आज की टॉप 10 खबर 15 नवंबर 2025 शनिवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
  15  नवंबर  2025 शनिवार

✍️मनोज जायसवाल

————————–

संपादकीय—

विश्व के आध्यात्मिक गुरू  श्रीसत्य साई बाबा की जन्मशताब्दी 23 नवंबर….

– विश्व में   जानेमाने आध्यात्मिक गुरू रहे भक्तों के भगवान श्रीसत्य साई बाबा की जन्मशताब्दी मौके पर कांकेर जिले से काफी संख्या में भक्त पुटटपर्ती आंध्रप्रदेश जा रहे हैं। वैसे यह बता दें कि श्रीसत्य साई बाबा जब भौतिक रूप से थे,तब से काफी संख्या में यहां श्रीसत्य साई संगठन एवं अन्य लोगे दर्शन को जाते रहे हैं। मानवता की सेवा को अपना धर्म माने वाले श्रीसत्य साई बाबा ने आंध्रप्रदेश में  पेयजल की समस्या को  प्रमुखता से कार्य में लेकर दूर की। चिकित्सा जगत में  पुट्टपर्ती के साथ बैंगलुरू में  अस्पताल बनाये। निःशुल्क  ईलाज के द्वार खोले। छत्तीसगढ के नवा रायपुर में   स्थापित श्रीसत्य साई  अस्पताल जहां केश काउंटर ही नहीं है‚ बच्चों के हृदय का निःशुल्क ईलाज होता है।  इस बार स्वर्णिम अवसर है कि श्रीसत्य साई बाबा की जन्मशताब्दी मनायी जा रही है,जहां देश के प्रधानमंत्री,राष्ट्रपति का भी आगमन हो रहा है। कांकेर जिले के लखनपुरी से तकरीबन 8-10 लोग पुट्टपर्ती के लिए कल ट्रेन से निकलेंगे।

✍️मनोज जायसवाल

———————— 

01.कार चोरी करने वाले आरोपी को कोरर पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस जानकारी अनुसार थाना कोरर में प्रार्थी गजेन्द्र सिन्हा पिता महेश सिन्हा उम्र 43 वर्ष जाति कलार साकिन कोरर ने दिनांक 05.11.2025 को सुबह से मेरी वाहन स्वीप्ट डिजायर क्रमांक सीजी 19 बीएल 3477 को प्रतिदिन की तरह अपने घर के सामने खडा किया था दिनांक 05.11.2025 के सुबह 06.00 बजे अपने घर के बाहर आया देखा मेरी वाहन स्वीप्ट डिजायर नही था आस पास पता तलाष किया नही मिलाने पर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराये है। प्रार्थी की लिखित ओवदन पर धारा 303(1) बीएनएस का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध धारा सदर पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखकर श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय कांकेर  इंदिरा कल्याण ऐलेसेला (भा.पु.से.) सर के द्वारा तत्परता पूर्वक एवं तत्काल कार्यवाही करने निर्देश  प्राप्त होने पर तथा अति.पुलिस अधीक्षक दिनेश सिन्हा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मोहसिन खान के मार्गदर्शन में  थाना प्रभारी कोरर निरीक्षक   जितेन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में थाना स्टाफ के साथ मुखबीर द्वारा सूचना मिलने पर ग्राम केवटीनटोला रवाना होकर संदेही सुशील कुमार नायक को हिरासत में लेकर सक्ती से पूछताछ करने पर संदेही ने बताया कि, मैं पूर्व में गजेन्द्र सिन्हा के यहां 02 माह काम किया हूं दिनांक 04.11.25 को दोपहर 04 बजे उनके डॉ0 गजेन्द्र सिन्हा  क्लिनिक से कार का चाबी निकाला था रात्रि में आकर लगभग 03 बजे दिनांक 05.11.2025 को वाहन स्वीप्ट डिजायर क्रमांक ब्ळ 19 ठस् 3477 को लेकर गया था स्वीफ्ट कार को चोरी की नियत से ले गया था उसे बेचकर पैसा कमाना चाहता था और बताया कि चोरी की गई कार को गढ़पिछवाड़ी कांकेर में रखा हूु जिसे मौके पर जाकर जप्त किया जाकर आरोपी सुशील कुमार नायक को दिनांक 15.11.2025 को गिरप्तार किया गया है।  इस सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक जितेन्द्र गुप्ता, प्र.आर. 656 कन्हैया पटेल, आर 933 आत्मा राम ध्रुव, आर0 161 विनोद कुमार साहू, आर. 1411 केतन ठाकुर, का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

   ——————–

02.धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया गया।जिला स्तरीय कार्यक्रम में राजस्व मंत्री श्री वर्मा हुए शामिल।

— केन्द्र सरकार के आव्हान पर धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती के अवसर पर देश भर में आज जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री   नरेन्द्र मोदी द्वारा जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में वर्चुअल संबोधन किया गया। इसी क्रम में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन आज नरहरदेव पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के डोम में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास एवं उच्च शिक्षा मंत्री  टंकराम वर्मा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के आमजनता के नाम संदेश का वाचन किया। साथ ही प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन के सीधा प्रसारण सामूहिक रूप से सुना गया। आज दोपहर को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की आसंदी से राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने संदेश का वाचन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री   नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जन्म जयंती आज देशभर में मनाई जा रही है। जनजातीय गौरव दिवस आदिवासियों की शहादत और संघर्ष की सदैव याद दिलाएगा, जिसे प्रधानमंत्री श्री मोदी ने एक जन आंदोलन का रूप दिया। उन्होंने आगे बताया कि देश की आजादी में आदिवासी महानायकों की बड़ी भूमिका रही है, उनके अतुलनीय योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। केबिनेट मंत्री श्री वर्मा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के संदेश का वाचन करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ आदिकाल से जनजातीय संस्कृति और परंपराओं का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। यहां हल्बा, मुरिया, भारिया, बिंझवार, गोंड सहित अनेक जनजातियाँ स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी रही हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ के वीरों का स्मरण करते हुए कहा कि 1857 की क्रांति के महानायक वीर नारायण सिंह, बस्तर के भूमकाल विद्रोह के जननायक गुंडाधूर, शहीद गैंदसिंह, जंगल सत्याग्रही शहीद रामाधीन गोंड इन सभी ने देश की स्वतंत्रता के लिए अद्वितीय योगदान दिया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। राजस्व मंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के द्वारा 2047 में देश को विश्व के अग्रणी एवं विकसित बनाने की संकल्पना को पूरा करने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य लगातार प्रगति की शिखर की ओर बढ़ रहा है तथा आने वाले समय में निश्चित रूप से प्रदेश के साथ-साथ पूरा देश विकसित एवं समृद्ध बनेगा। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम ने अपना उद्बोधन में कहा कि आदिवासी समाज के लिए बड़ी गरिमा का विषय है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के आह्वान पर भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है। आदिवासियों ने अपने जल, जंगल, जमीन और देश की आन-बान व शान के लिए संघर्ष किया। उनके योगदान को अविस्मरणीय बनाने की जिम्मेदारी शासन की ही नहीं अपितु प्रत्येक नागरिक की भी है। विधायक श्री नेताम ने मुख्यमंत्री श्री साय के द्वारा आदिवासी कल्याण एवं विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी प्रकाश डाला। कलेक्टर  निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने बताया कि धरती आबा अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिलों में से कांकेर जिले के सर्वाधिक ग्रामों को सम्मिलित किया गया है। आदि कर्म योगी, पीएम जनमन, धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान जैसी योजनाओं से जिले के आदिवासियों को लाभान्वित करने का सतत् प्रयास जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। इसके पहले राजस्व मंत्री का स्वागत आदिवासी लोक नर्तक दलों के द्वारा किया गया। मंत्री श्री वर्मा ने विद्यालय परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया गया। साथ ही स्वसहायता समूह की महिलाओं के द्वारा तैयार किए गए विभिन्न व्यंजन चीला, मुठिया, गुलगुला भजिया आदि का स्वाद चखा। इसके अलावा उन्होंने देवगुड़ी में पूजा अर्चना कर जिला एवं प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष  भरत मटियारा, नगर पालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष  अरूण कौशिक, जिला पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमती तारा ठाकुर, नागरिक  सतीश लाटिया,   महेश जैन, पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रा मारकोले, पार्षदगण सहित जिला पंचायत के सीईओ  हरेश मण्डावी, एसडीएम कांकेर  अरूण वर्मा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग सुश्री जया मनु के अलावा संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।उल्लेखनीय है कि बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को हुआ था। बहुत कम उम्र में ही उन्होंने अंग्रेजों द्वारा आदिवासियों के पारंपरिक ‘खुंटकट्टी’ (सामुदायिक स्वामित्व) भूमि अधिकारों को छीनने और अत्यधिक लगान थोपने का विरोध प्रारंभ कर दिया था। बिरसा एक महान समाज सुधारक भी थे। उनके प्रयासों से जनजातीय समाज में एकता, स्वाभिमान और आत्म-सम्मान की अद्भुत चेतना जागृत हुई। भारत सरकार ने उनके राष्ट्र एवं समाज को दिए योगदान को सम्मानित करते हुए उनके जन्मदिन 15 नवंबर को प्रतिवर्ष ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की है। यह दिन स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय समुदायों के अमूल्य बलिदान को स्मरण करने का अवसर है।

 ———————

03.खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने किया धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण।
 

—सचिव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, राहत एवं पुनर्वास आयुक्त, भू-अभिलेख आयुक्त श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने आज कांकेर जिले के विभिन्न धान खरीदी केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए की गई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने चारामा तहसील के धान खरीदी केन्द्र माहुद, चारामा, लखनपुरी तथा कांकेर तहसील के खरीदी केन्द्र नाथिया नवागांव तथा तहसील मुख्यालय सरोना स्थित धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण कर समर्थन मूल्य पर धान खरीदने के लिए की गई व्यवस्था का अवलोकन किया तथा मौके पर उपस्थित किसानों से चर्चा की और धान विक्रय टोकन का अवलोकन भी किया। किसानों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सोसायटी मॉड्यूल से भी धान विक्रय के लिए टोकन कटवा सकते हैं। जिला खाद्य अधिकारी, सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी से धान खरीदी केन्द्रों के लिए कम्प्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति, उनका प्रशिक्षण, खरीदी केन्द्रों में नमी मापक यंत्र, बारदाना की व्यवस्था, डनेज व हमाल की व्यवस्था के संबंध में जानकारी लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि धान खरीदी केंद्रों में किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। जिला खाद्य अधिकारी द्वारा बताया गया कि कांकेर जिले में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय के लिए 94 हजार 192 किसानों का पंजीयन किया गया है तथा 85 प्रतिशत बारदाना की उपलब्ध कराए जा चुके हैं। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री अरूण वर्मा, खाद्य अधिकारी  जे.जे नायक, उप पंजीयक सहकारी समिति  आशुतोष ड़डसेना, तहसीलदार चारामा सतेन्द्र शुक्ल एवं नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार पाटले, तहसीलदार सरोना मोहित साहू, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नोडल अधिकारी श्री मनोज वानखेडे़, जिला प्रबंधक नान  आकाश राही उपस्थित थे।

———————–

04.चारामा में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा जयंती,आदिवासी समाज ने रैली।अपनी मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन,अनुसूचित क्षेत्रों में रेत की तरह सभी गौण खनिजों की बिक्री का अधिकार ग्राम सभा को देने की मांग ।

—जिले के चारामा नगर में आज आदिवासी समाज द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत चारामा स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई, जिसमें समाज के लोग सुबह से ही तैयारी में जुटे रहे। जयंती में बड़ी समाज के लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के बाद आदिवासी समाज ने दरगाहन–बिसामुंडा चौक से रैली निकाली, जो कोरर चौक तक पहुंची। नेशनल हाईवे पर समाज के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए अपनी लंबित मांगों को शासन-प्रशासन के सामने रखा। समाज ने कहा कि संविधान की पाँचवीं अनुसूची राज्यपाल को विशेष अधिकार देती है, इसलिए इन अधिकारों का उपयोग कर बस्तर में शांति और सुशासन स्थापित करने के लिए त्वरित कदम उठाए जाएं। समाज ने जनजातीय सलाहकार परिषद की कार्यप्रणाली में सुधार, जिला स्वशासी परिषद का गठन, आदिवासी जमीन की बिक्री रोकने के लिए आंध्र प्रदेश भू हस्तांतरण विनियम 1970 जैसी व्यवस्था लागू करने, भू-माफिया नियंत्रण के लिए विशेष अधिनियम, टीएसपी राशि के लिए उचित कानून, पेसा कानून का नोडल विभाग आदिवासी विकास विभाग को बनाने, तेंदूपत्ता-बांस और गौण खनिजों की बिक्री के अधिकार ग्राम सभा को देने, सलवा जुडुम विस्थापितों के पुनर्वास, अबूझमाड़ में गैर-आदिवासियों के प्रवेश पर रोक और पाँचवीं अनुसूची क्षेत्र के विस्तार सहित कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं।इसके साथ ही अनुसूचित क्षेत्रों में रेत की तरह सभी गौण खनिजों की बिक्री का अधिकार ग्राम सभा को देने की मांग, समाज ने शासकीय कंपनियों के निजीकरण पर रोक, ऑनलाइन नामांतरण प्रक्रिया पर रोक, UCC से आदिवासी समुदाय को मुक्त रखने, फर्जी भूमि खरीदी-बिक्री को रद्द करने और फर्जी जाति प्रमाणपत्र पर नौकरी कर रहे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। खनन और औद्योगिक परियोजनाओं में 25 प्रतिशत लाभांश पंचायतों को देने, ग्राम सभा को कार्य एजेंसी का दर्जा देने, सचिव की नियुक्ति गाँव से करने और आर्थिक मदों जैसे टीएसपी, डीएमएफ और कैम्पा की राशि सीधे ग्राम सभा को देने की भी मांग उठाई गई।वही गोंडवाना गोंड महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अकबर राम कोर्राम ने कहा कि समाज ने बार-बार अपनी समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष रखा है, परंतु संतोषजनक समाधान नहीं मिला है। गोडवाना समन्वय समिति के ब्लाक अध्यक्ष विजय मंडावी ने भूमि विवाद, फर्जी एफआईआर और आदिवासी समाज को न्यायालयिक अधिकार देने की मांग रखी। विधायक सावित्री मंडावी ने भी समाज द्वारा उठाए गए मुद्दों पर चर्चा की।समाज ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा और बस्तर बंद का आवाहन भी किया जाएगा।इस दौरान गौतम कुंजाम सर्व आदिवासी समाज ब्लाक चारामा, श्रवण दर्रो, विजय ठाकुर संरक्षक गोडवाना समाज ब्लाक चारामा, देवाराम ठाकुर अध्यक्ष हल्बा समाज, क्षेत्रीय विधायक सावित्री मंडावी,नम्मू नेताम ब्लाक अध्यक्ष ध्रूव गोड समाज, हीरा कोला कार्यकारी अध्यक्ष गोंड़वाना समाज, रोहित नेताम, अकबर कोर्राम प्रदेश अध्यक्ष, विनोद नागवंशी प्रदेश महासचिव, रैन सिंग कांगे, किशोर नेताम, ललित गोटी, रवि लाल नायक सहित सैकड़ों संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

———————–

05.भानुप्रतापपुर, शिवसेना द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाया गया। इस अवसर पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के बताए हुए रास्ते पर चलते हुए देश से अन्यय ,अत्याचार, शोषण ,भ्रष्टाचार खत्म करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सैकड़ो शिवसेना कार्यकर्ता उपस्थित थे

———————

06. अवधारणा आधारित स्टॉलों में बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता, एसीपी दिनेश नाग और पूर्व प्राचार्य अमृत मौर्य रहे विशेष अतिथि।

—नरहरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कुरना में बाल दिवस के अवसर पर शिक्षा और मनोरंजन का सुंदर संगम देखने को मिला। प्राथमिक शाला आवासपारा कुरना एवं प्राथमिक शाला कुरना के संयुक्त तत्वावधान में एफ.एल.एन. मेला (Foundational Literacy and Numeracy Fair) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान को खेल, गतिविधियों और व्यावहारिक प्रयोगों के माध्यम से सिखाना रहा। इस अवसर पर बालवाड़ी और प्राथमिक शाला के बच्चों ने विभिन्न शैक्षणिक स्टॉलों में भाग लेकर भाषा, गणित, विज्ञान और सामान्य ज्ञान की अवधारणाओं को सीखा। मेले में बच्चों ने रंग-बिरंगे चार्ट, गणितीय खेल, शब्द निर्माण गतिविधियाँ, गिनती पहेलियाँ और अक्षर पहचान जैसे कई रोचक कार्य किए।इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में सीखने की उत्सुकता और आत्मविश्वास झलक रहा था।

———————

07.सर्व आदिवासी समाज विकासखंड दुर्गूकोदल द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर बिरसा मुंडा चौक में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। जनपद अध्यक्ष गोपी बढ़ाई सहित समाज के विभिन्न नेतृत्वकर्ताओं ने धरती आबा बिरसा मुंडा को स्मरण कर उनके संघर्षों और आदर्शों पर प्रकाश डाला।

—इस अवसर पर आदिवासी समाज अध्यक्ष नंदकिशोर नेताम, जनपद उपाध्यक्ष आनंद तेता, युवा प्रभाव अध्यक्ष हरेश रावटे, पूर्व सरपंच धनेश नरेटी, टिकेश नरेटी, पीला राम उयके, बिदेसिह कल्लो, रामचंद्र कल्लो, शकुंतला नरेटी, विजय पटेल, अशोक जैन, संतों दुग्गा दीपक पुडो, धरम मंडावी, तुलसी मतलामी, संजय उइके, लक्की नरेटी, श्याम सिंह नरेटी, भाजू, बिजू कोमरे, ताराम, भुनेश्वर नरेटी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। अन्य समाज जन उपस्थित थे

———————

08.छत्तीसगढ योग आयोग अध्यक्ष  केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त   रूपनारायण सिन्हा कल चारामा कांकेर प्रवास पर  होंगे।

-कल 16 नवंबर को छत्तीसगढ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा बस्तर प्रवास पर रहेंगे। वे कांकेर,कोण्डागांव,बस्तर एवं दंतेवाडा का दौरा करेंगे। सुबह 10 बजे से 10.15 बजे तक जिले के चारामा में कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात करेंगे।11.00 बजे से 11.15 बजे तक विश्राम गृह कांकेर गायत्री शक्तिपीठ से जगदलपुर बस्तर के लिए प्रस्थान करेंगे।

—भाजपा के युवा नेता अंकित जैन ने बताया कि चारामा नगर के भारत माता चौक स्थित भारत माता की प्रतिमा में अध्यक्ष माल्यार्पण करेंगे। उन्होंने प्रदेश‚जिला‚मंडल‚शक्ति केंद्र‚बूथ स्तर के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, आनुषांगिक संगठनों, गायत्री परिवार, विश्व हिंदू परिषद, सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं, योग शिक्षकों से निवेदन है अपनी उपस्थिति प्रदान किये जाने की अपील की है। एकत्रीकरण स्थल – चारामा विश्राम गृह (रेस्ट हाउस) एवं समय एकत्रीकरण समय -सुबह 9 बजे… रखा गया है।

———————–

09.बड़गाँव: ट्रक ने हार्वेस्टर को मारी जोरदार टक्कर, 8 लोग घायल।

—शाम करीब 6 बजे बड़गाँव के छिंदपाल में बड़ा सड़क हादसा हो गया। धान कटाई के लिए उपयोग में लाई जा रही हार्वेस्टर गाड़ी अचानक पीछे से ट्रक की टक्कर का शिकार हो गई। हादसे में कुल 8 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार, ग्रामीण अंचलों में इन दिनों धान कटाई का कार्य चल रहा है। हार्वेस्टर गाड़ी का पंचर ड्राइवर द्वारा ठीक किया जा रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के समय मौके पर मौजूद ग्रामीण इसकी चपेट में आ गए।सभी घायलों का उपचार कोंडे अस्पताल में जारी है, जबकि गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्तियों को बेहतर इलाज के लिए कांकेर के हायर सेंटर रेफर किया गया है।

  ———————–

10. जिले में कडाके की ठंड। जंगली जानवरों के लिए अभी तक अलाव का कोई बंदोबस्त नहीं।

  ———————–

 ———————-
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। शुभ रात्रि… 🙏
———————–

 

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 10 फरवरी 2026 मंगलवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   10  फरवरी  2026 मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”युरिया खाद के नाम किसानों को हताशा” —जिले का चारामा विकासखंड जो स्वावलंबी और…

आज की टॉप 10 खबर 09 फरवरी 2026 सोमवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   09  फरवरी  2026 सोमवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  ”जीवन को कैसे स्मार्ट बनायेगी ये स्मार्ट मीटर” लगातार महंगाई से त्रस्त लोगों के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *