आज की टॉप 10 खबर 10 अप्रेल 2025 गुरूवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
10 अप्रेल 2025 गुरूवार

✍️मनोज जायसवाल

—————–
-अपनी लोकप्रियता के लिए इस दौर में होड सी मची हुई है। कई को यह लगता है कि वे खासे लोकप्रिय है। लेकिन आपकी लोकप्रियता खुद प्रशंसा करने की अपेक्षा सोसायटी में पता करें तो ज्यादा बेहतर होगा कि आप इतने लोकप्रिय हैं कि अमूमन लोगों के दिलों में राज करते हैं। यह बात भी सनद हो कि आप लोकप्रिय किस कार्य के लिए हैं। क्योंकि समाज में कई लोग तो गलत कार्यों की वजह से भी चर्चा में होते हैं। जिसकी जैसी सोच। कुछ तो जेल की हवा खा कर आने के बाद भी लोगों के बीच खुद की लोकप्रियता का ढिंढोरा पीट रहे होते हैं। सीधे शब्दों में कहें तो लोकप्रियता अच्छे कार्यों के लिए हो तब ही ठीक है। प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि वह अपने अंतस को झांक ले कि उन्होंने दूसरों के लिए  परोपकार के लिए कितना कुछ किया है? नगरों में आपके दिल में कितने जरूरतमंद‚बेबस लोगों के प्रति दया कृपा जगती हैॽ कितनों का आप भला कर पाते हैंॽ  क्योंकि समाज में यही बातें याद रखी जाती है। वरन अपने लिए तो सभी जीते हैं।
—————–

01. कांकेर से रायपुर की ओर जा रही महेंद्रा बस जिसके संबंध में प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि ट्रक से ओवरटेक कर रहा था कि पेट्रोल पंप की दिशा मे रहे कानापोेंड निवासी डालन तिवारी महाराज (मिथलेश तिवारी)के सुपुत्र छम्मन तिवारी  को बस ने चपेट में ले लिया जहां मौके पर उनकी मौत हो गई। खबर सुनते ही कानापोंड(लखनपुरी) में मातम पसर गया। हादसे के तत्काल बाद चारामा पुलिस मौके पर पहूंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

 पेट्रोल पंप  से तारसगांव वर्तमान में मेडिकल कालेज का यह  दुर्घटनाजन्य क्षेत्र ही है‚जहां  कई बार हादसे होते रहे हैं।

”सशक्त पथ संवाद”  द्वारा लखनपुरी में स्व.बलीराम तिराहे के पास भी यातायात पुलिस से स्टापर लगाये जाने की खबर लगायी थी‚लेकिन अभी तक बाजार दिवस पर भी कार्रवाई नहीं की गई। जिस पर ध्यान देने की जरूरत है‚ ताकि हादसे ना हों।

चित्र— सडक पर खडी वह बस  जिसकी ठोकर से हादसा हुआ और एक घर का चिराग बुझ गया।

 

02. आज महावीर स्वामी की जयंती अवसर पर नगर में जैन समाज चिलचिलाती गर्मी के बावजूद शानदार जुलूस निकाला गया। जुलूस जिनालय राजापारा से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए जिनालय पर ही समाप्त हुआ। जन सहयोग के सदस्यों ने जैन समाज के जुलूस का पुष्प- मालाओं एवं पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया। गर्मी से राहत हेतु शीतल शुद्ध पेयजल की बोतलों का वितरण भी किया। संस्था के सभी सदस्य जैन बंधुओं से उत्साह पूर्वक मिले एवं सबको महावीर जयंती की बधाईयां व शुभकामनाएं प्रदान कीं। नगर के समाजसेवियों में जन सहयोग के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी, राजकुमार फब्याणी, बल्लू राम यादव, मोहन सेनापति, भूतपूर्व सैनिक टेश्वर जैन , करण नेताम, प्रवीण गुप्ता, सागर देव, दिनेश मोटवानी ,अमित जवरानी, उदय नगर पार्षद, चंद्रलोक ठाकुर, ओमकार देव, विशाल दुबे, महाराज, विनोद वाल्मीकि, सागर गोस्वामी, आदि ने जुलूस के स्वागत सत्कार में सक्रिय भाग लिया। जैन समाज की ओर से राजकुमार चोपड़ा ,अभय बाफना, देवेंद्र कुमार जैन आदि ने जन सहयोग के समाज सेवियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया।

03. छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सेना में भर्ती के लिए प्रोत्साहन हेतु जिले के सभी भूतपूर्व सैनिकों, विधवाओं एवं सेना में सेवारत सैनिकों से सम्मान निधि राशि हेतु आवेदन आमंत्रित की गई है। साथ ही ऐसे माता-पिता जिनके एक मात्र पुत्र या सभी पुत्र सैन्य सेवा में होने पर उन्हें सम्मान निधि (जंगी इनाम) 05 हजार रूपए प्रतिवर्ष देने का प्रावधान है। इसके अलावा जो सैनिक सेवानिवृत्त हो चुके हैं, उन्हें भी सेवानिवृत्त से पांच वर्ष तक जंगी इनाम दिए जाने का प्रावधान है।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2025-26 के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय कांकेर में शीघ्र आवेदन जमा कर सकते हैं, ताकि समय से जंगी इनाम दिया जा सके। इसके लिए आवेदन पत्र के साथ पिता का निवास प्रमाण-पत्र, नोटरी किया हुआ शपथ पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति, बैंक पासबुक का प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति और ऑफिसर कमांडिंग का सर्टिफिकेट (सेवारत सैनिकों के लिए) आदि आवश्यक दस्तावेज जमा करना अनिवार्य होगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय का दूरभाष नंबर 07868-299299 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

04. नगर के युवा नेता गणेश तिवारी को विश्व हिंदू महासंघ का प्रदेश मंत्री और बस्तर प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष योगीराज कुमार नाथ चौहान और राष्ट्रीय संगठन के महामंत्री की दिशा-निर्देश पर प्रदेश संयोजक आलोक पांडे द्वारा की गई है। पं. तिवारी की इस महत्वपूर्ण भूमिका में योगदान से संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।नियुक्ति के पश्चात, पं. तिवारी ने आलोक पांडे, चंद्रशेखर शुक्ला के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से भेंट की। इस भेंट में, उन्होंने संगठन के उद्देश्यों को लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया। डॉ. सिंह ने उन्हें संगठन की नियमावलियों का पालन करते हुए, हिंदू धर्म के उत्थान और एकता के लिए जुटने की सलाह दी।

चित्र— विश्व हिंदू महासंघ का प्रदेश मंत्री और बस्तर प्रभारी नियुक्त होने के बाद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के साथ नजर आ रहे कांकेर नगर के गणेश तिवारी।

 

05. चारामा क्षेत्र में इन  दिनों हर गांव के वाशिंदे बिजली के लौ—वोल्टेज की समस्या से जुझ रहे हैं। बल्ब टिमटिमाने लगी है। निस्तारी बोर पंप भी नहीं चल रहे हैं। आज दिन भर की तपिश गर्मी से नगरवासियों का हाल बेहाल रहा। बिजली व्यवस्था सुचारू रखे जाने विभाग से गुजारिश की।

 

06. बहला फुसलाकर अपहरण कर नाबालिग से बलात्कार करने वाले आरोपी को थाना चारामा पुलिस ने किया गिरफ्तार  किया।

जिले के कोरर पुलिस द्वारा हत्या करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार, जादू टोना के शक में की गई बैगा की हत्या, आरोपी के सपने में बार-बार आता था मृतक बैगा, माता की तबीयत बैगा द्वारा बिगाड़ने की शंका पर की गई हत्या  ।

