कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
1 6 नवंबर 2025 रविवार
✍️मनोज जायसवाल
————————–
संपादकीय—
विश्व के आध्यात्मिक गुरू श्रीसत्य साई बाबा की जन्मशताब्दी 23 नवंबर….

– विश्व में जानेमाने आध्यात्मिक गुरू रहे भक्तों के भगवान श्रीसत्य साई बाबा की जन्मशताब्दी मौके पर कांकेर जिले से काफी संख्या में भक्त पुटटपर्ती आंध्रप्रदेश जा रहे हैं। वैसे यह बता दें कि श्रीसत्य साई बाबा जब भौतिक रूप से थे,तब से काफी संख्या में यहां श्रीसत्य साई संगठन एवं अन्य लोगे दर्शन को जाते रहे हैं। मानवता की सेवा को अपना धर्म माने वाले श्रीसत्य साई बाबा ने आंध्रप्रदेश में पेयजल की समस्या को प्रमुखता से कार्य में लेकर दूर की। चिकित्सा जगत में पुट्टपर्ती के साथ बैंगलुरू में अस्पताल बनाये। निःशुल्क ईलाज के द्वार खोले। छत्तीसगढ के नवा रायपुर में स्थापित श्रीसत्य साई अस्पताल जहां केश काउंटर ही नहीं है‚ बच्चों के हृदय का निःशुल्क ईलाज होता है। इस बार स्वर्णिम अवसर है कि श्रीसत्य साई बाबा की जन्मशताब्दी मनायी जा रही है,जहां देश के प्रधानमंत्री,राष्ट्रपति का भी आगमन हो रहा है। कांकेर जिले के लखनपुरी से तकरीबन 8-10 लोग पुट्टपर्ती के लिए कल ट्रेन से निकलेंगे।
—✍️मनोज जायसवाल
————————
01. अंतर्राष्ट्रीय पटल पर कांकेर जिले की छवि बिखेरने वाली डॉ गीता शर्मा 22 नवंबर को कादम्बरी सम्मान से सम्मानित होंगी।
— संस्कारधानी जबलपुर की प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक संस्था “कादम्बरी” द्वारा दिनांक 22 नवंबर को देश के 14 प्रांतों मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ , उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, बिहार, झारखंड, उडीसा, हरियाणा, तेलंगाना, महाराष्ट्र , जम्मू-कश्मीर, गुजरात एवं दिल्ली के 127 साहित्यकारों को उनकी श्रेष्ठ कृतियों के आधार पर, लगभग 4 लाख रुपयों की सम्मान धनराशि के साथ सम्मानित किया जायेगा। जिसमें कांकेर जिले की आन -बान -शान, बहुमुखी प्रतिभा के धनी, अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त ज्योतिर्विद, सूर्य पंचांग के संपादक वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. श्रीमती गीता शर्मा को उनके दीर्घकालीन साहित्यिक अवदान हेतु सम्मानित करना हम सब के लिए गौरव की बात है। डॉ गीता शर्मा ने अनेक शोध पत्र , काव्य संग्रह, ज्योतिष शास्त्र, अंक शास्त्र आदि में अपनी लेखनी चलाई है। आप विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं के सम्मानीय अध्यक्ष, संरक्षक एवं सहज, सरल व्यक्तित्व के धनी हैं। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्याख्यान माला, शोधार्थियों को उचित मार्गदर्शन के लिए सम्मानित करना, आपकी रचनाओं का पठन-पाठन, दूरदर्शन एवं आकाशवाणी केन्द्रों से सतत प्रसारण, विभिन्न समाचार पत्रों पर प्रकाशन आपकी विशिष्टता को दर्शाता है। आपकी लेखनी समाज को दशा एवं दिशा देने में सदैव तत्पर रहती है। इस विशाल साहित्यिक आयोजन हेतु कादम्बरी साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष प्रतिष्ठित साहित्यकार आचार्य भगवत दुबे एवं महासचिव राजेश पाठक “प्रवीण” जहां बधाई के पात्र है वहीं देश के अलग -अलग प्रान्तो से साहित्यकारों का जबलपुर आगमन साहित्यिक संस्था कादम्बरी की बडी उपलब्धि है। देश के हर प्रांत व विदेश में सम्पूर्ण आयोजन की पल-पल की लाइव प्रस्तुति उनके चेनल डायनामिक संवाद टीवी के द्वारा की जाएगी। जिसका लिंक सबको उपलब्ध कराई जाएगी।डॉ गीता शर्मा के इस उपलब्धि हेतु कांकेर जिले के समस्त साहित्यिक संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों ने अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं ।
——————–
02. ग्राम जामगांव में खुडखुडिया नामक जुआ खिलाते चार आरोपीयों को थाना नरहरपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
—— पुलिस जानकारी अनुसार दिनांक 16.11.2025 को ग्राम जामगांव में कुछ लोग खुडखुडिया चार्ट बिछाकर गोटी घोल कर अधिक पैसे का लालच देकर रूपये पैस का दाव लगाकर खुडखुडिया नामक जुआ खिला रहे की मुखबीर सुचना पर श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला उ.ब कांकेर श्री आई. के. ऐलेसेला के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश सिन्हा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर (DRG) श्री अविनाश ठाकुर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक सोमेश सिंह बघेल के नेतृत्व में मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना नरहरपुर से टीम गठित कर ग्राम जामगांव में मुखबीर के बताये स्थान पर जुआ रेड कार्यवाही किया गया मौके पर 04 नफर जुआरियान खुडखुडिया नामक जुआ खेलाते पाया गया। जुआरियान 01. राकेश छाटा के पास से 500 रूपये 02. आशीश पटेल के पास से 600 रूपये 03. रामाधार साहू के पास से 530 रूपये एवं एक नग सफेद रंग के रेंगजीन फ्लेक्सी जिसमें इंट, पान, चिड़ी, झंण्डा, मुंडा, हुक्कुम खुड़खूड़िया चार्ट 04. विजय साहू के पास से 800 रूपये एवं 06 नग प्लस्टिक गोटी जिसके फलक पर इंट, पान, चिड़ी, झंण्डा, मुंडा, हुक्कुम अंकित है एवं 01 नग काले रंग की रेगजीन लेदर एवं फण्ड से 2300 रूपये मिला कुल जुमला राशि 4730 रूपये जुआरियों के कब्जे से जप्त कर मौके पर आरोपी जुआरियान के खिलाफ धारा 6(क) छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधि0 2022 का अपराध सबुत पाये जाने से अपराध पजीबंद्व कायम कर आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नरहरपुर निरीक्षक सोमेश सिंह बघेल, सहा.उप निरी. पल्टुराम मण्डावी, आर. 728 नीलेश निषाद, आर. 767 धर्मेन्द्र साहू, आर. 1090 निलेश साहु का महत्वपुर्ण योगदान रहा ।
———————
03.एसआईआर की जमीनी हकीकत जानने उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने दौरा कर समीक्षा की। डिजिटाइजेशन का कार्य 30 नवम्बर तक पूर्ण करने के दिए निर्देश।
—भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 04 नवंबर से 04 दिसम्बर तक मतदाता सूची के शुद्धिकरण के लिए बीएलओ द्वारा घर घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन कार्य की जमीनी हकीकत जानने उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार कुर्रे ने शनिवार 15 नवंबर को कांकेर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नरहरपुर विकासखंड में एसआईआर गणना प्रपत्र के एकत्रीकरण तथा डिजिटाइजेशन कार्य की मतदान केंद्रवार समीक्षा की। इसके तहत उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा क्षेत्र का भ्रमण कर प्रत्येक निर्वाचन सुपरवाइजर तथा बीएलओ के द्वारा निष्पादित किए जा रहे कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई तथा फील्ड कर्मियों को आवश्यक दिशानिर्देश देते हुए डिजिटाइजेशन का कार्य 30 नवंबर तक पूर्ण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
———————–
04. महानदी घाटों से अभी—अभी हाईवा ट्रकों का परिचालन शुरू हुआ है कि तनाव भी शुरू हो चुका है। आज चारामा विकासखंड के चिनौरी में ग्रामीणों ने ट्रकें रोकी।
———————–
05.
————————
06.
————————
07.
————————
08.
———————–
09.
———————–
10.
———————–
———————-
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। शुभ रात्रि… 🙏
———————–







