आज की टॉप 10 खबर 10 जनवरी 2026 शनिवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
  10  जनवरी  2026  शनिवार

✍️मनोज जायसवाल

 ————————

संपादकीय

‘अवैध रेत उत्खनन से अवसाद मिला बाकी कुछ नहीं’
बीते 8-10 वषों में जिले का चारामा विकासखंड मुख्यालय में रेत उत्खनन के नाम क्या-क्या नहीं हुआ। कभी इसने सत्ता का धौंस दिखाया,कभी उसने ! महानदी का वो बेशकीमती रेत कहा जाता है कि इसके कणों में सोने की मात्रा है, गर्मी के दिनों में नदी पार होते तो सोने की चमक दिखायी देती।संभवतया स्वर्ण भंडार की खोज महानदी के तटीय इलाकों में भी हवाई सर्वे के माध्यम हुआ।करोडों ही नहीं अरबों राशि के रेत एवं गिट्टी पत्थर जैसे गौण खनिज यहां से लगातार आज पर्यंत तक पार होते रहे,यहां से बाहर के लोग समृद्व हो गए लेकिन कहने को पांचवी अनुसुचित क्षेत्र के वाशिंदों की स्थिति जस की तस बनी रही।
सत्ता की पहूंच का धौंस बताते दूरस्थ क्षेत्र के लोगों ने यहां के ग्रामीणों को बडे बडे सब्जबाग दिखाये। गांव के किसी एक तथाकथित प्रभावशाली आदमी को लेकर अवैध तरीके से रेत उत्खनन का तानाबाना बुना गया। लाखों-लाखों की राशि गांव को दान किये जाने की बात चलती रही। जब ये ही सच था तो आज कैसे किसी गांव में जनहित के वो कार्य या प्रतीक क्यों नहीं दिखते जो रेत उत्खनन के पैसों से बनाये गये हों?
उल्टा सत्ताधारी पार्टी विपक्षी एवं पत्रकारों,प्रबुद्वजीवियों को उल्टे कुछ रेत माफियों द्वारा बदनाम किया जाता रहा। यहां के लोगों के दिलों में अवसाद भरने का काम किया गया। यही कारण है कि रेत के नाम चारामा विकासखंड में कई लोगों के एक दूसरे से आपसी संबध टूट गये।
इतना ही नहीं कई दफा तो अवैध उत्खनन करने वाले रेत माफियों द्वारा थाने का डर दिखाया जाता रहा,तो केस भी दर्ज हुआ। इस प्रकार के घृणित कृत्य को देखकर लोगों ने अपने को किनारे ही करना उचित समझा लेकिन दिलों में महानदी महतारी के सीने को छलनी किये जाने की आग दहकती ही रही और आज भी दहक रही है।
चारामा विकासखंड के ही तब तत्कालीन सत्ताधारी पार्टी के पदाधिकारी एवं सर्व पिछडा वर्ग के जिला उपाध्यक्ष रहे नरोत्तम वैष्णव एवं रामदेव सिन्हा ने जब अवैध तरीके से रात में महानदी से रेत उत्खनन पर एक नजर देखना चाहा कि यह तो हमारे साथ अन्याय हो रहा है, बाहरी रेत माफियों ने चारामा थाने में इनके विरूद्व एफआईआर दर्ज किया गया। जब इन्होंने पूछा कि हम तो महानदी में किसी से लडाई नहीं किये हैं, किसी को कुछ बोला भी नहीं तो थाने में बताया गया कि नहीं तुम लोगों का शिकायत आया है कि रेत खनन करने वालों को गाली दिये हो।
याने कि वे जैसे चाहे वैसे माननीय सुप्रीम कोर्ट,एनजीटी के नियमों के विरूद्व महानदी मॉं के सीने को छलनी करते रहे और बेटा देखता रहे। लखनपुरी से लगे बोदेली घाट पर जब विजय मंडावी एवं अन्य लोगों ने अवैध उत्खनन पर विरोध जताया तो उन्हें भी तरह-तरह की विषम स्थिति का सामना करना पडा।जब-जब विरोध हुआ, तब-तब स्थानीय व्यक्तियों द्वारा ही अपने निजी स्वार्थ की खातिर इन अवैध तरीके से रेत उत्खननकर्ताओं द्वारा महज कुछ राशि में अपने स्वाभिमान की बली देकर बिका जाता रहा है,जिसके चलते अभी तक कोई ठोस रणनीति नहीं बन पाई और जैसी मर्जी वैसे रेत का उत्खनन करते चल रहे हैं।
रेत खदान अन्यत्र क्षेत्रों में भी है,फिर चारामा का चर्चा ही क्यों? चारामा से दुर्ग,भिलाई,राजनांदगांव जैसे बडे शहरों की दुरी कम है और मांग ज्यादा। रेत का क्वालिटी भी बेहतर है। बिना पीटपास रायल्टी की चोरी भी आम रूप से कुछ सेटिंग कर की जा सकती है,सहित तमाम कुछ वो कारण है,जिसके चलते यहां से रेत ले जायी जाती रही है।
लेकिन अब कुछ ही दिन में आम लोगों द्वारा पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर जल्द ही क्षेत्र से गौण खनिजों के उत्खनन परिवहन पर लामबंद होंगे ऐसा लग रहा है।
✍️मनोज जायसवाल
 ————————
  1. याद -ए -धमेंद्र हेतु ऑडीशन  ।

—सरस्वती कला मंच समिति कांकेर  द्वारा आयोजित फ़िल्मी दुनियां के लोकप्रिय अभिनेता स्व. धर्मेन्द्र जी  की “याद में याद -ए -धरमेन्दर ‘ केराओके गीत प्रतियोगिता का आयोजन 13 जनवरी 2026 को बाबूजी काम्प्लेक्स बरदेभाटा कांकेर में रखा गया है इस हेतु ऑडीशन (स्वर परीक्षण )   11 जनवरी2026 को कायस्थ समाज भवन मांझापारा कांकेर में प्रातः 11 बजे से 4 बजे तक होगा जिसमें ऑडीशन के पश्चात सर्वश्रेष्ठ गायकों का चयन निर्णायक मण्डल के द्वारा किया जायेगा, जो 13 जनवरी को अपनी प्रस्तुति स्वर्गीय धर्मेंद्र जी द्वारा अभिनीत गीतों पर ही देंगे । कार्यक्रम के आयोजन हेतु  अरुण कौशिक जी, राजेश शर्मा, रूपेंद्र बैस, केतन व्यास, सपन श्रीवास्तव, मनोज चोपड़ा, राजेश शुक्ला, पंकज श्रीवास्तव, सुरेश श्रीवास्तव, संदेश पाठक, दुर्गेश अवस्थी, गुलराज शर्मा, जीतेन्द्रधर शर्मा, अजय जैन, राजगोपाल कोठारी, सुनील साहू, मुरारी देवांगन, मयंक हड़प, टैश्वर जैन, मोहन सेनापति आदि संगीत प्रेमी लगे हुए हैं

———————— 

02. भागवत कथा श्रवण करने पहूंची भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी।

—शिव शक्ति सेवा समिति भानुप्रतापपुर के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा में  भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमत सावित्री मनोज मंडावी शामिल हुई। उन्होंने भगवताचार्य  से आशीर्वाद ली एवं लोगों की सुख शांति वैभव के लिए  भी कामना की।

 ———————

03. डेढकोहका के हृदय राम कोडोपी को कांग्रेसियों ने दी श्रद्वांजलि। 

—चारामा विकासखंड के ग्राम डेढ़कोहका में स्व. हृदय राम कोडोपी के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित किये। नरेंद्र यादव‚ ठाकुर राम कश्यप , हिरवेद्र साहू,भूषण सिन्हा, कृष्णा नायक, वासुदेव चंद्रवंशी, कृष्णा सिन्हा आदि उपस्थित थे।

 ———————

04.  बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ ग्रहण 15 जनवरी को।

— भारत सरकार महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार 27 नवम्बर 2025 से 08 मार्च 2026 तक 100 दिनों का बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के सभी विद्यालयों, कॉलेजों, स्वास्थ्य केन्द्रों, छात्रावासों, पुलिस थानों, आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा न्यायालयों में 15 जनवरी को दोपहर 12 बजे से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान हेतु शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने उक्त दिवस को जिले के समस्त विद्यालयों, कॉलेजों, स्वास्थ्य केन्द्रों, छात्रावासों, पुलिस थानों, आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा न्यायालयों में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कार्यक्रम की फोटोग्राफ्स तथा उपस्थित प्रतिभागियों की संख्या सहित पालन प्रतिवेदन भेजने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित भी किया गया है।

 ———————–

05. आज पुड़ोमिचगांव ( दुर्गूकोंदल ) में श्रीमती कलिता आंचला पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल के पति स्व. दयाराम आंचला के पुण्यतिथि में   भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी शामिल हुई। उन्होंने  श्रद्वांजलि दी। इस मौके पर कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराम नाग भी उपस्थित हुए।

 ———————

06.आज ग्राम कराकी( दुर्गूकोंदल ) में आयोजित कोलांग महोत्सव में सम्मिलित होकर भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी  ने बुढ़ादेव  का सेवा अर्जी कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद ली।

 ———————–

07.  जिला स्तरीय पत्रकार वार्ता मनरेगा बचाओ संग्राम में भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी‚ बालोद की विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा के साथ ही कांग्रेस के चारामा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हिरवेंद्र साहू‚ जिलाध्यक्ष बसंत यादव‚महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती मिथलेश साहू एवं अन्य कांग्रेसी शामिल हुए।

   ———————–

08. बस्तर पण्डुम के आयोजन एवं क्रियान्वयन को लेकर समाज प्रमुखों से की गई रायशुमारी। एक दिवसीय जिला स्तरीय आयोजन 28 जनवरी को भीरावाही में।  बैठक लेकर सुझाव आमंत्रित किए गए ।