07.  छत्तीसगढ़ प्रदेश पंचायत सचिव संघ के बैनर तले ब्लाक इकाई नरहरपुर के सचिवों द्वारा विगत 24दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। आज 24 वें दिन सरकार को सद्बुद्वि  देने रामायण पाठ धरना स्थल नरहरपुर में किया गया।ग्राम पंचायत सचिव संघ नरहरपुर के सचिवों द्वारा बताया की ग्राम पंचायत के सचिव वर्ष 1995 से सचिव पद पर कार्य करते आ रहें हैं, जिनका पद तो नियमित हैं लेकिन राज्य सरकार उन्हें अपना कर्मचारी नहीं मानता, क्योंकि ग्राम पंचायत सचिवों का शासकियकरण राज्य सरकार के द्वारा नहीं किया गया हैं। ग्राम पंचायत सचिवों की मांग को विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र ” मोदी की गारंटी “में रखा गया हैं। इसके बावजूद सचिवों का शासकीयकरण करने बीजेपी की डबल इंजन की सरकार ने अभी तक न ही बजट सत्र में रखा, न ही कमेटी की अभी तक रिपोर्ट आया हैं। इंडोर स्टेडियम रायपुर के सम्मान समारोह में माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  के द्वारा अपने उद्धबोधन में कहा गया था की आप लोगों की मांग मोदी की गारंटी की घोषणा पत्र में हैं, मोदी की गारंटी में मांग का होना मतलब गारंटी का पूरा होने की गारंटी हैं। इसलिए आप लोगों की मांग साशकीयकरण को घोषणा करने की जरुरत नहीं हैं, इसे पूरा करने कमेटी बनाने की घोषणा की गई और 100दिनों में कमेटी का रिपोर्ट आने पर सचिवों का शासकीयकरण किया जायगा कहा था, लेकिन अभी तक सासकीयकरण नहीं किया गया हैं। जिससे छुब्ध होकर प्रदेश के सभी ग्राम पंचायत सचिव अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं और हड़ताल मांग पूरा होने तक चलेगा।इस अवसर पर सचिव संघ नरहरपुर के संरक्षक  मनीराम सलाम, अध्यक्ष   संजय कलिहारी, उपाध्यक्ष  प्रभुराम मंडावी, श्रीमती नैन देवांगन,सचिव  अनिरुद्ध जैन, कोषाध्यक्ष  विष्णुराम सिन्हा, सह सचिव  लक्ष्मण सरोज, संगठन मंत्री श्री तेश्वर जैन, प्रवक्ता  भागेस साहू, मिडिया प्रभारी  पुरुषोत्तम सोमवंशी, सालाहकार  रेनकुमार पटेल  बालाराम यादव कार्यकारिणी सदस्य  लखन साहू,संतोष लोन्हारे, मन्नूराम नेताम, श्रीमती विनेश्वरी मरकाम, इतेश्वरी राठौरएवं समस्त सचिव साथी उपस्थित थे।

08.प्रगतिशील लेखक संघ के स्थापना दिवस के अवसर पर संगोष्ठी आयोजित की गई छ ग प्रगतिशील लेखक संघ, कांकेर द्वारा संघ के 89 वा स्थापना दिवस ,बी एड कालेज कांकेर में कालेज की प्राचार्य डॉक्टर पूर्वा शर्मा के मुख्य आतिथ्य , संघ के जिला अध्यक्ष, राज्य संगठन सचिव श्री सुरेश चंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता तथा राज्य के कार्यकारी सदस्य,   राजेश शर्मा ,प्रोफेसर   नवरतन साव, श्री एस आर बंजारे जी के विशेष आतिथ्य में गोष्ठी के माध्यम से संपन्न हुआ  कालेज के सभा कक्ष में संपन्न इस कार्यक्रम में अनेक वक्ताओं ने विचार रखा जिसमें आज के दौर में अनेक समारोह में हो रहे आडंबर, फिजूल खर्ची और उससे बचने हमारे योगदान इत्यादि विषय शामिल थे, विषय पर लेखक संघ के उपाध्यक्ष  शिव सिंह भदौरिया ने विषय आधारित भूमिका पाठन किया, और बताया कि यह संघ शोषित , पीड़ित ,अभावग्रस्त जनों के हित, उत्थान के लिए अपनी रचना के माध्यम से प्रयास करता है।
एस आर बंजारे ने कहा कि आज का परिवेश तेजी से बदल रहा है, समाज में फैले अनेक कुरीतियों को दूर करने साहित्य कारों ने कलम चलाया।
अधिवक्ता श्री राज भारती ने कहा समाज परिवर्तन में साहित्य का योगदान है पर आज मोबाइल ने प्रभावित किया हुआ है। पहले सुविधाएं कम थीं फिर भी आज की तरह लोग दुखी नहीं थे। सनातन जीवन पद्धति सबको आत्मसात, सहस्तित्व का भाव रखता है सनातन को बचाने की आवश्यकता है।आडंबरों, कुरीतियों को त्याग करना चाहिए।

 

