आज की टॉप 10 खबर 15 सितंबर 2025 सोमवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
15  सितंबर  2025 सोमवार

✍️मनोज जायसवाल

——————— 
संपादकीय—

कथावाचकों के पास दुखों के प्रश्नॽ
—दुःख किसके पास नहीं है? गरीबों के पास भी और अमीरों के पास भी। आज कल कथा वाचकों के आयोजन स्थल में पंडाल से महिला पुरूष अपने दुःखों को दूर करने प्रश्न पूछते रहते हैं। ऐसा ही नहीं दुःखों के प्रश्न के साथ कई धार्मिक आध्यात्मिक, कई परंपराओं,पूजा पाठ अंधश्रद्वा विषयक प्रश्न भी पूछते हैं। वैसे देखें तो कई दफा अनिरूद्वाचार्य   महाराज के पास ऐसे-ऐसे लोगों के प्रश्न देखकर हंसी आती है। अमूमन कई दंपत्ति इस महाराज के सामने खड़े होकर यह बोलते नजर आते हैं, महाराज मांस खाते हैं। पति दारू पीते हैं। छोड़ने छुड़ाने के प्रश्न पर महाराज बड़ी विनम्रता से अब से नहीं खाना पीना कह कर बात खत्म करते हैं। वैसे अमूमन मांस खाने वाले और दारू शराब पीने वालों को कम ही छोड़ते देखा जाता है। लेकिन मुझे अप्रतिम खुशी तब लगता है कि कई अंतिम सिरे के व्यक्ति लोग बड़े प्रेम भाव से पति-पत्नी कथा सुनने आए रहते हैं और बड़े मासुमियत से प्रश्न करते और अब से नहीं खाएंगे पीएंगे महाराज बोलते रहते हैं।  अनिरूद्व आचार्य की छोड कुछ महाराज के सोशल पटल पर वायरल हो रहे  क्लिप देखकर कभी-कभी तो लगता है कि किस प्रकार उन बेबस मजबूर लोग जो दुःख दूर होने की लालसा से आए हैं ऐसे व्यवहार सा साबित होता दिखता है जैसे उन्हें भरे मंच में जलील किया जा रहा हो। जबकि आपके पास कोई कितनी भी शक्ति क्यों न हो ज्यादा ऊंचे आवाजों में बोलना भी पाप है। इसी महाराज का जवाब था, जाने अनजाने में चिंटी,पक्षी से लेकर मांस,मछली स्पष्टतया हत्या किये जाने के साथ मुंह से भी यदि किसी को कुछ कहा जाय जिससे उन्हें ठेस लगे तो वह पाप होता है। पांच प्रकार के पाप प्रायः हर लोग कर रहे होते हैं। लेकिन इस सत्य बातों को लें तो फिर यदि आप भरी मंच पर किसी को ऊंचे आवाज में बोलें जो उसके आत्म स्वाभिमान के लिए वह दुखित हुआ तो क्या आपको पाप नहीं लगेगा। अनिरूद्वाचार्य जैसे कथावाचक के शब्द कभी किसी को ठेस लगे ऐसा नहीं होता। जानकारी भी वह गुढ़ बातों की दिया करते हैं। इसके साथ ही कई अन्य कथावाचक  हैं। लेकिन दुःख निवारण के तरीकों में कई ऐसे हैं जो सुना तो जा रहा है पर पालन किया जाना उतना संभव नहीं है। हाल में अनिरूद्वाचार्य‚ प्रेमानंद महाराज  के द्वारा कुछ लडकियों के  लिव इन रिलेशन संबंध में  बतायी बातें  चर्चा में रही‚ पर अब अंततःशांत हो गई।
—मनोज जायसवाल
————–

01.माता बहादुर कलारिन सम्मान हेतु आवेदन 26 सितम्बर तक आमंत्रित।

—छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष, नारी उत्थान हेतु अभूतपूर्व कार्य करने वाली राज्य की महिलाओं को प्रोत्साहित करने हेतु माता बहादुर कलारिन सम्मान वर्ष 2025 के लिए 26 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके तहत महिलाओं को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से प्रतिवर्ष राज्य अलंकरण समारोह में एक महिला को 02 लाख रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पत्र सम्मान स्वरूप प्रदान किया जाता है। उक्त सम्मान के संबंध में विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट www.cgwcd.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।

——————— 

02.वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार के लिए 26 सितम्बर तक प्रविष्टि आमंत्रित।

—छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं में विशेषकर वीरता, शौर्य, साहस तथा महिलाओं में आत्मबल को सशक्त करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की महिलाओं को प्रतिवर्ष वीरागंना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार प्रदान किया जाता है, इसके लिए 26 सितम्बर 2025 तक प्रविष्टि आमंत्रित किया गया है। योजना के तहत एक महिला को 02 लाख रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पत्र सम्मान के रूप में प्रदान किये जाने का प्रावधान है। इस संबंध में अधिक जानकारी विभागीय वेबसाइट www.cgwcd.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।

——————— 

विशेष-
प्रदेश में हडताल के तारतम्य अनुपस्थित एनएचएम अधिकारी कर्मचारी कल तक काम पर नहीं लौटे तो होगी सेवा समाप्ति की कार्रवाई। स्वास्थ्य सचिव ने दिए सभी जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश। अब देखना होगा कि आंदोलनरत कर्मचारी क्या निर्णय लेते हैं।
——————— 

03.मिनी माता सम्मान के लिए 26 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित।

—छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओें विशेष रूप से अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला, अशासकीय संस्था से मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 26 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। इस योजना के तहत एक महिला या संस्था को 02 लाख रुपये की राशि तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट www.cgwcd.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।

——————— 

04.  जिला मुख्यालय से सटे ग्राम चवांड में   रामसत्ता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  कांकेर विधायक आशा राम नेताम  एवं कांकेर सांसद भोजराज नाग एवं अन्य प्रतिनिधी  शामिल हुए।  सांसद एवं विधायक ने  ज्ञान मंच से संबाेधित किया।

05.निर्माण श्रमिकों के लिए पंजीयन, नवीनीकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव।

—छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के उपलक्ष्य में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए पंजीयन, नवीनीकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सुरही में लगाया गया, जिसमें पंजीकृत 13 श्रमिकों का नवीनीकरण व 73 श्रमिकों का नवीन पंजीयन किया गया। इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग द्वारा 96 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित की गइंर्। उक्त शिविर में ग्राम पंचायत सरपंच, पंचगण, श्रम निरीक्षक सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।श्रम पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार श्रम एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आगामी 16 सितम्बर को ग्राम छोटेकापसी, पखांजूर एवं 19 सितम्बर को चारामा विकासखण्ड के ग्राम कुर्रूभाट में निर्माण श्रमिकों के लिए पंजीयन, नवीनीकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे।

——————– 
विशेष
आज जिला मुख्यालय कांकेर स्थित राजीव भवन में महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर सबसे वरिष्ठ महिला कांग्रेसी श्रीमती रोशन आरा, विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी   एवं जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती सुभद्रा सलाम का शाल और श्रीफल देकर सम्मान किया गया।

———————

06.आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत।

—कलेक्टर   निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए सर्प काटने से मृत्यु होने के दो प्रकरण में चार-चार लाख रूपए के मान से 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। अंतागढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम मण्डागांव की 02 वर्षीय प्रवीण कुमार की सर्प काटने से मृत्यु होने पर उनके माता-पिता हीरालाल और श्रीमती सुगोन्ती बाई को चार लाख रुपये तथा नवागावड़ेगांव की 21 वर्षीय कु. फूलबासन उईके की सर्प काटने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम आश्रित मानिकलाल एवं श्रीमती रजुलाबाई को चार लाख रूपए की सहायता राशि कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई है।

———————

07.हर घर आयुर्वेद की थीम पर 17 सितम्बर को शिविर आयोजित किए जाएंगे।

— छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में ‘हर दिन हर घर आयुर्वेद‘ थीम पर शिशुओं व बच्चो को 17 सितम्बर दिन-बुधवार को पुष्य नक्षत्र में ‘स्वर्ण प्राशन‘ कराया जाएगा। जिला आयुष अधिकारी ने बताया कि बच्चों के शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक विकास तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु स्वर्ण भस्म की एक निश्चित मात्रा बच्चों को निःशुल्क दी जाएगी। उन्होंने बताया कि स्वर्ण प्राशन आयुष विंग, शासकीय कोमलदेव जिला चिकित्सा कांकेर, आयुष पॉलीक्लीनिक कांकेर, आंगनबाड़ी केन्द्र भीरावाही सहित विकासखंड आयुष शिविर संबलपुर, आयुष शिविर लिलेझर, चारामा तथा आयुष केन्द्र कोडे़कुर्से में 17 सितंबर 2025 आयोजित किया जाएगा।

———————

08.नगर के मिनी स्टेडियम में पिछले 29 दिनों से अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे एनएचएम स्वास्थ्य कर्मचारियों के पास जाकर भानुप्रतापपुर की विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मण्डावी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने जाकर उनका हालचाल जाना। कांग्रेस द्वारा उनके आंदोलन का समर्थन किया गया। 

———————

09. धर्मांतरण की आग बस्तर प्रवेश द्वार चारामा नगर एवं विकासखंड में  विस्तार पर चिंता। लोगों ने प्रशासन को सौपा ज्ञापन।

—धर्मांतरण की आग अब बस्तर संभाग के प्रवेश द्वारा चारामा में भी फैलती जा रही है। यह वो जागरूक क्षेत्र है,जहां लोगों की जागरूकता इतना है कि वे एकाएक किसी अन्य धर्म की ओर नहीं जा सकते,लेकिन विगत कुछ वर्षों में नगर सहित विकासखंड के कुछ ग्रामों में निजी मकानों में प्रार्थना सभाएं आयोजित की जा रही है। हिंदु जागरण मंच,प्रखण्ड चारामा द्वारा आज संज्ञान लेते हुए नगर के युवाओं एवं इस मंच के सदस्यों के साथ अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व),तहसीलदार, एवं थाना प्रभारी चारामा में पहूंच कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया है कि प्रार्थना सभाओं के माध्यम से हिंदु धर्म के लोगों के परिवार,समाज के लोगों को उनकी बीमारी,विषम आर्थिक हालात,तंगी का फायदा उठाते हुए चमत्कार के नाम यहां प्रवेश कराने भ्रम पैदा कर प्रवेश कराया जा रहा है। बस्तर में हर जाति का पारंपरिक रीतिरिवाज और आस्था रही है,लेकिन ये तत्व इसे तोडने कोई कसर नहीं छोड रही है। इस प्रकार के कार्य से सामाजिक विषमताएं पैदा हो रही है,जो सामाजिक सौहाद्रता पर खतरा मंडरा रहा है। इसे देखते हुए यह हिंदु मंच मांग करती है कि प्रत्येक रविवार को प्रार्थना सभाओं में जाने वाले हिंदुओं से पूछताछ की जाये। जांच में मूल हिंदु पाया जाय तो संचालक पर कार्रवाई की जाये। हिंदु जागरण मंच द्वारा चारामा नगर सहित विकासखंड के 07 ऐसे जगहों का ज्ञापन में उल्लेख किया गया है,जहां प्रार्थनाएं हो रही है। ज्ञापन में हुमंत खत्री,नवीन पटेल,टीकम साहू कोटेला,अंकित जैन, पुरूषोत्तम सिन्हा,गुलजार सिंह, लाला सेन,प्रियेश सेन,संतोष गुप्ता,पुरूषोत्तम सोनी, संदीप मेश्राम पार्षद, संतोष किरी,दिनेश सिन्हा,संमोष नाहर, राधेश्याम कोड़प्पा, सुभाष कुमार,प्यारेलाल,मिथलेश शर्मा, अनुप,विनय पांडे आदि के हस्ताक्षर हैं।

चित्र—चारामा में धर्मांतरण बढती प्रार्थना सभा स्थल पर चिंता व्यक्त कर ज्ञापन सौंपते हिंदु जागरण मंच सदस्य एवं आम लोग।

———————

10.जिले के पखांजुर,बांदे क्षेत्र के लोग बस से तीर्थ यात्रा पर उत्तरप्रदेश गये थे। रविवार की रात्रि बस अनियंत्रित होकर एक ट्रेलर में घुस गई। घटना में बस का सामने का हिस्सा पूरी तरह धंस गया जहां घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में पखांजुर क्षेत्र के गांव की तीन महिलाएं शामिल है।

————–

शुभ रात्रि…..

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏

———————-

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 1 फरवरी 2026 बुधवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   11  फरवरी  2026 बुधवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”मंच पर थोथी वाहवाही से अधिक दुवाएं” —यही समय होता है, मानवता दिखाने का!…

आज की टॉप 10 खबर 10 फरवरी 2026 मंगलवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   10  फरवरी  2026 मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”युरिया खाद के नाम किसानों को हताशा” —जिले का चारामा विकासखंड जो स्वावलंबी और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *