
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
14 अप्रेल 2025 सोमवार
✍️मनोज जायसवाल
————–
-लोकतंत्र में आम जनता ने आपको जनप्रतिनिधि बनाया है तो लोगों के सर्वांगीण विकास के लिए बनाया है। छत्तीसगढ महतारी की जमीं पर गौण खनिज को, नदियों का छीना छलनी कर बाहर भेज कर निजी विकास के लिए नहीं।पर्यावरण के नाम जल संरक्षण,नदी संरक्षण,वनों के नाम वृक्षारोपण पर सिर्फ भाषण परोसने के लिए नहीं अपितु स्वयं के साथ सबको पालन कराने का जिम्मा स्वयं पर है,लेकिन यह क्या निरंतर महानदी से अवैध तरीके से रेत का उत्खनन कर गौण खनिजों का बेदर्दीपूर्वक दोहन आम जनता के बीच कोई अच्छा संदेश नहीं है। निरंतर महानदी से मनमर्जी उत्खनन चैन माउंटेन मशीनों से किया जा रहा है‚जो एनजीटी के नियम कायदों का खुला उल्लंघन है। ऐसे कार्य करते हुए आप कैसे माँ गंगा महानदी की आरती करेंगेॽ
————–
01. भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर दिनांक 06 अप्रैल 2025 से लेकर 14 अप्रेल 2025 तक सेवा पखवाड़ा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत आज 14 अप्रेल को,अंतिम व्यक्ति तक न्याय और अधिकारों को सुनिश्चित करने वाले, महान समाज सुधारक, भारतीय संविधान के शिल्पी भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जंयती पर भारतीय जनता पार्टी मंडल पखांजूर की ओर से उन्हें कोटि-कोटि नमन किया गया व पूजा अर्चना किया गया।
चित्र—पखांजूर में बाबा साहब अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाया गया।
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जन्म जयंती पर शिवसेना द्वारा उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अंबेडकर जयंती मनाया गया। एवं बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।
चित्र—भानुप्रतापपुर में बाबा साहब अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाया गया।
02. भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी के पुज्यपिता जी स्व.कनेसिंग शोरी के शोक कार्यक्रम में कांकेर विधायक आशा राम नेताम उपास्थित होकर शोक श्रद्वांजलि अर्पित किए।
चित्र—स्व.कनेसिंग शोरी(पिता-सावित्री मनोज मंडावी) के श्रद्वांजलि कार्यक्रम में कांकेर विधायक।
03.”सशक्त पथ संवाद”,कांकेर टॉप 10 खबर के लिए यह स्वयं की फोटो तारसगांव(चारामा) निवासी गौतम राठौर ने भेजी है,जो भाजपा मंडल चारामा का सक्रिय सदस्य है। इस वक्त वे जीवन जीने संघर्ष कर रहे हैं। धमतरी के गुप्ता अस्पताल में भर्ती है। यह फोटो भेज कर यह बात कही है कि बुरा वक्त में कोई साथ देने वाला नहीं है।चुनाव के समय गौतम कहां है,कर याद करते हैं। बाकी समय भूला दिया जाता है।
चित्र-गुप्ता हास्पिटल धमतरी में भर्ती गौतम राठौर।
04.नगर निवासी भोला राम मण्डावी (भूतपूर्व सैनिक) राज सिंह मण्डावी एवं योगेश कुमार मण्डावी के पिता का आज प्रातः9.00 बजे, श्रीबालाजी हॉस्पिटल रायपुर में इलाज के दौरान निधन हो गया है। उनकी अंतिम विदाइ गृहग्राम-अंजनी में हुआ जहां ग्राम एवं क्षेत्रवासी काफी संख्या में शामिल हुए। लंबे समय तक कांकेर में श्रीसत्य साई सेवा समिति में जुडे रहे कोरर में हमेशा धार्मिक कार्यक्रम भजन इनके सौजन्य सहयोग से होता रहा है। आज उनके निधन पर श्रीसत्य साई परिवार में शोक की लहर है।
चित्र- भोला राम मंडावी (भूतपूर्व सैनिक)।
05.-संविधान निर्माता भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में वर्चुअल माध्यम से सामाजिक समरसता दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जनप्रतिनिधियों को संबोधित किया। उक्त कार्यक्रम में कांकेर सांसद भोजराज नाग, विधायक कांकेर आशाराम नेताम उपस्थित थे। जिला पंचायत के सभाकक्ष में आज दोपहर आयोजित वर्चुअल कार्यकम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संबोधित करते हुए कहा कि अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केन्द्र के लिए प्रत्येक विकासखण्ड से 10-10 ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सीएससी सर्विस प्रदाता के माध्यम से एमओयू की कार्यवाही की गई। साथ ही प्रधामंत्री आवास योजना का ज्यादातर लोगों को लाभान्वित करने आवास प्लस सर्वेक्षण कार्यक्रम के बारे में बताया। उप मुख्यमंत्री श्रीशर्मा ने गांवों में भू-जल स्तर में वृद्धि करने के संबंध में जानकारी देकर वाटर हार्वेस्टिंग पर जोर दिया।
इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ हरेश मण्डावी ने भू-जल स्तर में वृद्धि करने और वाटर हार्वेस्टिंग की ओर अग्रसर होने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, नगर पालिका कांकेर के अध्यक्ष श्री अरूण कौशिक, उपाध्यक्ष उत्तम यादव, जिला पंचायत सदस्य मृदुला भास्कर, महेश जैन, एसडीएम कांकेर अरुण वर्मा सहित सरपंच, पंच एवं समाज प्रमुखजन उपस्थित थे।
06. जिनका भी प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत सर्वे सूची में नाम नहीं है ऐसे व्यक्ति स्वयं द्वारा मोबाइल ऐप के माध्यम से या ग्राम पंचायत के माध्यम से जल्द से जल्द अपना नाम जुड़वा सकते हैं। अंतिम तिथि 30.04.2025 तक है। मोबाईल एप से स्वयं सर्वे किया जा सकता है। यह याद रखें कि यह सर्वे एक मोबाईल नंबर से एक बार ही होता है।
07. महानदी से नियमित रूप से अवैध तरीके से उत्खनन एवं परिवहन। अधिकारी मौन पिछली दफा चारामा में मात्र एक हाईवा पर कार्रवाई पर अधिकारी ने कहा कि उन्होंने भुईगांव रेत खदान गया था‚पर चैन माउंटेन नहीं मिला। जो कि झूठा साबित हो रहा है‚यदि चैन माउंटेन महानदी में नहीं लगी तो रेत कैसे निकल रहा हैॽ फिर आपके आफिस से होकर ही तो ट्रकें बाहर लगातार भारी पैमाने पर जा रही हैǃ दुर्गूकोंदल के जाडेकुर्से में ग्रामीणों ने अवैध रेत परिवहन से त्रस्त आकर चक्का जाम किया। लगता है‚ लगातार इसी तरह बगैर पीटपास अवैध परिवहन होता रहा तो चारामा के जागरूक युवा भी पिछली बार की तरह सामने आएंगे।
08. जिले के कई गावों में पेयजल संकट गहरा रही है। कईयों गांव में नल जल योजना महज दिखावा साबित हो रहा है। गावों में सुबह से पेयजल के लिए कतारें देखी जा सकती है। बिजली के लौ—वोल्टेज की वजह से निस्तारी पंप भी नहीं चल पा रहे हैं।
09. खेती किसानी के लिए जिले में अग्रणी ग्रामों की लिस्ट में ग्राम कुरना प्रथम ही होगा। अभी जब गर्मी धान की फसल गर्भावस्था में है‚तो बालियां निकल नही है तो वहीं कुरना में फसल पकने की स्थिति में है। दरअसल रबी हो या खरीफ यहां पहले पहल बुवाई किया जाता है। रोपाई भी सबसे पहले ही कर ली जाती है।
10. दिन में चिलचिलाती गर्मी के चलते इन दिनों हल्बा—नरहरपुर‚चारामा—पुरी‚कोरर सहित कई ग्रामीण मार्ग सुने—सुने नजर आ रहे हैं। चारामा वन परिक्षेत्र में जंगली भालुओं की आमद प्रतिदिन देखी जा रही है‚तो तेंदुए का खौफ भी देखी जा सकती है। माकडी —नंदनमारा पुल से कई बार लोग शाम होते ही तेंदूए को सडक पार करते देखा जाता रहा है।
टीप- 1. खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