09.   सुरेशचंद्र श्रीवास्तव ने अपनी ऐतिहासिक सांस्कृतिक विरासत को बचाने , दूसरों के नकल से उत्पन्न प्रतिस्पर्धा के कारण गलत रास्ते को अपनाने वाली व्यवहारों पश्चिमी संस्कृति का अंधानुकरण, अनुचित रील बनाने आदि पर चिंता व्यक्त किया।शिक्षक  दिलीप पटेल ने सभी सांस्कृतिक, साहित्यिक आदि संस्थाओं की भूमिका समाज परिवर्तन में महत्व पूर्ण होती है। संस्थाओं को पहचानने की आवश्यकता है कि ऐसी संस्थाएं देश , समाज हित में हैं कि नहीं। कई संस्थाएं फिल्म बना रहे प्रेम की अनेक कलाओं को प्रदर्शित कर रहे आज के युवा पीढ़ी उसमें लिप्त होकर दिशाहीन होता गया है,कीड़े मकोड़े ,जंतुओं, पक्षियों को तो ऐसे प्रेम प्रशिक्षणों की आवश्यकता नहीं होती फिर मनुष्य को किस दिशा में ले जा रहे। ऐसी साहित्य तरुणाई को खत्म कर रहे।  नवरतन साव ने फेसबुक, व्हाट्स एप संस्कृति पर चिंता व्यक्त कर मोबाईल के सदुपयोग के लिए बल दिया। अन्य वक्ताओं में द्वारिका प्रसाद रात्रे , श्रीमती दुर्गा नेताम, राजेश चालकी, श्री ओंकार जैन तथा श्री सत्यप्रकाश शर्मा जी ने प्रेरणा गीत प्रस्तुत किया। आयोजन को सफल बनाने में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डाक्टर कृष्णमूर्ति शर्मा और दिनेश कुमार साहू का विशेष सहयोग रहा । इस अवसर पर महा विद्यालय के समस्त स्टाफ, बी एड के सभी विद्यार्थी एवम समाजसेवी   मोहन सेनापति उपस्थित रहे।  सुरेश चंद्र श्रीवास्तव ने सभी का आभार प्रकट किया। श्री अनुपम जोफर ने समीक्षा करते हुए सफल मंच संचालन किया।

10.  जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल का स्थायी समिति गठन पर भाजयुमो महामंत्री, छ. ग. प्रदेश लोक कलाकार कल्याण संघ जिला कांकेर के कार्यकारी जिलाध्यक्ष, अखिल भारतीय आदिवासी हल्बा समाज युवा प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष विकास राजु नायक को संचार तथा संकर्म सभापति बनाये जाने पर समस्त जनपद सदस्यों, भाजपा मंडल दुर्गूकोंदल, सामाजिक कार्यकर्त्ताओ और कलाकारों ने बधाई शुभकामनायें दी | जिसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष बिदेसिंह कल्लो, अशोक जैन, राजकुमार उसेंडी, अमित केमरो, सतीश जैन, राहुल जाम्बुरकर, राम कल्लो, दीपक देहारी सामाजिक कार्यकर्त्ता गोपी बढ़ाई, मन्नू दीवान, नीरज कोश्मा, अजित नायक, नरेश दीवान, तेज पिद्दा, जागेश्वर भालाकड़िया, एवं लखन नेताम, गुरुदास मानिकपुरी, मुकेश साहू, परमा कावडे सहित कई लोगों ने बधाई दी, और उन्हें बधाई दी और क्षेत्र की विकास में अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को समझते हुए कार्य करने की शुभकामनायें दी |

 

 

 

टीप- 1. खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏

  • Related Posts

    आज की टॉप 10 खबर 08 अगस्त 2025 शुक्रवार

    कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से…. 08  अगस्त  2025  शुक्रवार ✍️मनोज जायसवाल ———— संपादकीय- आज कुछ लोग चाहते हैं कि कर्म ही न करना पड़े और किसी चमत्कार से…

    ”राखी विथ खाकी” कांकेर के जे.पी. इंटरनेशनल स्कूल में अद्भुत आयोजन।

    (मनोज जायसवाल) —जेपी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने सदैव की तरह स्वागतम् की सांगीतिक प्रस्तुती से सबका मन मोहा। कांकेर (सशक्त पथ संवाद)।रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्रेम और सुरक्षा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *