आज की टॉप 10 खबर 12 जनवरी 2026 सोमवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
  12  जनवरी  2026  सोमवार

✍️मनोज जायसवाल

 ————————

 1 . स्व. जीवनलाल ठाकुर के सुपुत्र नीरज ठाकुर की मृत्यु  से दुःखी एवं नाराज समाजवासी एवं कांग्रेसियों ने   उनकी मौत की निष्पक्ष जांच को लेकर  चारामा नगर राजमार्ग 30 में किया चक्काजाम।

— कांग्रेस नेता‚पुर्व जनपद अध्यक्ष रहे चारामा विकासखंड के मयाना निवासी स्व. जीवन लाल ठाकुर जिनकी मृत्यु पिछले दिनों जेल अभिरक्षा में हुई थी। इस घटना से पूरे आदिवासी समाज आहत रहा और बस्तर संभाग बंद रहा। उनके सुपुत्र नीरज ठाकुर जो हमेशा उनके साथ रहा। जेल से रिहा होने  के बाद से ही उनकी  तबियत खराब चल रही थी। आज अलसुबह 3 बजे उनकी भी मृत्यु की खबर सोशल मीडिया के माध्यम सबको मिलती रही। 

 बताते चलें कि नीरज ठाकुर को खराब तबियत के चलते सबसे पहले सामुदायिक अस्पताल फिर श्रीराम अस्पताल धमतरी के बाद ठीक नहीं होने पर राजधानी रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में  निश्चेतना अवस्था में भर्ती किया गया था जिनकी कल मौत हो गई।  श्रद्वांजलि देते  सबने दुःख जताया। देर शाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं आदिवासी समाज के लोगों ने राजमार्ग 30 पर इस घटना से नाराजगी जाहिर करते  नीरज ठाकुर की मौत पर निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर  तकरीबन 1.30 घंटे तक चक्का जाम कर दिया। इस चक्का जाम से धमतरी एवं कांकेर की ओर वाहनों की कतार लग गई। कांकेर की ओर से रायपुर जाने वाली कुछ बसें झिपाटोला से डायवर्ट भी हुई ऐसा बताया जा रहा है। लोगों ने चक्काजाम स्थल पर जिलाप्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते दिखे। काफी देर तक नारेबाजी की गई ज्ञापन सौंपने के बाद काफी समझाईश के बाद चक्काजाम बहाल किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से बसंत यादव,विजय ठाकुर, मनोहर राठौर,धर्मेंद्र मेहता,किशोर नेताम विधायक पीए,खम्मन मरकाम,भुनेश्वरनागराज, रोहित नेताम,श्रवण दर्रो,रोशन नेताम आदि थे।

———————— 

02. मारपीट करने वाले 01 आरोपी को त्वारित कार्यवाही करते हुए किया गिरफ्तार । थाना सिटी कोतवाली कांकेर पुलिस की कार्यवाही।

— पुलिस जानकारी मुताबिक मामले संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी दिनेश श्रीवास्तव पिता स्व. धर्मी लाल श्रीवास्तव उम्र 40 वर्ष ग्राम दसपुर थाना कांकेर जिला कांकेर ने थाना उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 09.01.26 को मेरा छोटा भाई अर्जुन श्रीवास्तव संतु दुकान के पास खड़ा था कि शाम करीबन 06.00 बजे प्रवीण कौशल निवासी दसपुर वहाँ पर आया और तुम मेरे काम करने वाले लेबर लोगो को मेला लेकर जाते हो कहकर मेरे भाई अर्जुन श्रीवास्तव को मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर मोटा लकडी से मारपीट किया जिससे प्रार्थी के भाई अर्जुन श्रीवास्तव के सिर में चोट व चेहरे में फ्रेक्चर आ गया कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांकः-19/2026 धारा-296,118(2), 351(2) भा.न्याय.सं. कायम कर विवेचना में लिया उक्त आरोपी को पुलिस द्वारा त्वारित कार्यवाही करते हुऐ आज दिनांक 12.01.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड लिया गया सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक जितेन्द्र कुमार साहू के नेतृत्व में सउनि उनि मनोरथ जोशी आर.लिखेश्वर साहू, आर.गजेन्द्र नागवंशी आर. मआर.अंजली गोटा एवं थाना पेट्रोलिंग पार्टी का अहम भूमिका रहा है। 

 ———————

03.फॅरेशन उजियारा के तहत कार्यवाही’’  अवैध रूप से शराब बेचने वाले के उपर की गई आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही। शराब 22 पौवा देशी शोले प्लेन शराब एवं 10 पौव्वा देशी यूनिक मसाला कुल 32 पौवा देशी शराब किमती 2760 रूपये बरामद किया गया।

—मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि   पुलिस अधीक्षक उ.ब.कांकेर   निखिल अशोक कुमार राखेजा(भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल (भापुसे) भानुप्रतापपुर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में एवं अनु.अधिकारी पुलिस श्री मोहसिन खान के पर्यवेक्षण में शहर में शराबियों, नशेड़ी, गजेड़ियो, अवैध शराब, नशीली पदार्थ का सेवन कर उत्पात करने वाले असामाजिक तत्वो पर सतत् निगरानी रखने आवश्यक कार्यवाही कर शहर में निरन्तर पुलिसिंग गस्त कार्यवाही कर असामाजिक तत्वों एवं अपराध पर अंकुश लगाने पुलिस थाना कांकेर द्वारा लगातार शहर मे पेट्रोलिग के दौरान वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी दौरान दिनांक 12.01.2026 को मुखबीरों सुचना के आधार परः- (1) आबकारी एक्ट के तहत् सेन चैंक कांकेर कांकेर में आरोपी विजय सोनी पिता   पन्ना लाल सोनी उम्र 48 वर्ष निवासी शीतलापारा कांकेर के विरूध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत आरोपिया को गिरफ्तार कर विद्यिवत कार्यवाही किया गया सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक जितेन्द्र कुमार साहू के नेतृत्व में सउनि उनि मनोरथ जोशी आर.लिखेश्वर साहू, आर.गजेन्द्र नागवंशी आर. मआर.अंजली गोटा एवं थाना पेट्रोलिंग पार्टी का अहम भूमिका रहा है।

 ———————

04.  जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा दिवस का हुआ आयोजन।

—खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर आज भाषण प्रतियोगिता, काव्य पाठ प्रतियोगिता तथा रंगोली का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में प्रतियोगिता के साथ-साथ वृक्षारोपण एक पेड़ मां के नाम, आत्मनिर्भर भारत, नशामुक्त भारत शपथ एवं श्री विवेकानंद के विचारों एवं योगदान पर चर्चा किया गया। जिला खेल अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय युवा दिवस का आयोजन बैडमिंटन क्लब माहुरबंदपारा कांकेर में आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 200 प्रतिभागी शामिल हुए। जिला स्तरीय युवा दिवस के आयोजन 03 विधाओं का किया गया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नमन नाग, द्वितीय कु. काजल सेन एवं एकलव्य देव साहू तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रथम एकलव्य देव साहू, द्वितीय आदित्य उइके एवं तृतीय आशीष मारकोले तथा रंगोली में प्रथम वंदना मण्डावी-पारकल कोसमा, द्वितीय वासनी जैन युक्ता नरेटी एवं तृतीय झरना यादव एवं तमन्ना साहू विजेता रहे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण सहित खेल विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

 ———————–

05. जिले में अब तक 03 लाख 46 हजार मेट्रिक टन से अधिक धान की हुई खरीदी।

— प्रदेश सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले के सभी 149 उपार्जन केंद्रों तथा 70 सहकारी समितियों में किसानों से धान खरीदा जा रहा है। खाद्य शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अब तक कुल 03 लाख 46 हजार 274 मेट्रिक टन धान किसानों से खरीदा जा चुका है। इसमें 03 लाख 44 हजार 051 मेट्रिक टन मोटा धान तथा 2 हजार 091 मेट्रिक टन पतला और 131 मेट्रिक टन सरना वैरायटी का धान शामिल है। उल्लेखनीय है कि कांकेर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए केन्द्र प्रभारी तथा पर्यवेक्षण व निगरानी के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। साथ ही कलेक्टर   निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार धान के परिवहन, भण्डारण तथा विक्रय की अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए 13 चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा धान की अवैध गतिविधियों के विरूद्ध कार्रवाई करने हेतु गठित टीमों के द्वारा सतत् निगरानी की जा रही है।

 ———————

06.केंद्र के समान डीए देने की घोषणा कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा – मटियारा

—प्रदेश के मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा शासकीय कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने की घोषणा का स्वागत करते हुए प्रदेश मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त भरत मटियारा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। श्री मटियारा ने कहा कि केंद्र के समान डीए की घोषणा से प्रदेश के लाखों शासकीय कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा तथा उनकी आर्थिक स्थिति और अधिक सुदृढ़ होगी। यह निर्णय कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है।  उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश के समस्त शासकीय कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा सरकार सर्वस्पर्शी एवं सर्वहितैषी निर्णय लेने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को गंभीरता से लेते हुए ठोस निर्णय कर रही है।  श्री मटियारा ने कर्मचारियों से भाजपा सरकार पर भरोसा बनाए रखने का आग्रह करते हुए कहा कि आने वाले समय में भी राज्य सरकार कर्मचारी हितों से जुड़े फैसलों को प्राथमिकता के साथ लेती रहेगी। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में राज्य कर्मचारी संघ का दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें केंद्र स्तर के कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी भी शामिल हुए। सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री  श्री विष्णु देव साय ने राज्य के शासकीय कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांग—केंद्र के समान महंगाई भत्ता—को मंजूरी देने की घोषणा की।मुख्यमंत्री की इस घोषणा को नववर्ष में कर्मचारियों के लिए एक बड़ा तोहफा माना जा रहा है। डीए की मांग लंबे समय से लंबित थी, जिसे पूरा कर राज्य सरकार ने कर्मचारियों में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार किया है। साथ ही मुख्यमंत्री ने अन्य लंबित मांगों को भी चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का आश्वासन देकर कर्मचारी हितों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया है।
 ———————–

07. विकास खंड भानुप्रतापपुर अंतर्गत मण्डापारा (भीरागांव) निवासी चि. गिरवर गावड़े एवं सौ. का. सरिता गावड़े को ईश्वर की विशेष कृपा से प्रथम संतान के रूप में पुत्र-पुत्री (जुड़वा) की प्राप्ति हुई है। इस शुभ अवसर पर आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में क्षेत्र में हर्ष और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सावित्री मनोज मंडावी, विधायक भानुप्रतापपुर, शामिल हुईं। उन्होंने दोनों नवजात शिशुओं को गोद में लेकर स्नेहपूर्वक आशीर्वाद दिया तथा माता-पिता को इस दोहरी खुशी के लिए बधाई दी।

   ———————–

08. भाजपा मंडल दुर्गूकोंदल में जनपद सभापति एवं भाजयुमो महामंत्री विकास राजू नायक को VB G RAM G का मंडल संयोजक नियुक्त किया गया है। साथ ही मंडल स्तरीय समिति में पूर्व जनपद अध्यक्ष संतोष दुग्गा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री शिरो कोमरे एवं भाजपा शक्ति केंद्र लोहत्तर के संयोजक सतीश जैन को सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

———————–

09. अवैध रूप से महुआ शराब बेचने वाले के उपर की गई आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही। महुआ शराब कुल 07 लीटर किमती 700 रूपये बरामद किया गया।

—मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि   पुलिस अधीक्षक उ.ब.कांकेर  निखिल अशोक कुमार राखेचा(भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल (भापुसे) भानुप्रतापपुर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में एवं अनु.अधिकारी पुलिस श्री मोहम्मद मोहसिन खान के पर्यवेक्षण में शहर में शराबियों, नशेड़ी, गजेड़ियो, अवैध शराब, नशीली पदार्थ का सेवन कर उत्पात करने वाले असामाजिक तत्वो पर सतत् निगरानी रखने आवश्यक कार्यवाही कर शहर में निरन्तर पुलिसिंग गस्त कार्यवाही कर असामाजिक तत्वों एवं अपराध पर अंकुश लगाने पुलिस थाना कांकेर द्वारा लगातार शहर मे पेट्रोलिग के दौरान वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी दौरान दिनांक 12.01.2026 को मुखबीरों सुचना के आधार परः-(1) आबकारी एक्ट के तहत् गायता चैक के पास ग्राम मनकेश्री में आरोपी प्रताप सिंह बघेल पिता रामधर बघेल उम्र 33 वर्ष साकिन उसेली थाना आमाबेड़ा जिला उत्तर बस्तर कांकेर के विरूध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर विद्यिवत कार्यवाही किया गया सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक जितेन्द्र कुमार साहू के नेतृत्व में मप्रआर.हितेश्वरी चेलक आर.लिखेश्वर साहू, आर.गजेन्द्र नागवंशी आर.दुर्गेश सोनवानी, मआर.अंजली गोटा एवं थाना पेट्रोलिंग पार्टी का अहम भूमिका रहा है।  

 ———————

10. “हेलमेट सुरक्षा कक्च अभियान”  

—37 वॉ सड़क सुरक्षा-माह 2026 के क्रम में आज दिनांक 12.01.2026 को श्री निखिल राखेचा पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशानुसार, आकाश श्रीश्री माल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर तथा  दिनेश सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस कांकेर के मार्गदर्शन में,   दीपक साव, रक्षित निरीक्षक यातायात प्रभारी कांकेर व यातायात बल कांकेर के द्वारा कांकेर इकाई अंतर्गत मोटर सायकलों से अत्याधिक सड़क दुघर्टनाओं को देखते हुये आज दिनांक 12.01.2026 को हेलमेट धारण कर वाहन चालन करने व यातायात नियमों के संबंध में समझाईश देकर जागरूक किया गया। तत् संबंध में शाम 04:00 बजे थाना के सामने हेलमेट धारण करने वाले मोटर सायकल चालकों को गुलांब फूल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान हेलमेट धारण नही करने वाले मोटर सायकल चालकों को यातायात नियमों के बारे में समझाईश देकर हस्ताक्षर अभियान के तहत ” में यातायात नियमों का पालन करूंगा शपत दिलाकर हस्ताक्षर करवाया गया। इस अवसर पर लगभग 200-300 ग्रामीण एवं शहरी लोग लाभान्वित हुये। कार्यक्रम स्थल में लाउड स्पीकर से यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार व हेलमेट पहनने संबंधी जानकारी दिया गया। 

 ———————-

  शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

 ———————-
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
———————–

 

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 10 फरवरी 2026 मंगलवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   10  फरवरी  2026 मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”युरिया खाद के नाम किसानों को हताशा” —जिले का चारामा विकासखंड जो स्वावलंबी और…

आज की टॉप 10 खबर 09 फरवरी 2026 सोमवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   09  फरवरी  2026 सोमवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  ”जीवन को कैसे स्मार्ट बनायेगी ये स्मार्ट मीटर” लगातार महंगाई से त्रस्त लोगों के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *