आज की टॉप 10 खबर 11 सितंबर 2025 गुरूवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
11  सितंबर  2025  गुरूवार

✍️मनोज जायसवाल

————— 
संपादकीय—

अरौद दशहरा संस्कृति महाकुंभ की तैयारी प्रारंभ
चित्र—अरौद ऐतिहासिक दशहरा अवसर पर 2018 का वो आयोजन जहां पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आगमन हुआ था।
—कांकेर जिले का ऐतिहासिक अरौद दशहरा संस्कृति महाकुंभ 2025 हेतु बैठक का दौर आज से प्रारंभ हो गया है। चारामा विकासखंड के जानेमाने स्वावलंबी ग्राम अरौद में ग्राम के भंगाराम बाबा तथा मां शीतला का स्मरण करते हुए आने वाले 04 अक्टूबर2025 को होने वाले इस महाकुंभ जहां काफी ऊंचाई के इलेक्ट्रानिक पद्वति से किए जाने वाले रावण का पुरे आतिशबाजियों के साथ दहन किया जाता है‚ के तैयारी संबंधी बातें खुली। चुंकि इस बार छत्तीसगढ में  इस दरम्यां कोई चुनाव नहीं है‚जिससे आशा है कि मुख्य  अतिथि के रूप में सत्ताधारी पार्टी के किसी दिग्गज मंत्री का आगमन हो। पिछली दफा किसी कारणवश आगमन भले ही नहीं हो पाया हो पर खबर है कि जिले के प्रभारी एवं उप—मुख्यमंत्री अरूण साव   को इस बार विशेष रूप से आमंत्रित किया जायेगा।बैठक  आयोजन में अतिथियों को आमंत्रण तथा रात्रि में संस्कृति विभाग की ओर से आयोजन संबंधी बातें मुख्य रही।दूर-दूर से इस ऐतिहासिक दशहरा को देखने आने वालों के लिए समुचित व्यवस्था के संबंध में चर्चा किया गया। इसके साथ ही प्रति वर्ष होने वाले इस आयोजन में शासन की ओर से अभी तक कोई सहयोग भी नहीं मिलता जो इतने बडे संस्कृति कुंभ के लिए एक दंश ही है। फिर भी उम्मीदें कायम है कि आने वाले समय में शासन द्वारा निश्चित रूप से इस आयोजन हेतु सहयोग प्रदान करेगी।

—मनोज जायसवाल

————–

01.महिला सशक्तिकरण के लिए विशेष जागरूकता अभियान।

— शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र (हब) महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा भारत सरकार की योजना संकल्प अंतर्गत महिला केंद्रित विषयों पर 02 से 12 सितम्बर तक 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस विशेष जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोटगांव में किया गया। अभियान में बालिकाओं को उनके स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित विभिन्न जानकारियां जैसे- खान-पान, शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए जरूरी पोषक तत्वों की आवश्यकता इत्यादि की जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सखी वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन 181, घरेलू हिंसा, टोनही प्रताड़ना अधिनियम, नोनी सुरक्षा योजना, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम आदि योजनाओं के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दिया गया।

————————

02.दिव्यांग छात्रवृत्ति के लिए शैक्षणिक संस्थाओं में अध्ययनरत पात्र विद्यार्थियों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश।

— राज्य शासन द्वारा दिव्यांग छात्र-छात्राएं जिनकी निःशक्तता 40 प्रतिशत या उससे अधिक हैं और वे शासकीय अथवा अशासकीय विद्यालयों, महाविद्यालयों में अध्ययनरत हैं, उन्हें दिव्यांग छात्रवृत्ति दिए जाने का प्रावधान किया गया है।जिले के सभी पात्र दिव्यांग छात्र-छात्राओं को वित्तीय वर्ष 2025-26 में छात्रवृत्ति का लाभ दिलाने के लिए सभी छात्र-छात्राओं की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा सभी जनपद पंचायत के सीईओ एवं नगरीय निकायों के अधिकारियों को दिए गए हैं। समाज कल्याण के उपसंचालक ने इस संबंध में आवश्यक जानकारी अतिशीघ्र उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।

————————

03. आज नरहरपुर‚ सरोना क्षेत्र के  शासकीय उच्चतर  माध्यमिक विद्‍यालय अभनपुर में   कांकेर विधायक आशा राम नेताम शामिल हुए। उन्होंने छात्राओं को मंच पर सम्मानित किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए यह साइकिलें विद्यालय तक पहुंचने का साधन ही नहीं, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम हैं। हमारी सरकार लगातार यह प्रयास कर रही है कि हर बच्चे तक शिक्षा सहज और सरल रूप में पहुँचे। आज बच्चों की मुस्कुराहट और उनके सपनों की चमक देखकर यह महसूस हुआ कि शिक्षा ही सच्चे विकास की कुंजी है। इस अवसर पर जिला  शिक्षा अधिकारी शाला के समस्त स्टाफ‚ ग्राम के पंचायत जनप्रतिनिधि  उपस्थित थे।

चित्र—सायकल वितरण कार्यक्रम में कांकेर विधायक आशा राम नेताम।

————————

04.कांकेर बार काउंसलिंग का चुनाव सम्पन्न हुआ। इस चुनाव में इस बार युवा प्रत्याशी धनराज जैन  52 वोटों के  बडे अंतर से जीत दर्ज की । धनराज जैन के विजयी होते ही बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा।  लोगों में खुशी व्याप्त है।

चित्र—धनराज जैन‚ नवनियुक्त अध्यक्ष कांकेर

————————

05.अंचल की जानीमानी सांस्कृतिक संस्था बालीवुड एवं छालीवुड की प्रस्तुती देने वाले मंजे कलाकारों का म्युजिकल ग्रुप ”स्वर माला” की आगामी प्रस्तुती नवरात्रि पर्व पर इस क्षेत्र के साथ दूरस्थ जिलों में होने वाली है। कार्यक्रम में जान डालने के लिए यहां के कलाकार हमेशा रियाज में होते हैं। अथक मेहनत का परिणाम ही है कि इस कार्यक्रम को बेहत्तर प्रतिसाद एवं दर्शकों का प्यार मिलता रहा है। यहां के अमूमन कलाकार स्थानीय है। गायक एवं इस ग्रुप के संस्थापक अमृत राज सिन्हा चारामा ने बताया कि उनका कार्यक्रम हर पर्व के लिए तैयार रहता है। आगामी नवरात्र पर्व पर कई तारीखों के लिए कार्यक्रम तय हो चुका है। अमृत राज सिन्हा ने यह भी बताया कि श्री श्री नवदुर्गा सेवा समिति चारामा के तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत नवरात्रि के दूसरे दिन दिनांक 23 सितंबर 2025 को स्वर माला म्यूज़िकल ग्रुप चारामा की विशेष प्रस्तुति की जानी है इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ अंचल के प्रसिद्ध गायक गायिकाओं की प्रस्तुति होगी । 

चित्र—स्वरमाला सांस्कृतिक म्यूजिकल ग्रुप परिवार।

————————

06.प्रार्थी हमराह स्टाफ के जुर्म जरायम पता साजी पर रवाना होकर ग्राम हाराडुला पहुंचा था कि जरिए मुखबीर सुचना पर ग्राम हाराडुला पत्थरी रोड के पास कुछ लोग रूपये पैसे का दांव लगाकर हारजीत का जुआ खेल रहे है कि सुचना पर रेड कार्यवाही कर 05 व्यक्ति को पकडे. जिनके कब्जे से जुमला रकम 950/-रू., तास के 52 पत्ते एक नग जली हुई मोमबत्ती को जप्त कर अपराध पंजीबद्व किया गया।आरोपियों में 1 आकाष निषाद 2 राहुल यादव 3 प्रमोद कुमार,4 परमेश्वर  यादव 5चन्द्रहास यादव सभी साकिन ग्राम हाराडुला है। हल्बा पुलिस द्वारा अप0क्रं0 00/25 धारा 3(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस पंजीबद्व किया है।

————————

07.आज  चारामा विकासखंड   के  राजमार्ग 30 पर बसे  ग्राम रतेसरा में स्व. रामलाल सिन्हा के शोक कार्यक्रम में क्षेत्र की विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मण्डावी  सम्मिलित हुईं। उन्होंने श्रीसिन्हा के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित  कर उनकी आत्मा की    शांति हेतु प्रार्थना की तथा परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाते सांत्वना प्रदान की।शोक कार्यक्रम पर नरेन्द्र यादव पूर्व सदस्य गौ सेवा आयोग,मिथलेश शोरी पूर्व सदस्य जिला पंचायत कांकेर,सन्तोष शिंदे,महेंद्र नायक एनएसयूआई प्रदेश महासचिव उपस्थित रहे।

चित्र—ग्राम रतेसरा में एक शोक कार्यक्रम में विधायक सावित्री मंडावी।

————————

08.   छत्तीसगढ शासन के  मंत्री केदार कश्यप द्वारा जगदलपुर सर्किट हाउस में चतुर्थ वर्ग कर्मी के साथी की गई मारपीट और उनके माँ को ले कर दी गई गाली के विरोध में आज चारामा युवा कांग्रेस एंवं एनएसयुआई के द्वारा मंत्री केदार कश्यप का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

चित्र—मंत्री के विरोध में पुतले का दहन करते एनएसयुआई के कार्यकर्ता।

————————

09.दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्र हित और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आज कांकेर जिला NSUI के अध्यक्ष सुमित राय के नेतृत्व में NSUI के साथियों के साथ दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव में समलित होने साथियों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश महासचिव रूहाब मेमन,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र कड़ियाम,विशाल मिस्त्री जिला सचिव,विधानसभा महासचिव रोहन विश्वास , योगेश यादव, नन्द नेताम, उमेश कोमरे, बीरेंद्र टेकाम, जितेंद्र नाग,दिनेश कोर्राम एवं साथी उपस्थित रहे।

————————

10.आज कांकेर नगर के अलबेलापारा वार्ड स्थित तालाब में सफाई अभियान चलाया गया। जहां वार्डवासियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर तालाब से प्रदूषित सामग्री और अनावश्यक सामानों को हटा कर दुरूस्त किया गया। इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के साथ-साथ जल संरक्षण के महत्व को उजागर करना रहा है। नगरपालिकाध्यक्ष अरूण कौशिक के साथ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

————————

शुभ रात्रि…..

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏

———————-

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 05 दिसंबर 2025 शुक्रवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   05  दिसंबर  2025 शुक्रवार ✍️मनोज जायसवाल ————————– संपादकीय— ख्यातिप्राप्त और सुन्दर अभिनेत्रियों में से एक ”नादिरा”  आज  जन्म दिवस पर सादर ….…

आज की टॉप 10 खबर 04 दिसंबर 2025 गुरूवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   04  दिसंबर  2025 गुरूवार ✍️मनोज जायसवाल ————————– संपादकीय— 60–70 के दशक में धुम मचाने वाले मशहुर अभिनेता शशि कपुर  आज 8 वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *