आज की टॉप 10 खबर 15 फरवरी 2026 रविवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
  15  फरवरी  2026 रविवार

✍️मनोज जायसवाल

 ———————— 

1.सरस्वती शिशु मंदिर कांकेर में आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया ।

—सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़पिछवाड़ी कांकेर में कक्षा एकादश के भैया बहनों ने कक्षा द्वादश के भैया बहनों के लिए आशीर्वाद समारोह आयोजित किया।
कक्षा एकादश के भैया बहनों के द्वारा आयोजित उक्त आयोजन का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन व वाणी वंदना से हुआ।अतिथियों के उद्बोधन में कांकेर शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष रामशरण जैन ने कक्षा द्वादश के भैया बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी इस संस्था की पहचान है। आप तरक्की करें व अच्छे संस्कार से पूर्ण रहें।
सह सचिव अजय जैन ने कहा कि उच्च शिक्षा के लिए आप जहाँ भी रहें अपने गुरूओं की शिक्षा याद रखें। जिनसे आप लंबे समय से जुड़े हुए हैं। आप सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ है।व्यवस्थापक अशोक राठी ने कहा कि बिदाई की बेला तो बिदाई की ही होती है। परन्तु आपने यहाँ जो विद्याध्ययन किया है उसे भूले न। जिस क्षेत्र में आपकी रूचि हो, उस क्षेत्र में सतत् प्रगति करे। देश का गौरव बनें।मुख्य अतिथि के तौर पर कांकेर शिक्षा समिति के अध्यक्ष भरत मटियारा ने कहा कि यह विद्यालय संस्कार के लिए जाना जाता है। आप जिस क्षेत्र में जाये सफल हो। अपने अच्छे संस्कारों से जीवन को रौशन करें। हमारी शुभकामनाएँ है।कक्षा द्वादश की कक्षाचार्य श्रीमती रेणुका जैन ने द्वादश के विद्यार्थियों से इस अवसर पर कहा कि आपका जीवन सदैव खुशियों से भरा रहे। आप काम ऐसा करें, जिससे आपकी एक पहचान बने। आपका काम औरों के लिए एक मिशाल बनना चाहिए।कक्षा द्वादश के भैया बहनों के लिए विभिन्न खेल भी आयोजित किये गये।कक्षा एकादश के भैया बहनों के द्वारा वह क्षण अत्यंत ही रोमांचित करने वाला था, जब वे अपने अग्रज भैया बहनों को आगे प्रोत्साहित करने स्वरूप कक्षा में वर्ष भर अनुशासित रहने वाली बहन कीर्ति जैन, प्रीबोर्ड में प्रथम स्थान पाने वाले भैया विष्णु भगत व सर्वाधिक उपस्थिति पर करिश्मा यादव का सम्मान किया। बिदाई समारोह का संचालन एकादश की बहन पूर्णश्री दुबे ने किया।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य कैलास तारक सहित विद्यालय के समस्त आचार्यगण व दीदीगण तथा कक्षा एकादश व द्वादश के सभी भैया बहन उपस्थित थे।
 ———————— 

02. कांकेर  पुलिस द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना कैंप  में सायबर जागरूकता अभियान का आयोजन। 

—निखिल राखेचा( भापुसे) पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन में आकाश श्रीश्रीमाल (भापुसे) एएसपी भानुप्रतापपुर नोडल अधिकारी सायबर सेल एवं  दिनेश सिन्हा एसपी के मार्गदर्शन में, निरीक्षक यशवंत श्याम सायबर सेल एवं सायबर टीम द्वारा दिनांक -14.02.2026 को महाविधालय भानुप्रतापदेव काॅलेज के एनएसएस छात्रों द्वारा ग्राम कोकपुर में लगाये गये कैम्प मे साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य  डिजिटल प्लेटफाॅर्म के सुरक्षित उपयोग, साइबर अपराधों से बचाव तथा ऑनलाइन ठगी के प्रति सतर्क रहने हेतु जागरूक करना है। कार्यक्रम की मुख्य बातों में सायबर सेल टीम द्वारा ओ फ्राॅड, फिशिंग ओटीपी  धोखाधड़ी, सोषल मीडिया हैकिंग, फर्जी लाॅटरी/जाॅब आफर, युपीआई फ्राॅड आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें तथा अपनी व्यक्तिगत जानकारी, बैंक विवरण, ओटीपी इत्यादि किसी से साझा न करें। सायबर अपराध की स्थिति में तुरंत सायबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने  तथा नजदीकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने हेतु प्रेरित किया गया। सोशल मीडिया का सकारात्मक एवं जिम्मेदार उपयोग करने तथा अफवाहों से बचने की सलाह दी गई। डिजिटल साक्षरता बढ़ाने एवं सुरक्षित इंटरनेट व्यवहार अपनाने पर विषेश जोर दिया गया। विडियो के माध्यम से डिटिजल अरेस्ट के बारे में बताया गया।

  ———————

03. नाबालिक लड़की को शादी का प्रलोभन देकर अनाचार करने वाले आरोपी को कोरर पुलिस ने किया गिरफ्तार।घटना कारित कर छुपे आरोपी को अंबिकापुर से पकड़कर लाया गया। आरोपी को कोरर पुलिस द्वारा 48 घंटे में किया गिरफ्तार। ।

———————— 

04.नरहरपुर वार्ड क्रमांक 8 गांधी चौक में आज पावन महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में  कांकेर विधायक आशा राम नेताम शामिल हुए।

 ———————

05.लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।आरोपी द्वारा किया गया हैं कुल पांच लाख का धोखाधडी।

—पुलिस जानकारी अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरणः- प्रार्थी छबीलाल मण्डावी पिता स्व. भादूराम उम्र 52 वर्ष निवासी अलबेलापारा कांकेर थाना कांकेर जिला कांकेर के द्वारा दिनांक 14.02.2026 थाना उपस्थित होकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वर्ष 2025 में एच.डी.एफ.सी. बैंक कांकेर में पर्सनल लोन के लिये आवेदन किया था। प्रार्थी के आवेदन पर एच.डी.एफ.सी. बैंक में काम करने वाले लक्ष्मण साहू पिता स्व. रामाधीर साहू निवासी बरदेभाटा के द्वारा किया जा रहा था जो प्रार्थी के मोबाईल में लोन एप डाउनलोड कर 6,39,456 रूपयें का लोन लेकर लोन का पांच लाख रूपये प्रार्थी का खाता में जमा पैसा को दिनांक 09.02.2026 को 20,9000 रूपये एवं दिनांक 10.02.2026 को 3,70054 रूपयें कुल पांच लाख रूपयें को अपने खाते में  ट्रांसफर कर प्रार्थी के साथ लोन के नाम पर धोखाधडी किया हैं। प्रार्थी का लिखित आवेदन रिपोर्ट पर अपराध क्र. 64/26 धारा 318(4),316(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान निखिल राखेचा (भापुसे.) पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में,  योगेश साहू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर के मार्गदर्शन में,  मोहसिन खान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर के पर्यवेक्षण में, थाना कोरर द्वारा विषेष टीम गठित की जाकर आरोपी के बारे में पता तलाश हेतु टीम रवाना किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस कांकेर द्वारा त्वारित कार्यवाही करते हुए उक्त आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर अपराध स्वीकार करने पर गवाहों के समक्ष दिनांक 15.02.2026 को गिरफ्तार कर विधिवत् कार्यवाही किया जाकर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया।पुलिस टीम का विवरणः- निरीक्षक जितेन्द्र कुमार साहू, उप.निरी. सुरेन्द्र मानिकपुरी, मनोरथ जोशी, आर.दयानंद कुंजाम,ईश्वर साहू।

  ———————–

06. मोदी माटवाडा में कांकेर विधायक के हाथों निर्माण कार्य ग्रामवासियों को समर्पित।  

—आज ग्राम मोदी माटवाड़ा में टीना शेड निर्माण कार्य का लोकार्पण कांकेर विधानसभा के विधायक आशाराम नेताम के कर कमलों से किया गया। यह निर्माण कार्य ग्रामवासियों की सुविधा और सामाजिक आयोजनों के लिए है। आज पावन पर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित दिव्य रुद्राभिषेक कार्यक्रम में भी वे शामिल हुए और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।

  ———————–

07. कांकेर संजय नगर वार्ड (दुर्गा चौक) में आयोजित शिवलिंग स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर कांकेर विधायक आशा राम नेताम शामिल हुए।

 आज महाशिवरात्रि  के पुण्य अवसर पर नगर से सटे महानदी के किनारे बसे सरंगपाल शिवालय में भी जाकर पूजा अर्चना की।

 ———————–

08.  चारामा विकासखंड के लखनपुरी क्षेत्र में आज अलसुबह से शिवालयों में  रूद्राभिषेक‚ जलाभिषेक किया गया। यहां के औद्‍योगिक क्षेत्र में कनिष्क इंडस्ट्री पाईप फेक्ट्री‚ बुढादेव परमधाम आश्रम खदरहीभाठा‚चिनौरी में समस्त शंकर चौरा में पूजा अर्चना किया गया। महानदी के महादेव घाट टांहकापार में  आयोजित मेला में खुब भीड रही। हाराडुला सहित कई जगह मेला में लोगों ने खरीदारी भी की। लखनपुरी में परदेशी मंदिर से राजमार्ग 30 तक हर वर्ष की तरह शिव बारात निकाली गई। हर्रा पारा जेपरा में नवनिर्मित शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की गई। क्षेत्र के ग्राम पत्थर्री में नवनिर्मित मंदिर में पूजा अर्चना की गई।

———————

09.

  ———————

10. 

———————

 शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

 

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
———————–

 

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 14 फरवरी 2026 शनिवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   14  फरवरी  2026 शनिवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”गलत कार्यों में संलिप्त दूसरों को ईमानदारी की दे रहे नसीहत” —कोई इस रत्नगर्भा…

आज की टॉप 10 खबर 13 फरवरी 2026 शुक्रवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   13  फरवरी  2026 शुक्रवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ‘फीस के नाम परीक्षा से तो वंचित नहीं होंगे छात्र’ -नहीं दिख रहा ध्वनि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *