आज की टॉप 10 खबर 10 सितंबर 2025 बुधवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
10  सितंबर  2025  बुधवार

✍️मनोज जायसवाल

————— 
संपादकीय—

महादेवी वर्मा‚ 11 सितंबर पुण्यतिथि  पर सादर….प्रणाम!
हिन्दी  की महान कवयित्री‚साहित्यकार…..

—हिन्दी की जानीमानी कवयित्री रही महादेवी वर्मा का जन्म 26 मार्च 1907 को एक हिंदु चित्रगुप्तवंशी कायस्थ समाज में हुआ था। उनकी मां शाकाहारी संगीत में रूचि रखने वाली महिला थी। पिता एक विद्वान व्यक्ति थे। महादेवी वर्मा की बालपन से साहित्यिक प्रतिभा थी। निहार उनकी प्रथम साहित्यिक कविता संग्रह थी। निहार के साथ ही “यामा”, , “रश्मि”, “नीरजा”, “सांध्यगीत” और “दीपशिखा” शामिल हैं, जबकि गद्य-विधा में “अतीत के चलचित्र”, “स्मृति की रेखाएँ”, “मेरा परिवार” तथा “श्रृंखला की कड़ियाँ” उनकी मुख्य कृतियाँ हैं। गद्व में उनकी कई संग्रह हैं। महान साहित्यकार सुर्यकांत निराला ने एक आयोजन में उन्हे साक्षात सरस्वती का स्वरूप कहा। साहित्य जगत में उन्हें 1956 में पद्म भूषण‚ 1979 में साहित्य अकादमी फेलोशिप‚ 1982 में उनके कविता संग्रह यामा के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार‚ 1988 में पद्म विभूषण से अलंकृत किया गयां।महादेवी वर्मा ने अपने प्रयत्नों से इलाहाबाद में ‘प्रयाग महिला विद्यापीठ’ की स्थापना की।महादेवी वर्मा ने 11 सितम्बर 1987, को प्रयाग में साहित्य जगत सहित दुनियां को अलविदा कह दिया। पर उनकी साहित्यिक अवदान हमेशा अमर रहेगा। उनकी सम्पूर्ण साहित्यक‚सामाजिक योगदान का वर्णन करना इस पेज में संभव नहीं है।

—मनोज जायसवाल

————–

विशेष-
मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी जोरों पर। विधायक ने स्थल का जायजा लिया।
– आगामी 14 सितंबर को नरहरपुर में होने वाले ठाकुर जोहरनी कार्यक्रम स्थल का आज कांकेर विधायक आशा राम नेताम द्वारा निरीक्षण किया। इस अवसर पर कांकेर कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी, सहित प्रशासनिक अधिकारियों एवं गोंडवाना समाज समन्वय समिति क्षेत्र नरहरपुर के समाज के प्रमुखजन उपस्थित रहे।

————————

01. सखी वन स्टॉप सेंटर के संचालन हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी। दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 22 सितम्बर।

—सखी वन स्टॉप सेंटर कांकेर के संचालन के लिए इच्छुक पात्र सेवा प्रदाताओं से 22 मई तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जिला स्तरीय समिति द्वारा प्राप्त आवेदनों का सूक्ष्म परीक्षण उपरांत पात्र एवं अपात्र सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि यदि किसी आवेदक को प्रकाशित सूची के संबंध में दावा-आपत्ति प्रस्तुत करनी हो तो वह 22 सितम्बर 2025 की सायं 05 बजे तक कार्यालयीन दिवस एवं समय में प्रस्तुत कर सकता है। दावा-आपत्ति केवल रजिस्टर्ड डाक, स्पीड पोस्ट अथवा कोरियर के माध्यम से ही जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, कांकेर में प्राप्त की जाएगी। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। पात्र-अपात्र सूची का अवलोकन जिले की आधिकारिक वेबसाइट एवं कार्यालय के सूचना पटल पर किया जा सकता है।
————————

02.प्राकृतिक आपदा पीड़ित तीन परिवारों को 12 लाख रूपए की सहायता राशि स्वीकृत।

—कलेक्टर   निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 के तहत् प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए प्राकृतिक आपदा से पीड़ित तीन परिवारों के आश्रितों को चार-चार लाख रूपए के मान से 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी है। पखांजूर तहसील के पी.व्ही. 64 श्रीपुर निवासी 45 वर्षीय सुकुमार व्यापारी की आंधी तूफान से पेड़ का डंगाल गिरने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनकी पत्नी श्रीमती सुमित्रा व्यापारी के लिए चार लाख रूपए स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार बांदे तहसील के ग्राम सावनपुर की 06 वर्षीय कु. चम्पा राय की सर्प काटने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके माता-पिता कृष्णपद राय एवं श्रीमती बिना राय हेतु चार लाख रूपए तथा कोयलीबेड़ा निवासी 45 वर्षीय बलमबाई पटेल की सर्प काटने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम आश्रित कुंजन पटेल एवं कुमेन्द्र पटेल के लिए संयुक्त रूप से चार लाख रूपए की सहायता राशि कलेक्टर द्वारा स्वीकृत किया गया है।

————————

03.इन्फैट्री बटालियन में भर्ती रैली का आयोजन 10 नवम्बर से 09 दिसम्बर तक।

—आर्मी स्टेशन नया रायपुर छत्तीसगढ़ एवं ओडिसा सब एरिया से प्राप्त जानकारी अनुसार 155 इन्फैट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) में भर्ती रैली का आयोजन 10 नवम्बर से 09 दिसम्बर 2025 के बीच किया जाएगा। इस भर्ती रैली में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश एवं बिहार राज्य के उम्मीदवारों को शामिल किया जाएगा। इस भर्ती रैली के संबंध में अधिक जानकारी के लिए नया रायपुर, आर्मी स्टेशन छत्तीसगढ़ एवं ओडिसा सब एरिया में कार्यालयीन समय में मोबाइल नम्बर -8899912934 एवं 9622202900 में संपर्क किया जा सकता है।

————————

04.सांसद खेल महोत्सव-2025 : तीन स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने प्रतिभागियों के लिए क्यूआर कोड जारी हुई।

—भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट (खेलो इंडिया) तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ के द्वारा सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन किया जाएगा, जिसके तहत इसमें शामिल होने वाले खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों का पंजीयन गत 29 अगस्त से आगामी 20 सितम्बर तक किया जा रहा है। उक्त आयोजन का उद्देश्य युवा प्रतिभागियों के खेल के क्षेत्र में प्रोत्साहित एवं प्रेरित करने, ग्रामीण तथा शहरी स्तर पर खेल संस्कृति विकसित करने और फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देना है। इसके सफल आयोजन के लिए कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जिला एवं ब्लॉक स्तर पर समिति गठित की है। उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारियों, जनपद पंचायतों के सीईओ और संबंधित विभागों के अधिकारियों को अधिक से अधिक प्रतिभागियों का पंजीयन आगामी 20 सितम्बर तक कराने के निर्देश दिए हैं।जिला खेल अधिकारी ने इस संबंध में बताया कि इसमें पंजीयन कराने के लिए विभाग द्वारा क्यूआर कोड जारी किया गया है, जिस पर स्कैन करके वांछित जानकारी भरकर प्रतिभागियों के द्वारा आसानी से पंजीयन कराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सांसद खेल महोत्सव 2025 के तहत जूनियर एवं सीनियर दो वर्गों में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें एथेलेटिक्स (100 मीटर दौड़, लंबी कूद), कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, गेंड़ी दौड़, गिल्ली डंडा एवं रस्साकस्सी जैसे खेल इवेंट्स को सम्मिलित किया गया है। इस संबंध में बताया गया कि सांसद खेल महोत्सव तीन स्तर पर आयोजित होगा, ग्रामीण स्तर, विधानसभा तथा लोकसभा स्तर। ग्रामीण स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 21 सितम्बर से 21 अक्टूबर तक, विधानसभा स्तर पर 22 अक्टूबर से 22 नवम्बर तक तथा लोकसभा स्तर पर 23 से 25 दिसम्बर के बीच किया जाएगा। कलेक्टर ने सभी इच्छुक प्रतिभागियों से अधिकाधिक संख्या में पंजीयन कराने की अपील की है।

————————

05.जिला कांकेर के थाना परतापुर के ग्राम गेड़ाबेड़ा जंगल पहाडी़ क्षेत्र में पुलिस-नक्सली मुठभेड़। 01 ईनामी माओवादी का शव बरामद। PLGA मिलिट्री कंपनी नम्बर 05 सदस्य ईनाम 08 लाख रूपये।

—पुलिस जानकारी मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर आई.के.एलिसेला द्वारा बताया गया कि दिनांक 07/09/2025 को कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र के मध्य जंगल में डीआरजी एवं बीएसएफ की संयुक्त पार्टी के द्वारा सर्चिंग अभियान प्रारंभ किया गया। अभियान के दौरान दिनांक 09.09.2025 को थाना परतापुर के ग्राम गेड़ाबेड़ा जंगल पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुआ। मुठभेड़ पश्चात् घटना स्थल की सर्चिंग के दौरान घटना स्थल से – 01 पुरुष माओवादी का शव बरामद।303 रायफल -01नग‚ वाकी टॉकी सेट -01नग अन्य नक्सली सामग्री बरामद। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर सुन्दरराज पी,उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज कांकेर अमित तुकाराम कामले, उप महानिरीक्षक बीएसएफ (भानुप्रतापपुर सेक्टर) विपुल मोहन बाला‚  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर   आई.के.एलिसेला द्वारा बताया गया कि मुठभेड़ में मारे गए माओवादी की शिनाख्त PLGA मिलिट्री कंपनी 05 सदस्य मासा (ईनाम 08 लाख रूपये) के रूप मे की गई है। पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज,   सुन्दरराज पी. ने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों और कठिन मौसम के बावजूद, बस्तर में तैनात पुलिस एवं सुरक्षा बल भारत सरकार तथा छत्तीसगढ़ शासन की मंशा के अनुरूप — और बस्तरवासियों की आकांक्षाओं के अनुरूप — जनजीवन और संपत्ति की सुरक्षा हेतु पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं। पुलिस महानिरीक्षक ने माओवादी कैडरों से अपील की कि वे यह यथार्थ स्वीकार करें कि माओवाद समाप्ति के कगार पर है। अब समय आ गया है कि वे हिंसा का मार्ग त्याग कर सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठाते हुए मुख्यधारा से जुड़ें। यदि वे अवैध और हिंसक गतिविधियाँ जारी रखते हैं, तो उन्हें कठोर परिणाम भुगतने होंगे।

————————

06. फेसबुक अकांउट से अश्लील टिप्पणी करने वाला 01 आरोपी गिरफ्तार।  फेस बुक अकांउट के जरिए मैसेज, फोटो वायरल किया गया।

—पुलिस जानकारी मुताबिक मामले संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी लक्ष्मीकांत साहू जिला साहू संघ अध्यक्ष ने थाना कांकेर आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि सोशल मिडिया मे अभद्र व अमर्यादित पोस्ट करने वाले मनोज कुमार मंडावी नाम के व्यक्ति द्वारा फेसबुक पर साहू समाज के ऊपर किये गए जाति सूचक अभद्र अशब्द व अमर्यादित पोस्ट किया गया है, जिससे पुरे साहू समाज के लोगों में आक्रोश है। मनोज कुमार मंडावी निवासी बुदेली कांकेर का अपने फेसबुक अकांउट के माध्यम से सर्व समाज, धर्म, देश, राज्य वर्ग संख्यक के बारे में अश्लील भददी टिप्पणी करते हुये धर्म के खिलाफ शत्रुता, विद्वेशपूर्ण किसी वर्ग धर्म का अपमान एवं धार्मिक भावनाओ को ठेस पहुंचाते हुये अपने फेस बुक अकांउट के जरिए मैसेज, फोटो वायरल किया है रिपोर्ट पर थाना कांकेर में अपराध क्रमांक 333/2025 धारा 196(1),196(2),299,302 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया उक्त आरोपी को पुलिस द्वारा त्वारित कार्यवाही करते हुऐ आज दिनांक 10.09.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड लिया गया सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर, के नेतृत्व में, सुरेन्द्र मानिपुरी सिंह, प्रआर सुरेश भुआर्य, आरक्षक श्रवण ठाकुर, पुरन लाल साहू का अहम भूमिका रहा है।

———————–

07.शासकीय उचित मुल्य दुकान संचालक विक्रेता संघ छत्तीसगढ अपनी 06 सुत्रीय मांगों को लेकर चारामा से रायपुर तक पदयात्रा आगामी 05 अक्टूबर से। 

—शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालक विक्रेता कल्याण संघ छत्तीसगढ़ की तत्वाधान पर अपनी 6 क्षत्रिय मांगों को लेकर बस्तर संभाग के प्रवेश द्वार चारामा के समता रंगमंच मां दुर्गा की मंदिर में पूजा अर्चना कर 125 किलोमीटर की पदयात्रा रायपुर मुख्यमंत्री निवास तक अपनी गंभीर समस्या को लेकर प्रदेश अध्यक्ष   रामदेव सिन्हा के नेतृत्व में पैदल यात्रा करेगी साथ ही प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय से मुलाकात करते हुए अपनी 6 सूत्री मांगों को अवगत कराएगी क्योंकि अन्य राज्यों के तुलना में छत्तीसगढ़ में विक्रेताओं को बहुत ही कम कमीशन दिया जाता है साथ ही समय पर कमीशन राशि 7 से 8 महीने में दिया जाता है जो कि हम सभी विक्रेताओं की 2 रोटी के लिए मुसीबतों का सामना करना पड़ता है ये बहुत ही दुर्भाग्य का विषय है कि डबल इंजन की सरकार ओर सुशासन की बात हर पटल में की जाती है परन्तु ऐसा नहीं है क्योंकि आज महंगाई के दौर में 30 रु प्रति क्विंटल   के दर से विक्रेताओं को नमक ,मध्यान भोजन,साथ ही विषम परिस्थिति जैसे कोरोना में भी हमारे विक्रेताओं ने ही सरकार का निर्देश पर कंधे से कंधे मिलकर साथ दिया और मुफ्त में राशन वितरण किया वो भी पूरी पारदर्शिता के साथ और आज भी सरकार की सबसे महत्वपूर्ण योजना की पूरी ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ निर्वहन कर रहे है के अलावा आज 2 से 3 साल हो गया वित्तीय पोषण की राशि जो हमारे लिए बहुत बड़ी राहत की बात होती है वह भी राशि अभी तक नहीं मिल पाई । जबकि हमारे विक्रेता भाइयों का इसी से परिवार का भरण पोषण होता है इन्हीं सब विषयों को लेकर 5अक्टूबर दिन सोमवार को चारामा से 125 किलोमीटर रायपुर तक शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालक विक्रेता कल्याण संघ छत्तीसगढ़ पदयात्रा करेगी यह जानकारी प्रदेश प्रवक्ता नरोत्तम वैष्णव जिला कांकेर छत्तीसगढ़ ने दी है।

———————–

08.आज जिला पंचायत सभाकक्ष कांकेर में चैतन्य संस्था द्वारा आयोजित हरित नारी, प्रकृति की खुशहाली कार्यक्रम में कांकेर विधायक आशा राम नेताम शामिल हुए। उन्हें इस अवसर पर सम्मान किया गया।

चित्र—प्रमाण पत्र प्रदान करते कांकेर विधायक आशा राम नेताम।

——————–

09.स्व. आरती रवि श्रीवास्तव को दी श्रद्वांजलि।

—आज नगर के पुराने कम्युनिटी हाल में स्व. आरती रवि श्रीवास्तव की शोक सभा आयोजित किया गया था। शोक सभा आयोजन में  भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मण्डावी ने पहूंच कर उनकी छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व गौ सेवा आयोग सदस्य नरेंद्र यादव,ब्लाक कांग्रेस कमेटी चारामा के कार्यकारी अध्यक्ष हिरवेंद्र साहू, महिला कांग्रेस के श्रीमती कमला गुप्ता के साथ अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

——————–

10. कांकेर विधानसभा के विधायक आशा राम नेताम ने आज  स्व. पप्पू चौरसिया जी के दशगात्र कार्यक्रम में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही परिवारजन को ढांढस बंधाया। उनके साथ कांकेर नगरपालिकाध्यक्ष अरूण कौशिक‚नगर के  वार्ड पार्षद एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

————–

शुभ रात्रि…..
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏

———————-

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 11 फरवरी 2026 बुधवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   11  फरवरी  2026 बुधवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”मंच पर थोथी वाहवाही से अधिक दुवाएं” —यही समय होता है, मानवता दिखाने का!…

आज की टॉप 10 खबर 10 फरवरी 2026 मंगलवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   10  फरवरी  2026 मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”युरिया खाद के नाम किसानों को हताशा” —जिले का चारामा विकासखंड जो स्वावलंबी और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *