कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
12 फरवरी 2026 गुरूवार
✍️मनोज जायसवाल
————————
संपादकीय—
‘कोई लहजा बदल ले‚ तो आप रास्ता बदल लें’
—कभी-कभी तो आपके अपने का ही लहजा बदला-बदला सा लगता है। उनके लहजा बदलने का कई कारण रहता है,जिसमें प्रमुख कारण अपनों के ही किसी द्वारा गलत तरीके से आपके विरूद्ध उकसावे जैसी बातें बतायी जाना शामिल है। जहां समझदार लोग अपने मित्र पर पूर्ण भरोसा हो तो सीधे बात कर ही स्पष्ट कर लेते हैं,लेकिन जो शकी किस्म के हैं,जो बदले लहजे से बात करने लगते हैं।ये ऐसे लोग हैं,जिन्हें संबंध की मधुरता में खटास का फिक्र नहीं होता। नीचता की पराकाष्टा पार करते ऐसे कई लोग सोसायटी में देखे जा सकते हैं, जो अपने बदले लहजे के चलते टूट चुके होते हैं। इनसे लोग हाय हलो तक अपना संबंध रखना उचित समझते हैं। जरूरी भी है कि जो लोग बदले लहजे से इनकी वाणी में मधुरता गायब होती है।किसी भी बातों पर तंज कसे जाने जैसे ऐसे व्यवहार करने वालों का व्यवहार न सुनकर अपना रास्ता ही बदल लेना ठीक है। उनका बदला लहजा बदला रहे आपको किसी के बदले लहजे दूर से भी नहीं सुनना। आप उनसे रास्ता बदल लेंगे तो सुनाई भी नहीं देगा। सोसायटी में ऐसे लोगों की लोकप्रियता हमेशा क्षीण होती दिखती है और अंत में ये आपके अपनों के बीच खुद दूर जाते दिखायी देते हैं।
मनोज जायसवाल
————————
1 . कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस अधिकारियों को ली गई क्राइम मीटिंग। गुंडा/निगरानी/ हिस्ट्रीशीट खोलने के दिए गए निर्देश। थाना/चौकी प्रभारियों को प्राप्त शिकायतों का निराकरण करने हेतु दिए निर्देश। असामाजिक तत्व एवं आपराधियों पर कार्यवाही हेतु विजिबल पुलिसिंग के दिए आदेश।

असामाजिक तत्वों, हिस्ट्रीशीटरों एवं निगरानी बदमाशों पर सतत निगरानी रखने तथा उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाही करने के निर्देश दिए गए। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग, रात्रि गश्त एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया। सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थापित चेक पोस्टों को सक्रिय एवं चाक-चौबंद रखने तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक के दौरान कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, सोशल मीडिया माॅनिटरिंग बढ़ाने तथा अफवाहों पर त्वरित कार्रवाही करने पर भी चर्चा की गई।
पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को चेतावनी दी कि अपराध नियंत्रण एवं लंबित प्रकरणों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने तथा लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कार्रवाही करने का निर्देश दिया गया। उक्त मीटिंग में आकाश श्रीश्रीमाल, (एएसपी) भानुप्रतापपुर योगेश साहू(एएसपी) कांकेर, दिनेश कुमार सिन्हा( एएसपी) कांकेर एवं अन्य राजपत्रित अधिकारी/समस्त थाना प्रभारी/पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारी उपस्थित रहें।
————————
02. ”कॉप ऑफ मन्थ सम्मान” – उत्कृष्ट सेवा हेतु सम्मानित।
—निखिल राखेचा (भापुसे.) पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी, कर्मचारी को प्रोत्साहित करने एवं मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतिमाह ”कॉप ऑफ मन्थ सम्मान” सम्मान प्रदान किया जाता है। इसी तारतम्य में माह जनवरी 2026 हेतु- जितेन्द्र साहू, निरीक्षक, थाना कांकेर को आबकारी एक्ट व चोरी के प्रकरण में। हेमलता परिहार उप निरीक्षक , थाना अंतागढ़ को पास्को एक्ट के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने व विवेचना में विशेष भूमिका। पुरूषोत्तम ठाकुर, थाना पखांजूर, हत्या के आरोपी को मुम्बई से गिरफ्तार करने में विशेष भूमिका। प्र.आर. 595 चंद्रभान टेकाम, चौकी हल्बा को हत्या के 08 आरोपियों को गिरफ्तार करने मे अहम भूमिका।

आर.क्र. 319 शिवप्रसाद तारम, चौकी हल्बा को हत्या के 08 आरोपियों को गिरफ्तार करने मे अहम भूमिका। आर.क्र.196 दिनेश ध्रुव, सायबर शाखा को आरोपियों को गिरफ्तार करने में विशेष भूमिका।सम्मान स्वरूप उन्हें प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उनके कार्य की सराहना करते हुए कहा गया कि ऐसे कर्मठ एवं समर्पित पुलिसकर्मी पूरे विभाग के लिए प्रेरणास्रोत हैं।जिला पुलिस कांकेर द्वारा भविष्य में भी उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को इसी प्रकार सम्मानित कर प्रोत्साहित किया जाता रहेगा।
———————
03. सीजीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों के लिए मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन। कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ देंगे परीक्षा पैटर्न, रणनीति और समय-प्रबंधन की जानकारी।
—छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आगामी 22 फरवरी को राज्य लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जा रही है। जिसमें शामिल होने वाले जिले के अभ्यर्थियों को मार्गदर्शन, सही रणनीति और परीक्षा की तैयारी के संबंध में जिला प्रशासन कांकेर द्वारा एक दिवसीय मार्गदर्शन कार्यशाला तथा प्रीलिम्स मैराथन टेस्ट सीरिज का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा के अंतिम दिनों में सही दिशा, समय-प्रबंधन, प्रश्न हल करने की तकनीक और मानसिक मजबूती के संबंध में कार्यशाला में मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। यह मार्गदर्शन कार्यशाला 13 फरवरी को मावा मोदोल कोचिंग केंद्र भानुप्रतापपुर तथा 17 फरवरी को मावा मोदोल कोचिंग संस्थान कांकेर में आयोजित किया जाएगा। जिले के कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर एवं जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी द्वारा अभ्यर्थियों को सीजीपीएससी परीक्षा की तैयारी से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। परीक्षा की रणनीति, लक्ष्य निर्धारण, समय-प्रबंधन, नकारात्मक अंकन से बचाव, रिवीजन प्लान, प्रश्न चयन की तकनीक और परीक्षा-दिन की तैयारी जैसे विषय इसमें शामिल रहेंगे। मिली जानकारी के अनुसार जिले में सीजीपीएससी के प्रीलिम्स मैराथन टेस्ट सीरिज का आयोजन 10 फरवरी से 20 फरवरी तक किया जा रहा है। इसका उद्देश्य अभ्यर्थियों को वास्तविक परीक्षा जैसी समय-सीमा में अभ्यास कराना, कमजोर विषयों की पहचान कराना और अंतिम समय में त्रुटियों को सुधारने का अवसर देना है। जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे कार्यशाला एवं टेस्ट सीरीज में उपस्थित होकर अधिकतम लाभ लें। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने वाले जिले के सभी अभ्यर्थियों से जिला प्रशासन द्वारा अपील की गई है कि वे परीक्षा दिवस को अपना प्रवेश पत्र, पहचान पत्र और लोक सेवा आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा केंद्र में समय से पूर्व पहुंचना सुनिश्चित करें ताकि वे शांत मन से परीक्षा में शामिल हो सके।
————————
04. ग्राम पंचायत मेड़ो में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 13 फरवरी को।
—उत्तर बस्तर कांकेर, 12 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार जिले के आम नागरिकों की आवश्यकताओं, शिकायतों एवं समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आगामी 13 फरवरी शुक्रवार को दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के स्कूल ग्राउण्ड मेड़ो में जनसमस्या निवारण शिविर लगाई जाएगी, जिसमें ग्राम पंचायत मेड़ो, चाहचाड़, हाहालद्दी, सिंहारी, खुटगांव, दोड़दे, साधुमिचगांव, पड़गाल, भुसकी, पलाचूर, दुर्गूकोंदल और भुरकागुदुम इत्यादि ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शामिल होंगे। शिविर में शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया जाएगा, साथ ही योजनाओं का लाभ उठाने में कोई कठिनाई आ रही हो तो उसका समाधान भी शिविर में मौके पर किया जाएगा। कलेक्टर ने जनसमस्या निवारण शिविर में सभी जिला, ब्लॉक स्तरीय एवं क्लस्टर स्तर के अधिकारी-कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
–———————
05. मेड़ो में 13 फरवरी को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर, 12 से अधिक ग्राम के ग्रामीण होंगे शामिल।
—कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार जिले के आम नागरिकों की आवश्यकताओं, शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जिला प्रशासन द्वारा लगातार जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आगामी 13 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 3:00 तक दुर्गूकोंदल विकासखंड के स्कूल ग्राउंड, मेड़ो में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा।जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरेंद्र बंजारे ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं आवश्यकताओं को संबंधित विभाग के समक्ष रखें।
———————–
06.
—
———————–
07.
—
———————–
08.
—
–———————
09.
—
———————
10
———————
शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
———————–






