आज की टॉप 10 खबर 11 अप्रेल 2026 शनिवार

———————-

‘संपादकीय-

– कांग्रेस के बुथ चलो, संगठन सृजन से तो प्रभावित नहीं हुए?

कांकेर जिले में भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र की तात्कालीन विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी की कार्यशैली स्नेहभावों और राजनीतिक कुशलता से प्रभावित होकर उनके विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चिल्हाटी में पूर्व जनपद सदस्य कुमीन उमाशंकर तेमुन्ना सहित 40 लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव जो कि अभी दूर ही है, पूर्व कांग्रेस प्रवेश कर अप्रेल की इस भरी गर्मी के बीच राजनीतिक पारा भी ऊपर चढ गया है।लोगों ने वर्तमान सत्ता में किन विषयों को लेकर नाराजगी थी, या फिर उनके किसी जनप्रतिनिधि ने उन्हें तवज्जो नहीं देते हुए गंभीरता से नहीं समझा या फिर कांग्रेस द्वारा हाल में चलाया गया बुथ चलो,संगठन सृजन से तो लोग प्रभावित नहीं हुए? यह तो पता चलेगा ही, जहां कांग्रेस के विपक्षी पार्टी की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

यह तो संभवतया शुरूआत है, पर राजनीतिक क्षेत्र से जुडे कुछ लोगों का मानना है, कि कुछ और धैर्य रख लें। जिनके परिवार ने अतीत से वर्तमान तक राजनीति में योगदान दिया है, जिसे पार्टी भी जानती है । आगे परिसीमन के बाद परिदृश्य में भी बदलाव हो सकता है,जिले अभी से बोलना जल्दबाजी ही होगी।

भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र से तो यह खबर है,पूर्व में भी इस प्रकार की खबर आती रही है, लेकिन कांकेर विधानसभा क्षेत्र जहां सत्ताधारी पार्टी में आशा राम नेताम तात्कालीन विधायक है,यहां किसी क्षेत्र या गांव से दूर-दूर तक कोई ना खबर है,ना संभावना। क्योंकि इस विधानसभा का हाल-ए-बयां हमने अपने पिछले आलेख में लिख चुके हैं। विधायक आशा राम नेताम की कार्यशैली,लोगों के बीच उनके अपने ही पारंपरिक अंदाज में भेंट,मुलाकात और उनके ग्राम एवं क्षेत्र को दी उपलब्धियां एवं लोगों के निजी कार्य में सहभागी होना सहित कई वो पक्ष है, जो उन्हें औरों से जुदा करता है। तमाम वो गुण जिसके चलते अपने पार्टी में बेहत्तर समन्वय के साथ पूर्ण एका के साथ संचालन हो रहा है, हाल तक तो सशक्त ही कहा जा सकता है।

अपनी पार्टी में बेहतर समन्वय का प्रयास तो भानुप्रतापपुर के विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी के कार्य क्षेत्र में महसुस किया जा सकता है,लोकतंत्र के चौथे स्तंभ स्थानीय पत्रकारों के साथ ही बेहतर समन्वय की आशा की जानी चाहिए,जहां कई पत्रकार उपेक्षित ही है।

✍️मनोज जायसवाल

———————-

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 
11  अप्रेल 2026 शनिवार

✍️मनोज जायसवाल

———————-

01. ध्रुव गोंड समाज के 38 वें वार्षिक अधिवेशन फरसकोट में शामिल हुए कांकेर विधायक आशा राम नेताम।

-आज भानुप्रतापपुर के ग्राम फरसकोट में आयोजित छत्तीसगढ़ आदिवासी ध्रुव, गोड़ समाज के 38वें वार्षिक अधिवेशन में कांकेर विधानसभा के विधायक आशा राम नेताम शामिल हुए। इस मौके पर अपने उद्बोधन में उन्होंने समाज के युवाओं से विशेष संवाद करते हुए उन्हें बढ़ती नशे की प्रवृत्ति से दूर रहकर शिक्षा, संस्कार और सकारात्मक सोच के साथ अपने जीवन को नई दिशा देने के लिए प्रेरित किया। युवा ही समाज और राष्ट्र के भविष्य के सशक्त स्तंभ हैं।इस अवसर पर आदिवासी समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामवासियों का अपार स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

———————–

02.विधायक सावित्री मंडावी की कार्यशैली से प्रभावित होकर हुआ सामूहिक प्रवेश। भानुप्रतापपुर में कांग्रेस को मिली मजबूती, बड़े पैमाने पर हुआ दल बदल।

—जिले की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब पूर्व जनपद सदस्य उमाशंकर तेमुन्ना सहित भाजपा के लगभग 40 सक्रिय कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। ग्राम चिल्हाटी में आयोजित गृह प्रवेश एवं कांग्रेस प्रवेश कार्यक्रम में यह सामूहिक शामिल होना चर्चा का विषय बना रहा।इस अवसर पर की उपस्थिति में सभी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष बीरेश ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील बबला पाढ़ी, जनपद अध्यक्ष सुनाराम तेता, सरपंच संघ अध्यक्ष प्रदीप कोरेटी, जनपद सदस्य सरोज मरकाम सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस नेता मौजूद रहे।बताया गया कि पूर्व जनपद सदस्य उमाशंकर तेमुन्ना विधायक सावित्री मंडावी की कार्यशैली एवं क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हुए। उनके साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं का कांग्रेस में प्रवेश पार्टी के लिए एक बड़ी राजनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सावित्री मंडावी ने सभी नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि उनके कांग्रेस परिवार में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर क्षेत्र के विकास को नई दिशा देंगे और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।कार्यक्रम में उमाशंकर तेमुन्ना, रामकुमार तेमुन्ना, अजित तेमुन्ना, नर्मदा तेमुन्ना, लालसाय धाकड़, धनवंतिन, काजल, ओमकार, गीतेश्वर, मिलन, ताम्रध्वज, कंचन, जमुना, देवकी, प्रीति, लालाराम, रुक्मणि सहित अनेक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। 

———————

03.कृषि केंद्रों खाद गोदामों पर अधिकारियो की दबिश,4 कृषि दुकानों को नोटिस।कांकेर जिले में कृषि मंत्री रामविचार नेताम के बैठक के बाद कृषि विभाग की सख्ती।

—ये जाने पर उन्हें नोटिस जारी कर कड़ी चेतावनी दी गई। उप संचालक कृषि जितेंद्र कोमरा के निर्देश पर उर्वरक निरीक्षक मनोज सरकार वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी आरपी मंडावी महात्मा तरेता ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अमित चौधरी किरण भंडारी प्रवीण कवाची कुलदीप साहू ऋषभ साहू शाखा प्रभारी गंगा सागर के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया विकासखण्ड भानुप्रतापपुर केभानुप्रतापपुर के मेसर्स भगवती ट्रेडर्स केवटी में विक्रय परिसर में मूल्य सूची नही पाया गया स्टॉक पंजी संधारण नहीं पाए गए जिसे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया इसी प्रकार मेसर्स कृषक साथी कृषि सेवा केंद्र संबलपुर, मूल्य सूची चस्पा नहीं पाया गया मेसर्स जैन कृषि केंद्र में विक्रय परिसर में मूल्य सूची नही पाया गया उर्वरक के पीओएस पॉइंट ऑफ सेल मशीन स्टॉक एवं भौतिक स्टॉक में अंतर पाए गए जिसे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया इसी प्रकार जैस ट्रेंड्स संभलपुर किसानो को दी जाने वाली बिल बुक नही पाया गया उक्त अनियमितता एवं कमियों के आधार पर उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत नोटिस दे कर 3 दिवस के भीतर लिखित प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के कड़े निर्देश दिए गए। समयावधि में पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किए जाने की स्थिति में लाईसेंस निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

————————

04. एकीकृत कृषि और आजीविका के लिए “दीदी के बखरी “से आ रही नई क्रांति कांकेर जिले की पहल।

-जिले में बिहान योजना के तहत महिलाओ के आजीविका मे वृद्धि हेतु सभी स्तर पर विभिन्न प्रयास किये जा रहे है । जिले में काफ़ी संख्या मे दीदीयां अपने जीवन स्तर मे  में सुधार के लिए आय मूलक गतिविधियों से जुड़ी हुई हैं ।क्ष अपनी आय दुगुनी करने के लिए एकीकृत क़ृषि के साथ अन्य लाइवलिहुड एक्टिविटी कर रही है इसमें अपने घर के बखरी (बाड़ी) में व्यावसायिक रूप से सब्जी -भाजी लगाकर उसको बाजार में बिक्री कर अपने आय मे वृद्धि कर रही है ,साथ मे  मछली पालन,मुर्गीपालन, बकरी पालन व वनोपज संग्रहण कर रही है। इस प्रकार से एकीकृत क़ृषि  जिले के चार विकासखंड_ नरहरपुर, कांकेर, भानुप्रतापपुर, चारामा में संचालित है, जिसमें प्रत्येक संकुल के चार गांव को लिया गया है। योजना का उद्देश्य महिला किसानों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है जिससे उनकी औसत आय प्रतिमाह बीस से पच्चीस हजार  तक पहुंच जाए।जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  हरेश मंडावी के मार्गदर्शन में  यह योजना ज़िले में सुचारु रूप से संचालित हो रही है,यह  योजना “दीदी के बखरी” नाम से संचालित है । विकासखण्ड नरहरपुर में 1200, कांकेर में 790, चारामा में 734 एवं भानुप्रतापपुर में 640 इस प्रकार कुल 3364 महिला किसानों द्वारा सब्जी बाड़ी, पोषण वाटिका, मुर्गी पालन, वनोपज संग्रहण, मछली पालन इत्यादि गतिविधियां की जा रही हैं। वित्त वर्ष 2026-27 में 10,780 महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है जिसमे उनका आवश्यक सहयोग करके उनके आय मे वृद्धि का प्रयास किया जायेगा । इनके लिए सभी क्लस्टर लेवल पर आजीविका सेवा केंद्र भी खोला जा रहा है जो दीदियों द्वारा ही संचालित होगा। इसके माध्यम से इनको उक्त गतिविधि के संचालन हेतु आवश्यक बीज, क़ृषि उपकरण, खाद आदि मुहैया कराया जायेगा। जिला पंचायत सीईओ बने श्री मंडावी ने गत दिनों नरहरपुर, चारामा, भानुप्रतापपुर, कांकेर की महिला किसानों से मिलकर उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली। इसी क्रम में वे नरहरपुर विकासखंड के सुदूर ग्राम पंचायत रावस और बांस पत्तर पहुंचे जहाँ महिला किसान सुरेखा नेताम के द्वारा बनाये गए बखरी मे लगाए ग्राफ्टेड सब्जी_ भाजी और मुर्गी पालन के कार्य को देख कर  प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने ग्राम ठेमा की महिला किसान नामिका यादव के वनोपज और मुर्गी, मछली पालन के कार्य को देखकर काफ़ी सराहा। आज शनिवार को भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम हाटकर्रा की महिला मोतिन दर्रो के बकरीपालन एवं मछली पालन  और सूरजमुखी की खेती के कार्य को देखकर प्रसंशा की। ग्राम धनेली की महिला जमुना कोर्राम से आजीविका डबरी से संबंधित जानकारी ली तथा कठोली की दीदी से चर्चा कर उन्होंने उनकी औसत मासिक आय की जानकारी लेते हुए उन्हें कार्य के प्रति प्रोत्साहित किया। इस प्रकार   जिले में  महिला आजीविका मे वृद्धि के लिए एकीकृत क़ृषि सबंधित “दीदी के बखरी “कार्य अन्य महिलाओ के लिए भी प्रेरणा  बन रहा है जिसे देखकर बाकी दीदीयां भी अपने जीवन स्तर मे सुधार लाने और आय बढ़ाने पर कार्य कर रही है।

 ————————

05 . उजियारा अभियान के तहत नशे के विरुद्ध कांकेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही।अवैध रूप से गांजे की बिक्री करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में ।आरोपी के कब्जे से 2.170 किलो ग्राम गांजा कीमती 1,08000 रू. जप्त।

-पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर  आकाश श्रीश्रीमाल के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस   शेर बहादुर सिंह ठाकुर भानुप्रतापपुर के पर्यवेक्षण में दिनांक 10.04.2026 को मुखबीर सूचना प्राप्त होते ही भानुप्रतापपुर पुलिस द्वारा घटना स्थल ग्राम बंधियापारा शाहकट्टा आरोपी द्वारा किलो ग्राम 2.170 ग्राम मादक पदार्थ गांजा अवैध रूप से रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक तलाश करते हुए रंगे हाथो पकड़ा गया तत्पश्चात पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना भानुप्रतापपुर में अपराध क्र. 77/2026 धारा 20(b)NDPS ACT के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया।

पुलिस टीम का विवरण:- निरीक्षक रामेश्वर प्रसाद देशमुख थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर, सहायक उप निरीक्षक रामबीर जाड़े, प्रधान आरक्षक 551 विजय कटकवार, आरक्षक 751 नरेश गावडे, आरक्षक क्रमांक 21 टोमन साहू, महिला आरक्षक क्रमांक 1238 रविता शोरी,

  ————————

06. जिला पंचायत सीईओ ने किया नरहरपुर विकासखंड के सुदूर ग्राम पंचायतो का औचक निरिक्षण।

-जिला पंचायत के मुख्यकार्यकारी  हरेश मंडावी के द्वारा विकासखंड नरहरपुर के सुदूर ग्राम पंचायत रावस और बासपतर का औचक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए सम्बंधित कर्मचारियों और सचिवों को निर्देशित किया। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के हितग्राहियों से मिलकर जल्द आवास पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।ग्राम पंचायत बासपतर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने आजीवका केंद्र का निरिक्षण किया एवं स्वं सहायता समूह की दीदियों के द्वारा किये जा रहे मछली पालन, मुर्गी पालन, किचन गार्डन का निरीक्षण भी किया।जिला पंचायत सीईओ ने ठेमा स्थित बालक छात्रावास का भी निरिक्षण किया एवं बच्चों से मिल रही सुविधाओं के बारे में पूछा और इनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।निरिक्षण के दौरान सीईओ जनपद नरहरपुर बी.आर. सुकदेवे, डीइओ सुरेंद्र कश्यप, पीओ मनरेगा, बीपीम एनरलएम, ब्लॉक कोर्डिनेटर पीएम आवास, समस्त पंचायत के सचिव और रोजगार सहायक उपस्थित थे।

  ————————

07.प्रेस वार्ता में भानुप्रतापपुर की विधायक सावित्री मनोज मंडावी बोलीं बस्तर की खनिज संपदा पर बाहरी कब्जा, स्थानीयों की हो रही अनदेखी।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की मौजूदगी में सरकार पर साधा निशाना

वीडियो-प्रेस वार्ता में भानुप्रतापपुर विधानसभा की विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी।

-बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बिनाका हेरिटेज होटल, जगदलपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बस्तर की खनिज संपदा का लाभ स्थानीय लोगों को नहीं मिल रहा है। इस दौरान भी उपस्थित रहे।पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सावित्री मंडावी ने कहा कि बस्तर क्षेत्र खनिज संपदा से समृद्ध है, लेकिन यहां के स्थानीय निवासियों की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में आने से पहले भाजपा ने आदिवासी क्षेत्रों में रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन अब उद्योगपतियों के साथ मिलकर खनिज संपदा का दोहन किया जा रहा है।उन्होंने प्रदेश में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन को लेकर भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह गतिविधियां सरकार के संरक्षण में फल-फूल रही हैं, जो भविष्य के लिए गंभीर चिंता का विषय है।इस अवसर पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, जिनमें लखेश्वर बघेल, विक्रम मंडावी, मोहन मरकाम, चंदन कश्यप, राजमन बेंजाम, रेखचंद जैन, देवती कर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 ————————

08.डीईओ रमेश निषाद व डीएमसी नवनीत पटेल ने दिए निर्देश, जिले में 60 स्कूल बने मॉडल संस्थान।

-कांकेर में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘सुपर 60 मॉडल स्कूल’ योजना को लेकर जिला स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जिला कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर तथा जिला पंचायत सीईओं हरेश मंडावी के निर्देशन में जिला पंचायत सभा कक्ष में संपन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार निषाद एवं डीएमसी नवनीत पटेल द्वारा की गई। इसमें जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं चयनित सुपर 60 मॉडल स्कूलों के संस्था प्रमुख उपस्थित रहे। जिला शिक्षा अधिकारी एवं डीएमसी ने बताया कि प्रारंभिक कक्षाओं (कक्षा 1 से 3) में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई प्रारंभ करने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा। साथ ही डिजिटल शिक्षा, मेंटरिंग, अतिरिक्त कक्षाओं एवं सतत मूल्यांकन प्रणाली को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए गए।बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि जिले के कुल 60 विद्यालयों को ‘सुपर 60 मॉडल स्कूल’ के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके अंतर्गत विकासखंडवार स्कूलों का चयन किया गया है ठक में यह भी बताया गया कि चयनित स्कूलों में सत्र 2026-27 से उन्नत शैक्षणिक व्यवस्था लागू की जाएगी। अधिकारियों ने सभी संस्था प्रमुखों को निर्देशित किया कि वे अपने विद्यालयों में अनुशासन, गुणवत्ता और नवाचार को प्राथमिकता देते हुए ठोस कार्ययोजना तैयार करें।

 ——————–

09 .धमतरी से चारामा की ओर आ रहे दो आटो के बीच माहुद के पास भिडंत हो गया। मवेशी को बचाने के चक्कर में जब एक आटो ने मोडा तो दूसरे आटो से टकरा गया। घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। तत्काल 108 की मदद से चारामा सामुदायिक अस्पताल लाया गया,जहां ईलाज जारी है।

————————

10.ग्राम बागोड़ में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 15 हाईवा रेत व 20 हाईवा गिट्टी जब्त, निर्माण कार्य की आड़ में महानदी से मशीनों से हो रहा था खनन, ठेकेदार को 5 दिन में रॉयल्टी जमा करने का नोटिस

————————

शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

————————

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏

————————

 

Related Posts

40 लोगों का कांग्रेस प्रवेश,सियासी जगत में पारा चढा

(मनोज जायसवाल) – कांग्रेस के बुथ चलो, संगठन सृजन से तो प्रभावित नहीं हुए? —कांकेर जिले में भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र की तात्कालीन विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी की कार्यशैली स्नेहभावों…

आज की टॉप 10 खबर 10 अप्रेल 2026 शुक्रवार

———————- ‘संपादकीय- ”पिता न हो तब पता चलता है जिम्मा ” -मां धरती है, तो पिता आसमान है। मां यदि बेटे को नौ महीने पालती है, तो पिता उसे जिंदगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *