‘संपादकीय-
”पिता न हो तब पता चलता है जिम्मा ”
-मां धरती है, तो पिता आसमान है। मां यदि बेटे को नौ महीने पालती है, तो पिता उसे जिंदगी भर पालता है। मां सोचती है,आज मेरा बेटा कैसे खाना खाएगा तो वही पिता सोचता है मेरा बेटा जिदगी भर कैसे खाना खाएगा। दुनिया में यदि संतान के लिए मां सबकुछ है तो पिता उससे भी बढ़कर है। संतान के जन्म के बाद से ही पिता के कंधों पर सारी जिम्मेदारियो का बोझ आ जाता है,जो कभी पीछा नहीं छोड़ता। जिंदगी के अंतिम पड़ाव तक और उसके जाने के बाद भी कई दफा लोग यही कहते हैं कि उनके बाप ने उनके लिए कुछ ज्यादा नहीं किया। खुद परिवार को सुख रहने के लिए हरदम पिसता रहता है,खुद वो रोजमर्रा में अपने को अभावग्रस्तता रखता है,जिसकी जानकारी खुद अपने लोगों को नहीं बताता। सीने की उभरती पसलियां और चश्मा सब उस पिता की बिना बोले कहानियां बयां करते हैं। उनकी जिम्मेदारी और परिवार को समझने की झलक बाथ सोप में सेविंग करने के भाव को देखकर समझी जा सकती है। पिता की कमी तब पता नहीं चलता,जब पिता न हो तब की सोच कर जरा देख लीजिएगा। संक्षेप में कहें तो पिता है,तो जहान है,पिता नहीं तो कुछ नहीं। आपके भी पिता नहीं है,तो जरा उन दिनों को याद कर लीजिएगा आप अपने को अश्रुओं में पाओगे। तब जब मातृ दिवस तो याद होता है,लेकिन पिता का नहीं। पहले तो पिता काफी कुछ बना कर विदा लेते। अब वक्त ऐसा आ गया है कि आज का पिता ज्यादा बनाने की स्थिति में नहीं। भविष्य में बेटे ही अपनी आजीविका विकास काफी संघर्ष करते खुद लिखना पड़ेगा। बातें गूढ़ है,जिसका भाव काफी विस्तारित है।
✍️मनोज जायसवाल
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
10 अप्रेल 2026 शुक्रवार
✍️मनोज जायसवाल
———————-
01. कांकेर पुलिस द्वारा मोर मितान अंतर्गत सतत् जनसंवाद कार्यक्रम जारी।थाना कोतवाली अंतर्गत गांवो में हुआ कार्यक्रम का आयोजन।अपराध नियंत्रण में जनसंवाद बना सशक्त मंच।
—अभियान का संक्षिप्त विवर णः- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना प्रभारी प्रतिक बनसोडे दादासाहेब(भापुसे0) के नेतृत्व में आज दिनांक 09.04.2026 को ग्राम पंचायत कुष्टिीकुर, ग्राम पीढापाल, एवं ग्राम बारदेवरी में जाकर मोर मितान के तहत् चलित थाना एवं जन जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें ग्राम के वरिष्ठ नगरिकों , ग्रामवासियों एवं महिलाओं की उपस्थिति में थाना प्रभारी के द्वारा मिटिंग लिया जाकर निम्न बिन्दुओं पर जानकारी दी गई…
1.सायबर के माध्यम से होने वाले फ्राड के बारे में बताकर उससे बचने के उपाय और सावधानी के बारे में लोगों को सरल शब्दों में समझाकर सायबर हेल्फलाईन नम्बर, व सूचना हेल्फलाईन नम्बर के बारे में लोगों को विस्तार से बताया गया।
2.महिला सुरक्षा टीम की त्वरित करवाही व सतत निगरानी तथा महिला हेल्पलाइन नंबर के संबंध में जानकारी।
3.यातायात नियमों का पालन करते हुए अपनी और दूसरे की यात्रा को सुगम बनाने के निर्देश दिए गए।
4.चिटफण्ड संबंधी अपराध।
5.किरायेदार एवं गांव में बहारी व्यक्तियों से सतर्कता के संबंध में जानकारी।
6.नशा एवं मादक पदार्थों के सेवन जैसे सामाजिक बुराई से परिवार एवं समाज में पड़ने वाले दुष्प्रभाव से अवगत कराना।
7.ग्राम में किसी संदीग्ध व्यक्ति के होने पर तत्काल पुलिस बीट आरक्षक को सूचना देने।
8.बालविवाह,मानवतस्करी,जैसे अन्य सामाजिक अपराध के बारे में जानकारी।
9.ग्राम के नगरिकों को पुलिस के साथ जुडे रहने व्हाटसप ग्रुप बनाने के संबंध में एवं आम जनता को पुलिस से जुडकर अपनी समस्याओं को रखने तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में जागरूक कर अन्य जानकारी दी गई।
पुलिस टीम का विवरणः- थाना प्रभारी बनसोडे प्रतिक दादासाहेब(भापुसे0), बीट प्रभारी उपनिरीक्षक उपनिरीक्षक सुरेन्द्र मानिकपुरी, प्रधान आरक्षक 773 दिनेश कुलदीप, आरक्षक रामसेवक पैकरा, एवं थाना पेट्रोलिंग टीम।
———————–
02.महतारी वंदन ई-केवाईसी कार्य के लिए अनाधिकृत रूप से महिला हितग्राहियों से 50-50 रूपये की राशि लेेन वाले वीएलई का आईडी किया जा रहा ब्लाक। अब इस प्रकार से वसुली पर लगेगा विराम।

—छत्तीसगढ शासन की महती महतारी वंदन योजना के ई-केवाईसी का कार्य इन दिनों चल रहा है,जहां कुछ सेंटरों पर वीईएल द्वारा ई-केवाईसी के नाम पर महिला हितग्राहियों से 50-50 रूपये वसुला जा रहा था। जबकि सीएससी सेंटर संचालकों का प्रशिक्षण प्रत्येक ब्लाक मुख्यालय में हुआ था,जहां डिस्ट्रीक्ट मैनेजर द्वारा पहले पहल यह जानकारी दी गई थी, कि इस कार्य के एवज में कोई राशि नहीं लिया जाना है,यह निःशुल्क करना है। इसकी मानदेयय राशि वीएलई के बैंक एकाउंट में दी जायेगी। बावजूद इसके अधिक कमाई की लालच में प्रति केवाईसी 50 रूपये लिया जा रहा था।
इस पर संज्ञान लेते हुए कल 09 अप्रेल को अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति जिला इकाई द्वारा संज्ञान लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया था, कलेक्टर द्वारा तत्काल कार्रवाई किया गया। जिस पर आज 10 तारीख को ही महिला बाल विकास के माध्यम प्रतिवेदन ई-डिस्ट्रीक्ट मैनेजर पारसमल चांडक को मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए जिस लोकसेवा केंद्र में इस प्रकार की शिकायत आ रही है, उसका आईडी ब्लाक किया जा रहा है। सबसे पहले चारामा विकासखंड के ग्राम से एक आईडी को आज ब्लाक किया गया है।
इस कार्रवाई को लेकर जिले के कई सेंटर जो इस प्रकार की राशि ले रहे थे, हडकंप मच गया है। आशा की जा सकती है, कि अब इस प्रकार सख्त कार्रवाई से अनाधिकृत रूप से महिला हितग्राहियों से ली जा रही राशि पर विराम लगेगा। तत्संबंध में यह भी बताना लाजिमी होगा कि शिकायत तो किया गया है,लेकिन डरने की जरूरत उन्हें है,जो राशि वसुल रहा है, जो ईमानदारी से कार्य कर रहा है,उन्हें उनके आईडी ब्लाक होने से डरने की जरूरत नहीं है।
———————
03.सड़क दुर्घटना पर कांकेर पुलिस की कार्रवाई।लापरवाही पूर्वक कार चला कर भीषण दुर्घटना को अंजाम देने वाले कार चालक के विरूद्ध अपराध दर्ज।
—पुलिस जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09.04.2026 को प्रार्थी मुकेश उसेण्डी निवासी उडकुडा अपने गांव के मुकुन्द मण्डावी के स्वीपट डिजायर कार क्रमांक सीजी 19 बी डब्लू 5065 में सगुल दास नेताम, श्रीमती मकतुला नेतम, बच्चा वंश नेताम दीना यादव एवं ग्राम लखनपुरी के श्रीमती कंती मण्डावी, श्रीमती जहुरा जुर्री सवार होकर शादी कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम चिवरांज गये थे, शादी कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार से सभी लोग वापस ग्राम उछकुडा जा रहे थे कि रात्रि करीबन 10.30 बजे नेशनल हाईवे रोड 30 में ग्राम नाथियानवागांव के पास पहूंचे ही थे कि चारामा की ओर से आ रही कार क्रमांक सीजी 19 बी. ई. 4451 के चालक विश्वजीत नेताम द्वारा अपने कार को तेज रफ्तार से लापवाही पूर्वक चालाकर कार क्रमांक सीजी 19 बी डब्लू 5065 को ठोकर मारकर दुर्घटनाग्रस्त करने से कार मे बैठे लोगों को गम्भीर चोटें आने कि सूचना पर थाना कांकेर थाना प्रभारी बनसोडे प्रतिक दादासाहेब(भापुसे0) द्वारा पुलिस टीम को मौका घटना स्थल भेजकर घायलों को 108 वाहन, पुलिस थाना पेट्रोलिंग, हाईवे पेट्रोलिंग, यातायात पेट्रोलिंग पार्टी की मदद से घायालों को ईलाज हेतु जिला अस्पताल कांकेर लाकर भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल कांकेर में ईलाज के दौरान जिसमें स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक सीजी 19 बी डब्लू 5065 के कार चालक दीना यादव, सगुन दास नेताम, श्रीमती मकतुला नेताम, बच्चा वंश नेताम, श्रीमति कुंती मण्डावी, श्रीमती जहुरा जुर्री की मृत्यु हो गई एवं अन्य घयलों को हायर सेन्टर रिफर किया गया है ईलाज जारी हैं। मृत व्यक्यिों का मर्ग इन्टीमेंशन कायम कर विधिवत् जिला अस्पताल कांकेर में पोस्टमार्डम किया जाकर कार क्रमांक सीजी 19 बीई 4451 के चालक विश्वजीत नेताम के विरूद्ध अपराध क्रमांक131/2026 धारा 281,125(ए),106(1) बीएनएस कायम कर विधिवत् कार्यवाही की जा रही है।

ऊपर चित्र इस भीषण सडक हादसे में जिन 6 लोगों की मौत हो गई लखनपुरी निवासी मृतक की एकमात्र संतान तकरीबन 7 वर्षीय बिटिया थी, जिसके संबंध में बताया जाता है कि इन्होंने वहां नहीं जाने की जिद भी की थी। लेकिन परिवार के साथ गई थी,जिनकी भी मौत हो गई। अब इनके परिवार में कोई नहीं बचा है। लखनपुरी स्थित गली में जनक साहू के बाजू में इनका घर था,जहां ये आ रहे थे। आज इस भीषण घटना को लेकर लखनपुरी,उडकुडा में दिन भर मातम छाया रहा।
————————
04. आने वाले 21 एवं 23 अप्रैल को होगी रासायनिक आपदा मॉक ड्रिल तैयारियों को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित।

-भारत सरकार के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मार्गदर्शन में प्रस्तावित राज्य स्तरीय रासायनिक (औद्योगिक) आपदा मॉक एक्सरसाइज की तैयारियों को लेकर आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ओरिएंटेशन एवं कोऑर्डिनेशन बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य, जिला एवं तहसील स्तर के अधिकारी, आपदा प्रबंधन से जुड़े विभाग, औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि तथा एनडीआरएफ व एसडीआरएफ, फायर एवं पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल हुए। जिले से डिप्टी कलेक्टर रानू मैथ्यूस शामिल हुई।वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आपदा प्रबंधन योजनाओं की समीक्षा, इंसिडेंट रिस्पांस सिस्टम के प्रभावी क्रियान्वयन, आपातकालीन सेवाओं के समन्वय, अस्पतालों की तैयारी तथा संसाधनों की उपलब्धता जैसे प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की गई। बताया गया कि 21 अप्रैल 2026 को टेबल टॉप एक्सरसाइज तथा 23 अप्रैल 2026 को राज्य के चयनित स्थलों पर फिजिकल मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इस मॉक एक्सरसाइज का उद्देश्य आपदा प्रतिक्रिया प्रणाली को मजबूत करना एवं विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। सभी विभागों को समय-सीमा में आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। वीडियो कांफ्रेंसिंग में नगर सेना, उद्योग , पुलिस, लोक निर्माण, उर्जा, स्वास्थ्य, जल संसाधन, नगरीय निकाय, खाद्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, श्रम तथा खनिज विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
————————
05 . सोलह लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत
-कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा नदी व नाल में डूबने और तालाब में डूबने से मृत्यु होने के चार प्रकरणों में मृतकों के निकटतम आश्रितों के लिए चार-चार लाख रूपए की मान से 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत किए गए हैं। चारामा निवासी सुरेन्द्र कुमार यादव की नदी में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उसकी पत्नी श्रीमती निशा यादव नाबालिक पुत्री झरना यादव और उसके वली पालक संतोषी यादव निवासी राऊत पारा रायपुर के लिए चार लाख रूपए स्वीकृत किए गए हैं। इसी प्रकार चारामा तहसील के ग्राम किशनपुरी निवासी 28 वर्षीय अमन कुमार की चिनार नदी में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उसके माता-पिता नारायण मण्डावी और श्रीमती छबीला मण्डावी के लिए चार लाख रूपए, ग्राम मयाना निवासी 39 वर्षीय दादूसिंह पोया की मयाना बांध के नाला में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उसकी पत्नी श्रीमती पार्वती बाई के लिए चार लाख रूपए और अंतागढ़ तहसील के ग्राम पेवारी निवासी 59 वर्षीय गोपीराम हिड़को की तालाब में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उसकी पत्नी श्रीमती जग्गोबाई के लिए चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किए गए है। स्वीकृत सहायता राशि का भुगतान संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार के माध्यम से हितग्राही को किया जाएगा।
————————
06. महानदी में एनीकट हेतु बजट की स्वीकृति पर कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ।

