
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
12 जून 2025 गुरूवार
✍️मनोज जायसवाल
—————
-विशेष-
– गुजरात के अहमदाबाद में एक भीषण विमान हादसा हुआ है, जिसमें एयर इंडिया की फ्लाइट एआई171 लंदन के लिए उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा अहमदाबाद के मेघानीनगर में हुआ, जिसमें 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू सदस्य शामिल हैं।
हादसे की जानकारी:
– फ्लाइट नंबर: एआई-171
– गंतव्य: लंदन
– उड़ान भरने का समय: दोपहर 1 बजकर 39 मिनट
– स्थान: अहमदाबाद के मेघानीनगर आईजीपी परिसर
– विमान में सवार लोगों की संख्या: 242
– पायलट और केबिन क्रू: 2 पायलट और 10 केबिन क्रू
हादसे में जान गंवाने वाले:
– गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौत हो गई, जो इस फ्लाइट में सवार थे।
– मणिपुर की दो बेटियों ने भी इस हादसे में अपनी जान गंवाई है।
इस दुःखद घटना पर छत्तीसगढ सरकार के मंत्रीगणों द्वारा दो मिनट क मौन श्रद्वांजलि रखी गई
—————————
01.आज शासकीय कोमलदेव अस्पताल कांकेर में स्थानीय विधायक आशा राम नेताम, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अरूण कौशिक, भाजपा मंडल अध्यक्ष तथा नगरपालिका टीम के करकमलों द्वारा भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। अवसर पर अस्पताल के समस्त चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, प्रशासनिक कर्मचारी एवं वार्ड पार्षदगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य अस्पताल परिसर में नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार एवं रोगियों को और अधिक बेहतर सेवाएं प्रदान करना है।
02.आज नए बस स्टैंड कांकेर में विधायक आशा राम नेताम,नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अरूण कौशिक की ऑटो संघ के सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण मुलाकात संपन्न हुयी। मुख्य उद्देश्यों में ऑटो चालकों की समस्याओं को समझना और उनके समाधान हेतु एक सकारात्मक दिशा में कदम उठाना था। चर्चा के दौरान ऑटो चालकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और चुनौतियों को साझा किया, जिनमें मुख्यतः पार्किंग की व्यवस्था, सवारी के ठहराव बिंदु, यातायात नियमों के पालन में आ रही कठिनाइयाँ और प्रशासनिक सहयोग की आवश्यकता शामिल थी।
03.आज कांकेर भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्र सरकार के ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ के 11 वर्षों के ऐतिहासिक सफर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने संवाद किया। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, नीतिगत सुधारों, अधोसंरचना विस्तार, सामाजिक न्याय और डिजिटल सशक्तिकरण के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की हैं।
04. विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण केन्द्र कन्या दुर्ग एवं बालक जगदलपुर में प्रवेश हेतु आवेदन फॉर्म जिला कार्यालय में उपलब्ध।
—शिक्षा सत्र 2025-26 में आर्यभट्ट विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण प्रोत्साहन योजनांतर्गत प्रदेश के अनुसूचित क्षेत्र (टी.एस.पी. एरिया) में निवासरत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के ऐसे छात्र-छात्राओं के विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण केन्द्र कन्या जिला दुर्ग तथा बालक जगदलपुर (बस्तर) में प्रवेश की कार्यवाही किया जाना है। उक्त शिक्षण केन्द्रों में प्रवेश हेतु आवेदन फार्म जिला कार्यालय में उपलब्ध हैं। आदिवासी विकास के सहायक आयुक्त ने जानकारी दी है कि उक्त शिक्षण केन्द्रों में नियमानुसार निर्धारित पात्रता अनुसार प्रदेश के अनुसूचित क्षेत्रों में निवासरत कक्षा 12वीं उत्तीर्ण अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थी जिन्होंने 12वीं बोर्ड परीक्षा न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक से उत्तीर्ण की हो एवं विज्ञान एवं वाणिज्य विषय के साथ आगामी पढ़ाई के इच्छुक हों। ऐसे इच्छुक विद्यार्थियों को विभाग के साथ अनुबंध पत्र हस्ताक्षर करना होगा। साथ ही विज्ञान एवं वाणिज्य विषयों के स्नातक, स्नात्तकोत्तर तथा बी.एड. की पढ़ाई के पश्चात् वे प्रदेश के अनुसूचित क्षेत्रों में शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं देने के लिए सहमत हैं। कण्डिका एक व दो की पूर्ति करने वाले विद्यार्थियों में से बालक एवं बालिकाओं को क्रमशः बस्तर एवं दुर्ग जिला मुख्यालय पर संचालित विज्ञान वाणिज्य केन्द्र पर अस्थायी प्रवेश दिया जाएगा। अस्थायी रूप से प्रवेशित समस्त विद्यार्थियों को वर्ष 2025-26 में स्वयं की रूचि से संबंधित जिला मुख्यालय अथवा आस-पास संचालित शासकीय अथवा मान्यता प्राप्त अशासकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय में संचालित विज्ञान, वाणिज्य विषय की स्नातक अथवा स्नातकोत्तर कक्षाओं में 15 दिवस के अंदर प्रवेश लेना अनिवार्य होगा। नियमित शिक्षण संस्थान में प्रवेश के बाद विद्यार्थियों को विज्ञान एवं वाणिज्य विकास केन्द्र में स्थायी प्रवेश दिया जायेगा। स्थाई प्रवेश के पश्चात् विद्यार्थी को योजना के तहत दी जाने वाली अन्य सुविधाओं की पात्रता होगी। स्नातक स्तर पर एक वर्ष परीक्षा अनुत्तीर्ण विद्यार्थी को पुनः शासकीय व्यय पर 01 वर्ष के लिए प्रवेश की पात्रता होगी तथा विद्यार्थी को स्वयं के व्यय पर अध्ययन करना होगा। किसी भी स्थिति में स्नातक पाठ्यक्रम हेतु अधिकतम 04 वर्ष तक छात्रवृत्ति एवं अन्य सुविधाओं की पात्रता होगी। वर्तमान शिक्षा सत्र 2025-26 में विभाग द्वारा संचालित संस्था विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण केन्द्र (कन्या) जिला दुर्ग एवं (बालक) जिला जगदलपुर में प्रवेश लेने हेतु इच्छुक पात्र विद्यार्थी आवेदन फॉर्म कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कांकेर से कार्यालयीन समय में प्राप्त कर सकते हैं ।
———————-
05.विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर एवं निरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
—राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांकेर द्वारा विधिक साक्षरता शिविर एवं निरीक्षण कार्यक्रम आयोज़ित की गई। विधिक साक्षरता शिविर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांकेर श्री आनंद कुमार ध्रुव के मार्गदर्शन में सुमित बाजार कांकेर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में श्रम विभाग की टीम — श्रम निरीक्षक तोषन प्रसाद तिवारी एवं श्रम उप निरीक्षक श्री विवेक साव द्वारा सुमित बाजार कांकेर का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया गया कि किसी भी प्रतिष्ठान में 14 वर्ष से कम आयु का कोई बालक कार्यरत न हो। निरीक्षण के दौरान संबंधित संस्थानों के प्रबंधकों को बाल श्रम निषेध कानूनों की जानकारी देते हुए आवश्यक समझाइश भी दी गई। साथ ही, शिविर में उपस्थित नागरिकों को ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी आवश्यकताओं एवं प्रक्रिया की जानकारी दी गई। शिविर केवल बाल श्रम के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने के लिए किया गया l शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्रीमती शांति प्रभु जैन, महिला एवं बाल विकास विभाग से प्रभारी जिला बाल संरक्षण चाइल्ड हेल्पलाइन के समन्वयक अमित बघेल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वॉलंटियर्स उपस्थित रहे।
——————–
06.ग्राम बोगर में पंजीयन एवं नवीनीकरण शिविर का आयोजन हुआ।
—भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बोगर में श्रम विभाग द्वारा पंजीयन एवं नवीनीकरण शिविर का आयोजन किया गया। जिला श्रम अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार शिविर में ग्रामवासियों को पंजीयन एवं राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कुल 110 हितग्राहियों का श्रमिक पंजीयन किया गया। शिविर में श्रम विभाग से श्रम कल्याण निरीक्षक प्रवीण सुकतेल, सुरेश कुमार, मनीष साहू, अनिता भदौरिया, लोकेश पवार, हरिशंकर् यशोधरा साहु उपस्थित थे।
——————-
07.पुरस्कार हेतु उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों से 26 जून तक आवेदन आमंत्रित।
—संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों को खेल पुरस्कार प्रदान कर राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किया जाता है। यह पुरस्कार राज्य के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को प्रदान किये जाते हैं। राज्य खेल अलंकरण के अंतर्गत सीनियर वर्ग के ऐसे खिलाड़ियों को शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार से अलंकृत किया जाता है, जिनके द्वारा राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में या राष्ट्रीय खेलों में कोई पदक प्राप्त किया गया हो या अधिकृत अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया गया हो। इसी प्रकार जूनियर वर्ग के उन खिलाड़ियों को शहीद कौशल यादव पुरस्कार से अलंकृत किया जाता हैं, जिनके द्वारा जूनियर वर्ग के राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में कोई पदक प्राप्त किया गया हो। ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने विगत 5 वर्षो में चार बार सीनियर वर्ग में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ की ओर से प्रतिनिधित्व करने वाले महिला, पुरूष खिलाड़ियों को शहीद पंकज विक्रम सम्मान से सम्मानित किया जाता है। प्रशिक्षकों/निर्णायकों को वीर हनुमान सिंह पुरस्कार से अलंकृत किया जाता है। खेल से जुड़े 55 वर्ष से या अधिक उम्र के अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लिया हो या राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया हो या संबंधित ने ऐसी कोई उल्लेखनीय सेवा खेल के क्षेत्र में की हो, जिसके आधार पर उन्हें सम्मानित किये जाने हेतु विचार किया जाए, उन्हें शहीद विनोद चौबे सम्मान से अलंकृत किया जाता है। इसी प्रका सीनियर व जूनियर वर्ग में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त दल को मुख्यमंत्री ट्रॉफी प्रदान की जाती है। पुरस्कार के नियम छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित किए गए हैं, नियमों के अंतर्गत पात्रता रखने वाले आवेदकों को पुरस्कार के लिए प्रावीण्यता के आधार पर चयन किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी ने जानकारी दी है कि शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार हेतु रूपये 03 लाख रूपए, शहीद कौशल यादव पुरस्कार हेतु 01 लाख 50 हजार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार हेतु 01 लाख 50 हजार, शहीद विनोद चौबे सम्मान एवं पंकज विक्रम सम्मान हेतु 25-25 हजार रूपए नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसी प्रकार सीनियर एवं जूनियर वर्ग के दलीय खेलों के लिए मुख्यमंत्री ट्रॉफी प्रदान की जायेगी, जिसमें ऐसे दलीय खेल जिसके सदस्यों की संख्या 04 है, उन्हें सीनियर वर्ग में 02 लाख रूपए एवं जुनियर वर्ग में 01 लाख रूपये का पुरस्कार दिया जायेगा तथा ऐसे दलीय खेल जिनमें सदस्यों की संख्या 04 से अधिक हैं, उन्हें सीनियर वर्ग में 05 लाख रूपये तथा जूनियर वर्ग में 03 लाख रूपये का पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। पुरस्कार के अतिरिक्त मानपत्र, अलंकरण फलक, ब्लेजर एवं टाई प्रदान की जाएगी। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त विजेताओं को प्रोत्साहन नियम के तहत नगद राशि पुरस्कार अलंकरण प्रदान किया जाता है। वर्ष 2023-24 में (01 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक) एवं 2024-25 में (01 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक) जिन खिलाड़ियों ने सब जूनियर एवं सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया है, वे खिलाड़ी जिला कार्यालय एवं अपने खेल संघों से आवेदन फार्म प्राप्त कर निर्धारित तिथि तक अपना आवदेन जमा कर सकेंगे।खेल अधिकारी ने बताया कि खेलवृत्ति (डाईट मनी) के लिए जिन खिलाड़ियों ने अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया हो या राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व किया हो, खेलवृत्ति हेतु आवेदन कर सकेंगे। खेलवृत्ति हेतु अधिकतम आयु 19 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। खेल संघों से प्रोत्साहन के लिए उनके द्वारा वर्ष 2023-24 में (01 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक) एवं 2024-25 में (01 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक) अर्जित की गई उपलब्धि के लिए प्रेरणा निधि के आवेदन संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण रायपुर या कार्यालय जिला खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण, कांकेर में निर्धारित तिथि 26 जून तक जमा कर सकेंगें। खिलाड़ी को पृथक-पृथक वर्षों के लिए अलग-अलग आवेदन प्रस्तुत करना होगा। आवेदन पत्रों को प्रारूप मय विज्ञापन विभाग की वेबसाईट http://sportsw.cg.gov.in पर उपलब्ध है। उक्त पुरस्कारों हेतु पात्रता रखने वाले खिलाड़ी अपना आवेदन संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण रायपुर या कार्यालय जिला खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण कांकेर में सीधे जमा कर सकते हैं।
——————-
08.सांसद ने किसानों को व्यवसायिक खेती करने किया प्रेरित किया। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत लगाया गया शिविर।
-कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद भारत सरकार द्वारा पूरे देश में विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में लोकसभा क्षेत्र कांकेर के सांसद श्री भोजराज नाग की मुख्य आतिथ्य में भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के आसुलखार बाजार स्थल में शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के गांव केंवटी, परवी, कनकपुर पेवारी, फरसकोट, किनारी, कुवापानी, जनकपुर और चिचमर्रा के किसान और संबंधित ग्राम के सरपंच शामिल हुए। सांसद श्री भोजराज नाग ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कृषि विभाग केवीके, कृषि महाविद्यालय, पशुपालन, मत्स्यपालन, उद्यानिकी विभाग के संयुक्त प्रयास से किसान हित में चलाए जा रहे यह अभियान प्रशंसनीय है। किसानों को परम्परागत खेती के साथ-साथ व्यवसायिक खेती को भी अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेती लाभ का धंधा तभी हो सकता है, जब किसान अपने भूमि में संयुक्त फार्मिंग सिस्टम को अपनाए। किसान अनाज उत्पादन के अलावा फसल चक्र अपनाते हुए बाजार मांग के अनुरूप खेती करें और कुछ भूमि में किसान दलहन, तिलहन, कोदो, कुटकी, रागी सब्जी की खेती, फलों की बागबानी, फूलों की खेती, मछली पालन, मुर्गी पालन, सुकर पालन, दुग्ध उत्पादन कर अपने सीमित भूमि से भी अधिक आमदनी ले सकते है। उन्होंने आगे कहा कि भारत सरकार और राज्य सरकार कृषि विभाग और कृषि से सम्बंधित विभागों के संयुक्त कार्यक्रम के तहत ही विकसित कृषि संकल्प अभियान शिविर आयोजित कर रही है। किसान भाई कृषि वैज्ञानिकों, पशुपालन, मत्स्यपालन एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों से संपर्क करके योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। शिविर में उपस्थित 20 किसानों को मक्का बीज का भी वितरण किया गया। शिविर में वैज्ञानिक कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा क्षेत्र के किसानों को उन्नत कृषि तकनीक एवं कृषक हितैषी योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया।
———————–
09.विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण केन्द्र कन्या दुर्ग एवं बालक जगदलपुर में प्रवेश हेतु आवेदन फॉर्म जिला कार्यालय में उपलब्ध।
-शिक्षा सत्र 2025-26 में आर्यभट्ट विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण प्रोत्साहन योजनांतर्गत प्रदेश के अनुसूचित क्षेत्र (टी.एस.पी. एरिया) में निवासरत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के ऐसे छात्र-छात्राओं के विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण केन्द्र कन्या जिला दुर्ग तथा बालक जगदलपुर (बस्तर) में प्रवेश की कार्यवाही किया जाना है। उक्त शिक्षण केन्द्रों में प्रवेश हेतु आवेदन फार्म जिला कार्यालय में उपलब्ध हैं। आदिवासी विकास के सहायक आयुक्त ने जानकारी दी है कि उक्त शिक्षण केन्द्रों में नियमानुसार निर्धारित पात्रता अनुसार प्रदेश के अनुसूचित क्षेत्रों में निवासरत कक्षा 12वीं उत्तीर्ण अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थी जिन्होंने 12वीं बोर्ड परीक्षा न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक से उत्तीर्ण की हो एवं विज्ञान एवं वाणिज्य विषय के साथ आगामी पढ़ाई के इच्छुक हों। ऐसे इच्छुक विद्यार्थियों को विभाग के साथ अनुबंध पत्र हस्ताक्षर करना होगा। साथ ही विज्ञान एवं वाणिज्य विषयों के स्नातक, स्नात्तकोत्तर तथा बी.एड. की पढ़ाई के पंश्चात् वे प्रदेश के अनुसूचित क्षेत्रों में शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं देने के लिए सहमत हैं। कण्डिका एक व दो की पूर्ति करने वाले विद्यार्थियों में से बालक एवं बालिकाओं को क्रमशः बस्तर एवं दुर्ग जिला मुख्यालय पर संचालित विज्ञान वाणिज्य केन्द्र पर अस्थायी प्रवेश दिया जाएगा। अस्थायी रूप से प्रवेशित समस्त विद्यार्थियों को वर्ष 2025-26 में स्वयं की रूचि से संबंधित जिला मुख्यालय अथवा आस-पास संचालित शासकीय अथवा मान्यता प्राप्त अशासकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय में संचालित विज्ञान, वाणिज्य विषय की स्नातक अथवा स्नातकोत्तर कक्षाओं में 15 दिवस के अंदर प्रवेश लेना अनिवार्य होगा। नियमित शिक्षण संस्थान में प्रवेश के बाद विद्यार्थियों को विज्ञान एवं वाणिज्य विकास केन्द्र में स्थायी प्रवेश दिया जायेगा। स्थाई प्रवेश के पश्चात् विद्यार्थी को योजना के तहत दी जाने वाली अन्य सुविधाओं की पात्रता होगी। स्नातक स्तर पर एक वर्ष परीक्षा अनुत्तीर्ण विद्यार्थी को पुनः शासकीय व्यय पर 01 वर्ष के लिए प्रवेश की पात्रता होगी तथा विद्यार्थी को स्वयं के व्यय पर अध्ययन करना होगा। किसी भी स्थिति में स्नातक पाठ्यक्रम हेतु अधिकतम 04 वर्ष तक छात्रवृत्ति एवं अन्य सुविधाओं की पात्रता होगी। वर्तमान शिक्षा सत्र 2025-26 में विभाग द्वारा संचालित संस्था विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण केन्द्र (कन्या) जिला दुर्ग एवं (बालक) जिला जगदलपुर में प्रवेश लेने हेतु इच्छुक पात्र विद्यार्थी आवेदन फॉर्म कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कांकेर से कार्यालयीन समय में प्राप्त कर सकते हैं ।
———————–
10.मदर मेरी हॉस्पिटल को जिला प्रशासन ने किया सील। स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्यवाही। किरण टांडिया तालाकुर्रा की इलाज के दौरान हुई थी मौतǃ नर्सिंग होम के तहत तीसरी बार हो रही है सील लगाने की कार्यवाही।
शुभ रात्रि ……….
——————
टीप — खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏
——————-