
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
14 जुलाई 2025 सोमवार
✍️मनोज जायसवाल
——————-
संपादकीय-
जीवन में सबसे महती आवश्यकता रोटी,कपडा,मकान की है,जो सबके लिए जरूरी है। कोई जीवन में इन सबके लिए जद्दोजहद कर रहा है,कठिन संघर्ष के बाद कुछ कर पा रहा है। वहीं जिनके पास तीनों चीजें पर्याप्त है,उनकी ईच्छाएं तृप्त नहीं हो रही है। खैर! ईच्छाएं तो भगवान श्रीराम के पिता जनक जी की भी पूरी नहीं हो सकी। लेकिन आज के दौर में ईच्छाओं का अर्थ बदल गया है। इच्छाओं का अर्थ नेक रास्तों पर नहीं अपितु वासनात्मक हो गया है। वासनात्मक सोच के चलते समाज में घृणित घटनाएं हो रही है। जिस प्रेम का स्वरूप निर्मल है,उसे गंदा बनाया जा रहा है। पहले ही स्त्री त्याग,तपस्या,करूणा की मुर्ति माना जाता रहा। पर वर्तमान में कई घटनाओं में स्त्री का वीभत्स रूप सामने आ रहा है। देश में मुस्कान के साथ हीे इंदौर की सोनम का कृत्य जगजाहिर है,जहां खुद के पति को मौत की नींद सुला दी जो कि आरोपी है‚कानुन के नजरीये से। कोर्ट में तय होगा कि ये आरोपी नहीं कि इन्होंने कृत्य किया है। ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं,जहां किसी स्त्री का इस प्रकार से गंदा स्वरूप सामने आ रहा है। इनकी उच्च शिक्षा इनके घृणित कार्य से अनपढ से भी बदतर साबित हो रहा है। जीवन की महती रोटी,कपडा,मकान जो जरूरतें है,इच्छाएं तो और भी! लेकिन काफी कुछ हासिल करने की जिद और दौड भी समय पडने पर जीरो पर ले जाता है,जो हमेशा याद रखी जाना चाहिए। सोनम के केस में खुद वह आज कहां खडी है,देखा जा सकती है। कितने राजनीतिक सितारे आज जेल की सलाखों में कैद हैं, जो प्रतिदिन हर जगह अपनी लोकप्रियता का परचम लहराते फिरते थे, इनका अहम इतना होता था कि ये गलत उद्बोधन भी देता तो उसे भी भक्त सर आंखों पर बिठा कर सही साबित किया करते थे। बाहर की दुनियां में तमाम लोगों की उपस्थिति जब कानून के दायरे में आता है,तब आपके साथ कितने लोग होते हैं,यह विचारणीय है। अतएव समर्थित लोगों पर इतना घमंड ना किया जाये कि कोर्ट में अपने नाम की बारी आने की बेंच पर अकेले गुजारते यार भी काफूर होने लगे। वासनात्मक ईच्छाएं हमेशा लोगों को बर्बाद ही करती है। रावण जैसे महान शिवभक्त में भी ये ईच्छाएं जगी तो वह बर्बाद ही हुआ ǃ नहीं तो उनकी पत्नी मंदोदरी भी सीता जैसी ही सुंदर थी। वह रावण से जब भी मिलती कुंवारी कन्या के रूप में ही मिलती। वह कंचकन्या जो थी। लेकिन वासनात्मक गलत व्याभिचारी ईच्छाओं ने रावण को बर्बाद कर दिया। ऐसा ही विचार आज के आधुनिक जीवन में मनुष्य की मुख्य आवश्यकताओं की पूर्ति के बाद गलत सोच की पुर्ति की लालसाएं होती है‚जो उन्हें खुद को बर्बाद कर देती है। तब ना उनके पैसे काम आते ना समर्थक ना कोई अपने।
-मनोज जायसवाल
——————-
01.पशु सखियों की 17 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।
—राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत चयनित जिले के 30 पशु सखियों के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर में 17 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण पशुधन प्रबंधन विषय पर 27 जून से 13 जुलाई तक आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण ए-हेल्प (पशु स्वास्थ्य और पशुधन उत्पादन विस्तार के लिए मान्यता प्राप्त एजेंट) कार्यक्रम के तहत प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण के माध्यम से पशुपालन के विभिन्न तकनीकियों आवास प्रबंधन, आहार प्रबंधन, स्वास्थ्य प्रबंधन एवं टीकाकरण, पशु प्रजनन एवं कृत्रिम गर्भाधान, उन्नतशील नस्लों की जानकारी एवं विभागीय योजनाओं आदि की जानकारी प्रशिक्षक डॉ. धर्मेन्द्र कुर्रे एवं डॉ. रोशन साहू द्वारा प्रदान किया गया। समापन समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांकेर विधायक आशाराम नेताम ने अपने उद्बोधन में नारी शक्ति की महत्ता बताते हुए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे महिलाओं की प्रशंसा की तथा अपने-अपने क्षेत्र में जाकर पशुओं के साथ-साथ मुर्गीपालन, बकरीपालन, सूकरपालन जैसे व्यवसायों को स्वयं भी अपनाने तथा कृषकों को प्रेरित करने के लिए आह्वान किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत एवं पूर्व जनपद सदस्य ईश्वर कावड़े ने भी प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेती और पशुपालन के संबंध में प्रकाश डाला। प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात् प्रशिक्षणार्थियों का मूल्यांकन राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड आणंद गुजरात के द्वारा ऑनलाईन किया गया, जिसमें सभी प्रशिक्षणार्थी उत्तीर्ण हुए।
चित्र— पशु सखियों की 17 दिवसीय आवास प्रशिक्षण शिविर समापन अवसर पर कांकेर विधायक आशाराम नेताम संबोधित करते हुए।
——————-
02.प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 15 जुलाई से आयोजित।
— प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों की वर्गवार मेरिट एवं प्रतीक्षा सूची विभाग की वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in में अपलोड की गई है। मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों की काउंसिलिंग प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय गुढ़ियारी रायपुर में 15 जुलाई से आयोजित की जाएगी। आदिवासी विकास विभाग की सहायक आयुक्त ने बताया कि प्रतीक्षा सूची में दर्शित विद्यार्थी निर्धारित तिथि व समय में अनिवार्य दस्तावेज सहित उपस्थित हो सकते हैं। कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु काउंसिलिंग की तिथि निर्धारित की गई है, जिसमें अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह बालक के लिए काउंसिलिंग 15 जुलाई को प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे तक होगा। इसी प्रकार अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह बालिका हेतु 16 जुलाई, अनुसूचित जाति बालक-बालिका हेतु 17 जुलाई तथा अन्य पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग बालक-बालिका एवं अल्पसंख्यक बालक-बालिका के लिए 18 जुलाई प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे निर्धारित की गई है।सहायक आयुक्त ने बताया कि काउंसिलिंग में विद्यार्थी को अपना प्रवेश पत्र, सक्षम राजस्व अधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र, वर्ष 2024-25 में कक्षा 8वीं में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने का प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है। इसके अलावा यदि परिवार नक्सल हिंसा से सीधे प्रभावित है तो इस आशय का संबंधित क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी प्रमाण पत्र, शाला स्थानांतरण प्रमाण पत्र, मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी चिकित्सा जांच प्रमाण पत्र, सिकल सेल जांच प्रमाण पत्र एवं स्वयं का 02 रंगीन पासपोर्ट साईज का फोटो आदि आवश्यक दस्तावेज के साथ उपस्थित हो सकते हैं।
——————-
03.स्वरोजगार स्थापना हेतु ऋण प्राप्त करने 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित।
— जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति कांकेर द्वारा जिले में निवासरत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों से स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बैंक प्रवर्तित योजनांतर्गत अनुसूचित जाति वर्ग के लिए अंत्योदय स्वरोजगार योजना और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आदिवासी स्वरोजगार योजना के तहत् ऋण प्रदाय किया जाएगा। जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि ऋण प्राप्त करने हेतु आवेदक को संबंधित जाति वर्ग तथा जिले का मूल निवासी होना चाहिए। आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में 01 लाख 50 हजार रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही राजस्व अधिकारी द्वारा प्रमाण-पत्र जारी नहीं होने पर सरपंच एवं पटवारी द्वारा जारी प्रमाण-पत्र मान्य होगा। आवेदक की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इच्छुक आवेदक को जन्मतिथि दर्शित पांचवी, आठवीं व दसवीं की अंकसूची, आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड एवं मतदाता परिचय पत्र, 02 पासपोर्ट साईज की फोटो, बैंक पासबुक की छायाप्रति के साथ 10 रूपए के स्टाम्प पर किसी भी बैंक या वित्तीय संस्था से ऋण अनुदान का लाभ नहीं लेने का शपथ पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है। उपरोक्त पात्रता एवं शर्तें रखने वाले आवेदक जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति कांकेर, कलेक्ट्रेट कम्पोजिट भवन के प्रथम तल, कक्ष क्रमांक 06 में कार्यालयीन समय में आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
——————-
04.कलेक्टर द्वारा आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत।
—कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए नाला में बहने व डूबने से मृत्यु होने के एक प्रकरण में चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। तहसील सरोना के ग्राम मुड़पार निवासी 59 वर्षीय विमल राम मंडावी की नाला में बहने से मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी श्रीमती सगोबाई को चार लाख रुपये की सहायता राशि कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई है।
——————-
05.उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता देने व प्रोत्साहित करने युवा रत्न सम्मान योजना लागू।
—राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में युवाओं एवं स्वैच्छिक संगठनों द्वारा सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, साहसिक, शैक्षणिक, खेल एवं अन्य क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 से 29 आयु वर्ग के युवाओं को उनकी व्यक्तिगत क्षमता में सुधार तथा समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता देने के उद्देश्य से युवा रत्न सम्मान योजना लागू की गई है।खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा युवा कल्याण के विभिन्न क्षेत्र में किए गए अविस्मरणीय कार्य सेवाओं तथा अभिनव प्रयास के लिए सम्मानित करने और उनमें एक अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय कीर्तिमान विकसित करने की दृष्टि से युवा रत्न सम्मान की स्थापना किया गया है। इस कार्य में व्यक्तियों, संगठनों के योगदान को प्रोत्साहित करने मान्यता देने एवं प्रतिष्ठ-मंडित करने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों एवं संगठनों को युवा रत्न सम्मान प्रदाय करने का निर्णय लिया गया है। युवा रत्न सम्मान योजना का उद्देश्य राज्य में सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, शैक्षणिक, खेल एवं अन्य क्षेत्र में युवाओं एवं स्वैच्छिक संगठनों को प्रेरित करना तथा युवाओं में अपने समुदाय के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करना। इस प्रकार अच्छे नागरिक के रूप में उनकी व्यक्तिगत क्षमता में सुधार हो, राष्ट्रीय विकास और समाज सेवा के लिए युवाओं द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता प्रदान करना, राष्ट्रीय विकास और समाज सेवा के लिए युवाओं के साथ काम करने वाले स्वैच्छिक संगठनों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता प्रदान करना है। जिला खेल अधिकारी संजय जैन ने बताया कि छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान असाधारण एवं विशिष्ट सेवा कार्य के क्षेत्र में दिया जाएगा, जिसके अंतर्गत चयनित युवा को 2 लाख 50 हजार रूपए एवं चयनित संगठन को 05 लाख रूपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसी तरह युवा रत्न सम्मान अंतर्गत सामाजिक, साहित्य, नवाचार उद्योग, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, महिला एवं बाल विकास, मीडिया, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, कला एवं संगीत सांस्कृतिक, लोककला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को 1-1 लाख रूपए का पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग कांकेर से संपर्क किया जा सकता है।
——————-
06.प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की अधिसूचना जारी। किसान 31 जुलाई तक करा सकते हैं फसल बीमा।
— किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से राहत देने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की अधिसूचना जारी कर दी गई है। खरीफ वर्ष 2025-26 के लिए जिले में बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई तय की गई है। उप संचालक कृषि ने जानकारी दी है कि इस योजना में ऋणी और अऋणी दोनों प्रकार के किसान शामिल हो सकते हैं। इसके लिए भू-धारक और बटाईदार किसान भी पात्र होंगे। अधिसूचित फसल के लिए जिन किसानों को वित्तीय संस्थानों से मौसमी कृषि ऋण स्वीकृत या नवीनीकृत हुआ है, उन्हें योजना में अनिवार्य रूप से शामिल किया जाएगा। गैर ऋणी किसान भी आधार कार्ड, बैंक पास बुक, बी-1 खसरा और स्व प्रमाणित फसल बुवाई प्रमाण पत्र के साथ योजना में शामिल हो सकते है। उन्होंने बताया कि किसानों को कुल बीमित राशि का 2 प्रतिशत प्रीमियम देना होगा। एक ही अधिसूचित क्षेत्र और फसल के लिए अलग-अलग वित्तीय संस्थाओं से ऋण लेने की स्थिति में किसान को एक ही स्थान से बीमा कराना होगा। इसकी सूचना संबंधित बैंक को देना जरूरी है।
——————-
07.चोरी की गई सोने चांदी के जेवर कीमत तकरीबन 6 लाख।चोरी की गई नगदी राशि 447300 रूपये। अपराध करने के लिये उपयोग में लिये स्कुटी कीमत 50 हजार रूपये। कुल वाजाप्ता 1097300 रूपये। पखांजुर थानांतर्गत कांकेर पुलिस की त्वरित कार्रवाई।
वीडियो—पुलिस की प्रेस कान्फ्रेंस। नीचे वीडियो चोरी का सामान।
——————-
08.प्रार्थी का भतीजा दिनांक 12.07.25 को सुबह घर से निकला था जो घर वापस नही आया कि दिनांक 13.07.25 को पता चला कि ग्राम बागोड़ से चनार जाने वाला रास्ता मे महुआ पेड़ मे ं फांसी लगाकर आत्महत्या करने की रिपोर्ट पर मर्ग कायम किया गया। मृतक राजेंद्र कुमार मंडावी 15 वर्ष ग्राम बागोड का निवासी है। कांकेर थाना में मर्ग.क्र. 99/25 धारा 174 जा0फौ0 नया धारा 194 बीएनएसएस दर्ज विवेचना में लिया गया है।
——————-
09.कांकेर जिला मुख्यालय से सटे ग्राम रामपुर जुनवानी की धरा जहां 14 वर्ष के अपने वनवास काल में भगवान श्रीराम के आगमन की बात कही जाती है,यहां भगवान विष्णु का मंदिर है,जहां यहां की प्रतिमा बढती ही जा रही है। आज प्रथम श्रावण सोमवार को जबकि यहां शिव महापुराण कथा का आयोजन जारी था,वहीं यहां के शिवलिंग में अचानक नाग देवता प्रकट हो गए जिसे देखते श्रद्वालुओं का तांता लगा रहा। लोगों ने इसे शुभ माना और साक्षात भगवान शंकर का दर्शन मान रहे हैं। सोशल के इस जमाने में वीडियो आज खुब वायरल हो रहा है।
वीडियो—रामपुर‚जुनवानी के शिवालय में प्रकट हुए नाग देवता का वीडियो जो वायरल हो रहा है।
————–
विशेष-
आज चारामा नगर के मॉं दुर्गा मंच में प्रथम श्रावण सोमवार को रूद्राभिषेक का आयोजन किया गया। जिसमें नगर एवं समीपस्थ गावों के काफी संख्या में शिव भक्तों ने भाग लिया। पूर्व से ही यहां भाग लेने के लिए पूजा अर्चना की सामग्री स्वयं लेते आने का आव्हान किया गया था,जिसके अनुसार भक्त तैयारी में आये थे। इस अवसर पर भक्तों ने श्रीशिव की भक्तिमय प्रस्तुती दी।
चित्र—माँ दुर्गा मंच चारामा में रूद्राभिषेक आयोजन।
——————
10.इस वर्ष पहली बार श्रावण सोमवार पर लोगों को गर्मी एवं उमस झेलनी पड रही है। अलसुबह से तेज धूप के चलते लोग परेशान है। पंखे,कुलर फिर से निकल गए हैं। तकरीबन पांच दिनों से यह स्थिति है,यदि इसी तरह आने वाले पांच दिनों तक जारी रही तो खरीफ का धान फसल प्रभावित होगा।
——————-
टीप — खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏
——————-