आज की टॉप 10 खबर 14 जनवरी 2026 बुधवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
  14 जनवरी  2026  बुधवार

✍️मनोज जायसवाल

 ————————

संपादकीय

‘कराओके संगीत का दौर नगरों से गावों की ओर’

-प्रतिभा के सुर का निर्णय जिन्हें संगीत का समझ ना हो के द्वारा किया जाना,कलाकार के लिए सबसे बडा दंश।

इन दिनों ”कराओके” के साथ गाने का प्रचलन बढ गया है। पहले जहां हर गीत के साथ वाद्य यंत्र वादन किया जाता था,जो कि वादक उनके गले के मुताबिक भी संगीत को ढाल लेता था। लेकिन अब कराओके का प्रचलन काफी बढ गया है।

नगरों में देश के संगीत कला जगत के लोकप्रिय गायकों के साथ किसी कलाकार के अभिनीत फिल्मों के गीतों पर कराओके संगीत के माध्यम स्वर दिये जा रहे हैं। लेकिन कराओके के नाम बेसुरा आवाज देकर मूल गायक की आत्मा को भी ठेस पहूंचायी जा रही है।

”कराओके” में गाने वाले को लगता है कि वे एक बडे सुर साधक गायक है,जो अच्छे से गा लेते हैं। बेसुरा होने के बावजूद इनके नजदीकी थोथी प्रशंसा भी कर देते हैं, कि क्या गाया है! बस फिर क्या इस थोथी प्रशंसा में फुले नहीं समा रहे और बेसुरे आवाज सुना रहे हैं। अब तो इसमें प्रतियोगिता भी होने लगी है। जहां कई मेहनती अच्छे आवाजों के गायक गायिका अपनी अच्छी स्वर दे रहे हैं,लेकिन इनकी प्रतिभा का निर्णय वे कर रहा होता है,जो खुद संगीत के जानकार नहीं है। प्रतिभाशाली गायक को छोडकर जब सम्मान बेसुरे को मिले तो दर्द स्वाभाविक है। खुद मेहनती कलाकार के ऊपर क्या बीतती होगी यह विचारणीय है।

अब नगरों के साथ कराओके संगीत का दौर गावों तक आ पहूंचा है। शहरों में तो कई कलामंच की टीम बनी हुई है,जहां ये कार्यक्रम कभी किसी के सौजन्य के खर्चे पर तो कभी जुडे हुए प्रतिभागियों से चंदे के रूप में लेकर आयोजित किये जाते हैं।

लाईव गाना और कराओके गाना में काफी अंतर है। कराओके गाने वाले को जब लाईव मंच पर प्रस्तुति देने बोलो तब समझ आएगा कि वे कितने सुमधुर स्वर में गा पाते हैं।

अब ”कराओके” क्या है? इसे भी जान लेते हैं। दरअसल कराओके संगीत जापान की सामाजिक सांस्कृतिक गतिविधि देन है,जो कि जिनका विस्तार अब कई देशों में हो चुका है। इसमें रिकार्ड किये गये संगीत गानों के वाद्य संस्करण जिसमें मुख्य गायक का स्वर हटा दिया गया रहता है,जिसमें माइक्रोफोन का उपयोग करके गाया जाता है,जो कि पेड स्क्रीन,लेपटॉप या मोबाईल स्क्रीन पर दिखाये जाते हैं, जिसे देखते हुए गायक गाता है।

✍️मनोज जायसवाल
————————
————————
1 . जिले में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के ब्लाक अध्यक्षों की सुची जारी। चारामा में युवा नेता हिरवेंद्र साहू के अध्यक्ष बनते ही कांकेर से चारामा एवं गृह ग्राम डोकला में जोशीला स्वागत। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सोशल मीडिया में लिस्ट वायरल। ।

———————— 

02. कांकेर पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत 9 वर्ष पूर्व गुम हुए युवक को ढूंढ निकला गया।

—मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चौकी दुधावा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मांडाभरी से 09 वर्ष पूर्व प्रार्थी शीतल राम कुंजाम ने गुम इंसान दर्ज कराया था कि उसका बेटा सुकचंद कुंजाम उम्र 22 वर्ष दिनांक 27.06.2017 को साल्हेटोला जा रहा कहकर गया था परंतु घर वापस नहीं आया। खोजने पर कहीं नहीं मिला, कि रिपोर्ट पर चौकी दुधावा में गुम इंसान क्रमांक 16/2017 दर्ज कर जांच किया जा रहा था। गुमने के 09 वर्ष बाद भी बेटे सुकचंद का पता नहीं चलने पर घरवालों ने बेटे की मिलने की आस ही छोड़ दिया था। सरपंच द्वारा भी गुमशुदा व्यक्ति का आधार कार्ड एवं मतदाता परिचय पत्र नहीं बनना बताया गया। गांव में गुमशुदा सुकचंद कुंजाम का नहीं मिलने संभावना नजर आ रही थी।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक कांकेर   निखिल कुमार राखेचा के द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम व्यक्तियों के सघन पता तलाश कर गुम बच्चों एवं व्यक्तियों के बरामदगी हेतु विशेष प्रयास करने निर्देशित किया गया। श्रीमान अति पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिन्हा एवं उप पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर मार्गदर्शन पर चौकी दुधावा पुलिस द्वारा गुमशुदा लोगों की तलाश हेतु टीम बनाई गई और सायबर तकनीक का मदद लेकर 09 साल पूर्व से बिछडे सुकचंद कुंजाम को उसके परिजनों से मिलाया गया, बातचीत कराया गया। गुमशुदा के मिलने पर उसके मां, बाप, परिजन के आंखो में खुशी की आंसु छलकने लगा। कांकेर पुलिस द्वारा 09 वर्ष पूर्व गुमे व्यक्ति को परिजनों से मिलाने से गांव में खुशी की लहर है। उक्त गुमशुदा को खोजने में निरीक्षक योगेन्द्र वर्मा, निरीक्षक यशवंत श्याम, उप निरीक्षक प्रेमशंकर ठाकुर, आरक्षक प्रमोद कोर्राम एवं सायबर सेल के आरक्षक हिमेश मंडावी की महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 ———————

03.नरहरपुर आत्मानंद स्कूल में जागरूकता अभियान चलायी गई ।

—आज  14.जनवरी को   निखिल राखेचा पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशानुसार,   दिनेश कुमार सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर के मार्गदर्शन में,   अविनाश ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक कांकेर,डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह उप पुलिस अधीक्षक कांकेर नोडल अधिकारी यातायात, सुश्री प्रतिभा लहरे उप पुलिस अधीक्षक महिला एवं रक्षा टीम व यातायात कांकेर व थाना प्रभारी नरहरपुर सोमेश सिंह बघेल व थाना स्टॉफ के द्वारा आत्मानंद स्कूल नरहरपुर में जाकर स्कूली बच्चों साइबर सुरक्षा से संबधित जागरूकता,यातायात संबंधी जानकारी दी गई, बच्चों व शिक्षको को यातायात नियम पालन करने हेतु शपथ दिलवाई गई | बच्चों को पोस्टर पॉम्पलेट वितरण किया गया साथ ही बच्चे पुलिस के साथ मिलकर यातायात जागरूकता संबंधी पोस्टर स्कूल की दीवार व चौक चौराहो में लगाया गया तथा बच्चों को गुड टच बैड टच व महिला एवं बच्चों से सम्बंधित अपराधों के बारे में बताकर सतर्क किया गया इस दौरान आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य  एन के साहू, पार्षद  मुकेश संचेती नरहरपुर व शहर के अन्य स्कूलों के बच्चे व शिक्षक लगभग 800 लाभान्वित हुए.

 ———————

04. जांच कार्यवाही में पाया गया है कि उक्त घटना के सम्बन्ध में दी गई जानकारी पूर्णतः असत्य एवं भ्रामक  निकला। 

— पुलिस जानकारी  अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चौकी दुधावा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बांगाबारी निवासी श्रीमती जयमति नेताम पति जगनाथ नेताम द्वारा एक महिला श्रीमती सतरूपा सलाम पति बरातू सलाम उम्र 27 वर्ष निवासी किलेपार एवं उसकी बेटी कुमारी रिशु पिता बरातू सलाम उम्र 03 वर्ष निवासी किलेपाल दोनो को दलाल के माध्यम से कहीं भेजा गया है, कि जानकारी सोशल मिडिया के माध्यम से प्राप्त हुआ था। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा संज्ञान में लेकर त्वरित जाँच हेतु निर्देशित किया गया। जिस संबंध में तकनीकी विवरण प्राप्त कर महिला सतरूपा सलाम से वीडियो कॉल के माध्यम से संपर्क स्थापित किया गया। जांच के दौरान पाया गया कि सतरूपा सलाम का पति बरातू पेशे से ड्राइवर है तथा लम्बे समय तक घर से बाहर रहता है। वह शराब पीने का आदी है और जब भी घर आता मारपीट करता था। इसी बीच सतरूपा सलाम 01 साल पूर्व एक अज्ञात नंबर से फोन आने से उससे बात करने लगी और बात करते-करते प्रेम हो गया। अपने पति के आदतों से परेशान होकर अज्ञात नंबर धारी व्यक्ति रमेश गुर्जर साकिन- पीपलदा सुजानपुर, थाना भानपुरा, जिला-मंदसौर,मध्यप्रदेश के पास स्वेच्छा से जाकर शादी कर ली है। अपने बेटी कुमारी रिशु उम्र 03 वर्ष को अपने साथ लेजाकर अपने साथ रखी है। उसके साथ कोई अपराधिक घटना नहीं घटा है। वह अपने खुशी से जीवन यापन कर रही है। सतरूपा की वीडियो कॉल के माध्यम से उसकी परिजनों से बात कराकर बरामदगी की अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। जयमति नेताम पति जगनाथ नेताम द्वारा श्रीमती सतरूपा सलाम एवं उसकी 03 वर्षीय बेटी रिशु सलाम को दलाल के माध्यम से नहीं भेजा गया है। संपूर्ण जांच कार्यवाही में पाया गया है कि उक्त घटना के सम्बन्ध में दी गई जानकारी पूर्णतः असत्य एवं भ्रामक है।

 ———————–

05. त्रिस्तरीय पंचायतों को 15वें वित्त अनुदान की प्रथम किश्त जारी।

—भारत शासन से प्राप्त दिशा निर्देशानुसार 15वें वित्त आयोग अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिये मूल अनुदान प्रथम किश्त की राशि शासन स्तर से त्रिस्तरीय पंचायतों को सीधे बैंक खातों में जारी की गई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी   हरेश मंडावी ने सभी जनपद एवं ग्राम पंचायतों को कार्ययोजना से संबंधित कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत कांकेर को 85 लाख 94 हजार 151 रूपए जारी की गई है। जनपद पंचायत अंतागढ़ को 13 लाख 75 हजार 653 रूपए, भानुप्रतापपुर को 15 लाख 99 हजार 499 रूपए, चारामा को 17 लाख 15 हजार 391 रूपए, दुर्गूकोंदल को 12 लाख 52 हजार 778 रूपए, कांकेर को 17 लाख 04 हजार 939 रूपए, कोयलीबेड़ा को 29 लाख 78 हजार 495 रूपए एवं नरहरपुर को 19 लाख 41 हजार 608 रूपए जारी की गई है। इसी प्रकार जिले अन्तर्गत जनपद पंचायत अंतागढ़ के 56 ग्राम पंचायतों को राशि 69 लाख 70 हजार 950 रूपए, भानुप्रतापपुर के 52 ग्राम पंचायत को 81 लाख 04 हजार 915 रूपए, चारामा के 64 ग्राम पंचायतों को 86 लाख 91 हजार 825 रूपए, दुर्गूकोंदल के 44 ग्राम पंचायतों को 63 लाख 48 हजार 355 रूपए, कांकेर के 64 ग्राम पंचायतों को 86 लाख 38 हजार 825 रूपए, कोयलीबेड़ा के 102 ग्राम पंचायतों को 01 करोड़ 49 लाख 62 हजार 615 रूपए एवं नरहरपुर के 71 ग्राम पंचायतों को 98 लाख 38 हजार 235 रूपए अनुदान राशि जारी की गई। उक्त आबंटित राशि को जिला, जनपद, ग्राम पंचायतों के द्वारा तैयार की गई वार्षिक कार्ययोजना में अनुमोदन अनुसार अनटाइड फंड से व्यय किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

 ———————

06.विकासखण्ड स्तरीय बस्तर पंडुम का आयोजन 16 जनवरी को। 

—विकासखण्ड स्तरीय बस्तर पंडुम का ग्राम पंचायत मांदरी के आश्रित ग्राम साल्हेभाट में शुक्रवार 16 जनवरी को सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा, जिसमें बस्तर की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा, कला एवं जनजीवन की झलक देखने को मिलेगी। जनपद पंचायत कांकेर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांकेर विधायक   आशाराम नेताम होंगे, जबकि अध्यक्षता जनपद पंचायत कांकेर की अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा कावड़े द्वारा की जाएगी। इसमें विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष  भरत मटियारा, हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत, जिला पंचायत की उपाध्यक्ष, श्रीमती तारा ठाकुर, नगर पालिका कांकेर के अध्यक्ष  अरूण कौशिक, जिला पंचायत सदस्य सुश्री मृदुला भास्कर, जनपद पंचायत कांकेर उपाध्यक्ष श्रीमती तारूणी ठाकुर सहित गणमान्य नागरिक और आदिवासी समाज के प्रमुखजन तथा मांझी, चालकी, गांयता, पुजारी व स्थानीय जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहेंगे।
 ———————–

07.  मुख्यमंत्री   के प्रवास के दौरान कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी। 

—प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का 16 जनवरी को पखांजूर में प्रस्तावित प्रवास कार्यक्रम के मद्देनज़र कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी   निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की मजिस्ट्रियल ड्यूटी लगाई है।  जारी आदेशानुसार कन्या शाला स्कूल ग्राउंड (हेलीपैड स्थल) में अतिरिक्त तहसीलदार कार्यपालिक दण्डाधिकारी पखांजूर   युवराज साहू की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार नर-नारायण सेवा आश्रम पखांजूर में नायब तहसीलदार दुर्गूकोंदल  सुमीत देवांगन, प्रभारी तहसीलदार बांदे  भरत लाल ब्रम्हे, नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम (वीआईपी प्रवेश द्वार) में स्टॉल पर तहसीलदार चारामा   सत्येन्द्र शुक्ला और सरोना तहसीलदार   मोहित साहू, भूमिपूजन एवं लोकार्पण स्थल पर तहसीलदार अंतागढ़  वीरेन्द्र नेताम, वीआईपी गेस्ट बैठक व्यवस्था में तहसीलदार दुर्गूकोंदल  कुलदीप ठाकुर, मीडिया बैठक व्यवस्था में तहसीलदार भानुप्रतापपुर  सुरेन्द्र उर्वशा, पुरुष दीर्घा बैठक व्यवस्था तहसीलदार कोरर श्री कृष्णकुमार पाटले की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार महिला दीर्घा बैठक व्यवस्था में नायब तहसीलदार चारामा श्रीमती हेमलता सलाम और नायब तहसीलदार कांकेर सुश्री दुर्गावती कुजूर, ग्रीन रूम व्यवस्था हेतु तहसीलदार पखांजूर   केतन भोयर, मंच व्यवस्था हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पखांजूर  टी.आर. देवांगन और अंतागढ़ श्री राहुल रजक, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पखांजूर में नायब तहसीलदार पखांजूर  विकास सैनी, फॉरेस्ट रेस्ट हाउस माटोली में नायब तहसीलदार दुर्गूकोंदल  शुभम भगत और व्हीआईपी पार्किंग (घोड़ा चौक) हेतु अतिरिक्त तहसीलदार अंतागढ़  अर्पण कुमार कुर्रे की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान अपर कलेक्टर एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी   ए.एस. पैकरा को कानून एवं शांति व्यवस्था का संपूर्ण प्रभार सौंपा गया है।

   ———————–

08. कृषक खेत पाठशाला आयोजित।

— एक्सटेंशन रिफॉर्म्स आत्मा योजनांतर्गत कृषक खेत पाठशाला का आयोजन विकासखंड भानुप्रतापपुर के ग्राम पंडरीपानी में किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के द्वारा कृषक खेत पाठशाला में मक्का फसल में पोषक तत्वों के प्रबंधन के बारे में कृषक बंधुओं को जानकारी प्रदान की गई। इसी कड़ी में कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा कृषकों को विभागीय जानकारी एवं विषय वस्तु विशेषज्ञ द्वारा कृषकों को रागी बीज उत्पादन तकनीकी विधि की जानकारी प्रदान की गई।

———————–

09.  जिले के किसान कर रहे उन्नत कृषि यंत्रों का उपयोग  

—कृषि अभियांत्रिकी कांकेर में उपलब्ध उन्नत कृषि यंत्रों एवं मशीन जैसे बेलर, डायरेक्ट सीड फोर राईस, मल्टी क्राप सीडड्रिल, मल्टीक्रॉप प्लांटर, मल्चर आदि का उपयोग शासकीय दर से किराये पर जिले के किसान कर रहे हैं। धान की कटाई उपरांत आधुनिक बेलर मशीन द्वारा फसल अवशेष (पैरा) से बंडल तैयार किया गया।  सहायक कृषि अभियंता ने बताया कि कांकेर विकासखण्ड के ग्राम जुनवानी, मालगांव, बागोडार, गढ़पिछवाड़ी, पटौद, नांदनमारा, बेवरती, गोविन्दपुर, पुसवाड़ा, सातलोर में पैरा बंडल बनाया गया। इसी प्रकार नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम कुरना, लारगांव, कन्हारपुरी, चारामा विकासखण्ड के ग्राम कुर्रूभाट, भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम कोरर एवं विकासखण्ड कोयलीबेड़ा के ग्राम कापसी के किसानांं के यहां 400 घंटे कार्य किया गया, जिसमें 11050 पैरा बंडल (बेल) बनाया गया।

उन्होंने बताया कि प्रायः क्षेत्र के कृषक हार्वेस्टर से फसल कटाई उपरांत खेत में बचे पैरा को जला देते थे, जिससे पर्यावरण प्रदूषण होता है एवं मिट्टी की उर्वरा शक्ति कम हो जाती है। इसके अलावा बेलर मशीन से बने पैरा बंडल का उपयोग किसानों द्वारा पशुचारा एवं मशरूम उत्पादन के लिए किया जाता है। ग्राम कुर्रूभाट के कृषक विश्वनाथ नेताम ने बताया कि वह पहली बार कृषि अभियांत्रिकी में उपलब्ध बेलर मशीन से 1586 नग पैरा बेल बनवाया, जिसका उपयोग मशरूम उत्पादन एवं पशुचारा हेतु किया जाता है। बेलर मशीन से पैरा बंडल सस्ते में बनता है, परिवहन आसान एवं भंडारण कम जगह में हो जाता है।

सहायक कृषि अभियंता ने बताया कि रबी फसल हेतु खेत की तैयारी के लिए मल्चर मशीन का उपयोग जिले के ग्राम बोरगाव पुसवाड़ा, गढ़पिछवाड़ी, आतुरगांव और सरंगपाल के किसानों के खेत में कुल 70 घंटे कार्य किया गया। मशीन द्वारा खेत में बचे फसल अवशेष को बारीक कर मिट्टी में मिला दिया जाता है, जिससे मिट्टी की उर्वरक क्षमता बढ़ता है एवं खेत में नमी बनी रहती है। रबी फसल गेहूं, चना मूंग अलसी उड़द, मक्का की बोनी हेतु उन्नत कृषि यंत्रों, मशीनों डायरेक्ट सीड फोर राईस, मल्टी क्राप सीडड्रील, मल्टीक्राप प्लांटर का उपयोग जिले के ग्राम करप, बतबनी, कुरना, मानिकपुर, घोड़दा भैंसमुंडी, चोरिया, किरगापाटी, देवरीबालाजी, आतुरगांव, गढ़पिछवाड़ी, ब्यासकोंगेरा, पथर्री तथा सरंगपाल के किसानों के खेत में 145 घंटे कार्य किया गया। ग्राम आतुरगांव के कृषक   मोहमद अय्यूब ने बताया कि पहली बार 03 एकड़ में गेहूं एवं मक्का की फसल की बोनी कृषि अभियांत्रिकी में उपलब्ध मशीन से कराया गया है, जिससे फसल बहुत अच्छी है, मशीन से गेहूं एवं मक्का की बोनी कम समय में हुआ एवं मशीन के उपयोग से लागत भी कम लगा। सहायक कृषि अभियंता ने बताया कि जिले के कृषक खेत की तैयारी धान की रोपाई कटाई-गहाई, फसल अवशेष प्रबंधन एवं रबी फसल की बोनी हेतु आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग कर रहे हैं। आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग से किसान कम लागत एवं कम मेहनत में अधिक मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। 

 ———————

10. आज मकर सक्रांति पर्व धुमधाम से मनाया गया।  लोगों ने एक दूसरे से मिलकर तिल के लड्डु बांटे तो बच्चों ने पतंग का आनंद लिया। कांकेर विधायक आशा राम नेताम ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता को दी बधाई शुभकामनाएं।

 ———————-

  शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

 ———————-
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
———————–

 

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 28 मार्च 2026 शनिवार

———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….  28 मार्च 2026 शनिवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- संपादकीय प्रिया राजवंश(अभिनेत्री) — 64-80 दशक की खुबसूरत अभिनेत्री रही। कुदरत,साहेब बहादुर,हँसते जख्म,चन्दा,हिन्दुस्तान की…

आज की टॉप 10 खबर 27 मार्च 2026 शुक्रवार

———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….  27 मार्च 2026 शुक्रवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- संपादकीय प्रिया राजवंश(अभिनेत्री) — 64-80 दशक की खुबसूरत अभिनेत्री रही। कुदरत,साहेब बहादुर,हँसते जख्म,चन्दा,हिन्दुस्तान की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *