाड़ के 52 वर्षीय राजकुमार निषाद की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनकी पत्नी श्रीमती ममता निषाद के लिए चार लाख रूपए तथा ग्राम डुमरपानी निवासी 35 वर्षीय रामभाऊ नेताम की सर्प काटने से मृत्यु होने के कारण पत्नी श्रीमती चिन्ताबाई नेताम के लिए चार लाख रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार कांकेर तहसील के ग्राम पीढ़ापाल निवासी 60 वर्षीय धनराज पोया की सर्प काटने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनकी पत्नी श्रीमती प्रमिला के लिए चार लाख रूपए तथा सरोना तहसील के ग्राम चोरिया निवासी 65 वर्षीय बिंदा कुंजाम की सर्प काटने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम आश्रित सगाबाई, सगन और सगउ के लिए संयुक्त रूप से चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई है।

  ——————–

02. नशा मुक्त भारत अभियान के लिए शपथ ग्रहण समारोह 18 नवम्बर को।

—नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) के पांच साल पूरा होने पर 18 नवम्बर को जिले में व्यापक स्तर पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जिले के सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया है कि अपने विभाग के साथ-साथ अधीनस्थ कार्यालयों, आम जनता, जनप्रतिनिधियों, जिला में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं सहित सभी वर्गों को इस अभियान में शामिल करें। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए क्यू आर कोड को स्कैन कर ऑनलाइन माध्यम से व्यापक स्तर पर नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शपथ कराना सुनिश्चित करें।

 ———————

03.जिला साहू समाज का निर्वाचन 23 नवंबर को। लक्ष्मीकांत साहू प्रचार प्रसार में आगे दिखायी दे रहे।

—कांकेर जिला साहू समाज का निर्वाचन जो 23 नवंबर को कांकेर नगर के साहू सदन में सम्पन्न होना है,जहां नये जिलाध्यक्ष का चुनाव समाज के विधि के अनुसार होगा। इस चुनाव में वैसे तो नामांकन के बाद ही स्पष्ट होगा कि किसका किसके साथ टक्कर होना है, पर मैदान में जहां तक जानकारी है कि दो प्रमुख सामाजिक गुट सक्रिय है। मैदानी क्षेत्र में जो प्रचार देखने मिला,मुताबिक वर्तमान में साहू समाज के कार्यकारी अध्यक्ष रहे और नये चुनाव में प्रमुख दावेदारी के लिए सामने आ रहे लक्ष्मीकांत साहू अध्यक्ष के लिए प्रबल दावेदार बताये जा रहे हैं। इस पैनम में उपाध्यक्ष परमानंद साहू,हाराडुला, श्रीमती शारदा साहू दसपुर, नंदकुमार अठभैया संगठन सचिव,प्रियंका सार्वा महिला वर्ग से संगठन सचिव इन पांच पदों के लिए साहू सदन में निर्वाचन होना है। दूसरे गुट के लिए खबर है कि बंशी राम साहू भी मैदान में है। देखना यह होगा कि 23 नवंबर के शुभ दिवस मौके पर अबकी बार साहू समाज में सामाजिक सत्ता की डोर कौन सम्हालने वाला है। बताया जाता है कि तहसील के नवनिर्वाचित पदाधिकारी वोटर हैं,जिनकी संख्या तकरीबन 463 है, वहीं निर्वाचित पदाधिकारी 175 हैं। इस तरह 598 सामाजिक जन जो वोटर हैं,वे वोट डालेंगे।

———————–

04. ‘करके देखबो, सीख के रहिबो’ थीम पर एफएलएन मेला का आयोजन। न्यौता भोज में विधायक  आशाराम नेताम हुए शामिल।


—कलेक्टर  निलेश कुमार क्षीरसागर के निर्देशानुसार, एससीईआरटी रायपुर के दिशा-निर्देश और जिला शिक्षा विभाग समग्र शिक्षा कांकेर के मार्गदर्शन में कांकेर जिले की समस्त 1583 शासकीय प्राथमिक विद्यालयों में 14 नवंबर शुक्रवार को एफएलएन मेला का आयोजन किया गया। विकासखण्ड नरहरपुर अन्तर्गत पीएमश्री बालक प्राथमिक शाला सरोना में न्यौता भोज का आयोजन किया गया, जिसमें कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम भी शामिल हुए। एफएलएन मेला का आयोजन पूरे छत्तीसगढ़ में एक साथ आयोजित किया गया। कांकेर जिले में एफएलएन मेला में भाषा गणित, अंग्रेजी एवं बालवाड़ी से संबंधित विभिन्न अवधारणाओं पर आधारित 48 स्टॉलों के बारे में बताया गया। यह सभी स्टॉल बच्चों के लिए रुचिकर और गतिविधियों पर आधारित था। प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय में कम से कम 6 स्टॉल लगाना अनिवार्य किया गया था। यह आयोजन पूर्णतया बच्चों के द्वारा ही संचालित था, जिसमें सभी स्टॉलों के प्रभारी विद्यालय के बच्चे थे और सीखने वाले भी बच्चे ही थे। इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में स्वयं सीखने का गुण विकसित होता है और बच्चों में आत्मविश्वास के साथ सीखने के प्रति रुचि भी पैदा होती है। एफएलएन मेला के दिन जिले के लगभग 1200 विद्यालयों में शिक्षकों के द्वारा न्योता भोजन का भी आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि एफएलएन अर्थात बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में निपुण भारत के अंतर्गत प्राथमिक शिक्षा के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जिसके अंतर्गत 2026-27 तक कक्षा पहली से तीसरी तक के शत-प्रतिशत बच्चों को आवश्यक भाषाई दक्षता एवं गणितीय दक्षता सीखना अनिवार्य है।