— बस्तर संभाग की जनजातीय संस्कृति, स्थानीय कला, पारंपरिक लोक गीत, लोक नृत्य, व्यंजन, परिधान, पेय पदार्थों के मूल संरक्षण एवं संवर्धन करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा बस्तर पण्डुम -2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसके सफल क्रियान्वयन एवं सामाजिक जनों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने आज जिला पंचायत के सीईओ   हरेश मंडावी द्वारा समाज प्रमुखों की बैठक ली गई। इस दौरान उन्होंने जिला स्तरीय सामाजिक प्रतिनिधियों से सुझाव आमंत्रित किए गए तथा मार्गदर्शन प्राप्त किए गए। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि बस्तर पण्डुम का एक दिवसीय जिला स्तरीय आयोजन आगामी 28 जनवरी को ग्राम भीरावाही के गोंडवाना भवन में किया जाएगा।

जिला पंचायत के सभाकक्ष में आज शाम 4.30 बजे आहूत बैठक में कार्यक्रम स्थल, आयोजन समितियों का गठन, प्रतिभागियों के ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था, अधिकाधिक कलाकारों की सहभागिता तथा सिलसिलेवार विधाओं की बेहतर प्रस्तुति पर द्विपक्षीय चर्चा की गई। इसके अलावा आयोजन के उद्देश्य को दृष्टिगत रखते हुए बस्तर की जनजातीय पारंपरिक विरासत व संस्कृति को सहेजने तथा लुप्तप्राय आदिवासी सभ्यता को पुनर्जीवित करने पर जोर दिया गया। साथ ही जिला पंचायत के सीईओ एवं बस्तर पण्डुम के नोडल अधिकारी श्री मंडावी ने उपस्थित सभी समाज प्रमुखों को आवश्यक सहयोग करने की अपील की। बैठक में यह भी तय किया गया कि पारंपरिक पूजा पद्धति से जुड़े गायता, पटेल, पुजारी आदि के माध्यम से आयोजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। सीईओ ने विधावार तैयारियां सुनिश्चित करने और सामूहिक, युगल और एकल प्रस्तुतियों में पूर्व से तैयारियां एवं जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही परस्पर समन्वय स्थापित करने की बात उन्होंने कही।

उल्लेखनीय है कि बस्तर पण्डुम में 12 विधाओं को सम्मिलित किया गया है जिसमें बस्तर जनजातीय नृत्य, जनजातीय गीत, नाट्य, वाद्ययंत्र, पारंपरिक वेशभूषा एवं आभूषण, जनजातीय पूजा पद्धति, बस्तर शिल्प, चित्रकला, जनजातीय पेय पदार्थ, व्यंजन आंचलिक साहित्य और बस्तर वनौषधि का प्रदर्शन व प्रस्तुति शामिल है। इन विधाओं में स्थानीय कलाकारों को उचित प्लेटफॉर्म देने पर भी समाज प्रमुखों के साथ परस्पर चर्चा की गई। इस दौरान कांकेर एसडीएम  अरुण वर्मा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सुश्री जया मनु, जिला शिक्षा अधिकारी सहित विभिन्न जनजातीय समाज के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

———————–

09. राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन 12 जनवरी को।

—खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर 12 जनवरी सोमवार को पर भाषण प्रतियोगिता, काव्य पाठ प्रतियोगिता तथा रंगोली का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन बैंडमिंटन क्लब माहुरबंदपारा कांकेर में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में तीन विधाओं को शामिल किया गया है, जिसमें जिला मुख्यालय के समस्त स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थी एवं खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए खेल अधिकारी ने बताया कि युवा दिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम’, आत्मनिर्भर भारत, नशामुक्त भारत शपथ एवं विवेकानंद जी के विचारों व योगदान पर परिचर्चा किया जाएगा।

 ———————

10. आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत।

—कलेक्टर  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 में दिए गए अधिकारों का प्रयोग करते हुए मधुमक्खी काटने एवं नाला में डूबने से मृत्यु होने के दो प्रकरण में मृतक के आश्रितों लिए चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। दुर्गूकोंदल तहसील अंतर्गत ग्राम हाहालद्दी निवासी 50 वर्षीय अजमु राम नरेटी की मधुमक्खी काटने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम आश्रित रौनीबाई नरेटी के लिए चार लाख रूपए तथा ग्राम कोसपराली निवासी 55 वर्षीय राजाराम कोवाची की नाला में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में पत्नी श्रीमती रिंगायबाई कोवाची के लिए चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई है।

 ———————-

  शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

 ———————-
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
———————–

 

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 27 मार्च 2026 शुक्रवार

———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….  27 मार्च 2026 शुक्रवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- संपादकीय प्रिया राजवंश(अभिनेत्री) — 64-80 दशक की खुबसूरत अभिनेत्री रही। कुदरत,साहेब बहादुर,हँसते जख्म,चन्दा,हिन्दुस्तान की…

आज की टॉप 10 खबर 26 मार्च 2026 गुरूवार

विशेष— —आज श्रीराम नवमी के उपलक्ष्य में कांकेर नगर में शोभा यात्रा निकाली गई। वीडियो में आप भी देख सकते हैं कि लोगों में कितना हर्ष उल्लास का वातावरण है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *