
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
15 मई 2025 गुरूवार
✍️मनोज जायसवाल
—————–
01-जिले में अवैध रेत उत्खनन के संदर्भ में कलेक्टर से भानुप्रतापपुर में मुखातिब होने यहां की विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी द्वारा अनुमति ली गई थी। लेकिन कलेक्टर बीच रास्ते से ही वापस हो गए, नहीं आए। जिस पर विधायक नाराज हुई। दूसरी ओर कलेक्टर द्वारा बताया गया कि मुख्यालय में अत्यावश्यक मीटिंग के चलते वे नहीं आए। दरअसल विधायक यहां की नदियों पर चल रहे अवैध रेत उत्खनन के संदर्भ कार्रवाई पर बात करना चाहती थी। वर्तमान में दोनों राष्ट्रीय पार्टी रेत उत्खनन मुद्दे पर आमने सामने है। चारामा में रेत उत्खनन संबंध में तनाव निर्मित होता रहा है‚जो छिपी बात नहीं। गत दिनों ही यहां से सटे गंगरेल जलाशय के कैचमेंट क्षेत्र ग्राम पोंड खदान पर कव्हरेज को गये बालोद के पत्रकार कृष्णा गंजीर के उपर रेत माफियों द्वारा हमला किया गया। पुलिस में मामल दर्ज होने पर आरोपियों को गिरप्तार भी किया गया है। इधर छत्तीसगढ के बलरामपुर जिले में अवैध रेत उत्खनन में कार्रवाई करने गये आरक्षक को ट्रेक्टर से कुचलकर मार डाले जाने को हाईकोर्ट द्वारा स्वतः संज्ञान में लिया गया है।
02.जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नगर सेना कार्यालय कांकेर से प्राप्त जानकारी अनुसार नगर सेना विभाग 1715 महिला नगर सैनिकों (छात्रावास के लिए) तथा 500 नगर सैनिकों (जनरल ड्यूटी) के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा 22 जून 2025 रविवार को छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा राज्य के 04 जिले रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर एवं अंबिकापुर में संपादित की जाएगी। शारीरिक दक्षता में पात्र अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ व्यापम के वेबसाइट http:/vyapamcg.cgstate.gov.in लिंक में जाकर रजिस्ट्रेशन एवं ऑनलाइन आवेदन सबमिट करना अनिवार्य है। जिसकी अंतिम तिथि 30 मई 2025 सायं 05 बजे तक निर्धारित की गई है।
03.छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुसार सुशासन तिहार के तहत आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में निर्धारित क्लस्टर तथा तिथि अनुसार जनपद पंचायतों में क्लस्टरवार समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 16 मई को जनपद पंचायत चारामा के क्लस्टर हाराडुला अंतर्गत ग्राम भिरौद, भिलाई, पण्डरीपानी, करिहा, तुएगहन, हाराडुला, जेपरा, किलेपार, गितपहर, हल्बा, भानपुरी और रानीडोंगरी के ग्रामीण शामिल होंगे। इसी प्रकार जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल के क्लस्टर कोदापाखा अंतर्गत ग्राम भण्डारडिगी, मेड़ो, बांगाचार, पाउरखेड़ा, कोदापाखा, दुर्गूकोंदल, खुटगांव, कर्रामाण्ड, सिंहारी और सुखई के ग्रामीण सम्मिलित होंगे। समाधान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में ग्रामीणजन पहुंचकर राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अवश्य लें।
04. छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा प्री. बीएड एवं प्री. डीएलएड में प्रवेश हेतु परीक्षा का आयोजन 22 मई गुरूवार को दो पालियों में किया जाएगा। प्रथम पाली पूर्वान्ह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें लगभग 5901 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसी प्रकार द्वितीय पाली अपरान्ह 02 बजे से सायं 4.15 बजे तक आयोजित की जायेगी, जिसमें लगभग 9213 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। उक्त प्रवेश परीक्षा में जिले के कुल 15114 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिसके लिए 72 परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा परीक्षा का सफल संचालन हेतु डिप्टी कलेक्टर सुश्री आस्था बोरकर को नोडल अधिकारी तथा सहायक संचालक शिक्षा लक्ष्मण कावड़े को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
05.प्रदेश सरकार द्वारा मनाए जा रहे सुशासन तिहार के तीसरे और अंतिम चरण में जिले के सभी विकासखंडों के चयनित क्लस्टर ग्राम पंचायतों में प्रतिदिन समाधान शिविरों का आयोजन कलेक्टर नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन कोयलीबेड़ा विकासखंड के सरहदी एवं अतिसंवेदनशील ग्राम पंचायत छोटेबेठिया में शिविर लगाया गया, जहां ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई, साथ ही उनके द्वारा दिए गए आवेदन पर संबंधित विभागों के द्वारा की गई कार्यवाही के बारे में बताया गया।
06.शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा दो हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत नवनिर्मित घरों की चाबियाँ सौंपी गईं। इसी राजस्व विभाग की ओर से दो किसानों को ऋण पुस्तिका(किसान किताब) प्रदान की गई। इसके अलावा खाद्य विभाग द्वारा 12 ग्रामीणों को नए राशन कार्ड वितरित किए गए। कृषि विभाग ने 09 किसानों को मक्का बीज वितरित किया, वहीं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मनरेगा के अंतर्गत 10 ग्रामीणों को जॉब कार्ड प्रदान किए गए। ग्राम छोटेबेठिया में आयोजित शिविर में ग्रामीणों ने विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुनीता मंडल, जनपद पंचायत कोयलीबेडा की अध्यक्ष श्रीमती श्याम्बती मंडावी सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अपने संबोधन में समाधान शिविर का लाभ उठाने की अपील ग्रामीणों से की। मौके पर एसडीम पखांजूर श्री एएस पैकरा सहित जिला और ब्लॉक स्तर के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
चित्र—छोटे बेठिया में आयोजित समाधान शिविर में उपस्थित क्षेत्रवासी।
07. विधायक ने पूूर्व मुख्यमंत्री को परोसा बस्तरिया भोजन।
—————–
–गत दिनों पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नगर आगमन पर भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी ने स्वयं के हाथों से बनाया हुआ भोजन परोसा। भोजन में मडिया पेज, कांदा भाजी, कोलियरी भाजी, बड़ा आम चटनी परोसते हुए नजर आयी। यह चित्र भी वायरल हो रहा है। भोजन परोसत उनकी सरलता,सादगी स्पष्ट झलक रही है। अवसर पर कांग्रेस के वीरेंद्र सिंह ठाकुर,सुनील बबला पाढ़ी, सुनाराम तेता, अकरम कुरैशी,गोपाल राठी, राजकुमार दर्राे, कवल कुंजाम मौजूद रहे।
चित्र—पूर्व मुख्यमंत्री को बस्तरिया भोजन परोसते हुए स्थानीय विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी।
———————
08.भक्ति संगीतमय श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन चारामा वि.खं. के ग्राम हल्बा में कल 14 मई से प्रारंभ हुआ जो आने वाले 20 मई तक चलेगा। पं. श्री हरिशरण महाराज के श्रीमुख से कथा वाचन हो रहा है। कथा अपरान्ह 2 बजे से 7.30 बजे तक की जा रही है। ग्रामवासियों के सहयोग से होने वाले इस आयोजन में लोग दूर-दूर से आ रहे हैं।
चित्र- हल्बा(चारामा) में कल 14 मई से प्रारंभ हुआ श्रीशिवमहा पुराण ज्ञान यज्ञ कथा।
09.कांकेर पुलिस द्वारा भानुप्रतापदेव पीजी कॉलेज कांकेर में याताया व सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं महिला, बच्चों से सम्बंधित अपराधों में जागरूकता एवं डिजिटलसाइबर जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन। पुलिस मुख्यालय रायपुर के मंशानुसार विशेष जनजागरूकता अभियान के तरताम्य में कार्यक्रम का आयोजन।
10. चारामा विकासखंड के महानदी तट पर बसे ग्राम टांहकापार में कल लोगों के बीच भ्रम की स्थिति रही‚जहां यह बताया गया था कि तेंदुआ घर मे दुबका हुआ है‚जबकि वह पहले ही भाग गया था। रेस्क्यु के बाद कुछ हासिल नहीं हुआ। क्योंकि रेस्क्यु लोगों के द्वारा बतायी गयी बातों पर की जा रही थी।
——————–
टीप — खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏
——————-