कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
15 दिसंबर 2025 सोमवार
✍️मनोज जायसवाल
————————–
संपादकीय—
चाय दिवस पर चाय की चुस्कियों के साथ चर्चाएं…!

—आज 15 दिसंबर है, आज का दिन भी हमें याद रखने की जरूरत है,क्योंकि आज चाय दिवस है। जी, हां आज देश का कोई सा भी कोना हो, अतिथि स्वागत परंपरा से लेकर हर जगह चाय ने अपनी जगह बनायी है। असम,दार्जिंलिंग से लेकर हमारे छत्तीसगढ में हर क्षण में चाय का महत्व बताने की जरूरत नहीं है। चाय उत्पादक देशों में यह दिवस चाय का महत्व बताता है। अमेरिका में इसको बिल ऑफ राईट्स डे के रूप में जाना जाता है। आज भारतीय बाजारों में कई ब्रांड की चाय लोगों के घरों तक अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। सबके अपने स्वाद,बनाने के तरीके अलग अलग है। बडी बडी सामाजिक से लेकर राजनीतिक चर्चाएं चाय की चुस्कियों के साथ की जाती है। चाय का नाम ऐसा है,जिसके बारे में ज्यादा लिखने और बताने की जरूरत नहीं है।
✍️मनोज जायसवाल
————————
01. चारामा नगर में आयोजित 51 कुण्डीय राष्ट्र जागरण,शौर्य समृद्वि गायत्री महायज्ञ के आज तीसरे दिन छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशिल्या साय का हुआ आगमन अखिल गायत्री परिवार के बीच अपने को पाकर अभिभूत हूई। चारामा में 51 कुण्डीय गायत्री यज्ञ कार्यक्रम में दूर-दूर से आ रहे भक्त। भोजन प्रसादी की उत्तम व्यवस्था।
—चारामा नगर में आयोजित 51 कुण्डीय राष्ट्र जागरण,शौर्य समृद्वि गायत्री महायज्ञ के आज तीसरे दिन छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशिल्या साय का हुआ आगमन अखिल गायत्री परिवार के बीच अपने को पाकर अभिभूत हूई।
-जिले के चारामा नगर में गत 14 से 17 दिसंबर तक 51 कुण्डीय राष्ट्र जागरण,शौर्य समृद्वि गायत्री महायज्ञ के आज तीसरे दिवस पर अपरान्ह छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशिल्या साय का आगमन हुआ। मंच पर प्रवेश करते ही अखिल गायत्री परिवार के पदाधिकारियों, भाजपा के पदाधिकारी एवं आम लोगों ने राजमार्ग पर ही स्वागत करते प्रवेश कराया।
आयोजन स्थल पूर्व ही हरिद्वार में अखण्ड ज्योति समाधि स्थल की तर्ज पर बनाये गये प्रतिरूपों में जाकर गुरूदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य, वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की मुर्ति पर पूजा अर्चना की। फिर इसके बाद मुख्य आयोजन मंच पर उनका आगमन हुआ। यहां अखिल गायत्री परिवार के अध्यक्ष,जिला समन्वयक एवं अन्य पदाधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद ही सांसद की धर्मपत्नी का आगमन भी हुआ।
पहली टोली द्वारा कुण्ड पर आव्हान के बाद आयोजन के बीच में श्रीमती कौशिल्या साय को मंच पर आमंत्रित करने के बाद उन्होंने स्त्रीत्व उनके दायित्वों पर प्रकाश डालते हुए अपने कौशिल्या नाम को प्रतिपादित किया। बेहद सरल,सहज शब्दों में उनके उद्बोधन को गायत्री परिवार एवं आम लोग बेहद ध्यान से सुनते रहे।
इसके बाद दूसरी पाली में आवाहन प्रारंभ हुआ। लोग भगवती भोजनालय में भोजन करने चले गये।दूसरी पाली कुण्ड पर बैठ कर आवाहन किये। इस बीच श्रीमती कौशिल्या साय ने भगवती भोजनालय की ओर रूख किया। व्रत पर होने की वजह से उन्होंने भोजन नहीं लिया। मात्र फल ही ग्रहण की।
इस बीच गायत्री परिवार के पदाधिकारियों ने गायत्री चेतना केंद्र आंवरी आश्रम तक व्याप्त अंधेरे की समस्या को देखते हुए सोलर स्ट्रीट लाईट की मांग संदर्भित ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम सौंपा।
पश्चात भगवती भोजनालय में जाकर जायजा लिया। उन्होंने सब्जी बनाने में मदद की, तो आम गृहणी की भुमिका का निर्वहन करते हुए लंबी कतार में बैठे भक्तों को भोजन परोसते नजर आई। यहां बनाये गये 51 कुण्ड में एक कुण्ड पर आम लोगों की तरह बैठकर कुण्ड पर पूजा अर्चना की। गायत्री माता की आरती के बाद पूरा समय आयोजन को दी। लोगों ने उन्हें पुनः ऐसे धार्मिक आयोजन में आने का न्यौता दिया।
आज के आयोजन में मुंडन संस्कार 13, पुंसवन संस्कार 08 दीक्षा संस्कार 16, विद्यारंभ संस्कार 11 संस्कार यज्ञ के माध्यम से सम्पन्न हुआ। दीपदान का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कल 17 दिसंबर को टोली की विदाई होगी।
————————
02. संबंधित विभागों के समन्वय से लंबित प्रकरणां को शीघ्र निराकृत करें । कलेक्टर ने जिला बाल संरक्षण समिति व अनुषांगिक समितियों की त्रैमासिक बैठक लेकर दिए निर्देश
—महिला एवं बाल विकास विभाग के अधीन गठित जिला बाल संरक्षण समिति एवं अन्य अनुषांगिक समितियों की कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज दोपहर बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को परस्पर समन्वय स्थापित कर लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिए। साथ ही विभिन्न अधोसंरचना निर्माण एवं सुविधाओं में विस्तार के लिए आवश्यकतानुसार कार्यवाही करने की बात कही।
कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज दोपहर 12.30 बजे आहूत त्रैमासिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग के अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, आदिवासी विकास, ग्रामीण विकास एवं अन्य संबंधित विभाग शासन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन करें, साथ ही लंबित प्रकरणों का जल्द से जल्द निराकरण करें। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विपिन जैन ने एजेण्डावार विषयों का वाचन करते हुए 19 सितम्बर 2025 को आयोजित बैठक में लिए गए निर्णय तथा पालन प्रतिवेदन की जानकारी दी। उन्होंने किशोर न्याय बोर्ड में लंबित प्रकरण, बालक कल्याण समिति में पाक्सो अधिनियम के तहत प्रकरण के विरूद्ध की गई कार्यवाही की जानकारी दी। इसके अलावा राज्य शासन के निर्देशानुसार बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के तहत अंतरविभागीय समन्वय से की जा रही कार्यवाही की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में प्राप्त लक्ष्य से अधिक 297 ग्राम पंचायतों व 05 नगरीय निकायों को बाल विवाह मुक्त घोषित किए जाने का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है।
इसी तरह बैठक में बाल संरक्षण की आवश्यकता वाले बालकों का चिन्हांकन, मिशन वात्सल्य योजना के तहत जिले में स्वीकृत नवीन बालगृह (बालक) एवं बाल सम्प्रेक्षण गृह के संचालन, विशेषीकृत दत्तक ग्रहण एजेंसी, बाल गृह (बालिका) सिंगारभाट में सुविधाओं का विस्तार करने, सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार अनाथ एवं परित्यक्त बच्चों के लिए शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत स्कूलों में प्रवेश देने के संबंध में अब तक की गई कार्यवाही के बारे में कलेक्टर को अवगत कराया गया। इसके अलावा किशोर न्याय बोर्ड, बालक कल्याण समिति, चाईल्ड हेल्प लाइन में लंबित प्रकरणों की जानकारी दी गई। इस पर कलेक्टर ने सभी लंबित प्रकरणों का शीघ्रता से निराकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

———————
03. दिल्ली में भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मनोज मंडावी की आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया से मुलाकात।
—दिल्ली में भानुप्रतापपुर की विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी जी ने अपने विधायक साथियों के साथ आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया जी से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर आदिवासी समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों, जनहित के मुद्दों एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें आदिवासी समाज के सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर विचार-विमर्श हुआ।

———————
04.प्राकृतिक आपदा पीड़ित 06 परिवारों को 24 लाख रूपए की सहायता राशि स्वीकृत।
— कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 में प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए नदी में डूबने, सर्प काटने, तालाब एवं गड्ढा में डूबने से मृत्यु होने के 06 प्रकरण में मृतकां के आश्रितों को चार-चार लाख रूपए के मान से 24 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी है। पखांजूर तहसील के ग्राम पी.व्ही.-52 निवासी 40 वर्षीय श्रीमती अर्चना मजुमदार की सर्प काटने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम आश्रित भवतोष मजुमदार लिए चार लाख रूपए स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार बांदे तहसील के ग्राम दीपनगर निवासी 02 वर्षीय सरस्वती मिस्त्री की सेप्टिक टैंक के लिए खोदे गए गढ्ढे में गिरने, डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम आश्रित आनंद मिस्त्री एवं श्रीमती जया मिस्त्री के लिए चार लाख रूपए, बांदे तहसील के ग्राम दुर्गापुर निवासी 31 वर्षीय श्रीमती विनता साहा की सर्प काटने से मृत्यु होने से उनके आश्रित सुशांत साहा को चार लाख रूपए, पखांजूर तहसील के ग्राम मुरडोडा निवासी 58 वर्षीय सरादु पोटाई की तालाब में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती सनवारी पोटाई के लिए चार लाख रूपए, कोयलीबेड़ा तहसील के ग्राम कड़मे निवासी 55 वर्षीय मुरही बाई की नदी में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम आश्रित चैतराम सलाम के लिए चार लाख रूपए और पखांजूर तहसील के ग्राम बड़ेकापसी निवासी 24 वर्षीय श्रीमती देवकी भुरखुरिया की सर्प काटने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम आश्रित रासुराम के लिए चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किया गया है। उक्त स्वीकृत सहायता राशि का भुगतान संबंधित हितग्राहियों के बैंक खाते में डीबीटी के द्वारा संबंधित तहसीलदारों के माध्यम से किया जाएगा।
———————–
05. जिले में अब तक 12 लाख 28 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीदी हुई
– खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत जिले के सभी 149़ उपार्जन केंद्रों में धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जा रही है। जिला खाद्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अब तक कुल 12 लाख 28 हजार 856 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। इसमें 12 लाख 08 हजार 582 क्विंटल मोटा धान तथा 19 हजार 206 क्विंटल पतला और 01 हजार 67 क्विंटल सरना वैरायटी का धान सम्मिलित है। उन्होंने जिले के सभी किसानों से ऑनलाइन माध्यम से तथा उपार्जन केन्द्र में पहुंचकर टोकन प्राप्त करने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि कांकेर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए 149 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं तथा धान खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए खरीदी केन्द्र प्रभारी तथा पर्यवेक्षण व निगरानी के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है।
–———————
06. जिला मुख्यालय से सटे कांकेर विधायक के गृह ग्राम बेंवरती में यादव समाज द्वारा आयोजित गोपाष्टमी कार्यक्रम में कांकेर विधायक आशा राम नेताम शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने सामाजिक जनों से भेंट मुलाकात की।

———————–
07. आज चारामा विकासखंड के ग्राम मयाना में स्व. जीवन ठाकुर के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांकेर विधायक आशा राम नेताम शामिल हुए और उन्होंने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।इधर अरौद के प्रतिभावान युवा रहे स्व. पुष्कर साहू के तिजनहावन सम्पूर्ण कार्यक्रम में अभी तक लोग आकर श्रद्वांजलि दे रहे हैं।

———————–
08
———————–
09.
————————-
10. ———————–
शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…
———————-
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
———————–