–महानदी के अरौद,बांडाटोला,पिपरौद,बोदेली के वाशिंदे किसानों द्वारा महानदी में एनीकट बनाये जाने की मांग की गई थी,जिससे क्षेत्र में भुमिगत जल स्तर बनी रहे। तत्संबंध में कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया था। विभाग द्वारा शासन को इस एनीकट निर्माण कार्य हेतु 2276.58 लाख का प्राक्कलन शासन को भेजा गया था। इस बजट में यह कार्य छत्तीसगढ शासन द्वारा स्वीकृत किया गया। लेकिन अभी तक यहां के लोगों को यह जानकारी नहीं मिल पा रहा है कि काम कब से शुरू होगा। क्षेत्रवासियों का कहना है कि बजट में आने के बाद भी लेटलतीफी समझ से परे है। लोगों का कहना है कि यह एनीकट बनाये जाने से ना जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य होगा अपितु महानदी के रेत का संरक्षण भी हो सकेगा। अभी भैंसाकट्टा खदान से प्रस्ताव तो दिया गया है,लेकिन चिनौरी,बोदेली की ओर से इन्हें रेत निकालने के लिए ग्रामवासी लामबंद है कि वे किसी भी स्थिति में अपने गांव का सडक बर्बाद होने नहीं देंगे। जिसके चलते कुछ रेत माफिया सेटिंग के जुगाड में लोगों के पास मिलजुल रहे हैं। लेकिन ग्रामवासी तटस्थ है, वे रेत के मामले पर सख्त है। ग्राम पंचायत पिपरौद की सरपंच श्रीमती लता मंडावी ने अतिशीघ्र बजट में पारित एनीकट निर्माण कार्य प्रारंभ किये जाने की मांग की है।
————————
07. कांकेर विधायक पहूंचे देवीनवागांव।लोगों ने किया आत्मीय स्वागत।

-आज नरहरपुर क्षेत्र के ग्राम देवीनवागांव में गांव चलो बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत ग्रामवासियों के कांकेर विधानसभा के विधायक आशा राम नेताम पहूंचं। लोगों के साथ उन्होंने आत्मीय भेंट मुलाकात ककी। इस अवसर पर गांव के माताओं-बहनों, युवाओं और वरिष्ठजनों से मिलकर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना।इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।
————————
08.राजेश तिवारी ने कांकेर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती मिथिलेश शोरी, सरजू राम शोरी ने निवास स्थान पर सौजन्य मुलाकात की।

————————
09 .कल रात्रि नाथिनवागांव के पास हुए मृतकों के गृह निवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों को ढांढस बंधाया। इस अवसर पर , हिरवेन्द्र साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी चारामा, सौरभ तारम अध्यक्ष कांग्रेस मंडल लखनपुरी, बिराज गावड़े सदस्य जनपद पंचायत चारामा आदि उपस्थित रहे

————————
10.आज ग्राम पुसवाड़ा में आयोजित जन-जागरूकता अभियान में कांकेर विधायक आशा राम नेताम शामिल हुए। कांकेर पुलिस द्वारा जनहित में की जा रही पहल का हिस्सा बने।कांकेर पुलिस द्वारा क्षेत्र के गांव-गांव तक पहुंचकर चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों के पालन, उजियारा अभियान तथा मोर मितान महिला रक्षा टीम के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता के प्रति प्रेरित किया जा रहा है।ग्राम पुसवाड़ा के जागरूक ग्रामवासियों के साथ संवाद कर इन महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की और सभी से अपील की कि सुरक्षित, जागरूक और सशक्त समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता अवश्य निभाएं।

————————
शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…
————————
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
————————






