आज की टॉप 10 खबर 15 मार्च 2026 रविवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 
15  मार्च 2026 रविवार

✍️मनोज जायसवाल

————————

संपादकीय-

” आज भी कई  किसान कृषि दवाई‚खाद पर अनभिज्ञ “

—आज भी क्षेत्र में किसान खाद एवं कृषि कीटनाशक दवाईयों के उपयोग के लिए पूर्ण जागरूकता नहीं है। बात अगर खाद की करें तो किसान अपने अनुसार खेतों में खाद डाल रहे हैं। कोई एनपीके डीएपी के साथ युरिया की बराबर मात्रा डाल रहा है,जो कि उचित नहीं है,तो कुछ ऐसे किसान भी मिलेंगे जो युरिया के अतिरिक्त अन्य खाद से कोई वास्ता नहीं है। इस बार रबी के सीजन में किसानों ने काफी रकबे में धान का फसल लगाया है, जहां लाई चोपी पद्वति से खरपतवार को हटाने के लिए कई नामी कपनियां बाजार में लाई है,लेकिन उपर्युक्त मात्रा की जानकारी नहीं होने के साथ खेतों की प्रकृति पर पालन नहीं किये जाने से काम नहीं की। मंहगी दवाई डालकर भी किसानों को वो फायदा नहीं मिला। सस्ती दवाई से खेतों में चुहका घास खत्म हो जाता था,जो आज मंहगी दवाई भी बेअसरकारक साबित हुई है। किसान अमूमन कृषि दवाई दुकानदार की जानकारी अनुसार ही दवाई ले जाते हैं। कृषि वैज्ञानिकों से उनका सामना नहीं हो पाता। कई लोगों को पता भी नहीं कि कृषि वैज्ञानिक भी होते हैं,उनकी समस्याओं के लिए।

✍️मनोज जायसवाल

————————

01. थाना छोटेबेठिया क्षेत्र में 04 नग आईईडी बरामद, 04 नक्सल स्मारक ध्वस्त। डीआरजी एवं बीएसएफ बलों की संयुक्त कार्यवाही।

— पुलिस जानकारी के अनुसार   सुन्दरराज पी. (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज जगदलपुर के मार्गदर्शन में,  ओमप्रकाश प्रभारी डीआईजी बीएसएफ भानुप्रतापपुर तथा   निखिल कुमार राखेचा (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक, कांकेर के निर्देशन में जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत लगातार नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है।इसी क्रम में   मनोज कसाना, 2IC प्रभारी सेनानी 94वीं वाहिनी बीएसएफ बांदे के नेतृत्व में डीआरजी एवं बीएसएफ की संयुक्त टीम को जिला कांकेर–नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सल गश्त एवं सर्चिंग के लिए रवाना किया गया था। दिनांक 15.03.2026 को सर्चिंग के दौरान थाना छोटेबेठिया क्षेत्रांतर्गत ग्राम हापाटोला–बीनागुण्डा के जंगल पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए डम्प से 04 नग आईईडी सहित अन्य नक्सल सामग्री बरामद की गई। साथ ही ग्राम कलपर–आमाटोला में बनाए गए 04 नक्सल स्मारकों को ध्वस्त किया गया।

————————

02. अवैध शराब बिक्री पर थाना चारामा पुलिस की कार्यवाही। आरोपी के कब्जे से 7.500 लीटर हाथ भट्टी से बनी महुआ शराब जप्त ।

—उत्तर बस्तर कांकेर जिले में अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक   योगेश साहू (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर श्री मोहसीन खान (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में जिले में चलाए जा रहे अपराध मुक्त समाज बनाने उजियारा अभियान के तहत अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।दिनांक 14.03.2026 को थाना चारामा पुलिस टीम ग्राम भ्रमण एवं शराब रेड अभियान पर रवाना हुई थी। भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बागडोंगरी में एक व्यक्ति अपने घर में अवैध रूप से हाथ भट्टी से बनी महुआ शराब बिक्री के लिए रखे हुए है। सूचना की तस्दीक कर पुलिस टीम गवाहों के साथ मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति के घर पर रेड कार्यवाही की।मौके पर मिले व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम ईश्वर नेताम पिता समारूराम नेताम, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम बागडोंगरी थाना चारामा जिला कांकेर बताया। गवाहों के समक्ष तलाशी लेने पर उसके कब्जे से अलग-अलग 06 बोतलों में भरी हुई हाथ भट्टी की बनी कुल 7.500 लीटर महुआ शराब तथा नगदी 200 रुपये बरामद की गई, जिसे मौके पर जप्त कर सीलबंद किया गया।आरोपी द्वारा अवैध रूप से शराब रखने एवं बिक्री करने का अपराध पाए जाने पर उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 47/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

पुलिस टीम :
निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर, सउनि टीकम सोने, सउनि सालिक निषाद, आरक्षक सेवन ध्रुव शंकर खुंटे, आरक्षक विद्या मंडल।

———————

03.अपहरण कर नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार। नाबालिग बालिका व आरोपी को नारायणी (उत्तर प्रदेश) से किया गया बरामद। थाना सिटी कोतवाली कांकेर पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

 ————————

04.  पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के समापन समारोह में शामिल हुए कांकेर विधायक आशा राम नेताम ।

—आज नरहरपुर वार्ड क्रमांक 10 स्थित सांस्कृतिक भवन नरहरपुर में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के समापन कार्यक्रम में  कांकेर विधायक आशा राम नेताम शामिल हुए। इस अवसर पर भाजपा के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

————————

05. माँ कर्मा जयंती में शामिल हुई भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी।

—चारामा नगर में साहू समाज द्वारा आयोजित कर्मा जयंती समारोह में भानुप्रतापपुर    विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी   के   भक्त माता कर्मा को नमन करते हुए समाजजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर   नागराज अध्यक्ष नगर पंचायत चारामा, हिरवेन्द्र साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी चारामा,   पार्षद कविता साहु , कमलेश   एवं समाज के पदाधिकारीगण व समाज के लोग उपस्थित रहे।

————————

06.  छत्तीसगढ ग्रामीण बैंक शाखा लखनपुरी अब नये भवन राष्ट्रीय राजमार्ग 30 कानापोंड में।

—कानापोंड,लखनपुरी स्थित यह वो भवन है,जहां अब छ.ग.ग्रामीण बैंक संचालित होंगी। छत्तीसगढ ग्रामीण बैंक शाखा लखनपुरी अब नये भवन राष्ट्रीय राजमार्ग 30 कानापोंड में संचालित होगी। वर्तमान में जहां बैंक संचालित हो रही थी, वहां बैंक ग्राहकों के लिए पार्किंग जैसी समस्याएं जा रही थी। इससे पूर्व चारामा शाखा में भी स्थल का बदलाव हुआ जहां नये भवन में अब ग्राहकों को अच्छी सुविधाओं के साथ लाभ मिल रहा है। ठीक ऐसा ही लखनपुरी में बैंक नये भवन में जाने से सेटअप में बदलाव होगा जिससे आम लोगों को सुविधाएं मिलेंगी। लखनपुरी के लिए बैंक का अन्य भवन में स्थानांतरण समय को देखते जरूरी भी था। लोगों ने इस पर खुशी जाहिर की है, कि पूर्व से ही इसी क्षेत्र में स्टेट बैंक भी है। जबकि कुछ लोग अंदर से दुःखी भी है, जो कि उनके निजी स्वार्थ में लाभ नहीं होगा,उनकी दुकानदारी जो चल रही थी। लखनपुरी  जिले का औद्‍योगिक नगरी है‚जहां औद्‍योगिक क्षेत्र में कई इकाईयाें में काम शुरू हो चुका है‚तो आगे और भी युनिट में काम शुरू होंगी। इधर इस वर्ष संभवतया मेडिकल कालेज का लोकार्पण भी हो जायेगा ऐसी उम्मीद जतायी जा रही है।  विकास को देखते हुए अब  कई निजी बैंक की शाखाओं की नजर भी होगी ऐसा लग रहा है‚ तो आटोमोबाईल सेक्टर वालों की धमक भी दिखायी दे रही है।  होटल रेस्टारेंट हालांकि अभी भी नहीं खुले हैं‚लेकिन आने वाले भविष्य के लिए बेहतर व्यावसायिक जोन होगा।

————————

07. एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 17 मार्च को।  

— जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोड़ेजुंगा कांकेर में एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 17 मार्च को सुबह 11 से अपरान्ह 03 बजे तक किया जाएगा, जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा 185 रिक्तियों के आधार पर भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी  बी.आर. ठाकुर ने बताया कि उक्त प्लेसमेंट कैम्प में फिल्ड ऑफिसर के 30 पद, सिक्युरिटी गार्ड के 50 पद, फायर मेन के 20 पद, फुड पेकिंग के 25, वाहन चालक के 10 और होक केयर के 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक आवेदक उक्त प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर अपना सम्पूर्ण बायोडाटा के साथ आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। आवेदक ई-रोजगार के पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in/ पर भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर नियोक्ता द्वारा प्राथमिक चयन कर साक्षात्कार लिया जाएगा, जिसकी सूचना पृथक से फोन के माध्यम से आवेदक को दी जाएगी।

————————

08. राजमार्ग 30 तेलगरा के पास अंधे पुल पर वाल नहीं होने की खबर पर संज्ञान लेते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू होने की खबर है। कल 13 मार्च को सशक्त पथ संवाद कांकेर टॉप 10 में हमने प्रमुखता से खबर लगाया था। इसी से मात्र 500 मीटर की दूरी पर ही जिले का मेडिकल कालेज तैयार हो रहा है,जहां चौबीस घंटे आवाजाही लगी रहती है। पुल मे  वाल की जगह पत्थरों को रखा गया था।

 ———————-

 09.  लिलेझर में तीन कुंडीय राममय गायत्री महायज्ञ शानदार रूप से सम्पन्न हुआ । 

————————

10. महानदी अभी से पूरी तरह सुख चुका है‚जहां दुधावा जलाशय से पानी खोले जाने की जरूरत होगी। काफी रकबे में किसानों ने इस बार धान की फसल लगाया है‚ यदि पानी नहीं दिया जाता है तो रबी फसल में मुश्किल जायेगी।

————————

शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

————————

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
———————–

 

  • Related Posts

    आज की टॉप 10 खबर 14 मार्च 2026 शनिवार

    कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….  14  मार्च 2026 शनिवार ✍️मनोज जायसवाल ———————— संपादकीय- ” आज भी कई  किसान कृषि दवाई‚खाद पर अनभिज्ञ “ —आज भी क्षेत्र में…

    आज की टॉप 10 खबर 13 मार्च 2026 शुक्रवार

    कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….  13  मार्च 2026 शुक्रवार ✍️मनोज जायसवाल ———————— संपादकीय- ”गिरहोला,चारामा नैनी की तरह हश्र ना हो महानदी पुलों का ” -चारामा नगर से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *