कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
13 सितंबर 2025 शनिवार
✍️मनोज जायसवाल
—————
संपादकीय—

—मनोज जायसवाल
01.संकुल केंद्र करप में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
— नरहरपुर विकासखंड अंतर्गत संकुल केंद्र करप में गत 08 सितंबर को को हाई स्कूल करप के सभा कक्ष में प्राचार्य श्रीमती मीरा आर्ची चौहान की अध्यक्षता में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हाई स्कूल के समस्त व्याख्याता चंद्रकला साहू, राखी कोर्राम , सुधिया वट्टी ,दुर्गा नेताम, कल्पना वर्मा एवं शिक्षक वृंद सरोजनी अलमा, हेमलता सिन्हा ,अनिल कुमार सिन्हा, जयंत कुमार साहू , दुलारी ( विज्ञान सहायक) की उपस्थिति में संकुल के समस्त शिक्षक -शिक्षिकाओं का प्राचार्य मैडम के द्वारा श्रीफल एवं कलम भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संकुल के समस्त प्रधान अध्यापक गीता साक्षी, शशिकला कुंजाम, उत्पला साहू,श्वेता सलाम, नीता वट्टी, शैलेंद्र नेताम, अनूप पुरबिया, बसंत वट्टी एवं संकुल समन्वयक संत राम सार्वा उपस्थित थे । पूर्व प्रभारी प्राचार्य श्रीमती चंद्रकला साहू को उनकी कार्यशैली से प्रभावित होकर प्राचार्य के द्वारा साल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा की कोई कार्य असंभव नहीं है। हमें बच्चों के विकास हेतु सतत् प्रयासरत रहना चाहिए। संकुल समन्वयक सार्वा सर ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन अनिल कुमार सिन्हा द्वारा किया गया।

चित्र—शिक्षक सम्मान समारोह‚करप(सरोना) अवसर पर।
————–
02 कल 14 सितंबर को प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का नरहरपुर मुख्यालय में ठाकुर जोहरनी कार्यक्रम में आगमन।
—कल 14 सितंबर को जिले के नरहरपुर नगर में प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर जोहरनी कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं। यहां के खेल मैदान में बडे डोम में उनका कार्यक्रम होना है। इस हेतु जोरों पर तैयारी चल रही है। आज राजधानी रायपुर से हेलीकाप्टर से तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्था जांच करने टीम आई थी। आज नगर में दिनभर बिजली की आवाजाही लगी रही। कारण कि कल मुख्यमंत्री प्रवास पर बिजली संबंधी कोई परेशानी ना रहे। खेल मैदान से आगे रामू होटल के बाजू वाली गली में नये पोल लगा कर व्यवस्था दुरूस्त की जा रही थी। रामु होटल के पीछे खडी हाईमास्ट लाईट को निकाला गया। संभवतया हेलीकाप्टर लैंडिंग के समय कोई तकनीकी दिक्कत ना रहे। कांकेर विधायक आशा राम नेताम द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्थल का जायजा लिया।

चित्र—बडे विशाल डोम जो नरहरपुर के खेल मैदान में लगाया गया है‚जहां मुख्यमंत्री का आगमन होना है।
तीव्र गति में नगर मे कई तैयारियां जारी है‚जहां पत्थरों के चुरे डालकर तहसील कार्यालय भवन‚सभा स्थल गेट तथा अन्य जगहों पर सफाई का भरसक प्रयास किया जा रहा है‚लेकिन मुख्य सभा स्थल गेट के बाजू जहां नये व्यावसायिक काम्पलेक्स निर्मित है‚वहां गंदगी पसरा हुआ है। नीचे चित्र में देखा जा सकता है।

चित्र—तैयारियों के बीच धमतरी मुख्य मार्ग के किनारे निर्मित काम्पलेक्स स्थल जहां गंदगी स्पष्टतया नजर आ रहा है। शायद देर रात्रि तक यहां भी पत्थर चुरा डाल कर दुरूस्त करा ली जाये। इसी के बाजू में खेल मैदान गेट है‚जहां मैदान में मुख्यमंत्री का आगमन हो रहा है।
————–
03. मुख्यमंत्री के नगर आगमन को लेकर आम लोग उत्साहित हैं। कई जनप्रतिनिधी एवं ग्रामीण अपनी सार्वजनिक जनहित की मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपेगे। आम लोगों को क्षेत्र की कई समस्याओं को दूर किये जाने की मांग पर आशाएं है। प्रदेश में एनएचएम कर्मचारी जो पिछले 18 तारीख से हडताल पर है‚वे भी अपनी मांगों के तारतम्य ज्ञापन देंगे। उन्हें आशा है कि मुख्यमंत्री उनकी मांगे जल्द पूरा करेंगे।

चित्र—नरहरपुर खेल मैदान में मुख्यमंत्री के आगमन के लिए बनाया गया हेलीपेड।
————–
04.जिला न्यायालय में आयोजित नेशनल लोक अदालत में 85 हजार से अधिक प्रकरणों का निराकरण।
— राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला एवं सत्र न्यायालय कांकेर में तृतीय नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। लोक अदालत में त्वरित, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी सहमति से कुल 85 हजार 988 प्रकरणों का निराकरण किया गया। जिले में कुल 09 खंडपीठ गठित किए गए, जिनमें कांकेर में 05, भानुप्रतापपुर में 02 तथा पखांजूर में 02 खंडपीठ शामिल थे। कांकेर में गठित खंडपीठों की अध्यक्षता क्रमशः खंडपीठ क्र. 1 में आनंद कुमार ध्रुव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, खंडपीठ क्र. 2 में श्री रमाशंकर प्रसाद, कुटुंब न्यायाधीश क्र. 3 में भास्कर मिश्र, सिविल जज सीनियर डिवीजन/मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, क्र. 4 : श्रीमती अम्बा शाह, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, क्र. 5 में सुश्री सुनीति नेताम, न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय श्रेणी, इसी प्रकार भानुप्रतापपुर में खंडपीठ क्र. 1 में दीपक के. गुप्ता, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, खंडपीठ क्र. 2 में गुलापन राम यादव, सिविल जज सीनियर डिवीजन। पखांजूर में खंडपीठ क्र. 1 में विजय कुमार मिंज, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश,खंडपीठ क्र. 2 में ध्रुवराज ग्वाल, न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय श्रेणी शामिल थे। इसके अतिरिक्त राजस्व न्यायालय में भी एक खंडपीठ गठित किया गया, जिसमें राजस्व प्रकरणों का निराकरण हुआ। नेशनल लोक अदालत के माध्यम से 3,282 लंबित प्रकरणों में से 3,114 प्रकरणों का निराकरण किया गया, जिनमें कुल अवार्ड राशि ₹1,77,99,506/- पारित की गई। इसी तरह प्री-लिटिगेशन प्रकरणों (बैंक वसूली, विद्युत व जलकर, टेलीफोन आदि) के कुल 82,874 मामलों का निपटारा हुआ, जिनमें ₹55,75,630/- की समझौता राशि वसूली गई। न्यायपालिका द्वारा आम नागरिकों को त्वरित, सरल एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराने की यह पहल सराहनीय रही। लोक अदालत के अवसर पर निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें 29 लोगों के रक्तचाप, शुगर आदि की जांच की गई। यह सेवा विशेष रूप से बुजुर्गों और दूरदराज से आए लोगों के लिए लाभकारी रही, जिससे उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी मिला।

चित्र—जिला न्यायालय में आयोजित नेशनल लोक अदालत।
————–
05. ‘जन- सहयोग’ ने 158 वीं लावारिस लाश का अंतिम संस्कार किया ।समाजसेवा के क्षेत्र में पुण्य कदम।
—जिले की समाजसेवी संस्था जन सहयोग द्वारा आज एक अज्ञात नक्सली की लावारिस लाश का अंतिम संस्कार पुलिस के अनुरोध पर किया गया। इसके साथ ही संस्था द्वारा किए जाने वाले लावारिस लाशों के अंतिम संस्कारों की संख्या 158 तक पहुंच गई है। उपर्युक्त नक्सली की लाश चार दिनों से पोस्टमार्टम के पश्चात पड़ी हुई थी, किंतु आसपास के सभी ज़िलों से पूछताछ, पतासाजी करने के बाद भी नक्सली के नाम अथवा किसी रिश्तेदार के नाम का कुछ पता नहीं चला। तब कांकेर पुलिस द्वारा जनसहयोग के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी को पत्र लिखकर लाश के कफ़न दफ़न का अनुरोध करना पड़ा,जो कि उनके द्वारा विधि- विधान से आज कर दिया गया। इस पुण्य कार्य में उत्साह पूर्वक भाग लेने वाले अन्य समाजसेवियों में पूर्व सैनिक टेश्वर जैन, राजकुमार फब्याणी, करण नेताम,सागर देव, बहादुर निषाद ,सागर गोस्वामी, तेल्गू यादव, डॉक्टर सुरेंद्र मानिकपुरी, पुलिस स्टॉफ से सहायक उप निरीक्षक तेजेश्वर कश्यप, आरक्षक रोशन राठौर, प्रधान आरक्षक अमृतलाल नेताम, आरक्षक संतोष मरकाम, अरुण मंडावी, त्रिलोचन यादव इत्यादि ने मृतक अज्ञात नक्सली की लावारिस लाश के अंतिम संस्कार में साथ दिया। इस संवेदनशील नेक कार्य की नगर में सराहना की जा रही है। इस अवसर पर अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ने कहा कि नक्सलियों की लाशों का अंतिम संस्कार हम पहले भी कई बार कर चुके हैं। नक्सली भी मूल रूप से इंसान ही होते हैं परिस्थितियाँ उन्हें अपराधी बना देती हैं । हमारी संस्था अपराध से घृणा करती है,अपराधी से नहीं। हमारे लिए हर लाश की अंत्येष्टि मानवता की सेवा है,चाहे वह नक्सली हो अथवा कोई और! हम चाहते हैं, कि समाज सेवा के कार्य में अधिक से अधिक युवा सामने आएं और अपनी संवेदनशीलता एवं सेवा भावना का परिचय दें।

चित्र—लावारिश शव का अंतिम संस्कार करते जन सहयाेग के समाजसेवी
————–
06.कंगलू कुम्हार शासकीय महाविद्यालय दुर्गुकोन्दल में 16 सितंबर को होगा दीक्षारंभ समारोह का आयोजन।
—कंगलू कुम्हार शासकीय महाविद्यालय, दुर्गुकोन्दल में 16 सितंबर को अप. 12 बजे से दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन महाविद्यालय परिवार एवं जनभागीदारी समिति के सहयोग से भव्य रूप में सम्पन्न होगा।समारोह में भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम कीअध्यक्षता जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विजय पटेल करेंगे।विशिष्ट अतिथि इस गरिमामय आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में देवेन्द्र टेकाम, जिला पंचायत सदस्य, कांकेर गोपी बढ़ाई, अध्यक्ष, जनपद पंचायत दुर्गुकोन्दलपीलम नरेटी, जनपद दस्य दुर्गुकोन्दलविकास राजू नायक, जनपद सदस्य दुर्गुकोन्दल श्रीमती सविता उयके, जनपद सदस्य दुर्गुकोन्दलविजय सिंह कल्लो, मंडल अध्यक्ष, भाजपा दुर्गुकोन्दल मुकेश नरेटी, सरपंच ग्राम पंचायत खुटगांव श्रीमती शकुंतला नरेटी, सरपंच ग्राम पंचायत दुर्गुकोन्दल अशोक जैन, जिला उपाध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग मोर्चा रामचन्द्र कल्लो, मंडल महामंत्री भाजपा दुर्गुकोन्दल जगत दुग्गा, सदस्य जनभागीदारी समिति राम बघेल, सदस्य जनभागीदारी समिति सतीश जैन, सदस्य जनभागीदारी समिति जोहन गावड़े, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती संतो दुग्गा, पूर्व जनपद अध्यक्ष इस समारोह में समस्त भाजपा मंडल दुर्गुकोन्दल के पदाधिकारीगण विशेष रूप से आमंत्रित किए गए हैं। प्राचार्य एवं समस्त महाविद्यालय परिवार, कंगलू कुम्हार शासकीय महाविद्यालय, दुर्गुकोन्दल ने सभी गणमान्य नागरिकों और विद्यार्थियों से समारोह में उपस्थित होने की अपील की है।
————–
07भानुप्रतापपुर में नव पदस्थ प्राचार्यों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी सदेसिंह कोमरे एवं बीईओ कार्यालय टीम के तत्वावधान में संपन्न हुआ। नवीन प्राचार्यों को पुष्पगुच्छ एवं पुष्पहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य आधार सिंह नरेटी, अशोक कुमार यादव, जयराम वटी, सी.के. साहू, शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष श्री पारस उसेंडी सहित कुल 28 प्राचार्य, एबीईओ एवं बीआरसी आर.एल. नुरुटी आदि उपस्थित रहे।

————–
08.शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेड़ो की जूनियर रेडक्रॉस इकाई द्वारा हेलमेट जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने नाटक प्रस्तुत कर लोगों को हेलमेट की आवश्यकता और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के प्रति जागरूक किया।

————–
09. भाजपा मंडल दुर्गूकोदल के सामुदायिक भवन में सेवा पखवाड़ा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला कार्यसमिति सदस्य श्यामल मंडल रहे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बिदेसिह कल्लो ने की। इस अवसर पर सेवा पखवाड़ा जिला कार्यसमिति सदस्य पीलम नरेटी, महामंत्री रामचंद्र कलो, शकुंतला नरेटी भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष अशोक जैन, सेवा पखवाड़ा मंडल सदस्य तथा संयोजक विजय पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संतों दुग्गा, (पूर्व जनपद अध्यक्ष) नागसाय तुलावी (पूर्व जनपद सदस्य), सरपंच तुलसी मतलामी, नंदू खरे, सोमनाथ नेताम, धन सिंह धुव, शिरो कोमरे, सियाराम मडावी, बसंती यादव, तुकाराम पटेल, रघुनाथ मांडवी, मनोज दुगा, योगेश कुलदीप, नरेश कोमरा और संजय उयके सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

————–
10.कल 14 सितंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का नरहरपुर आगमन हो रहा है,इस तारतम्य नरहरपुर मुख्यालय में पार्किंग की समस्या होगी। धमतरी की ओर से,कांकेर अमोडा मार्ग,दुधावा मार्ग,रतेसरा मार्ग,किशनपुरी मार्ग से आने वाली वाहन तय स्थानों पर पहले पहल पार्किंग कर पायेंगे।
————–
शुभ रात्रि…..
———————-







