कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
16 जनवरी 2026 शुक्रवार
✍️मनोज जायसवाल
————————
संपादकीय
‘‘सत्ताधारी पार्टी के प्रतिनिधी को धमकी”
– बेखौफ,बेलौस हो चुके अवैध तरीके से रात्रि में रेत चोरी करने वाले माफिया दे रहे धौंस। चारामा विकासखंड के शांत क्षेत्र में द्वेश विद्वेश‚लोगों के बीच अवसाद के बीज बो रहे रेत माफिया। पांचवी अनुसुचित क्षेत्र का भी सम्मान नहीं। इस क्षेत्र में तनाव का वातावरण,जब सत्ताधारी जनप्रतिनिधी को धमकी दे रहे तो आम लोगों का अंदाजा लगा सकते हैं।
– बेखौफ,बेलौस हो चुके अवैध तरीके से रात्रि में रेत चोरी करने वाले माफिया दे रहे धौंस। क्षेत्र में तनाव का वातावरण,जब सत्ताधारी जनप्रतिनिधी को धमकी दे रहे तो आम लोगों का अंदाजा लगा सकते हैं। किस तरह महानदी के हाराडुला पुल टूट जाने के बाद अब अरौद पुल भी ध्वस्त होने की कगार पर। स्लेब से सरिया दिख रहा तो सामने पिलर के सामने धंसता दिखायी दे रहा है‚अगर क्षमता से अधिक वजनी रेत की ट्रक का कुछ दिन ही परिचालन किया जाता रहा तो यह भी हाराडुला पुल की तरह टूट जायेगा‚ फिर लोग कैसे आवाजाही करेंगे भविष्य की चिंता सता रही आम लोगों को।
जिले के चारामा वि.खं. में बहने वाली महानदी के अरौद घाट से रात्रि में अवैध तरीके से रेत उत्खनन करने वाले खननकर्ता किस तरह बेलौस,बेखौफ हो चुके हैं, वीडियो में रेखा जा सकता है,जहां जिले के जिला पंचायत क्षेत्र क्र. 05 की महिला जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि सभापति को ये धमकी दी जा रही है,कि तुम्हारे पार्टी की सदस्यता रद्द करवा दुंगा।
पिछले चुनाव में भारी वोटों से अपने भाजपा पार्टी से जीत का परचम फहराने वाली चारामा के महानदी परिक्षेत्र की शान कही जाने वाली डंडसेना कलार समाज की सामाजिक कार्यकर्ता भिरौद‚चारामा स्थायी निवासी श्रीमती तेजेश्वरी सिन्हा को जब अरौद घाट रेत खदान के ठेकेदार द्वारा धमकी की खबर दिये जाने से आज पूरा क्षेत्र गुस्से से उबल रहा है,ना जाने यह कब उग्र रूप ले कहा नहीं जा सकता।
जिले के पुलिस अधीक्षक को दिये ज्ञापन में उन्होंने इस बात का उल्लेख की है कि मैं भाजपा की समर्पित कार्यकर्ता हूं। रेत ठेकेदार श्रीकांत सोनी द्वारा मुझे भाजपा कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधी को धमकी दिये जाने से भाजपा पार्टी की छवि धुमिल हो रही है। महोदय मैं एक महिला जनप्रतिनिधि हूं,अपने क्षेत्र हमेशा अकेला आना जाना रहता है। लेकिन रेत ठेकेदार श्रीकांत सोनी के इस प्रकार से मुझे धौंस बता कर धमकी दिये जाने से मेरे जान को खतरा बना हुआ है। मैं यह आवेदन सौंप रही हूं कि मेरे साथ यदि कोई भी अनहोनी घटना होती है तो रेत ठेकेदार सोनी एवं यहां का प्रशासन भी जिम्मेदार होगा। यदि इस आवेदन के बाद तत्काल रेत ठेकेदार श्रीकांत सोनी के ऊपर कार्रवाई नहीं होती है, तो मैं अपने सभी महिला जनप्रतिनिधियों एवं आम महिलाओं के साथ कलेक्ट्रेट के सामने धरना प्रदर्शन के करने बाध्य हो जाऊंगी।
इस घटना से आज जिले में राजनीतिक भूचाल सा आ गया है। सत्तारूढ दल के कई नेताओं के बीच भी चर्चा का विषय बन गया है कि ये कौन है,जो सत्ताधारी पार्टी के जनप्रतिनिधी को खुलेआम धमकी दे रहा है,जो अपने को बडे नेताओं का करीबी बताता है।
वहीं सामाजिक स्तर पर भी आदिवासी समाज में चर्चा में आ रहा है कि ये कौन है,जो हमारे पांचवी अनसुचित क्षेत्र को अच्छा नहीं है,की बात करते धौंस दे रहा है। वहीं मीडिया जगत में भी चर्चा का विषय है कि कौन है,वो जो उनकी बिरादरी को पैसे देने की बात करता है।
1 . मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे पखांजूर, नर-नारायण सेवा आश्रम में की पूजा-अर्चना। 02 अरब 84 करोड़ 65 लाख रूपए के 87 निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण।
—प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शुक्रवार को कांकेर जिले में पखांजूर पहुंचे, जहां पर उन्होंने नर नारायण सेवा आश्रम पहंुचकर पूजा अर्चना की तथा प्रदेशवासियाें की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने आश्रम परिसर में भ्रमण कर आश्रम के संस्थापक स्वामी सत्यानंद ब्रम्हचारी की प्रतिमा का पूजन किया। तदुपरांत पखांजूर स्थित नेताजी सुभाष स्टेडियम पहुच कर जिला वासियों को 02 अरब 84 करोड़ 65 लाख रूपए के 87 निर्माण कार्यों की सौगातें दीं। इस दौरान उनके द्वारा परलकोट क्षेत्रवासियों के विकास के लिए विभिन्न घोषणाएं भी की गई, जिनमें नए शिक्षा सत्र से बंग समाज के 135 ग्रामों की प्राथमिक शालाओं में नये शिक्षा सत्र से बांग्ला भाषा में शिक्षा प्रांरभ करने की घोषणा की।
इसके अलावा संबलपुर से दुर्गूकोंदल होते हुए पखांजूर तक सड़क निर्माण की घोषणा की। इसी तरह मंडी गेट पखांजूर से अंजाड़ी नाला तक गौरवपथ का निर्माण कराने, मछली मार्केट पखांजूर से नर-नारायण सेवा आश्रम तक सीसी सड़क निर्माण, वार्ड क्रमांक-05 की शासकीय कन्या शाला मैदान में बाउण्ड्रीवाॅल निर्माण, पखांजूर में फायर ब्रिगेड वाहन सेवा शुरू करने तथा सिविल अस्पताल पखांजूर में धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स स्थापित करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पखांजूर स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में विशाल जनसमुदाय को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार प्रशासनिक कार्योें में स्वच्छता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने की इच्छा शक्ति के साथ लगातार विकास की ओर आगे बढ़ रही है। ई-आफिस एवं ऑनलाइन माध्यमों से सभी प्रकार के प्रशासनिक कार्यों का निष्पादन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नक्सलवाद समाप्ति की ओर है और इसके बाद बस्तर क्षेत्र में भी चहुंमुखी विकास दृष्टिगोचर होगा। श्री साय ने बताया कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्पों का अनुसरण करते हुए प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है। दो साल की अल्पावधि में राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख आवास की स्वीकृति दी है, जिसके परिणामस्वरूप अब तक 08 लाख हितग्राहियों ने गृह प्रवेश भी कर लिया है। इसी तरह महतारी वंदन योजना अंतर्गत प्रदेश की 74 लाख महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में नियद नेल्लानार, धरती आबा अभियान, पीएम जनमन जैसी अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही है, जिससे विकास कार्यो कों गति मिली है। प्रदेश में मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना को पुनः प्रारंभ किया गया। मेहनतकश किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी की जा रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने परलकोट क्षेत्रवासियों को नर-नारायण मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस साल की मकर संक्रांति में 62वां मेला का आयोजन किया जा रहा है। नर सेवा ही नारायण की सेवा के ध्येय से स्थापित किए गए इस आश्रम में आस्था और परंपरा को आगे बढ़ाने का पुण्य कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग ने अपने उद्बोधन में कहा कि परलकोट क्षेत्र अबुझमाड़ का प्रवेश द्वार है, जो लाल आतंक के साए में लंबे समय से विकास से वंचित रहा है, चुंकि अब माओवाद समाप्ति की ओर अग्रसर है तो मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में क्षेत्र में विकास की गति में निश्चित तौर पर तेजी आएगी। अंतागढ़ विधायक विक्रमदेव उसेण्डी ने अपने संबोधन में परलकोट क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य तथा रोजगार के क्षेत्र में प्रदेश सरकार द्वारा लगातार कार्य करने की बात कही। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने स्वागत उद्बोधन दिया।
नर-नारायण सेवा आश्रम पहुंच कर की पूजा
मुख्यमंत्री श्री साय ने पखांजूर नगर आगमन पर यहां प्राचीन नर-नारायण सेवा आश्रम पहुंचकर संस्थापक स्वामी सत्यानंद परमहंस के तैलचित्र एवं प्रतिमा का विधिविधानपूर्वक पूजन किया। इस दौरान आश्रम के अध्यक्ष स्वामी नित्यानंद ब्रह्मचारी तथा स्वामी बिरेंदानंद और स्वामी ज्योतिर्मय ब्रह्चारी ने मुख्यमंत्री को स्वामी सत्यानंद परमहंस की प्रतिमा प्रदान कर सम्मानित किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री श्री साय ने पखांजूर के मुख्य मार्ग पर स्थित परकोट विद्रोह के क्रांतिकारी शहीद गैंद सिंह की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी शहादत को नमन किया।
इस अवसर पर कांकेर विधायक आशाराम नेताम, राज्य हस्तशिल्प बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी, उपाध्यक्ष श्रीमती तारा ठाकुर, नगर पंचायत पखांजूर के अध्यक्ष नारायणचंद्र साहा, पूर्व सांसद मोहन मण्डावी, पूर्व विधायक मंतूराम पवार, श्रीमती सुमित्रा मारकोले सहित डीआईजी कांकेर अमित तुकाराम कांबले, एसपी निखिल राखेचा, जिला पंचायत के सीईओ हरेश मण्डावी, अपर कलेक्टर एएस पैकरा, एसडीएम पखांजूर टीआर देवांगन के अलावा सतीश लाटिया, महेश जैन एवं पार्षदगण व स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं काफी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
————————
02. ब्लाक कांग्रेस कमेटी चारामा के अध्यक्ष हिरवेंद्र साहू का चारामा में भव्य स्वागत।

— विधायक निवास चारामा में ब्लाक कांग्रेस कमेटी चारामा के नवनियुक्त अध्यक्ष हिरवेन्द्र साहू का आदिवासी कांग्रेस चारामा द्वारा स्वागत किया गया। मौके पर विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी, युवक कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष महेंद्र नायक,आदिवासी कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष कुबेर कुंजाम, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष लखनपुरी सौरभ ठाकुर, एनएसयुआई के जिलाध्यक्ष सुमीत राय, अमन गायकवाड,डेमल ठाकुर,बोधन लाटिया, रामाधार साहू , सुरेन्द्र साधवानी,कुमार चक्रधारी , बसंत चक्रधारी उपस्थित थे।
———————
03. मुख्यमंत्री के पखांजूर आगमन पर जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत।

—प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जिले के कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के पखांजूर स्थित हैलीपेड पहुचे जहां पर जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया। स्वागत करने वालों में सांसद कांकेर भोजराज नाग, विधायक अंतागढ़ विक्रमदेव उसेण्डी, विधायक कांकेर आशाराम नेताम, हस्तशिल्प बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत, नगर पंचायत पखांजूर के अध्यक्ष नारायणचंद्र साहा सहित डीआईजी कांकेर अमित तुकाराम कांबले, कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक राखेचा सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकरीगण शामिल रहे।
———————
04. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी 2 अरब 84 करोड़ रुपये के 87 विकास कार्यों की सौगात।पखांजूर में आयोजित कार्यक्रम में 02 अरब 78 करोड़ 86 लाख रूपए के 85 कार्यों का भूमिपूजन। 05 करोड़ 79 लाख रूपए के दो कार्यों का लोकार्पण ।
— प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शुक्रवार को कांकेर जिले के पखांजूर में आयोजित कार्यक्रम में 02 अरब 84 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत के 87 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इसमें 02 अरब 78 करोड़ 86 लाख रूपए के 85 विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा 05 करोड़ 79 लाख रूपए के दो कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं।
पखांजूर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा अंतागढ़ विकासखण्ड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 07 सड़क निर्माण कार्य जिनमें कोसरीडा से पटेलपारा हुरतराई (कोयलीबेड़ा), मातला ‘अ’ से मानकोट सड़क, अंतागढ़ मुख्य मार्ग से कामता पटेलपारा, सारंडी से गुंजनार (कचवार), उसेली से खड़गांव, तुमसनार से बेलोडी स्कूलपारा, हलाईनार से सरपंच पारा, चारामा विकासखण्ड में किशनपुरी से पदमपुर नयागढ़पारा तक सड़क निर्माण, कांकेर विकासखण्ड में पीढ़ापाल-मुरागांव से टोंडामरका सड़क निर्माण, नरहरपुर विकासखण्ड में बहनापानी से खुलगुडरा सड़क, बांसपत्तर-तिरियारपानी से सरायपानी, झुलनातेंदु से पारधीपारा, नरहरपुर बाजारपारा से नदियापारा (मारवाड़ी) तक सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया गया।
इसी प्रकार सेतु निर्माण संभाग कांकेर द्वारा निर्माण किए जाने वाले उच्च स्तरीय पुलों-अंतागढ़ विकासखण्ड के सोनपुर-नारायणपुर मार्ग में कोटरी नदी पर पुल निर्माण, राजनांदगांव-बैलाडिला मार्ग के खंडी नदी पुल निर्माण, अंतागढ़-बेड़मा राज्य मार्ग में निर्गुण नाला पुल निर्माण, चारामा विकासखण्ड अंतर्गत चारभाटा-मरकाटोला मार्ग में सिरसिदा नाला पर पुल निर्माण, कांकेर-देवरी-पीढ़ापाल मार्ग में चिनार नदी पुल निर्माण, नरहरपुर विकासखण्ड में मुड़पार-नरहरपुर-मुरूमसिल्ली मार्ग में झुरा (सुरही) नदी पर पुल निर्माण, भानुप्रतापपुर विकासखण्ड अंतर्गत कांकेर-भानुप्रतापपुर-मानपुर मार्ग में जंजाली नाला पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण, संबलपुर-सिलपट मार्ग में संबलपुर नाला पर पुल निर्माण, जल संसाधन विभाग के अंतर्गत कोयलीबेड़ा विकासखण्ड में मंडागांव स्टॉपडेम निर्माण, मडपा (मड़ाम) निरूल नाला में स्टॉपडेम निर्माण, चारगांव तालाब नहर लाइनिंग एवं स्ट्रक्चर निर्माण, सिकसोड़ तालाब के स्लूस संरचना एवं सायफन निर्माण, पी.व्ही. 101 विष्णुपुर में स्टापडेम निर्माण, छोटेबेठिया-2 स्टॉपडेम निर्माण, नर-नारायण एनीकट सत्यानंद नाला, पी.व्ही. 89 विवेकनगर में एनीकट निर्माण, पखांजूर जलाशय बांध एवं नहर जीर्णाेद्धार तथा लाईनिंग कार्य, निरीक्षण गृह अनुविभागीय कार्यालय कापसी एवं मरम्मत कार्य तथा अंतागढ़ विकासखण्ड में आमाबेड़ा तालाब के स्लूस संरचना मरम्मत कार्य का भूमिपूजन किया। इसी प्रकार लोक निर्माण संभाग भानुप्रतापपुर अंतर्गत ग्राम जातेवाड़ा से मदले मार्ग निर्माण पुल-पुलिया सहित, ग्राम महेन्द्रपुर से गुलालबोड़ी मार्ग पुल-पुलिया सहित, ग्राम परलकोट सड़क मार्ग का मजबूतीकरण, ग्राम सोढ़े से गुट्टापारा तक पहुंच मार्ग, मुख्य मार्ग से पदबेड़ा तक पहुंच मार्ग, पखांजूर के घोड़ागांव से अंजाड़ी तक पहुंच मार्ग, ग्राम कोटनखोड़ से नीचे कामता तक सड़क निर्माण, ग्राम आमकोट से डुटापिपली तक पुल-पुलिया सहित सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना भानुप्रतापपुर अंतर्गत पखांजूर-मायापुर सड़क का मजबूतीकरण एवं नवीनीकरण कार्य, संगम से स्वरूपनगर पी.व्ही. 62 सड़क का मजबूतीकरण, दुर्गूकोंदल से कोदापाखा सड़क का मजबूतीकरण, कुरूषबोडी से कोटोडी मार्ग में आरडी 02 हजार मीटर पर वृहद पुल निर्माण, कुरूषबोडी से कोटोडी मार्ग में आरडी 7500 मीटर पर वृहद पुल का निर्माण, कोयलीबेड़ा- परतापुर-जिरमतराई से कड़मे मार्ग पर वृहद पुल, भुरका मार्ग में वृहद पुल का निर्माण, धनेली से पटेलपारा सड़क निर्माण कार्य, तेंडाईकोंदल से आवासपारा सड़क निर्माण, मुंगवाल अटल चौक से डोंगरीपारा सड़क निर्माण, साधुमिचगांव से ओंडाहूर सड़क निर्माण, ओंडाहूर से गार्डा तक सड़क निर्माण, केंवटी पखांजूर रोड से भुस्की सड़क निर्माण, गुरवंडी से खेड़ेगांव सड़क निर्माण, दुर्गूकोंदल कर्रमपानी रोड से दियागांव सड़क निर्माण, केंवटी पखांजूर रोड से छिंदटोला सड़क निर्माण, नेड़गांव से रसोली सड़क निर्माण, ओटेकासा से पटेलपारा गुडरापारा सड़क निर्माण, चेमल से भेजर सड़क निर्माण, साधुमिचगांव से पुड़ोमिचगांव तक सड़क निर्माण, आलपरस से गुंदुल सड़क निर्माण, कड़मे रोड से जिरामतराई सलिहापारा सड़क निर्माण, बोवेली से बलाईकच्छार खासपारा सड़क निर्माण, टेकामेटा से पुसकट्टा सड़क निर्माण, छोटेझाड़कट्टा से देवीपारा सड़क निर्माण, मुरवंडी से पित्तेगुड़म सड़क निर्माण, बांदे पखांजूर रोड से प्रेमनगर पी.व्ही. 34 सड़क निर्माण, जबेली से भुरभुसी सड़क निर्माण, मेनरोड से चरदरहा सड़क निर्माण, पी.व्ही. 24 से नवागोंडाहूर सड़क निर्माण, उजाला से बोगनभोदिया सड़क निर्माण, छिंदपाल से संटोला सड़क निर्माण, कोयलीबेड़ा पोरोण्डी रोड से नयापारा सड़क निर्माण, जलवाही से हनफरसी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन शामिल है। इसके साथ ही कांकेर विकासखण्ड में तहसील कार्यालय के समीप लाइब्रेरी एवं हॉल निर्माण का कार्य, विशेषीकृत दत्तक ग्रहण एजेंसी भवन कांकेर, चाईल्ड हेल्प लाइन कांकेर तथा अंतागढ़ विकासखण्ड में चार सामुदायिक भवन निर्माण, भानुप्रतापपुर में दो सामुदायिक भवन निर्माण एवं कांकेर में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने आज जिले के दो विकास कार्यों जिनकी लागत 05 करोड़ 79 लाख 16 हजार रूपए है, का लोकापर्ण भी किया। इसमें नरहरपुर विकासखण्ड में ग्राम बांसपत्तर से तितियारपानी मार्ग में टुरी नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण और दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के ग्राम मेड़ो में हायर सेकण्डरी स्कूल भवन निर्माण कार्य शामिल हैं।
———————–
05.कांकेर विधायक आशा राम नेताम मांदरी में आयोजित बस्तर पंडुम में शामिल हुए।

— आज जिले के ग्राम साल्हेभाठ, ग्राम पंचायत मांदरी में आयोजित बस्तर पंडुम कार्यक्रम में कांकेर विधायक आशा राम नेताम शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर बस्तर की समृद्ध लोक कला, जनजातीय संस्कृति एवं परंपराओं पर आधारित विभिन्न स्टॉल का अवलोकन किया।
–———————
06.इंटर स्टेट यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम उदयपुर (राजस्थान) में अयोजित हुआ। इस 5 दिवसीय शिविर में कांकेर के रानू गुप्ता (एनएसएस स्वयंसेवक और कांकेर स्वयंसेवकों के उप समन्वयक), भूमि नागवंशी, प्रेम श्रीवास, अक्षय नेताम शामिल हुए। उन्हें इस शहर में उदयपुर के विभिन्न स्थानों में उदयपुर की एवं राजस्थान की संस्कृति एवं इतिहास को समझा गया। इस युवा संस्कृति आदान-प्रदान कार्यक्रम में उनके द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर पर कांकेर के प्रतिभागियों ने बेहतर सांस्कृतिक छत्तीसगढी गीत पर प्रस्तुति दी गई।
———————–
07.भक्त गुहा निषादराज जयंती पर सरोना में हुआ भव्य आयोजन ।
—सरोना में भक्त गुहा निषादराज की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ग्राम सरोना में ब्लॉक स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालु शामिल हुए। इस मौके पर समाज द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा से हुई। शोभायात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें भक्त गुहा निषादराज के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में महिला, पुरुष, युवा एवं बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और समाज की एकता का परिचय दिया। ग्राम दरगाहन की मंडली द्वारा सुंदर कथा व भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष तारा ठाकुर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष संजय गोपाल साहू, सलाहकार नकुल राम निषाद, ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम निषाद, चिंतामणि रामटेके, सरपंच सरोना दीपिका वट्टी, दिनेश सहारे, सरपंच मुड़पार गंगाराम शोरी, संरक्षक तितरा राम निषाद सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहे। इसके अलावा कार्तिक निषाद, अशोक निषाद, भारत निषाद, श्रवण कुमार बेसरा, राजकुमार कश्यप, अनिप निषाद, चैतू निषाद, विजय निषाद, देशी निषाद, हंसु निषाद, पुरुषोत्तम निषाद, पीलू निषाद, संदीप निषाद, सुकलाल निषाद, तेज निषाद, कमलेश निषाद, ननकू निषाद एवं प्रेमु निषाद सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
———————–
08.कोयलीबेड़ा (अंतागढ़) में आयोजित तीन दिवसीय मानसगान रामायण कार्यक्रम में कांकेर विधायक आशा राम नेताम शामिल हुए।

———————
09.जिला कांकेर मे कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के लिए कांकेर पुलिस द्वारा चैंबर आफ काॅमर्स, पेट्रोल पम्प संचालक एवं मेडिकल स्टोर संचालकों की विषेश मीटिंग।
— गत 15 जनवरी को निखिल अशोक राखेचा (भापुसे), पुलिस अधीक्षक कांकेर, के निर्देशानुसार, अकाश श्रीश्रीमाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, दिनेश सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर मार्गदशन एवं अन्य राजपत्रित अधिकारियों की उपस्थित में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में चैबर आॅफ काॅमर्स, पेट्रोल पम्प संचालक एवं मेडिकल स्टोर संचालकों का मीटिंग लिया गया।
मीटिंग में उपस्थित चैंबर आफ काॅमर्स, मेडिकल संचालकों, पेट्रोल पम्प संचालको को सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा दुकान के मुख्य जगहों में मुख्य प्रवेष द्वारा (सामने और पीछे) कैष काउंटर, रिसेप्शन एरिया, गोदाम (वेयर हाउस), और संवेदनशील जगहो पर लगाने का सुझाव दिया गया, ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके, कैमरे ऊँचे और नीचे की ओर कोण पर लगाने ताकि विस्तृत कवरेज मिले, और प्रवेश/निकास पर लोगों का स्पष्ट रिकाॅर्ड हो खासकर रिसेप्शन पर जिससे सुरक्षा और आडिटिंग दोनों करने, सीसीटीम रिकाॅर्ड को अधिक-अधिक स्टोर कर सुरक्षित रखने हेतु निर्देशित किया गया। जिला कांकेर के सराफा दुकानों में बुर्का, नकाब, घूंघट पहनकर आने वाले को एंट्री नही दी जाएगी इसके साथ ही हेलमेट पहनकर आने वाले पुरूषो की भी एंट्री बैन की गई है। मीटिंग में उपस्थित चैंबर आफ काॅमर्स, पेट्रोल पम्प संचालक एवं मेडिकल संचालकों, साप्ताहिक बाजार मे व्यापारियों एवं ग्रामीणों को यूपीआई, फ्राॅड, आनलाइन ठगी, फर्जी काॅल डिजिटल अरेस्ट और अन्य साइबर अपराध, महिलाओं के प्रति बढ़ते साहबर अपराध, जिसमें साइबर अपराधी महिलाओं की व्यक्तिगत तथा संवेदनशील जानकारी को प्राप्त कर शारीरिक या आर्थिक शोषन के लिए ब्लैकमेल करते है, जिससे हत्या, आत्महत्सा और बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों की प्रवृति में वृद्धि से बचाव के उपाय की जानकारी दिया गया।
शहर में बढते दुर्घटनाओं को देखते हुए मीटिंग में उपस्थित चैंबर आफ काॅमर्स, पेट्रोल पम्प संचालक एवं मेडिकल स्टोर संचालकों को यातायात सुनिश्चित हेतु सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन करने प्रेरित किया गया जिसमें ट्रेफिक लाइट, गति सीमा, शराब पीकर गाड़ी न चालने और सभी संकेतो (जैसे हेलमेट सीट बेल्ट) का ध्यान रखने समझाईश दिया गया, तथा मेडिकल संचालकों को किसी भी व्यक्ति को बिना डाॅक्टर वैध पर्ची के दवाई नही देने निर्देशित किया गया ताकि नशे के रूप में प्रयोग करने वाले दवाओं का रोकथाम किया जा सके।
———————
10.
—
———————-
शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…
———————-
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
———————–