———————–

05.श्रमिकों के लिए पंजीयन शिविर का किया गया आयोजन।

—नियद नेल्लानार योजनांतर्गत श्रम विभाग कांकेर द्वारा विकासखण्ड कोयलीबेड़ा के ग्राम गट्टापाल में श्रमिकों के पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 47 असंगठित श्रमिकों एवं 07 भवन निर्माण श्रमिकों का नवीन पंजीयन किया गया। साथ ही छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल योजनांतर्गत नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के तहत 07 पात्र हितग्राहियों का ऑनलाइन इन्द्राज किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत के सरपंच, पंचगण, श्रमिक एवं श्रम विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

———————

06. कांकेर नगर के मिनी स्टेडियम का कांकेर विधायक आशा राम नेताम ने लिया जायजा।

— आज कांकेर मिनी स्टेडियम में चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण कांकेर विधायक आशा राम नेताम द्वारा   किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर निलेश महादेव क्षीरसागर एवं कई उच्चाधिकारी मौजूद रहे। विधायक ने कार्य की प्रगति का विस्तृत जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य में और अधिक गति लाने के निर्देश दिए ताकि कार्य जल्द पूरा हो सके।
 

 ———————

07.  जिले में धान खरीदी व्यवस्था अभी से गडबडा रही। कई केंद्रों पर बोहनी तक नहीं।

———————

08. कांकेर जिले के चारामा‚नरहरपुर क्षेत्र में कडाके की ठंड। इसके चलते हल्बा‚नरहरपुर‚कांकेर—नरहरपुर में रात्रि में आवागमन हुआ कम। देर शाम तक अपना काम निपटा कर घर लौट रहे हैं‚ लोग।

———————–

09. चारामा‚नरहरपुर क्षेत्र में  कडाके की ठंड‚देर शाम होते ही गावों की ओर आ रहे जंगली भालू।

 

  ———————–

10.  आने वाले 28 नवंबर को चारामा विकासखंड के अरौद मेले से लगातार जिले में मेले मंडई का दौर जारी रहने वाला है‚29 को भैंसाकट्टा‚कुरूभाट‚कोटेला सहित लगातार  जिले में होगा  वार्षिक मेला।

  ———————–

विशेष—

पूर्व मंत्री और छह बार के विधायक कवासी लखमा को ईलाज हेतु पुलिस बल उपलब्ध कराने डीजीपी से मिले पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा और विकास उपाध्याय

– पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि पूर्व मंत्री एवं छह बार के विधायक कवासी लखमा को आंखों में बहुत दिनों से दिक्कतें आ रही है जिसका उन्होंने जेल प्रशासन के अस्पताल में डॉक्टर को भी दिखाया लेकिन जेल प्रशासन के डॉक्टरों द्वारा कहा गया कि आंखों में जो प्रॉब्लम है उसका उपचार यहां संभव नहीं है इसके इलाज हेतु उन्हें बाहर जाना पड़ेगा लेकिन बाहर जाने हेतु जेल प्रशासन एवं जिला प्रशासन उन्हें पुलिस बल उपलब्ध नहीं करा रहा है आज इसी मांग को लेकर पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा एवं पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने डीजीपी अरुण गौतम से मुलाकात की और वरिष्ठ आदिवासी नेता का कवासी लखमा को ईलाज हेतु पुलिस बल उपलब्ध कराने के संबंध में पत्र दिया।उपाध्याय ने कहा कि चार दिन पूर्व जेल में वह स्वयं कवासी लखमा जी से मिलने पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं सांसद राजा बरार के साथ मिलने गए थे मिलने के दौरान उन्होंने अपनी आंखों की समस्याओं के बारे में उन्हें अवगत कराया था और कहां था कि जल्द से जल्द इसके इलाज करने की आवश्यकता है ,हो सकता है अन्यथा बीमारी बड़ा रूप ले लेगी लेकिन शासन प्रशासन एक आदिवासी नेता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है और ऐसा लगता है कि जानबूझकर उन्हें पुलिस बल उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है जबकि वह वर्तमान में अभी विधायक भी है उसके बाद भी उनके साथ ऐसा सौतेला व्यवहार भाजपा सरकार के इशारे में किया जा रहा है अगर जल्द से जल्द कवासी लखमा जी को इलाज हेतु पुलिस बल उपलब्ध नहीं कराया गया तो कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतरेगी ।
 ———————-
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। शुभ रात्रि… 🙏
———————–

 

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 10 फरवरी 2026 मंगलवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   10  फरवरी  2026 मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”युरिया खाद के नाम किसानों को हताशा” —जिले का चारामा विकासखंड जो स्वावलंबी और…

आज की टॉप 10 खबर 09 फरवरी 2026 सोमवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   09  फरवरी  2026 सोमवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  ”जीवन को कैसे स्मार्ट बनायेगी ये स्मार्ट मीटर” लगातार महंगाई से त्रस्त लोगों के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *